Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार की राजधानी पटना में छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस हमले में कई छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Hindustan Express News
बिहार की राजधानी पटना में छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस हमले में कई छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार की राजधानी पटना में छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस हमले में कई छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।1
- 27 बेंच, 3304 मामले, करोड़ों का निपटारा—गया में ऐतिहासिक लोक अदालत #Gaya #NationalLokAdalat #LokAdalat #District Legal Services Authority #LegalNews #CourtNews #Judiciary #BiharNews #GayaCourt #BreakingNews #HindiNews #JusticeForAll #LegalUpdate #PublicService #LawAndJustice #Sherghati #DistrictCourt #TrendingNews #ViralNews #NewsUpdate1
- _प्रतापपुर में भूदान किसान संगोष्ठी आयोजित, भूमिहीनों को जमीन दिलाने की मांग_ प्रतापपुर: मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में रविवार को भूदान किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एकल नारी सशक्तिकरण संगठन के तत्वावधान में हुई संगोष्ठी की अध्यक्षता झारखंड भूदान यज्ञ कमेटी के सचिव डॉ. विश्वनाथ आजाद ने की, जबकि संचालन आरती चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में सर्वसेवा संघ राष्ट्रीय युवा समिति के सदस्य आचार्य बिनोद और राज्य भूदान यज्ञ कमेटी के सदस्य बसंत हेंतम बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। संगोष्ठी में कहा गया कि राज्य में सैकड़ों ऐसे पीड़ित परिवार हैं जिनके पास रहने तक की जमीन नहीं है और वे दूसरों की जमीन पर झोपड़ी लगाकर रह रहे हैं। भूदान यज्ञ कमेटी ऐसे लोगों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए सरकार से मांग कर रही है। बताया गया कि राज्य में 9 लाख 50 हजार लोगों को जमीन वितरित करने की बात चल रही है। देशभर में कुल 48 लाख हेक्टेयर जमीन की मांग की जाएगी। मौके पर उपस्थित लोगों ने सरकार के समक्ष आवाज बुलंद करने और हक के लिए संघर्ष करने की शपथ ली। संगोष्ठी में दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।1
- रफीगंज रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से चोरी कर भाग रहे चोर को RPF ने 90 मीनट में ट्रॉली बैग के साथ चोर को दबोचा रेल सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट रफीगंज की टीम ने तत्परता और सक्रियता का परिचय देते हुए महज डेढ़ घंटे के भीतर ट्रॉली बैग चोरी करने वाले आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई 09 मई 2026 को की गई। रेल सुरक्षा पोस्ट रफीगंज के निरीक्षक प्रभारी राम सुमेर ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ रेलवे अधिनियम के तहत स्टेशन परिसर में जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12382 डाउन पूर्वा एक्सप्रेस रफीगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर एसीपी का हॉर्न देते हुए अचानक रुक गई है। RPF टीम जब ट्रेन के कोच S-3 में पहुंची तो यात्रियों ने बताया कि लगभग एक किलोमीटर पहले एक युवक चलती ट्रेन से महिला यात्री का ट्रॉली बैग लेकर नीचे कूद गया। यात्रियों ने बताया कि बैग में सोने के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान मौजूद था। सूचना मिलते ही निरीक्षक राम सुमेर ने तत्काल तीन जवानों को घटनास्थल की ओर रवाना किया तथा स्वयं मोटरसाइकिल से संभावित मार्गों पर निगरानी शुरू कर दी। टीम की सतर्कता के कारण करीब डेढ़ घंटे के भीतर आरोपी राजन (21 वर्ष), पिता उमेश कुमार यादव, निवासी परवेश विहार, नवादा, थाना जोगीवाला, जिला देहरादून (उत्तराखंड) को चोरी किए गए ट्रॉली बैग के साथ पकड़ लिया गया। RPF ने महिला यात्री मंदिरा मंडल से वीडियो कॉल के माध्यम से आरोपी और सामान की पहचान कराई। चलती ट्रेन से कूदने के दौरान आरोपी घायल हो गया था, जिसके बाद उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में कराया गया। बाद में महिला यात्री मंदिरा मंडल, निवासी कानुपर, जिला वीरभूमि, रफीगंज पोस्ट पहुंचीं और बरामद सामान की पहचान की। जांच में ट्रॉली बैग से एक जोड़ी चूड़ी, दो जोड़ी कंगन, आर्टिफिशियल माला एवं कॉस्मेटिक सामान बरामद हुआ। महिला द्वारा बताए गए सोने के कंगन की जांच स्थानीय सोनार से कराई गई, जो नकली पाया गया। इस संबंध में महिला यात्री के आवेदन पर GRP सोननगर थाना में कांड संख्या 21/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- “क्या कानून से बड़ा हो गया दबाव?” — गया के Nutan Nagar मामले पर उठे बड़े सवाल 🚨 “क्या कानून से बड़ा हो गया दबाव?” — गया के Nutan Nagar मामले पर उठे बड़े सवाल 🚨 Gaya के Nutan Nagar इलाके में सामने आए मामले ने अब लोगों के बीच चिंता और गुस्सा दोनों बढ़ा दिए हैं। एक प्रोफेसर परिवार का आरोप है कि 9 मई की रात करीब 8:15 बजे कुछ लोग उनके घर पहुंचे, धमकी दी और पूरे परिवार में डर का माहौल बनाने की कोशिश की। पीड़ित परिवार में 👩🏫 Professor Kumari Kiran Jiyoti 👨🏫 Professor Mahendra Kushwaha शामिल हैं। परिवार का कहना है कि घटना की सूचना Civil Lines Police Station को दी गई थी, लेकिन अब तक सख्त कार्रवाई नहीं होने से लोगों में कई सवाल उठ रहे हैं। --- ⚠️ लोगों के बीच उठ रहे सवाल ❓ क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा? ❓ कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है? ❓ क्या जांच निष्पक्ष तरीके से हो रही है? ❓ क्या आम लोगों की सुरक्षा खतरे में है? --- 🔥 परिवार के लगाए गए आरोप परिवार के अनुसार: ❌ मोबाइल फोन तोड़े गए ❌ घर में हंगामा किया गया ❌ धमकियां दी गईं ❌ परिवार को मानसिक दबाव में लाने की कोशिश हुई स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। --- 📢 सोशल मीडिया पर बढ़ती मांग #JusticeForFamily #GayaNews #PoliceAction #NutanNagar #BiharCrime #BreakingNews #CrimeReport --- 📍 स्थान: Nutan Nagar, Gaya 🏛️ थाना: Civil Lines Police Station 🕗 समय: 9 मई, रात लगभग 8:15 बजे ⚠️ नोट: पोस्ट में शामिल आरोप संबंधित पक्षों के दावों पर आधारित हैं। मामले की जांच और आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।1
- तमिलनाडु के नए सीएम के रूप में विजय ने ली शपथ। #indianews #breakingnews #ThalapathyVijay #TVK #TamilNaduCM #VijayOathCeremony #Chennai #JLNStadium #TamilNaduPolitics1
- गया में तिलक समारोह बना मातम, खाना खाने के बाद 40 लोग बीमार Gaya के गुरुआ प्रखंड स्थित Thanabigha Village में एक तिलक समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब भोज खाने के बाद अचानक करीब 40 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि समारोह में शामिल लोगों को अचानक उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते गांव में चीख-पुकार मच गई और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। ग्रामीणों की मदद से सभी बीमार लोगों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है। अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राथमिक आशंका फूड पॉइजनिंग की जताई जा रही है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। भोज में परोसे गए खाने के नमूने भी जांच के लिए भेजे जा सकते हैं। ग्रामीणों में घटना के बाद डर और दहशत का माहौल है। फिलहाल अधिकांश मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।1
- हम बेरोजगार नहीं, शराब बेचते हैं”—Bihar में युवक का दावा, शराबबंदी पर फिर छिड़ी बहस हम बेरोजगार नहीं, शराब बेचते हैं!” Bihar में वायरल वीडियो ने शराबबंदी पर खड़े किए बड़े सवाल1