Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली जनपद के सरेनी क्षेत्र में हुई दुखद घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया
RAMA SHANKAR SHUKLA
रायबरेली जनपद के सरेनी क्षेत्र में हुई दुखद घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया
More news from Rae Bareli and nearby areas
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, CCTV निगरानी एवं चेकिंग की स्थिति का जायजा लिया गया तथा परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस संबंध में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संयुक्त रूप से क्या कहा देखें।1
- रायबरेली के सरेनी क्षेत्र स्थित गेगासो क्रॉसिंग व बेनी माधवगंज कस्बे के बीच स्थित पंडित शिवभूषण शर्मा डिग्री कॉलेज के पास एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।राहगीरों की सूचना पर पीआरवी 7982 और गेगासो चौकी इंचार्ज अरविंद चौधरी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों व थाना लालगंज से संपर्क किया,जिसमें पता चला कि ककराही गांव निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ बउआ (45) पुत्र गया प्रसाद बीते शनिवार से लापता थे।सूचना पर पहुंचे उनके छोटे भाई नितेंद्र बहादुर ने शव की पहचान अपने बड़े भाई के रूप में की।शव से महज चंद कदमों की दूरी पर मृतक की साइकिल व चप्पलें भी बरामद हुई हैं।परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और शनिवार शाम से घर से गायब थे,जिसकी गुमशुदगी थाना लालगंज में दर्ज कराई गई थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।4
- Post by REPORTER ANKIT2
- हिमालय की शांत, विराट और पवित्र गोद में स्थित आदियोगी शिव के दिव्य धाम श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट आज विधिपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। यह केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु आत्मा की उस पुकार का उत्तर है, जो शाश्वत सत्य की ओर अग्रसर होती है। यहाँ पत्थरों में भी भक्ति स्पंदित होती है, और बर्फ से ढके पर्वत भी 'हर हर महादेव' का घोष करते प्रतीत होते हैं। इस पुण्य अवसर पर मैं समस्त देशवासियों को शुभकामनाएँ देता हूँ और बाबा केदार से प्रार्थना करता हूँ कि वे सभी को शक्ति, शांति और समृद्धि प्रदान करें। ॐ नमः शिवाय जय बाबा केदारनाथ पुष्कर सिंह धामी- मुख्यमंत्री, उत्तराखंड1
- अमेठी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 2026 में तिवारीपुर पहिया गांव की बेटी माधुलिका शुक्ला ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। माधुलिका ने 600 में 565 अंक प्राप्त कर 94.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और अमेठी जिले की मेरिट सूची में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। माधुलिका, आलोक शुक्ला एवं शोभा शुक्ला की पुत्री हैं। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी में 96-96 अंक, विज्ञान में 92, सामाजिक विज्ञान में 98 तथा संस्कृत में 99 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि से गांव तिवारीपुर पहिया में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि माधुलिका शुरू से ही पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर थीं और नियमित मेहनत करती थीं। उनकी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को भी दिया जा रहा है। माधुलिका की इस उपलब्धि पर गांव के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- प्रतापगढ़। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई के आयोजकत्व में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन परिषद के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता व महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल के संचालन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम गीत से किया गया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी केवल न्यायालय तक सीमित न होकर समाज के प्रति भी है। इस मौके पर पर्यावरण से संबंधित कानूनों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परिषद के अध्यक्ष मनोज सिंह ने जनहित याचिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी को वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी कांत द्विवेदी, अशोक श्रीवास्तव, वासिनी विश्वकर्मा, इन्द्र कुमार उर्फ दीपू सिंह, उपाध्यक्ष जया शर्मा, महामंत्री शिवेश शुक्ल एडवोकेट आदि अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण से जुड़े विभिन्न मामलों पर मार्गदर्शन प्रदान किया । अंत में अधिवक्ता परिषद के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल ने उपस्थित सभी अधिवक्ताओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से उदित गिरी, मंत्री विनीत शुक्ल, विनोद शर्मा,अश्वनी पाण्डेय, श्रवण कुमार, विनोद सरोज, परमानंद मिश्र,शिवानी सरोज, बब्लू कुमार, श्रिषी त्रिपाठी सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।1
- *थाना जेठवारा पर तैनात दो उपनिरीक्षकों के मध्य आपसी कहासुनी के उपरांत मारपीट की घटना घटित होने का प्रकरण संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई है।* *इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय की बाइट ।*1