logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आलोक शुक्ला की बेटी माधुलिका ने तिवारीपुर पहिया का नाम किया रोशन अमेठी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 2026 में तिवारीपुर पहिया गांव की बेटी माधुलिका शुक्ला ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। माधुलिका ने 600 में 565 अंक प्राप्त कर 94.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और अमेठी जिले की मेरिट सूची में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। माधुलिका, आलोक शुक्ला एवं शोभा शुक्ला की पुत्री हैं। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी में 96-96 अंक, विज्ञान में 92, सामाजिक विज्ञान में 98 तथा संस्कृत में 99 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि से गांव तिवारीपुर पहिया में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि माधुलिका शुरू से ही पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर थीं और नियमित मेहनत करती थीं। उनकी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को भी दिया जा रहा है। माधुलिका की इस उपलब्धि पर गांव के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

3 hrs ago
user_Aditya Mishra
Aditya Mishra
पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

आलोक शुक्ला की बेटी माधुलिका ने तिवारीपुर पहिया का नाम किया रोशन अमेठी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 2026 में तिवारीपुर पहिया गांव की बेटी माधुलिका शुक्ला ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। माधुलिका ने 600 में 565 अंक प्राप्त कर 94.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और अमेठी जिले की मेरिट सूची में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। माधुलिका, आलोक शुक्ला एवं शोभा शुक्ला की पुत्री हैं। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी में 96-96 अंक, विज्ञान में 92, सामाजिक विज्ञान में 98 तथा संस्कृत में 99 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि से गांव तिवारीपुर पहिया में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि माधुलिका शुरू से ही पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर थीं और नियमित मेहनत करती थीं। उनकी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को भी दिया जा रहा है। माधुलिका की इस उपलब्धि पर गांव के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी जिले में जायस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलवा हसनपुर गांव में गुरुवार सुबह जमीनी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद ने खूनी झड़प का रूप धारण कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान एक पक्ष के घनश्याम (24), ब्रजेश (21) और हेमराज (50) घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से बैजनाथ (45), सेनापति (42) और अमरजीत (23) को चोटें आईं। घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। झड़प के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर हालात को काबू में किया और सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी जायस अमरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा था, जो गुरुवार को हिंसक टकराव में बदल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
    2
    अमेठी जिले में जायस थाना क्षेत्र के  अंतर्गत बेलवा हसनपुर गांव में गुरुवार सुबह जमीनी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद ने खूनी झड़प का रूप धारण कर लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान एक पक्ष के घनश्याम (24), ब्रजेश (21) और हेमराज (50) घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से बैजनाथ (45), सेनापति (42) और अमरजीत (23) को चोटें आईं। घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
झड़प के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर हालात को काबू में किया और सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी जायस अमरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा था, जो गुरुवार को हिंसक टकराव में बदल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *सुल्तानपुर: ग्राम प्रधान का देसी अंदाज बना चर्चा का विषय, डांस वीडियो वायरल* सुल्तानपुर,, जनपद के जयसिंहपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौसा जगराम के ग्राम प्रधान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ग्राम प्रधान एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गीतों पर पूरे जोश और उत्साह के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जब प्रधान का यह अनोखा अंदाज देखा तो माहौल और भी उत्साहित हो गया। उनके ऊर्जा से भरपूर डांस स्टेप्स और बेबाक अंदाज ने वहां मौजूद ग्रामीणों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आमतौर पर प्रशासनिक कार्यों और बैठकों में व्यस्त रहने वाले ग्राम प्रधान का यह अलग रूप लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप और फेसबुक पर यह वीडियो तेजी से साझा किया जा रहा है। जहां एक ओर कई लोग उनके इस देसी और मस्तमौला अंदाज की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे जनप्रतिनिधियों के मानवीय और सहज पक्ष के रूप में देख रहे हैं। इस वायरल वीडियो ने ग्राम प्रधान को क्षेत्र में एक नई पहचान दिला दी है और लोग इसे मनोरंजन के साथ-साथ सकारात्मक नजरिए से भी देख रहे हैं।
    1
    *सुल्तानपुर: ग्राम प्रधान का देसी अंदाज बना चर्चा का विषय, डांस वीडियो वायरल*
सुल्तानपुर,, जनपद के जयसिंहपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौसा जगराम के ग्राम प्रधान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ग्राम प्रधान एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गीतों पर पूरे जोश और उत्साह के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जब प्रधान का यह अनोखा अंदाज देखा तो माहौल और भी उत्साहित हो गया। उनके ऊर्जा से भरपूर डांस स्टेप्स और बेबाक अंदाज ने वहां मौजूद ग्रामीणों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
आमतौर पर प्रशासनिक कार्यों और बैठकों में व्यस्त रहने वाले ग्राम प्रधान का यह अलग रूप लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप और फेसबुक पर यह वीडियो तेजी से साझा किया जा रहा है।
जहां एक ओर कई लोग उनके इस देसी और मस्तमौला अंदाज की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे जनप्रतिनिधियों के मानवीय और सहज पक्ष के रूप में देख रहे हैं।
इस वायरल वीडियो ने ग्राम प्रधान को क्षेत्र में एक नई पहचान दिला दी है और लोग इसे मनोरंजन के साथ-साथ सकारात्मक नजरिए से भी देख रहे हैं।
    user_पवन कुमार (पत्रकार)
    पवन कुमार (पत्रकार)
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रतापगढ़। होमगार्ड्स इनरोलमेंट लिखित परीक्षा की तैयारी का लिया जायजा, डीएम शिव सहाय अवस्थी, एसपी दीपक भूकर ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, 25, 26, 27 अप्रैल को दो पालियों में होगी परीक्षा, 14 परीक्षा केंद्रों पर 26 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल, परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा, सीसीटीवी से निगरानी, मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रभारी व पुलिस बल रहेंगे तैनात, शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए डीएम एसपी जुटे,
    2
    प्रतापगढ़।
होमगार्ड्स इनरोलमेंट लिखित परीक्षा की तैयारी का लिया जायजा,
डीएम शिव सहाय अवस्थी, एसपी दीपक भूकर ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,
25, 26, 27 अप्रैल को दो पालियों में होगी परीक्षा,
14 परीक्षा केंद्रों पर 26 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल,
परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा, सीसीटीवी से निगरानी,
मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रभारी व पुलिस बल रहेंगे तैनात,
शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए डीएम एसपी जुटे,
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    1
    Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    News Anchor Lalganj, Rae Bareli•
    4 hrs ago
  • *पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के हवाई पट्टी पर वायु सेना के लड़ाकू विमानों द्वारा किया गया हैरतअंगेज प्रदर्शन।* *वायु सेना के सुखोई, जगुआर, एन-32, मिराज सहित कई लड़ाकू विमानों ने किया इमरजेंसी लैडिंग का अभ्यास।* सुलतानपुर 22 अप्रैल/पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अरवलकीरी करवत, विकास खण्ड कूरेभार के पास बनायी गयी 3.2 मीटर लम्बी हवाई पट्टी पर आज वायुसेना के विमानों द्वारा इमरजेंसी लैडिंग का अभ्यास किया गया, जिसमें वायुसेना के विमान लैण्ड/टच डाउन किये तथा वहां उपस्थित तमाम अधिकारीगण व जन समुदाय देखकर रोमांचित हो उठें। इमरजेंसी लैडिंग में वायुसेना के लड़ाकू विमान- सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर, परिवहन विमान, सी-295, एएन-32, हेलीकॉप्टर एमआई-17 वी5 जैसे विमान शामिल हुए। पूरे इमरजेंसी लैडिंग को वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संचालित किया गया। उक्त इमरजेंसी लैडिंग को प्रयागराज से कमांड किया गया। इमरजेंसी लैडिंग के अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 जनपद प्रभारी मंत्री/कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उ0प्र0 सरकार श्री ओम प्रकाश राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंह, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, मा0 विधायक सदर (जयसिंहपुर) राज प्रसाद उपाध्याय, मा0 विधायक कादीपुर राजेश गौतम, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, मा0 विधायक सुलतानपुर प्रतिनिधि पुलकित सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कूरेभार स्थित अरवल कीरी करवत में बनी एयर स्ट्रिप पर आज 2 घंटे से अधिक फाइटर विमानों द्वारा इमरजेंसी लैंडिंग का अभ्यास किया गया। 3.5 किमी की एयर स्ट्रिप पर फाइटर प्लेन सुखोई और मिराज ने टच एंड गो का अभ्यास किया। इस कार्यक्रम के मद्देनजर 12 किमी मार्ग बंद कर रूट डायवर्जन किया गया था। इससे पहले भी यहां कई बार ऐसे अभ्यास हो चुके हैं। एयरस्ट्रिप पर सुखोई व मिराज जैसे जंगी जहाजों ने लैंडिग/टच डाउन का प्रदर्शन किया। इस दौरान फाइटर जेट्स द्वारा ‘टच एंड गो’ ड्रिल किया गया, वहीं एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर से स्पेशल फोर्सेस द्वारा अभ्यास किया गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के अरवलकीरी करवत, वि0ख0 कूरेभार में बनायी गयी हवाई पट्टी पर आज भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के पायलटो द्वारा हैरत अंगेज कारनामों का सफल प्रदर्शन किया गया। भारतीय वायु सेना के अधिकारियों के द्वारा एयर स्ट्रिप के 5 किलोमीटर के क्षेत्र को 15 अपै्रल से ही अपने कब्जे में लिया गया था। जहां पर भारतीय सशस्त्र बल व भारतीय वायु सेना के जवानों द्वारा एयरस्ट्रिप पर समस्त तैयारियॉ की गयी। यह एयरस्ट्रिप खास तौर पर भारी लड़ाकू विमानों के लिए बनाई गई है। युद्ध के समय यह हाईवे वायुसेना के लिए बैकअप रनवे का काम करता है, ताकि जरूरत पड़ने पर यहां से भी ऑपरेशन जारी रखे जा सकें। वायुसेना के लड़ाकू विमानों के इमरजेंसी लैडिंग को देखने हेतु आज सुबह से ही एयर स्ट्रिप के आस-पास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। ---------------------------------------- जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।
    1
    *पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के हवाई पट्टी पर वायु सेना के लड़ाकू विमानों द्वारा किया गया हैरतअंगेज प्रदर्शन।*
*वायु सेना के सुखोई, जगुआर, एन-32, मिराज सहित कई लड़ाकू विमानों ने किया इमरजेंसी लैडिंग का अभ्यास।* 
सुलतानपुर 22 अप्रैल/पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अरवलकीरी करवत, विकास खण्ड कूरेभार के पास बनायी गयी 3.2 मीटर लम्बी हवाई पट्टी पर आज वायुसेना के विमानों द्वारा इमरजेंसी लैडिंग का अभ्यास किया गया, जिसमें वायुसेना के विमान लैण्ड/टच डाउन किये तथा वहां उपस्थित तमाम अधिकारीगण व जन समुदाय देखकर रोमांचित हो उठें। इमरजेंसी लैडिंग में वायुसेना के लड़ाकू विमान- सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर, परिवहन विमान, सी-295, एएन-32, हेलीकॉप्टर एमआई-17 वी5 जैसे विमान शामिल हुए। पूरे इमरजेंसी लैडिंग को वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संचालित किया गया। उक्त इमरजेंसी लैडिंग को प्रयागराज से कमांड किया गया।
इमरजेंसी लैडिंग के अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 जनपद प्रभारी मंत्री/कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उ0प्र0 सरकार श्री ओम प्रकाश राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंह, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, मा0 विधायक सदर (जयसिंहपुर) राज प्रसाद उपाध्याय, मा0 विधायक कादीपुर राजेश गौतम, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, मा0 विधायक सुलतानपुर प्रतिनिधि पुलकित सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कूरेभार स्थित अरवल कीरी करवत में बनी एयर स्ट्रिप पर आज 2 घंटे से अधिक फाइटर विमानों द्वारा इमरजेंसी लैंडिंग का अभ्यास किया गया। 3.5 किमी की एयर स्ट्रिप पर फाइटर प्लेन सुखोई और मिराज ने टच एंड गो का अभ्यास किया। इस कार्यक्रम के मद्देनजर 12 किमी मार्ग बंद कर रूट डायवर्जन किया गया था। इससे पहले भी यहां कई बार ऐसे अभ्यास हो चुके हैं। एयरस्ट्रिप पर सुखोई व मिराज जैसे जंगी जहाजों ने लैंडिग/टच डाउन का प्रदर्शन किया। इस दौरान फाइटर जेट्स द्वारा ‘टच एंड गो’ ड्रिल किया गया, वहीं एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर से स्पेशल फोर्सेस द्वारा अभ्यास किया गया।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के अरवलकीरी करवत, वि0ख0 कूरेभार में बनायी गयी हवाई पट्टी पर आज भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के पायलटो द्वारा हैरत अंगेज कारनामों का सफल प्रदर्शन किया गया। भारतीय वायु सेना के अधिकारियों के द्वारा एयर स्ट्रिप के 5 किलोमीटर के क्षेत्र को 15 अपै्रल से ही अपने कब्जे में लिया गया था। जहां पर भारतीय सशस्त्र बल व भारतीय वायु सेना के जवानों द्वारा एयरस्ट्रिप पर समस्त तैयारियॉ की गयी। यह एयरस्ट्रिप खास तौर पर भारी लड़ाकू विमानों के लिए बनाई गई है। युद्ध के समय यह हाईवे वायुसेना के लिए बैकअप रनवे का काम करता है, ताकि जरूरत पड़ने पर यहां से भी ऑपरेशन जारी रखे जा सकें। वायुसेना के लड़ाकू विमानों के इमरजेंसी लैडिंग को देखने हेतु आज सुबह से ही एयर स्ट्रिप के आस-पास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
----------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • प्रतापगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम बिजली उपभोक्ताओं ने सहभागिता की।इस दौरान महामहिम राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।
    1
    प्रतापगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम बिजली उपभोक्ताओं ने सहभागिता की।इस दौरान महामहिम राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अमेठी पुलिस ने मारपीट के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जायस थाना क्षेत्र में की गई, जहां कुछ दिन पहले एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया था। पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जायस पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमों में वांछित कुल 8 आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में धर्मराज, दीपक, बिंद्रा प्रसाद, अतुल कुमार सोनकर, शीतला प्रसाद, श्रीनाथ, जगप्रसाद और चन्द्रकेश शामिल हैं। सभी आरोपी जायस क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों और गांवों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल को एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया था। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से हमला शुरू हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों की निशानदेही पर मारपीट में प्रयुक्त डंडा, फावड़े का बेट, लोहे की पाइप और बेस बैट भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में पहले से मुकदमा दर्ज था और वे फरार चल रहे थे। इस मामले में कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिन पर पहले भी मारपीट और धमकी जैसी धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल थाना जायस पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। अमेठी पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
    1
    अमेठी पुलिस ने मारपीट के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जायस थाना क्षेत्र में की गई, जहां कुछ दिन पहले एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया था।
पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जायस पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमों में वांछित कुल 8 आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में धर्मराज, दीपक, बिंद्रा प्रसाद, अतुल कुमार सोनकर, शीतला प्रसाद, श्रीनाथ, जगप्रसाद और चन्द्रकेश शामिल हैं। सभी आरोपी जायस क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों और गांवों के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल  को एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया था। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से हमला शुरू हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों की निशानदेही पर मारपीट में प्रयुक्त डंडा, फावड़े का बेट, लोहे की पाइप और बेस बैट भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में पहले से मुकदमा दर्ज था और वे फरार चल रहे थे।
इस मामले में कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिन पर पहले भी मारपीट और धमकी जैसी धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल थाना जायस पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अमेठी पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अमेठी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का खतरनाक असर देखने को मिला। गुरुवार को जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के श्री रामगंज चौराहे के पास स्कूली वैन और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के बाद कार का ड्राइवर वाहन में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वहीं स्कूली वैन में सवार एक महिला टीचर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि दो बच्चों को भी चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल बच्चों को घर भेज दिया गया, जबकि महिला टीचर का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
    4
    अमेठी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का खतरनाक असर देखने को मिला। गुरुवार को जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के श्री रामगंज चौराहे के पास स्कूली वैन और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
टक्कर के बाद कार का ड्राइवर वाहन में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वहीं स्कूली वैन में सवार एक महिला टीचर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि दो बच्चों को भी चोटें आईं।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल बच्चों को घर भेज दिया गया, जबकि महिला टीचर का इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • प्रतापगढ़। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में आज स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च निकालते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम बिजली उपभोक्ताओं ने भी भाग लिया। इस दौरान महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) का उल्लंघन करते हुए जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने इस योजना को पूरी तरह समाप्त करने की मांग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था आम जनता पर थोपे जा रही है, जो उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को प्रीपेड और पोस्टपेड मीटर के बीच चयन का अधिकार होना चाहिए, लेकिन सरकार इस अधिकार की अनदेखी कर रही है। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी और जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी ने भी इस निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि बिना सहमति के लाखों उपभोक्ताओं के मीटर बदले जा रहे हैं, जिससे जनता में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यह योजना वापस नहीं ली जाती, तब तक विरोध जारी रहेगा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना को समाप्त करने, जबरन लगाए गए मीटर हटाने, पारंपरिक (पोस्टपेड) मीटर पुनः स्थापित करने और तकनीकी समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की गई। कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष मो. इस्तियाक ने कहा कि यदि सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती, तो कांग्रेस और आम जनता मिलकर व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, जिला अध्यक्ष (सेवादल) महेंद्र शुक्ला, जिला प्रवक्ता सुरेश कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह प्रिंशु, रवि भूषण सिन्हा, चंद्रनाथ शुक्ला, प्रदीप द्विवेदी, विजय प्रताप त्रिपाठी, केके शुक्ला, भवानी शंकर दुबे, डॉ. दीपक शुक्ला, राजेंद्र वर्मा, रियाज सिटी, मो. वसीम, अरबाज आलम, अबू शमा, सलमान खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    प्रतापगढ़।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में आज स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च निकालते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम बिजली उपभोक्ताओं ने भी भाग लिया।
इस दौरान महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) का उल्लंघन करते हुए जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने इस योजना को पूरी तरह समाप्त करने की मांग की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था आम जनता पर थोपे जा रही है, जो उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को प्रीपेड और पोस्टपेड मीटर के बीच चयन का अधिकार होना चाहिए, लेकिन सरकार इस अधिकार की अनदेखी कर रही है।
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी और जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी ने भी इस निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि बिना सहमति के लाखों उपभोक्ताओं के मीटर बदले जा रहे हैं, जिससे जनता में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यह योजना वापस नहीं ली जाती, तब तक विरोध जारी रहेगा।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना को समाप्त करने, जबरन लगाए गए मीटर हटाने, पारंपरिक (पोस्टपेड) मीटर पुनः स्थापित करने और तकनीकी समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की गई।
कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष मो. इस्तियाक ने कहा कि यदि सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती, तो कांग्रेस और आम जनता मिलकर व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, जिला अध्यक्ष (सेवादल) महेंद्र शुक्ला, जिला प्रवक्ता सुरेश कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह प्रिंशु, रवि भूषण सिन्हा, चंद्रनाथ शुक्ला, प्रदीप द्विवेदी, विजय प्रताप त्रिपाठी, केके शुक्ला, भवानी शंकर दुबे, डॉ. दीपक शुक्ला, राजेंद्र वर्मा, रियाज सिटी, मो. वसीम, अरबाज आलम, अबू शमा, सलमान खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.