Shuru
Apke Nagar Ki App…
पलामू जिले के गरम सेहरा टोला पूर्णपानी में आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। इसके कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा।
Md shahid ansari
पलामू जिले के गरम सेहरा टोला पूर्णपानी में आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। इसके कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा।
More news from झारखंड and nearby areas
- महुआडार प्रखंड में परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिना व्यावसायिक निबंधन, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र के सैकड़ों ट्रैक्टर सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं। प्रखंड में परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिना व्यावसायिक निबंधन, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र के सैकड़ों ट्रैक्टर सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं। विडंबना यह है कि इन वाहनों का उपयोग मुख्य रूप से बालू के अवैध परिवहन में किया जा रहा है, जिस पर प्रशासनिक मौन कई सवाल खड़े कर रहा है। क्षेत्र में सक्रिय अधिकांश ट्रैक्टर कृषि कार्य के नाम पर पंजीकृत हैं, लेकिन इनका धड़ल्ले से कमर्शियल इस्तेमाल हो रहा है। तकनीकी रूप से अनफिट ये वाहन न केवल पर्यावरण प्रदूषित कर रहे हैं, बल्कि जर्जर स्थिति में होने के कारण राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। मानकों को ताक पर रखकर संचालित इन वाहनों से सरकार को भारी राजस्व की हानि भी हो रही है। सबसे भयावह स्थिति यह है कि इन ट्रैक्टरों की कमान ऐसे नाबालिगों और अकुशल युवकों के हाथ में है, जिनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं है। बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के तीव्र गति से वाहन चलाने के कारण सड़कों पर हर समय अनहोनी का भय बना रहता है। बाजार और स्कूल जैसे व्यस्त क्षेत्रों में इन अनियंत्रित ट्रैक्टरों की आवाजाही ने स्थानीय लोगों का जीना दूभर कर दिया है। वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ बिपिन कुमार दुबे ने बताया कि क्षेत्र में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान यदि नियमों का उल्लंघन करते वाहन पाए जाते हैं तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- भारत की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। टिप्पणी में कहा गया कि देश की शिक्षा प्रणाली कमजोर होने के बावजूद 'विश्व गुरु' बनने की बात की जा रही है। यह आलोचना देश में शिक्षा सुधारों की आवश्यकता पर नई बहस छेड़ सकती है।1
- पलामू के पंडवा में सड़कों की बदहाली विकास के दावों पर सवाल उठा रही है। जर्जर रास्तों के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- झारखंड के लातेहार में एक नन्हे भांजे का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर, पोस्ट के माध्यम से उसके लिए लोगों से अधिक से अधिक बधाईयां देने का आग्रह किया गया है।1
- गढ़वा के रंका में NH 343 के पास सड़क से 50 फीट दूर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह कुछ लोगों ने शव देखा था, लेकिन इसकी जानकारी तुरंत नहीं दी गई। रंका पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।1
- बालूमाथ के सीरम निवासी युवक ने ग्रामीण एसपी को सौंपा आवेदन,मारपीट व दबाव बनाकर एग्रीमेंट कराने का आरोप देवसुंदर यादव। बालूमाथ थाना क्षेत्र के सीरम गांव निवासी अखिलेश यादव ने ग्रामीण एसपी रांची को आवेदन देकर डब्बू साहू उर्फ शिवपूजन साहू, उसके पुत्र पीयूष साहू निवासी हेसालौंग,थाना मैकलुस्कीगंज,जिला रांची समेत 10-12 अज्ञात लोगों पर अपहरण, मारपीट, लूट, बंधक बनाने एवं जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि 8 मई 2026 को डब्बू साहू ने काम के बहाने भट्ठा पर बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने बंदूक के बल पर मोबाइल और बाइक की चाबी छीन ली तथा जबरन झाड़ियों की ओर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि युवक को रस्सी से पेड़ में बांधकर लटका दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हथियार के बल पर उससे जबरन ₹1.15 लाख का एग्रीमेंट लिखवाया गया तथा हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाया गया। करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखने के बाद छोड़ते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने ग्रामीण एसपी रांची को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।4
- _प्रतापपुर में भूदान किसान संगोष्ठी आयोजित, भूमिहीनों को जमीन दिलाने की मांग_ प्रतापपुर: मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में रविवार को भूदान किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एकल नारी सशक्तिकरण संगठन के तत्वावधान में हुई संगोष्ठी की अध्यक्षता झारखंड भूदान यज्ञ कमेटी के सचिव डॉ. विश्वनाथ आजाद ने की, जबकि संचालन आरती चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में सर्वसेवा संघ राष्ट्रीय युवा समिति के सदस्य आचार्य बिनोद और राज्य भूदान यज्ञ कमेटी के सदस्य बसंत हेंतम बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। संगोष्ठी में कहा गया कि राज्य में सैकड़ों ऐसे पीड़ित परिवार हैं जिनके पास रहने तक की जमीन नहीं है और वे दूसरों की जमीन पर झोपड़ी लगाकर रह रहे हैं। भूदान यज्ञ कमेटी ऐसे लोगों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए सरकार से मांग कर रही है। बताया गया कि राज्य में 9 लाख 50 हजार लोगों को जमीन वितरित करने की बात चल रही है। देशभर में कुल 48 लाख हेक्टेयर जमीन की मांग की जाएगी। मौके पर उपस्थित लोगों ने सरकार के समक्ष आवाज बुलंद करने और हक के लिए संघर्ष करने की शपथ ली। संगोष्ठी में दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।1
- झारखंड के बालूमाथ में NTPC के प्रस्तावित प्रदूषण नियंत्रण जनसुनवाई का आजसू ने पुरजोर विरोध करने का ऐलान किया है। आजसू प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव ने आरोप लगाया कि कंपनी विस्थापित क्षेत्रों के बजाय प्रखंड कार्यालय में जनसुनवाई कराकर ग्रामीणों को वंचित करना चाहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह जनसुनवाई रद्द नहीं हुई तो 'जल, जंगल, ज़मीन' बचाने के लिए बड़ा जन आंदोलन होगा।1