अमेठी में दो बाईकों को जोरदार टक्कर में दंपति घायलमहिला अमेठी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की दोपहार में एक सड़क हादसे में दंपति घायल हो गए। दोनों पति-पत्नी अपने एक रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कटरा हुलासी के पास सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। हादसे में पत्नी शांति देवी के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनके पति संदीप को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, बाबा का पुरवा पवारे निवासी शांति देवी और उनके पति संदीप बारहमासी क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर गए हुए थे। वहां से वापस लौटते समय जैसे ही वे कटरा हुलासी के पास पहुंचे, ही थे कि सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे इस सड़क दुर्घटना में पति पत्नी घायल हो गए। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद अधीक्षक डॉक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि महिला के सिर में गहरी चोट थी और घाव को टांके लगाकर बंद किया गया है। वहीं उनके पति को पैर में हल्की चोट आई थी, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टर के अनुसार, दोनों की हालत अब स्थिर है और खतरे से बाहर हैं।

- अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र से जमीनी विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दीना का पुरवा मजरे उत्तर गांव की है। यहां की निवासी पूजा पत्नी अजीत कुमार प्रजापति के घर के सामने स्थित पुस्तैनी आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि 20 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे पड़ोसी रामशंकर, रामधीरज और रामचंद्र पुत्र माताफेर प्रजापति उक्त जमीन पर जबरन निर्माण करने पहुंचे। जब पूजा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में पूजा को सिर, दाहिनी आंख और बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मारपीट की यह पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को आबादी की जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पीड़िता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- थाना अमेठी अन्तर्गत ग्राम मोचवा निवासी 01 युवक पर, दिल्ली निवासी एक महिला द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच व अन्य आवश्यक कार्यवाही के संबंध में #AddlSP_ अमेठी द्वारा दी गई बाइट ।1
- Post by Rakesh Rawat1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- प्रतापगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम बिजली उपभोक्ताओं ने सहभागिता की।इस दौरान महामहिम राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।1
- रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के घीसीघढ़ गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। त्रिभुवन मौर्या पुत्र राम आनंद मौर्या अपनी पत्नी दीपका के साथ घर में खाना बना रहे थे। अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। तेज धमाके से पूरा घर हिल गया, आग की लपटें उठने लगीं। परिजनों के अनुसार, त्रिभुवन और दीपका खाना बनाने के दौरान सिलेंडर के पास थे। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के सामान बिखर गए और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों बाल-बाल बच गए। चमत्कारिक रूप से उन पर गंभीर चोट नहीं आई, सिर्फ हल्की जलन और झटका लगा। आसपास के लोग दौड़कर आए और आग पर काबू पाया। परिवार ने बताया कि सिलेंडर पुराना था और लीकेज की आशंका थी, लेकिन समय रहते कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। डीह थाना पुलिस को सूचना दी गई है। जांच में पता चला कि गैस रिसाव के कारण विस्फोट हुआ।परिवार सौभाग्य मान रहा है कि कोई जान नहीं गई।2
- 👉अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र से जमीनी विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलते दिखाई दे रहे हैं। 👉जानकारी के अनुसार, घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दीना का पुरवा मजरे उत्तर गांव की है। यहां की निवासी पूजा पत्नी अजीत कुमार प्रजापति के घर के सामने स्थित पुस्तैनी आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि 20 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे पड़ोसी रामशंकर, रामधीरज और रामचंद्र पुत्र माताफेर प्रजापति जमीन पर जबरन निर्माण करने पहुंचे। जब पूजा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में पूजा को सिर, दाहिनी आंख और बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। 👉मारपीट की यह पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 👉 इस मामले में संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को आबादी की जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पीड़िता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- अमेठी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का खतरनाक असर देखने को मिला। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के श्री रामगंज चौराहे के पास गुरुवार को स्कूली वैन और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद कार में फंसे ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वहीं स्कूली वैन में सवार एक महिला टीचर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि दो बच्चों को भी चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर जगदीशपुर भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल बच्चों को घर भेज दिया गया, जबकि महिला टीचर का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।3
- होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, CCTV निगरानी एवं चेकिंग की स्थिति का जायजा लिया गया तथा परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस संबंध में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संयुक्त रूप से क्या कहा देखें।1