logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

_प्रतापपुर में भूदान किसान संगोष्ठी आयोजित, भूमिहीनों को जमीन दिलाने की मांग_ प्रतापपुर: मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में रविवार को भूदान किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एकल नारी सशक्तिकरण संगठन के तत्वावधान में हुई संगोष्ठी की अध्यक्षता झारखंड भूदान यज्ञ कमेटी के सचिव डॉ. विश्वनाथ आजाद ने की, जबकि संचालन आरती चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में सर्वसेवा संघ राष्ट्रीय युवा समिति के सदस्य आचार्य बिनोद और राज्य भूदान यज्ञ कमेटी के सदस्य बसंत हेंतम बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। संगोष्ठी में कहा गया कि राज्य में सैकड़ों ऐसे पीड़ित परिवार हैं जिनके पास रहने तक की जमीन नहीं है और वे दूसरों की जमीन पर झोपड़ी लगाकर रह रहे हैं। भूदान यज्ञ कमेटी ऐसे लोगों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए सरकार से मांग कर रही है। बताया गया कि राज्य में 9 लाख 50 हजार लोगों को जमीन वितरित करने की बात चल रही है। देशभर में कुल 48 लाख हेक्टेयर जमीन की मांग की जाएगी। मौके पर उपस्थित लोगों ने सरकार के समक्ष आवाज बुलंद करने और हक के लिए संघर्ष करने की शपथ ली। संगोष्ठी में दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।

2 hrs ago
user_Headline jharkhand
Headline jharkhand
Press-Media Pratappur, Chatra•
2 hrs ago

_प्रतापपुर में भूदान किसान संगोष्ठी आयोजित, भूमिहीनों को जमीन दिलाने की मांग_ प्रतापपुर: मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में रविवार को भूदान किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एकल नारी सशक्तिकरण संगठन के तत्वावधान में हुई संगोष्ठी की अध्यक्षता झारखंड भूदान यज्ञ कमेटी के सचिव डॉ. विश्वनाथ आजाद ने की, जबकि संचालन आरती चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में सर्वसेवा संघ राष्ट्रीय युवा समिति के सदस्य आचार्य बिनोद और राज्य भूदान यज्ञ कमेटी के सदस्य बसंत हेंतम बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। संगोष्ठी में कहा गया कि राज्य में सैकड़ों ऐसे पीड़ित परिवार हैं जिनके पास रहने तक की जमीन नहीं है और वे दूसरों की जमीन पर झोपड़ी लगाकर रह रहे हैं। भूदान यज्ञ कमेटी ऐसे लोगों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए सरकार से मांग कर रही है। बताया गया कि राज्य में 9 लाख 50 हजार लोगों को जमीन वितरित करने की बात चल रही है। देशभर में कुल 48 लाख हेक्टेयर जमीन की मांग की जाएगी। मौके पर उपस्थित लोगों ने सरकार के समक्ष आवाज बुलंद करने और हक के लिए संघर्ष करने की शपथ ली। संगोष्ठी में दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।

More news from Chatra and nearby areas
  • _प्रतापपुर में भूदान किसान संगोष्ठी आयोजित, भूमिहीनों को जमीन दिलाने की मांग_ प्रतापपुर: मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में रविवार को भूदान किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एकल नारी सशक्तिकरण संगठन के तत्वावधान में हुई संगोष्ठी की अध्यक्षता झारखंड भूदान यज्ञ कमेटी के सचिव डॉ. विश्वनाथ आजाद ने की, जबकि संचालन आरती चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में सर्वसेवा संघ राष्ट्रीय युवा समिति के सदस्य आचार्य बिनोद और राज्य भूदान यज्ञ कमेटी के सदस्य बसंत हेंतम बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। संगोष्ठी में कहा गया कि राज्य में सैकड़ों ऐसे पीड़ित परिवार हैं जिनके पास रहने तक की जमीन नहीं है और वे दूसरों की जमीन पर झोपड़ी लगाकर रह रहे हैं। भूदान यज्ञ कमेटी ऐसे लोगों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए सरकार से मांग कर रही है। बताया गया कि राज्य में 9 लाख 50 हजार लोगों को जमीन वितरित करने की बात चल रही है। देशभर में कुल 48 लाख हेक्टेयर जमीन की मांग की जाएगी। मौके पर उपस्थित लोगों ने सरकार के समक्ष आवाज बुलंद करने और हक के लिए संघर्ष करने की शपथ ली। संगोष्ठी में दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।
    1
    _प्रतापपुर में भूदान किसान संगोष्ठी आयोजित, भूमिहीनों को जमीन दिलाने की मांग_

प्रतापपुर: मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में रविवार को भूदान किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एकल नारी सशक्तिकरण संगठन के तत्वावधान में हुई संगोष्ठी की अध्यक्षता झारखंड भूदान यज्ञ कमेटी के सचिव डॉ. विश्वनाथ आजाद ने की, जबकि संचालन आरती चौरसिया ने किया।  कार्यक्रम में सर्वसेवा संघ राष्ट्रीय युवा समिति के सदस्य आचार्य बिनोद और राज्य भूदान यज्ञ कमेटी के सदस्य बसंत हेंतम बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।  संगोष्ठी में कहा गया कि राज्य में सैकड़ों ऐसे पीड़ित परिवार हैं जिनके पास रहने तक की जमीन नहीं है और वे दूसरों की जमीन पर झोपड़ी लगाकर रह रहे हैं। भूदान यज्ञ कमेटी ऐसे लोगों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए सरकार से मांग कर रही है। बताया गया कि राज्य में 9 लाख 50 हजार लोगों को जमीन वितरित करने की बात चल रही है। देशभर में कुल 48 लाख हेक्टेयर जमीन की मांग की जाएगी।  मौके पर उपस्थित लोगों ने सरकार के समक्ष आवाज बुलंद करने और हक के लिए संघर्ष करने की शपथ ली। संगोष्ठी में दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    2 hrs ago
  • बिहार की राजधानी पटना में छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस हमले में कई छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
    1
    बिहार की राजधानी पटना में छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस हमले में कई छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    11 hrs ago
  • झारखंड के लातेहार में एक नन्हे भांजे का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर, पोस्ट के माध्यम से उसके लिए लोगों से अधिक से अधिक बधाईयां देने का आग्रह किया गया है।
    1
    झारखंड के लातेहार में एक नन्हे भांजे का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर, पोस्ट के माध्यम से उसके लिए लोगों से अधिक से अधिक बधाईयां देने का आग्रह किया गया है।
    user_Dilip Kumar yadav
    Dilip Kumar yadav
    हेरहान्ज, लातेहार, झारखंड•
    18 hrs ago
  • 27 बेंच, 3304 मामले, करोड़ों का निपटारा—गया में ऐतिहासिक लोक अदालत #Gaya #NationalLokAdalat #LokAdalat #District Legal Services Authority #LegalNews #CourtNews #Judiciary #BiharNews #GayaCourt #BreakingNews #HindiNews #JusticeForAll #LegalUpdate #PublicService #LawAndJustice #Sherghati #DistrictCourt #TrendingNews #ViralNews #NewsUpdate
    1
    27 बेंच, 3304 मामले, करोड़ों का निपटारा—गया में ऐतिहासिक लोक अदालत
#Gaya #NationalLokAdalat #LokAdalat #District Legal Services Authority #LegalNews #CourtNews #Judiciary #BiharNews #GayaCourt #BreakingNews #HindiNews #JusticeForAll #LegalUpdate #PublicService #LawAndJustice #Sherghati #DistrictCourt #TrendingNews #ViralNews #NewsUpdate
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    बोधगया, गया, बिहार•
    2 hrs ago
  • रफीगंज रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से चोरी कर भाग रहे चोर को RPF ने 90 मीनट में ट्रॉली बैग के साथ चोर को दबोचा रेल सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट रफीगंज की टीम ने तत्परता और सक्रियता का परिचय देते हुए महज डेढ़ घंटे के भीतर ट्रॉली बैग चोरी करने वाले आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई 09 मई 2026 को की गई। रेल सुरक्षा पोस्ट रफीगंज के निरीक्षक प्रभारी राम सुमेर ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ रेलवे अधिनियम के तहत स्टेशन परिसर में जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12382 डाउन पूर्वा एक्सप्रेस रफीगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर एसीपी का हॉर्न देते हुए अचानक रुक गई है। RPF टीम जब ट्रेन के कोच S-3 में पहुंची तो यात्रियों ने बताया कि लगभग एक किलोमीटर पहले एक युवक चलती ट्रेन से महिला यात्री का ट्रॉली बैग लेकर नीचे कूद गया। यात्रियों ने बताया कि बैग में सोने के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान मौजूद था। सूचना मिलते ही निरीक्षक राम सुमेर ने तत्काल तीन जवानों को घटनास्थल की ओर रवाना किया तथा स्वयं मोटरसाइकिल से संभावित मार्गों पर निगरानी शुरू कर दी। टीम की सतर्कता के कारण करीब डेढ़ घंटे के भीतर आरोपी राजन (21 वर्ष), पिता उमेश कुमार यादव, निवासी परवेश विहार, नवादा, थाना जोगीवाला, जिला देहरादून (उत्तराखंड) को चोरी किए गए ट्रॉली बैग के साथ पकड़ लिया गया। RPF ने महिला यात्री मंदिरा मंडल से वीडियो कॉल के माध्यम से आरोपी और सामान की पहचान कराई। चलती ट्रेन से कूदने के दौरान आरोपी घायल हो गया था, जिसके बाद उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में कराया गया। बाद में महिला यात्री मंदिरा मंडल, निवासी कानुपर, जिला वीरभूमि, रफीगंज पोस्ट पहुंचीं और बरामद सामान की पहचान की। जांच में ट्रॉली बैग से एक जोड़ी चूड़ी, दो जोड़ी कंगन, आर्टिफिशियल माला एवं कॉस्मेटिक सामान बरामद हुआ। महिला द्वारा बताए गए सोने के कंगन की जांच स्थानीय सोनार से कराई गई, जो नकली पाया गया। इस संबंध में महिला यात्री के आवेदन पर GRP सोननगर थाना में कांड संख्या 21/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    रफीगंज रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से चोरी कर भाग रहे चोर को RPF  ने 90 मीनट में ट्रॉली बैग के साथ चोर को दबोचा
रेल सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट रफीगंज की टीम ने तत्परता और सक्रियता का परिचय देते हुए महज डेढ़ घंटे के भीतर ट्रॉली बैग चोरी करने वाले आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई 09 मई 2026 को की गई।
रेल सुरक्षा पोस्ट रफीगंज के निरीक्षक प्रभारी राम सुमेर ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ रेलवे अधिनियम के तहत स्टेशन परिसर में जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12382 डाउन पूर्वा एक्सप्रेस रफीगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर एसीपी का हॉर्न देते हुए अचानक रुक गई है। RPF टीम जब ट्रेन के कोच S-3 में पहुंची तो यात्रियों ने बताया कि लगभग एक किलोमीटर पहले एक युवक चलती ट्रेन से महिला यात्री का ट्रॉली बैग लेकर नीचे कूद गया।
यात्रियों ने बताया कि बैग में सोने के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान मौजूद था। सूचना मिलते ही निरीक्षक राम सुमेर ने तत्काल तीन जवानों को घटनास्थल की ओर रवाना किया तथा स्वयं मोटरसाइकिल से संभावित मार्गों पर निगरानी शुरू कर दी। टीम की सतर्कता के कारण करीब डेढ़ घंटे के भीतर आरोपी राजन (21 वर्ष), पिता उमेश कुमार यादव, निवासी परवेश विहार, नवादा, थाना जोगीवाला, जिला देहरादून (उत्तराखंड) को चोरी किए गए ट्रॉली बैग के साथ पकड़ लिया गया।
RPF ने महिला यात्री मंदिरा मंडल से वीडियो कॉल के माध्यम से आरोपी और सामान की पहचान कराई। चलती ट्रेन से कूदने के दौरान आरोपी घायल हो गया था, जिसके बाद उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में कराया गया।
बाद में महिला यात्री मंदिरा मंडल, निवासी कानुपर, जिला वीरभूमि, रफीगंज पोस्ट पहुंचीं और बरामद सामान की पहचान की। जांच में ट्रॉली बैग से एक जोड़ी चूड़ी, दो जोड़ी कंगन, आर्टिफिशियल माला एवं कॉस्मेटिक सामान बरामद हुआ। महिला द्वारा बताए गए सोने के कंगन की जांच स्थानीय सोनार से कराई गई, जो नकली पाया गया।
इस संबंध में महिला यात्री के आवेदन पर GRP सोननगर थाना में कांड संख्या 21/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • झारखंड में सनसनीखेज वारदात – अपहरण, मारपीट और जबरन एग्रीमेंट का मामला । लातेहार / बालूमाथ झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक के साथ अपहरण, बेरहमी से मारपीट, लूट और जबरन एग्रीमेंट करवाने का आरोप लगा है। पीड़ित अखिलेश यादव (ग्राम – सीरम, पंचायत – भगेया) ने आरोप लगाया है कि दिनांक 08 मई 2026 को डब्बू साहू उर्फ शिवपुजन साहू पिता दिनेश प्रसाद साहू ने उसे काम के बहाने अपने भट्टा पर बुलाया। जैसे ही वह वहाँ पहुँचा, आरोपी एवं उसके पुत्र पियूष साहू ने बंदूक के बल पर उसका मोबाइल और बाइक की चाबी छीन ली। इसके बाद उसे करीब 300-500 मीटर दूर झाड़ियों में ले जाकर 10-12 लोगों के साथ मिलकर बेरहमी से लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से पीटा गया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के बाद उसे पेड़ से बांधकर जान से मारने की कोशिश की गई और उसके हाथ से ब्रेसलेट भी छीन लिया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने अवैध हथियार के बल पर पीड़ित से ₹1,15,000 का जबरन एग्रीमेंट लिखवाकर हस्ताक्षर और अंगूठा लगवा लिया। पीड़ित को करीब 3 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया और छोड़ते समय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उक्त भट्टा में अवैध कोयला कारोबार संचालित हो रहा है और पहले भी आरोपी द्वारा पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है। प्रशासन से मांग: पीड़ित ने मामले में तुरंत FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार की सुरक्षा और अवैध कारोबार की निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या प्रशासन करेगा कड़ी कार्रवाई?
    1
    झारखंड में सनसनीखेज वारदात – अपहरण, मारपीट और जबरन एग्रीमेंट का मामला ।
 लातेहार / बालूमाथ
झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक के साथ अपहरण, बेरहमी से मारपीट, लूट और जबरन एग्रीमेंट करवाने का आरोप लगा है।
पीड़ित अखिलेश यादव (ग्राम – सीरम, पंचायत – भगेया) ने आरोप लगाया है कि दिनांक 08 मई 2026 को डब्बू साहू उर्फ शिवपुजन साहू पिता दिनेश प्रसाद साहू  ने उसे काम के बहाने अपने भट्टा पर बुलाया।
जैसे ही वह वहाँ पहुँचा, आरोपी एवं उसके पुत्र पियूष साहू ने बंदूक के बल पर उसका मोबाइल और बाइक की चाबी छीन ली।
इसके बाद उसे करीब 300-500 मीटर दूर झाड़ियों में ले जाकर 10-12 लोगों के साथ मिलकर बेरहमी से लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से पीटा गया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
आरोप है कि मारपीट के बाद उसे पेड़ से बांधकर जान से मारने की कोशिश की गई और उसके हाथ से ब्रेसलेट भी छीन लिया गया।
इतना ही नहीं, आरोपियों ने अवैध हथियार के बल पर पीड़ित से ₹1,15,000 का जबरन एग्रीमेंट लिखवाकर हस्ताक्षर और अंगूठा लगवा लिया।
पीड़ित को करीब 3 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया और छोड़ते समय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी गई।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उक्त भट्टा में अवैध कोयला कारोबार संचालित हो रहा है और पहले भी आरोपी द्वारा पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है।
प्रशासन से मांग:
पीड़ित ने मामले में तुरंत FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार की सुरक्षा और अवैध कारोबार की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
यह घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या प्रशासन करेगा कड़ी कार्रवाई?
    user_Satish Kumar
    Satish Kumar
    Local News Reporter बालूमाथ, लातेहार, झारखंड•
    5 hrs ago
  • पलामू के पंडवा में सड़कों की बदहाली विकास के दावों पर सवाल उठा रही है। जर्जर रास्तों के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    पलामू के पंडवा में सड़कों की बदहाली विकास के दावों पर सवाल उठा रही है। जर्जर रास्तों के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Bharat sharma
    Bharat sharma
    पडवा, पलामू, झारखंड•
    6 hrs ago
  • _नशा मुक्ति अभियान: राजपुर पुलिस ने 06 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को दबोचा_ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत राजपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 06 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से टीवीएस लूना और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। एसडीपीओ संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि हेसापारम गांव से बी.के. हाई स्कूल, कान्हाचट्टी की ओर एक व्यक्ति लूना पर अवैध नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए राजपुर थाना प्रभारी रूपेश राय के नेतृत्व में टीम ने हेसापारम रोड पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध लूना को रोककर तलाशी ली गई। चालक के पास से 06 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान दिलीप ठाकुर, पिता गांगो ठाकुर, निवासी कान्हाचट्टी, थाना राजपुर, जिला चतरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से भूरे रंग की TVS लूना JH13F-4898 और एक रियलमी नार्जो एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया है। इस छापामारी में थाना प्रभारी पु.अ.नि. रूपेश कुमार, पु.अ.नि. संदीप प्रसाद वर्मा और राजपुर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    _नशा मुक्ति अभियान: राजपुर पुलिस ने 06 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को दबोचा_
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत राजपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 06 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से टीवीएस लूना और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।  एसडीपीओ संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि हेसापारम गांव से बी.के. हाई स्कूल, कान्हाचट्टी की ओर एक व्यक्ति लूना पर अवैध नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए राजपुर थाना प्रभारी रूपेश राय के नेतृत्व में टीम ने हेसापारम रोड पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया।  चेकिंग के दौरान संदिग्ध लूना को रोककर तलाशी ली गई। चालक के पास से 06 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  गिरफ्तार तस्कर की पहचान दिलीप ठाकुर, पिता गांगो ठाकुर, निवासी कान्हाचट्टी, थाना राजपुर, जिला चतरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से भूरे रंग की TVS लूना JH13F-4898 और एक रियलमी नार्जो एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया है। 
इस छापामारी में थाना प्रभारी पु.अ.नि. रूपेश कुमार, पु.अ.नि. संदीप प्रसाद वर्मा और राजपुर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.