Shuru
Apke Nagar Ki App…
होमगार्ड्स इनरोलमेंट लिखित परीक्षा की तैयारी का लिया जायजा प्रतापगढ़। होमगार्ड्स इनरोलमेंट लिखित परीक्षा की तैयारी का लिया जायजा, डीएम शिव सहाय अवस्थी, एसपी दीपक भूकर ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, 25, 26, 27 अप्रैल को दो पालियों में होगी परीक्षा, 14 परीक्षा केंद्रों पर 26 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल, परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा, सीसीटीवी से निगरानी, मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रभारी व पुलिस बल रहेंगे तैनात, शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए डीएम एसपी जुटे,
Salman Khan "Journalist"
होमगार्ड्स इनरोलमेंट लिखित परीक्षा की तैयारी का लिया जायजा प्रतापगढ़। होमगार्ड्स इनरोलमेंट लिखित परीक्षा की तैयारी का लिया जायजा, डीएम शिव सहाय अवस्थी, एसपी दीपक भूकर ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, 25, 26, 27 अप्रैल को दो पालियों में होगी परीक्षा, 14 परीक्षा केंद्रों पर 26 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल, परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा, सीसीटीवी से निगरानी, मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रभारी व पुलिस बल रहेंगे तैनात, शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए डीएम एसपी जुटे,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *सुल्तानपुर: ग्राम प्रधान का देसी अंदाज बना चर्चा का विषय, डांस वीडियो वायरल* सुल्तानपुर,, जनपद के जयसिंहपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौसा जगराम के ग्राम प्रधान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ग्राम प्रधान एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गीतों पर पूरे जोश और उत्साह के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जब प्रधान का यह अनोखा अंदाज देखा तो माहौल और भी उत्साहित हो गया। उनके ऊर्जा से भरपूर डांस स्टेप्स और बेबाक अंदाज ने वहां मौजूद ग्रामीणों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आमतौर पर प्रशासनिक कार्यों और बैठकों में व्यस्त रहने वाले ग्राम प्रधान का यह अलग रूप लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप और फेसबुक पर यह वीडियो तेजी से साझा किया जा रहा है। जहां एक ओर कई लोग उनके इस देसी और मस्तमौला अंदाज की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे जनप्रतिनिधियों के मानवीय और सहज पक्ष के रूप में देख रहे हैं। इस वायरल वीडियो ने ग्राम प्रधान को क्षेत्र में एक नई पहचान दिला दी है और लोग इसे मनोरंजन के साथ-साथ सकारात्मक नजरिए से भी देख रहे हैं।1
- प्रतापगढ़। होमगार्ड्स इनरोलमेंट लिखित परीक्षा की तैयारी का लिया जायजा, डीएम शिव सहाय अवस्थी, एसपी दीपक भूकर ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, 25, 26, 27 अप्रैल को दो पालियों में होगी परीक्षा, 14 परीक्षा केंद्रों पर 26 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल, परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा, सीसीटीवी से निगरानी, मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रभारी व पुलिस बल रहेंगे तैनात, शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए डीएम एसपी जुटे,2
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- प्रतापगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम बिजली उपभोक्ताओं ने सहभागिता की।इस दौरान महामहिम राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।1
- रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के घीसीघढ़ गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। त्रिभुवन मौर्या पुत्र राम आनंद मौर्या अपनी पत्नी दीपका के साथ घर में खाना बना रहे थे। अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। तेज धमाके से पूरा घर हिल गया, आग की लपटें उठने लगीं। परिजनों के अनुसार, त्रिभुवन और दीपका खाना बनाने के दौरान सिलेंडर के पास थे। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के सामान बिखर गए और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों बाल-बाल बच गए। चमत्कारिक रूप से उन पर गंभीर चोट नहीं आई, सिर्फ हल्की जलन और झटका लगा। आसपास के लोग दौड़कर आए और आग पर काबू पाया। परिवार ने बताया कि सिलेंडर पुराना था और लीकेज की आशंका थी, लेकिन समय रहते कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। डीह थाना पुलिस को सूचना दी गई है। जांच में पता चला कि गैस रिसाव के कारण विस्फोट हुआ।परिवार सौभाग्य मान रहा है कि कोई जान नहीं गई।2
- प्रतापगढ़ में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है कलयुग है कुछ भी हो सकता है पिता पर अपने विवाहित बेटी की पीट पीट कर का हत्या का आरोप लगा है ताला ससुराल से विवाहित बेटी को एक दिन पहले ही पिता ने घर लाया था रात में उसकी हत्या हो गयीं, शराब के पैकेट मिला था घर पर केवल बेटी और पिता ही थे सुबह उसका खेत में शव मिला जिससे दामाद ने अपने ससुर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया आरोपी को हिरासत में लेकर मामले का खुलासा करने में लगी है घटना कोहंडौर थाना के गौरा अतरसंड गांव का1
- प्रतापगढ़ (संवाददाता) आसपुर देवसरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऐलाही पुलिया के पास से एक युवक को 3 जिंदा अवैध देशी बम के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से बरामद विस्फोटक सामग्री को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ऐलाही पुलिया के पास ग्राम ऐलाही से प्रेमचन्द्र गौतम पुत्र प्यारेलाल गौतम निवासी पीथापुर, थाना आसपुर देवसरा, उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 3 अदद जिंदा देशी बम बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांव में कई लोगों से उसकी दुश्मनी चल रही है, इसलिए वह अपनी सुरक्षा के लिए अवैध देशी बम साथ लेकर चलता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि यदि कोई उसे पकड़ने की कोशिश करता तो वह बम का इस्तेमाल कर सकता था। आरोपी ने यह भी बताया कि एक दिन पहले पुलिस से कहासुनी के दौरान भी उसके पास यही बम थे, लेकिन वह भागने में सफल हो गया था । बरामदगी के आधार पर थाना आसपुर देवसरा में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी एक अन्य आपराधिक मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- प्रतापगढ़। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में आज स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च निकालते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम बिजली उपभोक्ताओं ने भी भाग लिया। इस दौरान महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) का उल्लंघन करते हुए जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने इस योजना को पूरी तरह समाप्त करने की मांग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था आम जनता पर थोपे जा रही है, जो उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को प्रीपेड और पोस्टपेड मीटर के बीच चयन का अधिकार होना चाहिए, लेकिन सरकार इस अधिकार की अनदेखी कर रही है। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी और जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी ने भी इस निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि बिना सहमति के लाखों उपभोक्ताओं के मीटर बदले जा रहे हैं, जिससे जनता में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यह योजना वापस नहीं ली जाती, तब तक विरोध जारी रहेगा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना को समाप्त करने, जबरन लगाए गए मीटर हटाने, पारंपरिक (पोस्टपेड) मीटर पुनः स्थापित करने और तकनीकी समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की गई। कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष मो. इस्तियाक ने कहा कि यदि सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती, तो कांग्रेस और आम जनता मिलकर व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, जिला अध्यक्ष (सेवादल) महेंद्र शुक्ला, जिला प्रवक्ता सुरेश कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह प्रिंशु, रवि भूषण सिन्हा, चंद्रनाथ शुक्ला, प्रदीप द्विवेदी, विजय प्रताप त्रिपाठी, केके शुक्ला, भवानी शंकर दुबे, डॉ. दीपक शुक्ला, राजेंद्र वर्मा, रियाज सिटी, मो. वसीम, अरबाज आलम, अबू शमा, सलमान खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1