अमेठी: जमीनी विवाद में लाठी-डंडे चले, महिला समेत कई घायल—वीडियो वायरल अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र से जमीनी विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दीना का पुरवा मजरे उत्तर गांव की है। यहां की निवासी पूजा पत्नी अजीत कुमार प्रजापति के घर के सामने स्थित पुस्तैनी आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि 20 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे पड़ोसी रामशंकर, रामधीरज और रामचंद्र पुत्र माताफेर प्रजापति उक्त जमीन पर जबरन निर्माण करने पहुंचे। जब पूजा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में पूजा को सिर, दाहिनी आंख और बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मारपीट की यह पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को आबादी की जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पीड़िता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
अमेठी: जमीनी विवाद में लाठी-डंडे चले, महिला समेत कई घायल—वीडियो वायरल अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र से जमीनी विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दीना का पुरवा मजरे उत्तर गांव की है। यहां की निवासी पूजा पत्नी अजीत कुमार प्रजापति के घर के सामने स्थित पुस्तैनी आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि 20 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे पड़ोसी रामशंकर, रामधीरज और रामचंद्र पुत्र माताफेर प्रजापति उक्त जमीन पर जबरन निर्माण करने पहुंचे। जब पूजा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में पूजा को सिर, दाहिनी आंख और बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मारपीट की यह पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को आबादी की जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पीड़िता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
- अमेठी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की दोपहार में एक सड़क हादसे में दंपति घायल हो गए। दोनों पति-पत्नी अपने एक रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कटरा हुलासी के पास सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। हादसे में पत्नी शांति देवी के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनके पति संदीप को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, बाबा का पुरवा पवारे निवासी शांति देवी और उनके पति संदीप बारहमासी क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर गए हुए थे। वहां से वापस लौटते समय जैसे ही वे कटरा हुलासी के पास पहुंचे, ही थे कि सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे इस सड़क दुर्घटना में पति पत्नी घायल हो गए। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद अधीक्षक डॉक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि महिला के सिर में गहरी चोट थी और घाव को टांके लगाकर बंद किया गया है। वहीं उनके पति को पैर में हल्की चोट आई थी, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टर के अनुसार, दोनों की हालत अब स्थिर है और खतरे से बाहर हैं।1
- मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौपा अमेठी गुरुवार को दोपहर में सपा महिला जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह समर्थकों के साथ अंबेडकर चौराहा पर प्रदर्शन करते हुए महिलाएं हाथ में चप्पल लेकर प्रदर्शन करती हुई आक्रोश जाहिर कर रही थी योगी मोदी हाय हाय भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाती हुई तहसील परिसर पहुंची वहां पर उप जिलाधिकारी आशीष सिंह को ज्ञापन सौपते हुए बताया कि लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की माता पर अशोभनीय टिप्पणी किया है यदि भाजपा क्षमा नहीं मांगती तो सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी उन्होंने मेयर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस प्रकार के अशोभनीय घटनाएं पुनः न हो इसके लिए सरकार कदम उठाए नहीं तो सपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगे उपजिलाधिकारी ने उनके ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया सपा विधानसभा अध्यक्ष रेनू यादव प्यारा देवी सीमा वर्मा वकील खान सहित दर्जनों लोग थे2
- अमेठी जिले में जायस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलवा हसनपुर गांव में गुरुवार सुबह जमीनी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद ने खूनी झड़प का रूप धारण कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान एक पक्ष के घनश्याम (24), ब्रजेश (21) और हेमराज (50) घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से बैजनाथ (45), सेनापति (42) और अमरजीत (23) को चोटें आईं। घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। झड़प के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर हालात को काबू में किया और सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी जायस अमरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा था, जो गुरुवार को हिंसक टकराव में बदल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।2
- अमेठी से बड़ी खबर है, जहां पुलिस के “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। संग्रामपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया गया है। पूरा मामला अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है, जहां विशेषरगंज रोड पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान शनि पाण्डेय उर्फ सुभाष पाण्डेय निवासी पूरे घिसियावन मजरे बेलखरी थाना संग्रामपुर के रूप में हुई, जो एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 23 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा, चोरी की बैटरी, झटका मशीन और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों के नाम बताए, जिसके आधार पर पुलिस ने समरजीत और रामलाल मौर्या को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी का गैस सिलेंडर, नकदी और अन्य औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि इस गैंग ने स्कूल और ट्यूबवेल से चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। चोरी का सामान ये लोग आपस में बांटकर अलग-अलग जगह छिपा देते थे और फिर मौके देखकर बेचते थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी ने टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है।1
- थाना मुसाफिरखाना के ग्राम पूरे काजिम अली में एक बच्चे का गाड़ी से दबकर मत्यु होने पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर चालक को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर के टेस्ट में एल्कोहल सेवन की पुष्टि न होने व अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही के संबंध में #AddlSP_ अमेठी द्वारा दी गई बाइट ।1
- अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के भेटुआ ब्लॉक अंतर्गत नौगिरवा ग्राम पंचायत में बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अमेठी–सुलतानपुर राजमार्ग किनारे बांस की कोठ में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। बांस के फटने से आग तेजी से फैल गई और सड़क किनारे खड़ा हरा आम का पेड़ भी इसकी चपेट में आकर धूं-धूं कर जलने लगा। इससे राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और जाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास शुरू किया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आकर टिकरी निवासी मनोज सिंह की गेहूं की फसल जल गई, जबकि नौगिरवा निवासी सुरेश सिंह की बांस की कोठ और सिंचाई की पाइपें नष्ट हो गईं। वहीं, अमेठी से सुलतानपुर जा रहे सुमित शुक्ला की सीएनजी कार भी आग की चपेट में आ गई, जिसे ग्रामीणों ने किसी तरह बुझाकर बचाया। फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची, बढ़ा आक्रोश ग्रामीणों के अनुसार, घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई थी, लेकिन आधे घंटे में पहुंचने की बात कहने के बावजूद तीन घंटे बीत जाने के बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस-ग्रामीणों में नोकझोंक आग लगने से राजमार्ग पूरी तरह जाम हो गया था। इसी दौरान आग पूरी तरह बुझने से पहले ही पुलिस द्वारा जाम खुलवाने के प्रयास पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। समय पर फायर ब्रिगेड न पहुंचने से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति खासा रोष व्याप्त है।3
- Post by Rakesh Rawat1
- अमेठी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का खतरनाक असर देखने को मिला। गुरुवार को जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के श्री रामगंज चौराहे के पास स्कूली वैन और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के बाद कार का ड्राइवर वाहन में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वहीं स्कूली वैन में सवार एक महिला टीचर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि दो बच्चों को भी चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल बच्चों को घर भेज दिया गया, जबकि महिला टीचर का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।4