अमेठी पुलिस ने मारपीट में आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार अमेठी पुलिस ने मारपीट के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जायस थाना क्षेत्र में की गई, जहां कुछ दिन पहले एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया था। पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जायस पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमों में वांछित कुल 8 आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में धर्मराज, दीपक, बिंद्रा प्रसाद, अतुल कुमार सोनकर, शीतला प्रसाद, श्रीनाथ, जगप्रसाद और चन्द्रकेश शामिल हैं। सभी आरोपी जायस क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों और गांवों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल को एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया था। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से हमला शुरू हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों की निशानदेही पर मारपीट में प्रयुक्त डंडा, फावड़े का बेट, लोहे की पाइप और बेस बैट भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में पहले से मुकदमा दर्ज था और वे फरार चल रहे थे। इस मामले में कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिन पर पहले भी मारपीट और धमकी जैसी धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल थाना जायस पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। अमेठी पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

- अमेठी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 2026 में तिवारीपुर पहिया गांव की बेटी माधुलिका शुक्ला ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। माधुलिका ने 600 में 565 अंक प्राप्त कर 94.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और अमेठी जिले की मेरिट सूची में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। माधुलिका, आलोक शुक्ला एवं शोभा शुक्ला की पुत्री हैं। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी में 96-96 अंक, विज्ञान में 92, सामाजिक विज्ञान में 98 तथा संस्कृत में 99 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि से गांव तिवारीपुर पहिया में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि माधुलिका शुरू से ही पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर थीं और नियमित मेहनत करती थीं। उनकी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को भी दिया जा रहा है। माधुलिका की इस उपलब्धि पर गांव के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।1
- अमेठी जिले में गुरुवार को समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन सियासी चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया। समाजवादी पार्टी के नेता गुंजन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने हाथों में पोस्टर और चप्पल लेकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। यह प्रदर्शन सुषमा खर्कवाल द्वारा अखिलेश यादव की मां को लेकर दिए गए बयान के विरोध में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपना रही है और विपक्षी नेताओं के परिवारों पर टिप्पणी कर राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन किया जा रहा है। प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान गुंजन सिंह ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मंचों से महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली पार्टी जमीनी स्तर पर इसका पालन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते निजी और पारिवारिक मामलों को मुद्दा बनाया जा रहा है। वहीं, सुषमा खर्कवाल पर पलटवार करते हुए गुंजन सिंह ने उनकी योग्यता पर भी सवाल उठाए और बयान को गैरजिम्मेदाराना बताया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है, जहां बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन और सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है।3
- अमेठी जिले में आगामी 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न होनी चाहिए। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, फ्रिस्किंग के दौरान विशेष सावधानी बरतने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सख्ती से प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी परीक्षा केन्द्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो सके। जनपद में इस परीक्षा के लिए कुल 08 केन्द्र बनाए गए हैं। सभी केन्द्रों को मिलाकर प्रत्येक पाली में 2640 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की सुचारु आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद2
- मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौपा अमेठी गुरुवार को दोपहर में सपा महिला जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह समर्थकों के साथ अंबेडकर चौराहा पर प्रदर्शन करते हुए महिलाएं हाथ में चप्पल लेकर प्रदर्शन करती हुई आक्रोश जाहिर कर रही थी योगी मोदी हाय हाय भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाती हुई तहसील परिसर पहुंची वहां पर उप जिलाधिकारी आशीष सिंह को ज्ञापन सौपते हुए बताया कि लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की माता पर अशोभनीय टिप्पणी किया है यदि भाजपा क्षमा नहीं मांगती तो सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी उन्होंने मेयर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस प्रकार के अशोभनीय घटनाएं पुनः न हो इसके लिए सरकार कदम उठाए नहीं तो सपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगे उपजिलाधिकारी ने उनके ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया सपा विधानसभा अध्यक्ष रेनू यादव प्यारा देवी सीमा वर्मा वकील खान सहित दर्जनों लोग थे2
- अमेठी से बड़ी खबर है, जहां पुलिस के “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। संग्रामपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया गया है। पूरा मामला अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है, जहां विशेषरगंज रोड पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान शनि पाण्डेय उर्फ सुभाष पाण्डेय निवासी पूरे घिसियावन मजरे बेलखरी थाना संग्रामपुर के रूप में हुई, जो एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 23 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा, चोरी की बैटरी, झटका मशीन और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों के नाम बताए, जिसके आधार पर पुलिस ने समरजीत और रामलाल मौर्या को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी का गैस सिलेंडर, नकदी और अन्य औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि इस गैंग ने स्कूल और ट्यूबवेल से चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। चोरी का सामान ये लोग आपस में बांटकर अलग-अलग जगह छिपा देते थे और फिर मौके देखकर बेचते थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी ने टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है।1
- Post by Rakesh Rawat1
- रायबरेली जिले में जहां स्कूल चलो अभियान बनता जा रहा है जंगल चलो अभियान मामलासरेनी ब्लॉक के चिंता खेड़ा गांव के विद्यालय श्री अकौना बाबा जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य का वीडियो जो जंगल चलो अभियान का संदेश दे रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार मुख्यमंत्री पोर्टल और आईजीआरएस के माध्यम से विभिन्न प्रारूपण में विद्यालय की जांच कराई गई झूठीआख्या ने जहां विभाग की पोल खोली वहीं पर बच्चों के भविष्य के पालनहार खुद ही जंगल में भटक रहे हैं।1