Shuru
Apke Nagar Ki App…
वाराणसी व्यूरो रिपोर्ट वाराणसी में बीएससी छात्र की गोली मारकर हत्या
द कहर न्यूज़ एजेंसी
वाराणसी व्यूरो रिपोर्ट वाराणसी में बीएससी छात्र की गोली मारकर हत्या
More news from Varanasi and nearby areas
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Priyanshu1
- जनपद चंदौली चंदौली बनौली फाटक पर ओवर ब्रिज पुल का चल रहा था निर्माण कार्य बीती रात ओवर ब्रिज हुआ धराशाई2
- वाराणसी में दिनदहाड़े सनसनी: यूपी कॉलेज छात्र की 8 गोलियां मारकर हत्या उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीएससी के 23 वर्षीय छात्र सूर्य प्रताप सिंह की परिसर के भीतर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग की। छात्र को सीने और कनपटी में कुल 8 गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी पिस्टल मौके पर ही फेंककर फरार हो गया। घटना से गुस्साए छात्रों ने कैंपस में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक छात्र गाजीपुर का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।1
- वाराणसी: दिव्यांग शौचालय बना बदहाली की मिसाल, जिम्मेदार खामोश वाराणसी के आराजी लाइन विकासखंड अंतर्गत रामसिंहपुर ग्राम पंचायत में बना दिव्यांग शौचालय बदहाली और उपेक्षा का शिकार हो गया है। पंचायत परिसर के अंदर स्थित यह शौचालय अपनी दुर्दशा पर मानो “रोता-बिलखता” नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दिव्यांगों की सुविधा के लिए बनाए गए इस शौचालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शौचालय की हालत इतनी खराब है कि वह उपयोग के लायक भी नहीं रह गया है। जगह-जगह टूट-फूट, दरवाजों की खराब स्थिति और साफ-सफाई का अभाव साफ तौर पर जिम्मेदारों की लापरवाही को उजागर करता है। ग्रामवासियों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यह स्थिति न सिर्फ स्वच्छता अभियान की हकीकत को उजागर करती है, बल्कि दिव्यांगजनों के अधिकारों के प्रति प्रशासन की संवेदनहीनता को भी दर्शाती है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस ओर ध्यान देगा या यह दिव्यांग शौचालय यूं ही बदहाल पड़ा रहेगा?1
- चंदौली | 19 मार्च 2026 जनपद चंदौली के सदर तहसील अंतर्गत बनौली खुर्द ग्राम सभा में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का एक हिस्सा ढलाई के दौरान अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था और उसी दौरान ढलाई का काम जारी था। तभी अचानक पुल की संरचना कमजोर पड़ गई और पूरी स्लैब नीचे गिर गई। हादसे के वक्त कई मजदूर मौके पर मौजूद थे, जिससे मलबे में दबने की आशंका जताई गई। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया। 👉 प्रशासन की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन के अनुसार, इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जबकि एक मजदूर के घायल होने की पुष्टि हुई है, जिसका इलाज जारी है। 👉 जांच के आदेश जिलाधिकारी ने बताया कि पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच टीम का गठन कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 👉 ग्रामीणों में आक्रोश हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा था और गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ। 👉 मांग उठी कार्रवाई और मुआवजे की स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और घायलों को उचित इलाज व मुआवजा देने की मांग की है। 📌 निष्कर्ष: समय रहते राहत कार्य होने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी है।1
- Post by Karishnabala Pandey1
- facebook se मदत मांगती है । #mani kumari लड़की का नाम है आप लोग support करो kya हुआ है #पुलिस प्रशासन को अति निवेदन है सोशल मीडिया बोली है ।1