logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पांकी के कर्पूरी चौक स्थित बेसिक स्कूल की जमीन को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया। पांकी के कर्पूरी चौक स्थित बेसिक स्कूल की जमीन को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया। बीडीओ ललित प्रसाद सिंह और अंचल निरीक्षक उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में चले अभियान में पुलिस बल भी मौजूद रहा। देर शाम तक कार्रवाई जारी रही, जबकि बचे हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए कल दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया है। #Panki #Palamu #EncroachmentFree #SchoolLand #AdministrationAction #JharkhandNews #LocalNews #PankiNews #PalamuNews #EncroachmentDrive

2 hrs ago
user_पंकज प्रसून
पंकज प्रसून
Local News Reporter पांकी, पलामू, झारखंड•
2 hrs ago

पांकी के कर्पूरी चौक स्थित बेसिक स्कूल की जमीन को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया। पांकी के कर्पूरी चौक स्थित बेसिक स्कूल की जमीन को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया। बीडीओ ललित प्रसाद सिंह और अंचल निरीक्षक उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में चले अभियान में पुलिस बल भी मौजूद रहा। देर शाम तक कार्रवाई जारी रही, जबकि बचे हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए कल दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया है। #Panki #Palamu #EncroachmentFree #SchoolLand #AdministrationAction #JharkhandNews #LocalNews #PankiNews #PalamuNews #EncroachmentDrive

More news from झारखंड and nearby areas
  • पांकी के कर्पूरी चौक स्थित बेसिक स्कूल की जमीन को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया। बीडीओ ललित प्रसाद सिंह और अंचल निरीक्षक उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में चले अभियान में पुलिस बल भी मौजूद रहा। देर शाम तक कार्रवाई जारी रही, जबकि बचे हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए कल दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया है। #Panki #Palamu #EncroachmentFree #SchoolLand #AdministrationAction #JharkhandNews #LocalNews #PankiNews #PalamuNews #EncroachmentDrive
    1
    पांकी के कर्पूरी चौक स्थित बेसिक स्कूल की जमीन को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया। बीडीओ ललित प्रसाद सिंह और अंचल निरीक्षक उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में चले अभियान में पुलिस बल भी मौजूद रहा। देर शाम तक कार्रवाई जारी रही, जबकि बचे हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए कल दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया  है।
#Panki #Palamu #EncroachmentFree #SchoolLand #AdministrationAction #JharkhandNews #LocalNews #PankiNews #PalamuNews #EncroachmentDrive
    user_पंकज प्रसून
    पंकज प्रसून
    Local News Reporter पांकी, पलामू, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by Vikram Dewang
    1
    Post by Vikram Dewang
    user_Vikram Dewang
    Vikram Dewang
    Local Politician लवालांग, चतरा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • बरवाडीह/लातेहार: बेतला नेशनल पार्क स्थित एनआईसी सम्मेलन हॉल में बुधवार 11 मार्च 2026 को एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला सह “नेचर ऑफ मीडिया कॉन्क्लेव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पलामू टाइगर रिजर्व द्वारा वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से “बातचीत करें–संवाद करें–संरक्षण करें” थीम पर किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष और वन्यजीव अपराध से जुड़े मुद्दों पर मीडिया की भूमिका को मजबूत करना था। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रतिभागियों के पंजीकरण और किट वितरण के साथ हुई। इसके बाद अभिषेक चौबे ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मुद्दों को समाज तक सही और प्रभावी तरीके से पहुंचाने में मीडिया की भूमिका बेहद अहम है। परिचय सत्र में विभिन्न मीडिया संस्थानों से आए पत्रकारों और विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र निदेशक सह मुख्य वन संरक्षक (पलामू टाइगर रिजर्व) एस.आर. नटेश ने कहा कि जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज और मीडिया की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि पलामू टाइगर रिजर्व जैव विविधता की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है और इसके संरक्षण के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक झारखंड रवि रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में वन्यजीव संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। उन्होंने मीडिया से अपील की कि वन्यजीवों से जुड़ी खबरों को जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए, ताकि लोगों में जागरूकता बढ़े और अनावश्यक भय या भ्रम की स्थिति न बने। तकनीकी सत्र में अंकित ठाकुर ने झारखंड में हाथी गलियारों और “राइट ऑफ पैसेज” पहल पर प्रस्तुति दी। वहीं संचार विशेषज्ञ विराट सिंह ने मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़ी घटनाओं की संवेदनशील रिपोर्टिंग पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा केके शर्मा ने मीडिया में वन्यजीव अपराध की रिपोर्टिंग के दौरान आने वाले जोखिम और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।कार्यशाला के दौरान पत्रकारों के साथ समूह अभ्यास भी कराया गया, जिसमें मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं की रिपोर्टिंग से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की गई। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। इस अवसर पर वन विभाग के कई अधिकारी, जिनमें डीएफओ कुमार आशीष, गारू वन क्षेत्र पदाधिकारी सह बेतला प्रभारी उमेश कुमार दुबे, पश्चिमी वन क्षेत्र पदाधिकारी अजय कुमार टोप्पो, वनपाल संतोष कुमार सिंह तथा पर्यटन पदाधिकारी विवेक तिवारी सहित कई वनकर्मी उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न मीडिया संस्थानों से आए पत्रकारों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रतिभागियों को पलामू टाइगर रिजर्व का क्षेत्र भ्रमण भी कराया गया, जिससे उन्हें वन्यजीव संरक्षण के जमीनी पहलुओं को करीब से समझने का अवसर मिला। इस कॉन्क्लेव के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के लिए प्रशासन, मीडिया और समाज के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग बेहद जरूरी है। — रिपोर्ट: अकरम अंसारी, बरवाडीह
    1
    बरवाडीह/लातेहार: बेतला नेशनल पार्क स्थित एनआईसी सम्मेलन हॉल में बुधवार 11 मार्च 2026 को एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला सह “नेचर ऑफ मीडिया कॉन्क्लेव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पलामू टाइगर रिजर्व द्वारा वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से “बातचीत करें–संवाद करें–संरक्षण करें” थीम पर किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष और वन्यजीव अपराध से जुड़े मुद्दों पर मीडिया की भूमिका को मजबूत करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रतिभागियों के पंजीकरण और किट वितरण के साथ हुई। इसके बाद अभिषेक चौबे ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मुद्दों को समाज तक सही और प्रभावी तरीके से पहुंचाने में मीडिया की भूमिका बेहद अहम है। परिचय सत्र में विभिन्न मीडिया संस्थानों से आए पत्रकारों और विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र निदेशक सह मुख्य वन संरक्षक (पलामू टाइगर रिजर्व) एस.आर. नटेश ने कहा कि जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज और मीडिया की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि पलामू टाइगर रिजर्व जैव विविधता की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है और इसके संरक्षण के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक झारखंड रवि रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में वन्यजीव संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। उन्होंने मीडिया से अपील की कि वन्यजीवों से जुड़ी खबरों को जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए, ताकि लोगों में जागरूकता बढ़े और अनावश्यक भय या भ्रम की स्थिति न बने।
तकनीकी सत्र में अंकित ठाकुर ने झारखंड में हाथी गलियारों और “राइट ऑफ पैसेज” पहल पर प्रस्तुति दी। वहीं संचार विशेषज्ञ विराट सिंह ने मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़ी घटनाओं की संवेदनशील रिपोर्टिंग पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा केके शर्मा ने मीडिया में वन्यजीव अपराध की रिपोर्टिंग के दौरान आने वाले जोखिम और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।कार्यशाला के दौरान पत्रकारों के साथ समूह अभ्यास भी कराया गया, जिसमें मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं की रिपोर्टिंग से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की गई। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे।
इस अवसर पर वन विभाग के कई अधिकारी, जिनमें डीएफओ कुमार आशीष, गारू वन क्षेत्र पदाधिकारी सह बेतला प्रभारी उमेश कुमार दुबे, पश्चिमी वन क्षेत्र पदाधिकारी अजय कुमार टोप्पो, वनपाल संतोष कुमार सिंह तथा पर्यटन पदाधिकारी विवेक तिवारी सहित कई वनकर्मी उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न मीडिया संस्थानों से आए पत्रकारों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन के बाद प्रतिभागियों को पलामू टाइगर रिजर्व का क्षेत्र भ्रमण भी कराया गया, जिससे उन्हें वन्यजीव संरक्षण के जमीनी पहलुओं को करीब से समझने का अवसर मिला। इस कॉन्क्लेव के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के लिए प्रशासन, मीडिया और समाज के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग बेहद जरूरी है।
— रिपोर्ट: अकरम अंसारी, बरवाडीह
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • प्रतापपुर प्रखंड के हुमाजांग पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की जांच के लिए बुधवार को लगभाग 2 बजे जिला स्तरीय टीम पहुंची। टीम ने पंचायत के भौराज, विलासपुर, नवरत्नपुर तथा हुमाजांग गांव में बने डोभा और तालाब योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। जांच टीम का नेतृत्व जिला उपविकास आयुक्त अमरेंद्र सिन्हा कर रहे थे। जांच के दौरान टीम ने डोभा व तालाब की लंबाई, चौड़ाई और गहराई का मापन किया तथा वहां कार्यरत मजदूरों से भी कार्य से संबंधित जानकारी ली। हालांकि कई स्थानों पर मजदूर और मेठ मौके पर मौजूद नहीं मिले, जिससे टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। इस संबंध में जिला उपविकास आयुक्त अमरेंद्र सिन्हा ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर हुमाजांग पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित डोभा व तालाब योजनाओं की जांच की गई है। प्रारंभिक जांच में कई योजनाओं में अनियमितता के संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश योजनाओं में जेसीबी मशीन से कार्य कराए जाने की बात सामने आई है, जबकि मनरेगा में मशीनों के उपयोग की अनुमति नहीं है। साथ ही मजदूरों की पहचान और उनकी उपस्थिति को लेकर भी संदेह की स्थिति पाई गई। उन्होंने कहा कि जांच से संबंधित पूरी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी और अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कांग्रेस नेता द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पर पैसे लेने के लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक जांच में पैसे के लेन-देन का कोई प्रमाण नहीं मिला है। बिना साक्ष्य के कोई भी आरोप लगा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर अन्य पंचायतों में भी मनरेगा योजनाओं की जांच की जाएगी। जांच टीम में अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम और कार्यपालक अभियंता यूएन मेहता सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। मौके पर बीडीओ, पंचायत सेवक, जेई और रोजगार सेवक भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस युवा नेता मोतीलाल पासवान ने मनरेगा योजनाओं और पेंशन में कथित घूसखोरी का आरोप लगाते हुए प्रतापपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी का पुतला दहन किया था। इसी मामले को लेकर हुमाजांग पंचायत की योजनाओं की जांच कराई जा रही है।
    1
    प्रतापपुर प्रखंड के हुमाजांग पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की जांच के लिए बुधवार को लगभाग 2 बजे जिला स्तरीय टीम पहुंची। टीम ने पंचायत के भौराज, विलासपुर, नवरत्नपुर तथा हुमाजांग गांव में बने डोभा और तालाब योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। जांच टीम का नेतृत्व जिला उपविकास आयुक्त अमरेंद्र सिन्हा कर रहे थे। जांच के दौरान टीम ने डोभा व तालाब की लंबाई, चौड़ाई और गहराई का मापन किया तथा वहां कार्यरत मजदूरों से भी कार्य से संबंधित जानकारी ली। हालांकि कई स्थानों पर मजदूर और मेठ मौके पर मौजूद नहीं मिले, जिससे टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। इस संबंध में जिला उपविकास आयुक्त अमरेंद्र सिन्हा ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर हुमाजांग पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित डोभा व तालाब योजनाओं की जांच की गई है। प्रारंभिक जांच में कई योजनाओं में अनियमितता के संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश योजनाओं में जेसीबी मशीन से कार्य कराए जाने की बात सामने आई है, जबकि मनरेगा में मशीनों के उपयोग की अनुमति नहीं है। साथ ही मजदूरों की पहचान और उनकी उपस्थिति को लेकर भी संदेह की स्थिति पाई गई। उन्होंने कहा कि जांच से संबंधित पूरी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी और अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कांग्रेस नेता द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पर पैसे लेने के लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक जांच में पैसे के लेन-देन का कोई प्रमाण नहीं मिला है। बिना साक्ष्य के कोई भी आरोप लगा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर अन्य पंचायतों में भी मनरेगा योजनाओं की जांच की जाएगी। जांच टीम में अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम और कार्यपालक अभियंता यूएन मेहता सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। मौके पर बीडीओ, पंचायत सेवक, जेई और रोजगार सेवक भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस युवा नेता मोतीलाल पासवान ने मनरेगा योजनाओं और पेंशन में कथित घूसखोरी का आरोप लगाते हुए प्रतापपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी का पुतला दहन किया था। इसी मामले को लेकर हुमाजांग पंचायत की योजनाओं की जांच कराई जा रही है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    5 hrs ago
  • Post by Mohd Sameer Khan aimim
    1
    Post by Mohd Sameer Khan aimim
    user_Mohd Sameer Khan aimim
    Mohd Sameer Khan aimim
    Local News Reporter बालूमाथ, लातेहार, झारखंड•
    5 hrs ago
  • gao telyadhi complete 5yaars kar rahe hai koi bhi service mil raha hai
    1
    gao telyadhi complete  5yaars 
kar rahe hai koi bhi service mil raha hai
    user_Shibu Kumar
    Shibu Kumar
    चतरा, चतरा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • चंदवा। थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी चौक स्थित रांची-डालटेनगंज मुख्य पथ राष्ट्रीय राजमार्ग 39, जिला परिषद बस स्टैंड के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान महेश्वर मुंडा उम्र लगभग 55 वर्ष खुटकट्टी हुटाप, चंदवा निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वृद्ध व्यक्ति राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क पर पैदल पार कर रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बस राजरथ की चपेट में आ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी और इसकी सूचना स्थानीय चंदवा पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे,और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कर आवश्यक कार्रवाई हेतु मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं बताते चले कि चंदवा प्रखंड के इंदिरा गांधी चौक चारों तरफ से यात्रियों के लिए गाड़ीयों का आना-जाना लगा रहता है,परंतु आने-जाने वाले बस हो, या छोटी गाड़ीयां बस स्टैंड रहने के बावजूद भी कोई भी यात्री बस रांची-डालटेनगंज मार्ग हो या रांची-चतरा मार्ग हो, अपने स्टैंड में जाकर खड़ी नहीं होती है। सभी बसें जल्दी बाजी में सड़क के किनारे ही खड़ी होकर यात्रियों को उतारती है और फिर यात्रियों को बस में भरकर रवाना हो जाती है । स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ-साथ परिवहन विभाग भी इस पर कोई ठोस पहल नहीं कर रही है, जिससे यह घटना आज घटीत हुआ है। और आने वाले दिनों में अगर यही स्थिति बनी रही तो कभी भी बड़ी घटना हो सकता है। राजरथ बस गाड़ी संख्या JH19A-8805 जो रांची से डालटेनगंज तक चलती है से दुर्घटना घटी है। राजरथ बस को चंदवा पुलिस अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
    3
    चंदवा। थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी चौक स्थित रांची-डालटेनगंज मुख्य पथ राष्ट्रीय राजमार्ग 39, जिला परिषद बस स्टैंड के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान महेश्वर मुंडा उम्र लगभग 55 वर्ष  खुटकट्टी हुटाप, चंदवा निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वृद्ध व्यक्ति राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क पर पैदल पार कर रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बस राजरथ की चपेट में आ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी और इसकी सूचना स्थानीय चंदवा पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे,और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कर आवश्यक कार्रवाई हेतु मामले की जांच में जुट गयी है।
वहीं बताते चले कि चंदवा प्रखंड के इंदिरा गांधी चौक चारों तरफ से यात्रियों के लिए गाड़ीयों का आना-जाना लगा रहता है,परंतु आने-जाने वाले बस हो, या छोटी गाड़ीयां बस स्टैंड रहने के बावजूद भी कोई भी यात्री बस रांची-डालटेनगंज मार्ग हो या रांची-चतरा मार्ग हो, अपने स्टैंड में जाकर खड़ी नहीं होती है। सभी बसें जल्दी बाजी में सड़क के किनारे ही खड़ी होकर यात्रियों को उतारती है और फिर यात्रियों को बस में भरकर रवाना हो जाती है । स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ-साथ परिवहन विभाग भी इस पर कोई ठोस पहल नहीं कर रही है, जिससे यह घटना आज घटीत हुआ है। और आने वाले दिनों में अगर यही स्थिति बनी रही तो कभी भी बड़ी घटना हो सकता है। राजरथ बस गाड़ी संख्या JH19A-8805 जो रांची से डालटेनगंज तक चलती है से दुर्घटना घटी है। राजरथ बस को चंदवा पुलिस अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
    user_देवसुंदर यादव (DS)
    देवसुंदर यादव (DS)
    Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    9 hrs ago
  • जल महोत्सव के तहत पांकी प्रखंड कार्यालय में विश्व प्लंबर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जल जीवन मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्लंबरों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और किट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, जल सहिया और प्रखंड के सभी प्लंबर उपस्थित रहे। 💧 #WorldPlumbersDay #JalMahotsav #JalJeevanMission #HarGharJal #Panki #Palamu #Jharkhand #WaterForAll #RuralDevelopment #WaterManagement
    1
    जल महोत्सव के तहत पांकी प्रखंड कार्यालय में विश्व प्लंबर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जल जीवन मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्लंबरों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और किट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, जल सहिया और प्रखंड के सभी प्लंबर उपस्थित रहे। 💧
#WorldPlumbersDay #JalMahotsav #JalJeevanMission #HarGharJal #Panki #Palamu #Jharkhand #WaterForAll #RuralDevelopment #WaterManagement
    user_पंकज प्रसून
    पंकज प्रसून
    Local News Reporter पांकी, पलामू, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.