बलुआ पुलिस ने दो टप्पेबाजी की घटनाओं का किया खुलासा, बिक्री की रकम ₹5,220 बरामद जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चंदौली। बलुआ थाना पुलिस ने चहनिया क्षेत्र में बुजुर्ग महिलाओं को झांसा देकर उनके सोने के आभूषण उड़ाने वाले टप्पेबाज गिरोह का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से टप्पेबाजी के माल की बिक्री से संबंधित ₹5,220 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य अकेले आने-जाने वाली बुजुर्ग महिलाओं को बातचीत में उलझाकर विश्वास में लेते थे और उनके पहने हुए सोने के टप्स, मंगलसूत्र व अन्य आभूषण उतरवा लेते थे। इसके बाद चोरी के आभूषणों को कम कीमत पर एक ज्वैलर्स कारोबारी को बेच दिया जाता था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 26 जुलाई 2026 और 1 अगस्त 2026 को चहनिया बाजार में दो बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर उनके सोने के टप्स और मंगलसूत्र की टप्पेबाजी की गई थी। पुलिस ने मामले में ज्वैलर्स राहुल ठठेरा उर्फ गोलू को भी गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में बताया कि वह चोरी के आभूषण खरीदकर उन्हें गलाकर आगे बेच देता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन डोम, कनपातर डोम और राहुल ठठेरा उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बलुआ पुलिस ने दो टप्पेबाजी की घटनाओं का किया खुलासा, बिक्री की रकम ₹5,220 बरामद जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चंदौली। बलुआ थाना पुलिस ने चहनिया क्षेत्र में बुजुर्ग महिलाओं को झांसा देकर उनके सोने के आभूषण उड़ाने वाले टप्पेबाज गिरोह का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से टप्पेबाजी के माल की बिक्री से संबंधित ₹5,220 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य अकेले आने-जाने वाली बुजुर्ग महिलाओं को बातचीत में उलझाकर विश्वास में लेते थे और उनके पहने हुए सोने के टप्स, मंगलसूत्र व अन्य आभूषण उतरवा लेते थे। इसके बाद चोरी के आभूषणों को कम कीमत पर एक ज्वैलर्स कारोबारी को बेच दिया जाता था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 26 जुलाई 2026 और 1 अगस्त 2026 को चहनिया बाजार में दो बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर उनके सोने के टप्स और मंगलसूत्र की टप्पेबाजी की गई थी। पुलिस ने मामले में ज्वैलर्स राहुल ठठेरा उर्फ गोलू को भी गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में बताया कि वह चोरी के आभूषण खरीदकर उन्हें गलाकर आगे बेच देता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन डोम, कनपातर डोम और राहुल ठठेरा उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, मणिकार्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता आशीष कुमार मिश्रा वाराणसी वाराणसी। थानारामपुर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रसिद्ध वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का सोमवार को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से गांव सहित पूरे सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। धर्मराज चौबे अपने सरल स्वभाव, वेदांत के गहन ज्ञान और समाज सेवा के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने वर्षों तक गांव के विकास, शिक्षा के प्रसार और धार्मिक जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। दूर-दूर से लोग उनसे धर्म एवं अध्यात्म से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन लेने पहुंचते थे। निधन की सूचना मिलते ही थानारामपुर गांव में शोक सभा आयोजित की गई, जहां ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा मणिकार्णिका घाट पहुंची, जहां वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र श्रीकांत चौबे ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर छोटे पुत्र पंकज चौबे, पौत्र प्रीतेश त्रिपाठी, मधुर चौबे, विकास शुक्ला, नवल चौबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिष्य और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने धर्मराज चौबे के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनकी विद्वता, सेवा भावना और सामाजिक योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।1
- सावन के पहले सोमवार को कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर में कांवरियों ने चढ़ाया जल आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी सावन माह के पहले सोमवार को कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी दूर-दराज से आए कांवरियों ने गंगाजल लेकर मंदिर में जलाभिषेक किया और बोल बम हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा भक्तों की लगी रही कतार सुबह से ही मंदिर परिसर में कांवरियों का तांता लगा रहा श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, फूल और गंगाजल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं और युवाओं ने भी पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना में भाग लिया चौबेपुर पुलिस रही मुस्तैद भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए चौबेपुर पुलिस की विशेष तैनाती की गई थी। पुलिसकर्मी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में लगातार गश्त करते रहे। यातायात व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग और ड्यूटी लगाई थी सावन के पहले सोमवार पर कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर का माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा।1
- मिर्जामुराद ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई बाइक,दो कांवरिया घायल मिर्जामुराद ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई बाइक,दो कांवरिया घायल वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे हुए सड़क हादसे में दो कांवरिया घायल हो गए। दोनों प्रयागराज से गंगाजल लेकर वाराणसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर बने डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के महत्त्वा निवासी राजू विश्वकर्मा और भोला विश्वकर्मा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर राहगीरों ने तत्काल मिर्जामुराद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को खजुरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि दोनों कांवरियों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।1
- गंगापुर चौकी क्षेत्र में फल-फूल रहा जुए का कारोबार, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल वाराणसी। गंगापुर चौकी क्षेत्र में एक बार फिर अवैध जुए के संचालन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों और सूत्रों का दावा है कि क्षेत्र के कई स्थानों पर देर शाम से लेकर रात तक जुए के फड़ सज रहे हैं। इससे न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि कई परिवार आर्थिक और सामाजिक संकट की ओर बढ़ रहे हैं।* *सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले केसरीपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा जुए के अड्डे पर छापेमारी की गई थी। इसके बावजूद गंगापुर चौकी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कथित रूप से जुए का खेल दोबारा शुरू हो गया है।* *स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो युवाओं में जुए की लत और अपराध की घटनाएं बढ़ सकती हैं।* *ग्रामीणों का कहना है कि जुए के कारण कई परिवारों की जमा-पूंजी बर्बाद हो रही है। मेहनत की कमाई कुछ ही घंटों में हार जाने से घरों में आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। लोगों का यह भी आरोप है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद अपेक्षित सख्ती दिखाई नहीं दे रही है।*2
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सीएम योगी ने कहा- किसी भी साधु-संत की संलिप्तता नहीं पाई गई...1
- चंदौली के पचखरी गांव नहर में पानी न आने पर किसानों का प्रदर्शन, धान की रोपाई कर जताया विरोध किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव1
- कलम की तेज धार से | अयोध्या "जनसुनवाई: आधी हां, आधी ना" 16 शिकायतें आईं, 8 का मौके पर निस्तारण - बाकी का क्या? अयोध्या। नगर निगम में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन हुआ। कुर्सी पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और साथ में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार। फाइलें आईं, शिकायतें आईं, और कैमरे भी। कुल 16 शिकायतें पहुंचीं नागरिकों की। आंकड़ा सुनिए - आधी यानी 8 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी 8 के लिए "शीघ्र समाधान" का भरोसा और अधिकारियों को "आवश्यक निर्देश"। मच्छर बना एजेंडा नंबर 1 बरसात का मौसम है। महापौर जी ने सबसे पहले जलभराव और मच्छरों पर निशाना साधा। निर्देश दिया कि जलभराव वाले स्थानों पर प्राथमिकता से एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव हो। ताकि मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप न बढ़े और जनता को परेशानी न हो। नगर आयुक्त ने भी अधिकारियों को लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण का पाठ पढ़ाया। किन मुद्दों पर हुई बात जनसुनवाई में उठे मुद्दे वही पुराने - सड़क निर्माण, नाली निर्माण, जलभराव, पेयजल आपूर्ति, सीवर लाइन की खुदाई और अन्य नागरिक सुविधाएं। मौके पर अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, सुमित कुमार सहित निगम के तमाम विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे। फोटो खिंची, फाइलें सरकीं। कलम की तेज धार से कटाक्ष जनसुनवाई शब्द सुनते ही लगता है - वाह, लोकतंत्र जिंदा है। 16 में से 8 का निस्तारण... 50% का स्कोर। पास तो हो गए, पर टॉपर कब बनेंगे? हर हफ्ते यही राग - "जलभराव पर छिड़काव होगा", "शिकायतें समय से निपटेंगी"। नाली तब भी टूटी थी, आज भी टूटी है। सड़क पर गड्ढा तब भी था, आज भी है। मच्छर मारने की दवा का छिड़काव जरूरी है, पर उससे पहले जलभराव की जड़ पर वार हो तो कैसा रहे? जनता शिकायत लेकर आती है उम्मीद से। उम्मीद है अगली जनसुनवाई में आंकड़ा 16 में से 16 होगा। तभी "जनसुनवाई संभव" का बैनर सार्थक लगेगा। सुनवाई हुई, अब कार्रवाई भी दिखनी चाहिए। -3
- रूस में टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है। 2026 में अब तक करीब 25 लाख पर्यटक रूस पहुंच चुके हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 20% ज्यादा है। इसकी जानकारी एक रूसी अधिकारी ने दी। भारतीयों के लिए रूस जाना अब पहले से आसान हो गया है। टूरिस्ट ई-वीजा के लिए किसी इनविटेशन की जरूरत नहीं है। इसे करीब 4 दिन में हासिल किया जा सकता है। रूस का मतलब सिर्फ मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग नहीं है। यहां घूमने के लिए कई और खूबसूरत जगहें भी हैं।1
- चंदौली जनपद में अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना1