भाकपा ने सन्हौला में निकाली पदयात्रा, 1 सितंबर की दिल्ली रैली में शामिल होने का किया आह्वान भाकपा ने सन्हौला में निकाली पदयात्रा, 1 सितंबर की दिल्ली रैली में शामिल होने का किया आह्वान अम्बिका शर्मा (सन्हौला) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) अंचल परिषद सन्हौला की ओर से शुक्रवार को विभिन्न जन मुद्दों को लेकर पदयात्रा निकाली गई. पदयात्रा की शुरुआत प्रखंड कार्यालय परिसर सन्हौला में स्वतंत्रता सेनानियों के नाम अंकित स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई.इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी 1 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया. पदयात्रा सीसमबगान, पलवा, भीखनचक और सन्हौला मार्केट सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी.इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए और आम लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की। सन्हौला के भगत सिंह चौक एवं मदरसा चौक के समीप नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया.सभा में वक्ताओं ने कहा कि बदलाव जरूरी है के नारे के साथ देशभर में 6 से 15 अगस्त तक पदयात्रा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है. भाकपा की ओर से भाजपा भगाओ, देश बचाओ, भ्रष्टाचार बंद करने, छात्रों पर लाठीचार्ज का जवाब देने और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई गई। इसके अलावा मनरेगा में 200 दिनों के रोजगार की गारंटी, न्यूनतम मजदूरी 700 रुपये करने, एमएसपी लागू करने, सभी भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने, राशन कार्ड में छंटनी बंद करने तथा गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराने समेत अन्य मांगें रखी गईं.पदयात्रा में भाकपा के जिला सहायक सचिव संजीत सुमन, जिला परिषद सदस्य इरशाद आलम, रमेश सिंह, कैलाश पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए. अम्बिका शर्मा 07-08-26 फोटो सन्हौला
भाकपा ने सन्हौला में निकाली पदयात्रा, 1 सितंबर की दिल्ली रैली में शामिल होने का किया आह्वान भाकपा ने सन्हौला में निकाली पदयात्रा, 1 सितंबर की दिल्ली रैली में शामिल होने का किया आह्वान अम्बिका शर्मा (सन्हौला) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) अंचल परिषद सन्हौला की ओर से शुक्रवार को विभिन्न जन मुद्दों को लेकर पदयात्रा निकाली गई. पदयात्रा की शुरुआत प्रखंड कार्यालय परिसर सन्हौला में स्वतंत्रता सेनानियों के नाम अंकित स्थल
पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई.इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी 1 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया. पदयात्रा सीसमबगान, पलवा, भीखनचक और सन्हौला मार्केट सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी.इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए और आम लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की।
सन्हौला के भगत सिंह चौक एवं मदरसा चौक के समीप नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया.सभा में वक्ताओं ने कहा कि बदलाव जरूरी है के नारे के साथ देशभर में 6 से 15 अगस्त तक पदयात्रा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है. भाकपा की ओर से भाजपा भगाओ, देश बचाओ, भ्रष्टाचार बंद करने, छात्रों पर लाठीचार्ज का जवाब देने और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
गई। इसके अलावा मनरेगा में 200 दिनों के रोजगार की गारंटी, न्यूनतम मजदूरी 700 रुपये करने, एमएसपी लागू करने, सभी भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने, राशन कार्ड में छंटनी बंद करने तथा गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराने समेत अन्य मांगें रखी गईं.पदयात्रा में भाकपा के जिला सहायक सचिव संजीत सुमन, जिला परिषद सदस्य इरशाद आलम, रमेश सिंह, कैलाश पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए. अम्बिका शर्मा 07-08-26 फोटो सन्हौला
- सावन में कांवरियों ने जमकर के डांस सेवा शिविर के पास श्रद्धालुओं की की गई सेवा पूरा वीडियो एक बार जरूर देखें1
- असरगंज कच्ची कांवरिया पथ पर अनोखी भक्ति/ ✍️👆🤣😀🤣.🔥🔥💯 हमारे पेज को फॉलो करें / सच को आवाज जनता के साथ 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏1
- पटना सिटी के मारूफगंज के 54 फीट की चांदी से सजी कांवर बनी आकर्षण का केंद्र, 54 घंटे में बाबाधाम पहुंचने का संकल्प। पटना सिटी के मारूफगंज के 54 फीट की चांदी से सजी कांवर बनी आकर्षण का केंद्र, 54 घंटे में बाबाधाम पहुंचने का संकल्प। मुंगेर रिपोर्ट साहिल राज आगाज टाइम जैसे-जैसे सावन बीत रहा है वैसे-वैसे महादेव की भक्ति का दृश्य देखने के लिए मिल रहा है विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में आस्था का रंग हर दिन और गहरा होता जा रहा है। कच्ची कांवरिया पथ पर एक ऐसी भव्य कांवर निकली, जिसने हजारों श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पटना सिटी के मारूफगंज स्थित विशाल शिवधारी संघ के करीब 500 कांवरिया 54 फीट लंबी भव्य कांवर के साथ ढोल-मृदंग की धुन पर नाचते-गाते बाबाधाम की ओर रवाना हुए। रास्ते भर श्रद्धालु इस अनोखी कांवर के साथ सेल्फी लेते और इसकी भव्यता को निहारते नजर आए। करीब 100 किलो वजनी इस कांवर को तैयार करने में 30 दिन लगे हैं। कांवर पर देवघर के शिव-पार्वती मंदिर की प्रतिकृति, मां काली, मां दुर्गा, भगवान गणेश, शिव-पार्वती की प्रतिमाएं और त्रिशूल की आकर्षक सजावट की गई है। छह घड़ों में लगभग 50 लीटर गंगाजल लेकर यह जत्था बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ रहा है। गोगाचक धर्मशाला में विश्राम कर रहे संघ के अध्यक्ष विनोद बाबा ने बताया कि पिछले 26 वर्षों से हम 54 फीट लंबी कांवर के साथ यात्रा कर रहे हैं। हमारा संकल्प है कि 54 घंटे के भीतर बाबाधाम पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक करें।" संघ के सदस्यों ने बताया कि जितने फीट की कांवर होती है, उतने ही घंटे में यात्रा पूरी करने का उनका संकल्प है। इस वर्ष कांवर में देवघर मंदिर की आकृति और बड़ी पटन देवी के मुकुट को चांदी से सजाया गया है, जिससे इसकी भव्यता और बढ़ गई है। आस्था, भक्ति और अनूठी परंपरा का यह संगम श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 54 फीट की यह विशाल कांवर हर किसी को बाबा भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर कर रही है।2
- नेहा वोहरा पर स्याही फेंकने के बाद, जय श्री राम के नारे लगा दिए गए। लेकिन यहां पेपर लीक का मुद्दा था, तो धर्म को बीच में क्यों लाया गया? आप किसी भी मुद्दे को धर्म का मुद्दा बनाना चाहते हो बस। धर्म की आड़ में विरोध करना है। बाकी सब लोग धर्म नहीं मानते हैं क्या?1
- सावन को लेकर शिव भक्तों की उम्र भी देवघर जाने के लिए लाखों का वर्णन उठाया गंगा जी से जल1
- झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी जी ने स्पष्ट कहा—सरकार चाहे कांग्रेस की हो, भाजपा की हो या किसी अन्य दल की, उसे युवाओं के साथ संवाद करना होगा, उनकी बात सुननी होगी और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना होगा। ✍️👆🤣😀🤣.🔥🔥💯 हमारे पेज को फॉलो करें / सच को आवाज जनता के साथ 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏1
- 7 महीने से बंद स्कूल! 2 KM दूर पढ़ने जाने से बच्चों ने किया इनकार, भवानीपुर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल1
- पत्नी पर पति की ह*त्या की साजिश का आ*रोप! प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, पुलिस के खुलासे से मचा हड़कंप1