Shuru
Apke Nagar Ki App…
breaking news breaking news breaking news breaking news breaking news
Rajendra Prasad
breaking news breaking news breaking news breaking news breaking news
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *दिल्ली में कल रात भारत मंडपम के बाहर तिब्बती यूथ कांग्रेस ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंगके विरोध मे नारे लगाये* दिल्ली में कल रात भारत मंडपम के बाहर तिब्बती यूथ कांग्रेस और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत ने प्रोटेस्ट किया। "Xi Jinping = Genocide" का बैनर लेकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत आने का विरोध किया। दिल्ली पुलिस ने करीब 50 प्रोटेस्टर हिरासत में लिए।1
- चौक में मचा हड़कम,नगर निगम द्वारा चला अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रयागराज के पुराने क्षेत्र चौक में नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान चला,नगर निगम के दस्ते को देख चौक में अफरा तफरी मच गई,अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर निगम के आला अधिकारी एवं भारी सुरक्षाकर्मी और पुलिस बल मौजूद रहा,वही एसीपी निकिता श्रीवास्तव भी मौजूद रही। चौक क्षेत्र में आए दिन जाम की समस्याओं को लेकर एक बड़ा सवाल उठता रहा है,जाम को लेकर आम जनमानस लगातार सवाल उठता रहा है। लगातार जाम को लेकर खबरें भी प्रकाशित होती रही है,इसी को लेकर आज चौक क्षेत्र में नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।1
- कच्चे मकान की दीवार गिरने से कन्हैया कोल की दबकर मौत बारिश के दौरान हुआ हादसा, एसडीएम ने परिजनों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा प्रयागराज। कोरांव तहसील क्षेत्र के बड़ोखर गांव में शुक्रवार रात बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार अचानक गिरने से उसके मलबे में दबकर कन्हैया कोल की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना को दैवीय आपदा से संबंधित बताते हुए मृतक के भाई प्रभुनाथ कोल ने शासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। बड़ोखर निवासी जवाहिर लाल कोल के पुत्र कन्हैया कोल शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे बारिश के दौरान अपने कच्चे मकान में चारपाई पर बैठे थे। इसी दौरान मकान की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से प्रभुनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव का प्रयास किया। शनिवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया गया कि कन्हैया कोल अविवाहित थे और उनके कोई संतान नहीं थी। उनके दो प्रभुनाथ कोल व रामसुंदर कोल दोनों सगे छोटे भाई हैं। उन्होंने प्रशासन से दैवीय आपदा के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का लाभ दोनों भाइयों को वारिस मानते हुए दिलाए जाने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी कोरांव ठाकुर प्रसाद सिंह मय हमराही मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पूर्व विधायक रामकृपाल कोल समेत क्षेत्रीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे। एसडीएम ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शासन स्तर से नियमानुसार मिलने वाली सहायता दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।4
- मलेशिया के पीएम अनवर को पसंद हैं हिंदी गाने.. पियानो संग गाने की जोर आजमाइश .. भारतीय फिल्मों का दौर एक समय अपने संगीत के लिए पूरे विश्व में चर्चा में रहा। उस दौर के लोकप्रिय गानों को पियानो संग गाने की जोर आजमाइश करते मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर अपने सहयोगियों संग। उनका यह वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- आज डीसीपी नगर सागर जैन की अध्यक्षता मे मय भारी पुलिस अमला व्यापारीयों की समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी प्रयागराज के निर्देश पर जिला व्यापार बंधु समिति अंतर्गत त्रिवेणी सभागार रिजर्व पुलिस लाइन में विशेष रूप से व्यापारीयों की पुलिस सम्बन्धित समस्याओ के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुई। आज डीसीपी नगर सागर जैन की अध्यक्षता मे मय भारी पुलिस अमला व्यापारीयों की समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी प्रयागराज के निर्देश पर जिला व्यापार बंधु समिति अंतर्गत त्रिवेणी सभागार रिजर्व पुलिस लाइन में विशेष रूप से व्यापारीयों की पुलिस सम्बन्धित समस्याओ के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुई। जिलाधिकारी प्रयागराज नें व्यापारीयों की पुलिस की समस्याओं के लिए विगत माह से अलग से बैठक निर्णय करने का पुलिस विभाग को व्यापारीओ की सहूलियत के लिए निर्देशित दिया है यदि उपयोगीता बढ़ेगी तो प्रत्येक माह यह व्यवस्था बहाल रहेगी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल ने बताया बैठक में विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या मे सहभागिता किया और अपनी समस्याएं डीसीपी सिटी के सामने रखी। विशेष रूप से अतिक्रमण जाम चाइनीस मांझा ई रिक्शा कोतवाली क्षेत्र में रविवार की बेतरतीब स्ट्रीट मार्केट सिविल लाइन क्षेत्र में गाड़ी के अंदर बैठकर शराब का सेवन अराज़क तत्वों द्वारा गाड़ीयों के शीशो ब्लैक फ़िल्म लगानें की शिकायत निरंजन सिनेमा से घंटाघर तक दो तरफ पार्किंग की मांग आदि गंभीर मुद्दों पर वार्ता कर डी सी पी सिटी सागर जैन नें तत्काल ही अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया। शाहगंज सर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल द्वारा मार्केट में पुलिस पिकेट बढ़ाने नशेड़ियों पर लगाम कसने और पार्किंग की समस्या बताई गई जिस पर उचित निर्देश जारी हुए। बैठक में सिविल लाइंस व्यापार मंडल प्रयाग व्यापार मंडल प्रयागराज व्यापार मंडल झूसी व्यापार मंडल इलाहाबाद होटल एसोसिएशन, जिला महिला व्यापार मंडल रोशन बाग व्यापार मंडल बरौली व्यापार मंडल धूमनगंज व्यापार मंडल फाफामऊ व्यापार मंडल सहित तमाम व्यापार मंडलों की समस्याएं सुनी और निस्तारित और निर्देशित की गई। अनिमेष अग्रवाल महानगर अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहगंज सर्व व्यापार मंडल 99359228842
- प्रयागराज में जाम से निजात दिलाने पर व्यापारियों ने किया एसीपी थरवई व थाना प्रभारी फाफामऊ का सम्मान प्रयागराज शहर के फाफामऊ और थरवई क्षेत्र में लंबे समय से लग रहे जाम से व्यापारियों और आमजन को राहत दिलाने पर स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस का आभार जताया है।व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसीपी थरवई और फाफामऊ थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस की ओर से की गई सख्त ट्रैफिक व्यवस्था, अतिक्रमण हटाओ अभियान और लगातार गश्त के बाद मुख्य बाजार व हाईवे पर जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हुई है, जिससे व्यापार में भी सुधार हुआ है।इस दौरान एसीपी थरवई ने कहा कि जाम मुक्त यातायात पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें व्यापारियों के सहयोग के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया। थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश ने कहा कि आगे भी अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।सम्मान समारोह में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सहित कई दुकानदार और स्थानीय लोग मौजूद रहे।1
- शादी की जिद पर युवती मोबाइल के टॉवर पर चढ़ी,जुटी लोगों की भीड़ प्रयागराज: मऊआइमा थाना क्षेत्र के उमरिया बादल गांव स्थित मोबाइल टॉवर पर एक युवती चढ़ गई। ग्रामीणों ने देखा तो भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे नीचे उतरने का अनुरोध किया। इस पर उसने एक युवक का नाम लेते हुए कहा कि,जब तक उससे शादी नहीं होगी,वह नीचे नहीं उतरेगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस उसे समझने में लगे रहे। नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का मऊआइमा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से करीब दो वर्ष से शादी की बात चल रही थी। इधर कुछ समय पहले दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर पंचायत भी हुई,लेकिन बात नहीं बनी। तय शादी टूट गई। इससे युवती क्षुब्ध थी।1
- breaking news breaking news breaking news breaking news breaking news1
- यमुनापार में बिजली कटौती से हाहाकार, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने उठाए सवाल प्रयागराज यमुनापार के बारा विधानसभा और जसरा विकास खंड में बिजली की अव्यवस्था को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष पवन मालवीय ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शाम होते ही रोस्टर के नाम पर बिजली काट दी जा रही है।मीडिया से बात करते हुए पवन मालवीय ने कहा कि ग्रामीण अंचल में सबसे ज्यादा परेशानी शाम 7 बजे के बाद होती है, जब छात्र कोचिंग और पढ़ाई करते हैं। उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग के बच्चों के पास न तो मिट्टी का तेल है और न ही अन्य कोई साधन, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। बारह बजे रात, दो बजे रात बिजली काट दी जा रही है और 33 केवी ब्रेकडाउन का हवाला दिया जा रहा है।मालवीय ने कहा कि उन्होंने इस समस्या को लेकर स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बिजली विभाग के जेई, संविदा कर्मियों और पावर हाउस कर्मचारियों से भी वार्ता की है। सरकार दावा करती है कि ग्रामीण क्षेत्र में 18 से 22 घंटे बिजली दी जा रही है, लेकिन जमीन पर यह दावा फेल है।उन्होंने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता और एमडी से निवेदन किया कि कम से कम शाम के समय रोस्टर कटौती बंद की जाए और यमुनापार प्रयागराज को घोषित 18 घंटे बिजली पूरी तरह से दी जाए।1