अमेठी में दिखा तेज रफ्तार का कहर, स्कूली वैन और कार की भिड़ंत, स्कूल टीचर गंभीर घायल अमेठी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का खतरनाक असर देखने को मिला। गुरुवार को जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के श्री रामगंज चौराहे के पास स्कूली वैन और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के बाद कार का ड्राइवर वाहन में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वहीं स्कूली वैन में सवार एक महिला टीचर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि दो बच्चों को भी चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल बच्चों को घर भेज दिया गया, जबकि महिला टीचर का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
अमेठी में दिखा तेज रफ्तार का कहर, स्कूली वैन और कार की भिड़ंत, स्कूल टीचर गंभीर घायल अमेठी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का खतरनाक असर देखने को मिला। गुरुवार को जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के श्री रामगंज चौराहे के पास स्कूली वैन और कार के
बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के बाद कार का ड्राइवर वाहन में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वहीं स्कूली वैन में सवार एक
महिला टीचर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि दो बच्चों को भी चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल बच्चों को घर भेज दिया
गया, जबकि महिला टीचर का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
- अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र से जमीनी विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दीना का पुरवा मजरे उत्तर गांव की है। यहां की निवासी पूजा पत्नी अजीत कुमार प्रजापति के घर के सामने स्थित पुस्तैनी आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि 20 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे पड़ोसी रामशंकर, रामधीरज और रामचंद्र पुत्र माताफेर प्रजापति उक्त जमीन पर जबरन निर्माण करने पहुंचे। जब पूजा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में पूजा को सिर, दाहिनी आंख और बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मारपीट की यह पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को आबादी की जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पीड़िता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- थाना अमेठी अन्तर्गत ग्राम मोचवा निवासी 01 युवक पर, दिल्ली निवासी एक महिला द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच व अन्य आवश्यक कार्यवाही के संबंध में #AddlSP_ अमेठी द्वारा दी गई बाइट ।1
- Post by Rakesh Rawat1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- प्रतापगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम बिजली उपभोक्ताओं ने सहभागिता की।इस दौरान महामहिम राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।1
- रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के घीसीघढ़ गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। त्रिभुवन मौर्या पुत्र राम आनंद मौर्या अपनी पत्नी दीपका के साथ घर में खाना बना रहे थे। अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। तेज धमाके से पूरा घर हिल गया, आग की लपटें उठने लगीं। परिजनों के अनुसार, त्रिभुवन और दीपका खाना बनाने के दौरान सिलेंडर के पास थे। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के सामान बिखर गए और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों बाल-बाल बच गए। चमत्कारिक रूप से उन पर गंभीर चोट नहीं आई, सिर्फ हल्की जलन और झटका लगा। आसपास के लोग दौड़कर आए और आग पर काबू पाया। परिवार ने बताया कि सिलेंडर पुराना था और लीकेज की आशंका थी, लेकिन समय रहते कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। डीह थाना पुलिस को सूचना दी गई है। जांच में पता चला कि गैस रिसाव के कारण विस्फोट हुआ।परिवार सौभाग्य मान रहा है कि कोई जान नहीं गई।2
- 👉अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र से जमीनी विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलते दिखाई दे रहे हैं। 👉जानकारी के अनुसार, घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दीना का पुरवा मजरे उत्तर गांव की है। यहां की निवासी पूजा पत्नी अजीत कुमार प्रजापति के घर के सामने स्थित पुस्तैनी आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि 20 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे पड़ोसी रामशंकर, रामधीरज और रामचंद्र पुत्र माताफेर प्रजापति जमीन पर जबरन निर्माण करने पहुंचे। जब पूजा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में पूजा को सिर, दाहिनी आंख और बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। 👉मारपीट की यह पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 👉 इस मामले में संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को आबादी की जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पीड़िता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- अमेठी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का खतरनाक असर देखने को मिला। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के श्री रामगंज चौराहे के पास गुरुवार को स्कूली वैन और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद कार में फंसे ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वहीं स्कूली वैन में सवार एक महिला टीचर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि दो बच्चों को भी चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर जगदीशपुर भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल बच्चों को घर भेज दिया गया, जबकि महिला टीचर का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।3
- होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, CCTV निगरानी एवं चेकिंग की स्थिति का जायजा लिया गया तथा परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस संबंध में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संयुक्त रूप से क्या कहा देखें।1