logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटना सिटी के मारूफगंज के 54 फीट की चांदी से सजी कांवर बनी आकर्षण का केंद्र, 54 घंटे में बाबाधाम पहुंचने का संकल्प। पटना सिटी के मारूफगंज के 54 फीट की चांदी से सजी कांवर बनी आकर्षण का केंद्र, 54 घंटे में बाबाधाम पहुंचने का संकल्प। मुंगेर रिपोर्ट साहिल राज आगाज टाइम जैसे-जैसे सावन बीत रहा है वैसे-वैसे महादेव की भक्ति का दृश्य देखने के लिए मिल रहा है विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में आस्था का रंग हर दिन और गहरा होता जा रहा है। कच्ची कांवरिया पथ पर एक ऐसी भव्य कांवर निकली, जिसने हजारों श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पटना सिटी के मारूफगंज स्थित विशाल शिवधारी संघ के करीब 500 कांवरिया 54 फीट लंबी भव्य कांवर के साथ ढोल-मृदंग की धुन पर नाचते-गाते बाबाधाम की ओर रवाना हुए। रास्ते भर श्रद्धालु इस अनोखी कांवर के साथ सेल्फी लेते और इसकी भव्यता को निहारते नजर आए। करीब 100 किलो वजनी इस कांवर को तैयार करने में 30 दिन लगे हैं। कांवर पर देवघर के शिव-पार्वती मंदिर की प्रतिकृति, मां काली, मां दुर्गा, भगवान गणेश, शिव-पार्वती की प्रतिमाएं और त्रिशूल की आकर्षक सजावट की गई है। छह घड़ों में लगभग 50 लीटर गंगाजल लेकर यह जत्था बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ रहा है। गोगाचक धर्मशाला में विश्राम कर रहे संघ के अध्यक्ष विनोद बाबा ने बताया कि पिछले 26 वर्षों से हम 54 फीट लंबी कांवर के साथ यात्रा कर रहे हैं। हमारा संकल्प है कि 54 घंटे के भीतर बाबाधाम पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक करें।" संघ के सदस्यों ने बताया कि जितने फीट की कांवर होती है, उतने ही घंटे में यात्रा पूरी करने का उनका संकल्प है। इस वर्ष कांवर में देवघर मंदिर की आकृति और बड़ी पटन देवी के मुकुट को चांदी से सजाया गया है, जिससे इसकी भव्यता और बढ़ गई है। आस्था, भक्ति और अनूठी परंपरा का यह संगम श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 54 फीट की यह विशाल कांवर हर किसी को बाबा भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर कर रही है।

18 hrs ago
user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
18 hrs ago

पटना सिटी के मारूफगंज के 54 फीट की चांदी से सजी कांवर बनी आकर्षण का केंद्र, 54 घंटे में बाबाधाम पहुंचने का संकल्प। पटना सिटी के मारूफगंज के 54 फीट की चांदी से सजी कांवर बनी आकर्षण का केंद्र, 54 घंटे में बाबाधाम पहुंचने का संकल्प। मुंगेर रिपोर्ट साहिल राज आगाज टाइम जैसे-जैसे सावन बीत रहा है वैसे-वैसे महादेव की भक्ति का दृश्य देखने के लिए मिल रहा है विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में आस्था का रंग हर दिन और गहरा होता जा रहा है। कच्ची कांवरिया पथ पर एक ऐसी भव्य कांवर निकली, जिसने हजारों श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पटना सिटी के मारूफगंज स्थित विशाल शिवधारी संघ के करीब 500 कांवरिया 54 फीट लंबी भव्य कांवर के साथ ढोल-मृदंग की धुन पर नाचते-गाते बाबाधाम की ओर रवाना हुए। रास्ते भर श्रद्धालु इस अनोखी कांवर के साथ सेल्फी लेते और इसकी भव्यता को निहारते नजर आए। करीब 100 किलो वजनी इस कांवर को तैयार करने में 30 दिन लगे हैं। कांवर पर देवघर के शिव-पार्वती मंदिर की

प्रतिकृति, मां काली, मां दुर्गा, भगवान गणेश, शिव-पार्वती की प्रतिमाएं और त्रिशूल की आकर्षक सजावट की गई है। छह घड़ों में लगभग 50 लीटर गंगाजल लेकर यह जत्था बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ रहा है। गोगाचक धर्मशाला में विश्राम कर रहे संघ के अध्यक्ष विनोद बाबा ने बताया कि पिछले 26 वर्षों से हम 54 फीट लंबी कांवर के साथ यात्रा कर रहे हैं। हमारा संकल्प है कि 54 घंटे के भीतर बाबाधाम पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक करें।" संघ के सदस्यों ने बताया कि जितने फीट की कांवर होती है, उतने ही घंटे में यात्रा पूरी करने का उनका संकल्प है। इस वर्ष कांवर में देवघर मंदिर की आकृति और बड़ी पटन देवी के मुकुट को चांदी से सजाया गया है, जिससे इसकी भव्यता और बढ़ गई है। आस्था, भक्ति और अनूठी परंपरा का यह संगम श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 54 फीट की यह विशाल कांवर हर किसी को बाबा भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर कर रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • तारापुर अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस सेवा, किडनी मरीजों को बड़ी राहत तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को तीन बेड वाले डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. राजू ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के तुरंत बाद लखनपुर निवासी मो. महबूब आलम का पहला डायलिसिस सफलतापूर्वक किया गया। यह प्रक्रिया डीएमओ डॉ. प्रिंस कुमार के नेतृत्व में प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक की देखरेख में सीनियर डायलिसिस टेक्नीशियन सोमेन वल्लभ और जीएनएम अंजू कुमारी ने पूरी की। सिविल सर्जन ने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से तारापुर और आसपास के क्षेत्रों के किडनी मरीजों को अब डायलिसिस के लिए मुंगेर, भागलपुर या पटना नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। कार्यक्रम में सेंटर इंचार्ज रवि भूषण सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस सुविधा का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से इसकी मांग थी और अब हजारों मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
    1
    तारापुर अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस सेवा, किडनी मरीजों को बड़ी राहत 
तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को तीन बेड वाले डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. राजू ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के तुरंत बाद लखनपुर निवासी मो. महबूब आलम का पहला डायलिसिस सफलतापूर्वक किया गया। यह प्रक्रिया डीएमओ डॉ. प्रिंस कुमार के नेतृत्व में प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक की देखरेख में सीनियर डायलिसिस टेक्नीशियन सोमेन वल्लभ और जीएनएम अंजू कुमारी ने पूरी की। सिविल सर्जन ने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से तारापुर और आसपास के क्षेत्रों के किडनी मरीजों को अब डायलिसिस के लिए मुंगेर, भागलपुर या पटना नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। कार्यक्रम में सेंटर इंचार्ज रवि भूषण सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस सुविधा का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से इसकी मांग थी और अब हजारों मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • #सोशल मीडिया पर वायरल रितु सिंह मिलियन में फ्लावर्स रातों-रात Viral होने के बाद किस प्रकार से बोल बम में सेवा दे रही है #रितु सिंह #बोल बम रास्ते में कमरिया बंदू कें लिए रितु सिंह का सेवा सिविर ##RituSingh #KanwariyaSevaShivir #BolBam2026 #ShravaniMela2026 #Sultanganj #Deoghar #KanwarYatra #BolBam #HarHarMahadev #BabaDham #KanwariyaPath #SevaHiDharma #MahadevBhakt #Jharkhand #Bihar #TrendingVideo #ViralVideo #FacebookReels #SocialMediaTrending #prabhatnews11 #रितु सिंह यूट्यूब ब्लॉगर #कमरिया सेवा शिविर रितु सिंह का
    1
    #सोशल मीडिया पर वायरल रितु सिंह  मिलियन में फ्लावर्स रातों-रात Viral  होने के बाद किस प्रकार से बोल बम में सेवा दे रही है

#रितु सिंह
#बोल बम रास्ते में कमरिया बंदू कें लिए रितु सिंह का  सेवा सिविर
##RituSingh #KanwariyaSevaShivir #BolBam2026 #ShravaniMela2026 #Sultanganj #Deoghar #KanwarYatra #BolBam #HarHarMahadev #BabaDham #KanwariyaPath #SevaHiDharma #MahadevBhakt #Jharkhand #Bihar #TrendingVideo #ViralVideo #FacebookReels #SocialMediaTrending #prabhatnews11 
#रितु सिंह यूट्यूब ब्लॉगर
#कमरिया सेवा शिविर रितु सिंह का
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में ग्रामीण चिकित्सकों को डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार सहित अन्य बीमारियों पर दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण। गोगरी (खगड़िया)। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति, जिला खगड़िया एवं नगर परिषद गोगरी-जमालपुर के सहयोग से ग्रामीण चिकित्सकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने की। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत चिकित्सकों को संक्रामक एवं मौसमी बीमारियों की पहचान, बचाव, समय पर उपचार तथा जन-जागरूकता के प्रति प्रशिक्षित करना था। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. चंद्रप्रकाश ने डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार, टीबी, टायफाइड और मलेरिया जैसी बीमारियों के लक्षण, कारण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन बीमारियों की समय पर पहचान और मरीज को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक है। साथ ही ग्रामीण चिकित्सकों से अपील की कि किसी भी गंभीर मरीज को बिना देर किए सरकारी अस्पताल में रेफर करें और लोगों को स्वच्छता तथा बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में डब्ल्यूएचओ (WHO) मॉनिटर संजय कुमार, वीबीडीएस (VBDS) ओमप्रकाश कुमार यादव, बीएचएम (BHM) रूपक कुमार एवं बीसीएम (BCM) नीतू कुमारी ने भी विभिन्न बीमारियों की रोकथाम, सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा रोग नियंत्रण अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति के प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार एवं नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पासवान ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि ग्रामीण चिकित्सक गांव-गांव जाकर लोगों को बीमारी के लक्षण, बचाव और समय पर सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए प्रेरित करें। इससे गंभीर बीमारियों से होने वाली जटिलताओं और मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीण चिकित्सक संजय कुमार, दिलीप कुमार, गणेश कुमार, रंजीत कुमार, पंकज शर्मा, मुकेश यादव, मुकेश कुमार निराला, रजनीति मालाकार, पुलिस पटेल, शंभू यादव, बिपिन बिहारी, परशुराम पटेल, मुकेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार, टीबी, टायफाइड और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।
    1
    गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में ग्रामीण चिकित्सकों को डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार सहित अन्य बीमारियों पर दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण।
गोगरी (खगड़िया)। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति, जिला खगड़िया एवं नगर परिषद गोगरी-जमालपुर के सहयोग से ग्रामीण चिकित्सकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने की। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत चिकित्सकों को संक्रामक एवं मौसमी बीमारियों की पहचान, बचाव, समय पर उपचार तथा जन-जागरूकता के प्रति प्रशिक्षित करना था।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. चंद्रप्रकाश ने डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार, टीबी, टायफाइड और मलेरिया जैसी बीमारियों के लक्षण, कारण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन बीमारियों की समय पर पहचान और मरीज को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक है। साथ ही ग्रामीण चिकित्सकों से अपील की कि किसी भी गंभीर मरीज को बिना देर किए सरकारी अस्पताल में रेफर करें और लोगों को स्वच्छता तथा बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम में डब्ल्यूएचओ (WHO) मॉनिटर संजय कुमार, वीबीडीएस (VBDS) ओमप्रकाश कुमार यादव, बीएचएम (BHM) रूपक कुमार एवं बीसीएम (BCM) नीतू कुमारी ने भी विभिन्न बीमारियों की रोकथाम, सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा रोग नियंत्रण अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति के प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार एवं नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पासवान ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि ग्रामीण चिकित्सक गांव-गांव जाकर लोगों को बीमारी के लक्षण, बचाव और समय पर सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए प्रेरित करें। इससे गंभीर बीमारियों से होने वाली जटिलताओं और मृत्यु दर को कम किया जा सकता है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीण चिकित्सक संजय कुमार, दिलीप कुमार, गणेश कुमार, रंजीत कुमार, पंकज शर्मा, मुकेश यादव, मुकेश कुमार निराला, रजनीति मालाकार, पुलिस पटेल, शंभू यादव, बिपिन बिहारी, परशुराम पटेल, मुकेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार, टीबी, टायफाइड और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    12 hrs ago
  • कहलगॉव पड़ाव संघ का 114 वी कॉवर यात्रा 81 फिट लम्बा कॉवर को 111 कावरियो के कंधे के सहारे कावरियो का जत्था बासुकीनाथ नाथ के लिए हुआ रवाना कहलगॉव पड़ाव संघ का 114 वी कॉवर यात्रा 81 फिट लम्बा कॉवर को 111 कावरियो के कंधे के सहारे कावरियो का जत्था बासुकीनाथ नाथ के लिए हुआ रवाना अम्बिका शर्मा (सन्हौला) कहलगांव कांवरिया पड़ाव संघ के बैनर तले 81 फिट लम्बा कॉवर को 111 कावरियो के कंधे के सहारे कावरियो का जत्था गुरुवार को सन्हौला होकर बासुकीनाथ नाथ के लिए हुआ,जो आकर्षक का केंद्र बना रहा, 81,71,61ओर 51 फिट लम्बा कॉवर लेकर कावरियो का जत्था गुरुवार को पूर्वाह्न सन्हौला शिव मंदिर पहुंचा, मंदिर में कांवरियों ने दोपहर को आश्रय लिया, कांवरियों ने मंदिर के साथ साथ सन्हौला थाना में भी शरण लिया,पड़ाव संघ के कावरिया सन्हौला आते ही सारा सन्हौला बोल बम की आवाज से गुंजायमान हो गया. सन्हौला घोघा मुख्य मार्ग पर कई जगहों पर बम सेवा शिविर लगाकर बम की सेवा मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ा, वही कहलगॉव विधायक ई शुभानन्द मुकेश के नेतृत्व में मंदिर कमिटी के अध्यक्ष हेमंत कुमार, प्रखंड जेडीयू अध्यक्ष विजय मंडल, बिनय सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर,जदयू युवा अध्यक्ष अमन कुमार, भाजपा नेता राजकुमार चौधरी,गोपाल मंडल भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र साह, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ मोहिबुल्ला की टीम के साथ साथ पूरे सन्हौला बाजार की जनता पड़ाव संघ के स्वागत में उमड़ पड़ी. कांवरियों के स्वागत के कोई कमी नहीं छोड़ी गई.विधायक श्री मुकेश द्वारा सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया, वही बीडीओ कन्हैया कुमार, सीओ रजनीश चंद्र राय विधि व्यवस्था संभाल रहे थे. विधायक शुभानन्द मुकेश ने अपने हाथों से कांवरियों को भोजन परोसा. कांवरियों के मनोरंजन के लिए बनारस और कोलकाता की गायन टीम ने थके कांवरियों को खूब झुमाया. पड़ाव संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस बार के पड़ाव संघ में कांवरियों कि संख्या 5 हजार है. कहलगांव का पड़ाव संघ पिछले 114 सालों से उत्तर वाहिनी गंगा से जल भर कर फौजदारी बाबा के दरवार बासुकिनाथ धाम में जल चढ़ाते हैं. चिकित्सा, भोजन सहित सारी व्यवस्था रहती है.
    4
    कहलगॉव पड़ाव संघ का 114 वी कॉवर यात्रा 81 फिट लम्बा कॉवर को 111 कावरियो के कंधे के सहारे कावरियो का जत्था बासुकीनाथ नाथ के लिए हुआ रवाना 
कहलगॉव पड़ाव संघ का 114 वी कॉवर यात्रा 81 फिट लम्बा कॉवर को 111 कावरियो के कंधे के सहारे कावरियो का जत्था बासुकीनाथ नाथ के लिए हुआ रवाना 
अम्बिका शर्मा (सन्हौला)
कहलगांव कांवरिया पड़ाव संघ के बैनर तले 81 फिट लम्बा कॉवर को 111 कावरियो के कंधे के सहारे कावरियो का जत्था गुरुवार को सन्हौला होकर बासुकीनाथ नाथ के लिए हुआ,जो आकर्षक का केंद्र बना रहा, 81,71,61ओर 51 फिट लम्बा कॉवर लेकर कावरियो का जत्था गुरुवार को पूर्वाह्न सन्हौला शिव मंदिर पहुंचा, मंदिर में कांवरियों ने दोपहर को आश्रय लिया, कांवरियों ने मंदिर के साथ साथ सन्हौला थाना में भी शरण लिया,पड़ाव संघ के कावरिया सन्हौला आते ही सारा सन्हौला बोल बम की आवाज से गुंजायमान हो गया. सन्हौला घोघा मुख्य मार्ग पर कई जगहों पर बम सेवा शिविर लगाकर बम की सेवा मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ा, वही कहलगॉव विधायक ई शुभानन्द मुकेश के नेतृत्व में मंदिर कमिटी के अध्यक्ष हेमंत कुमार, प्रखंड जेडीयू अध्यक्ष विजय मंडल, बिनय सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर,जदयू युवा अध्यक्ष अमन कुमार, भाजपा नेता राजकुमार चौधरी,गोपाल मंडल भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र साह, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ मोहिबुल्ला की टीम के साथ साथ पूरे सन्हौला बाजार की जनता पड़ाव संघ के स्वागत में उमड़ पड़ी. कांवरियों के स्वागत के कोई कमी नहीं छोड़ी गई.विधायक श्री मुकेश द्वारा सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया, वही बीडीओ कन्हैया कुमार, सीओ रजनीश चंद्र राय विधि व्यवस्था संभाल रहे थे. विधायक शुभानन्द मुकेश ने अपने हाथों से कांवरियों को भोजन परोसा. कांवरियों के मनोरंजन के लिए बनारस और कोलकाता की गायन टीम ने थके कांवरियों को खूब झुमाया. पड़ाव संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस बार के पड़ाव संघ में कांवरियों कि संख्या 5 हजार है. कहलगांव का पड़ाव संघ पिछले 114 सालों से उत्तर वाहिनी गंगा से जल भर कर फौजदारी बाबा के दरवार बासुकिनाथ धाम में जल चढ़ाते हैं. चिकित्सा, भोजन सहित सारी व्यवस्था रहती है.
    user_Jan ki Awaz
    Jan ki Awaz
    कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    18 hrs ago
  • मुंगेर :- संजीत कुमार उर्फ मिट्टू के मकान खुला हुआ है कोई भी अवैध वस्तु रख या रखवा कर फंसाने की कोशिश करते हैं ।।
    1
    मुंगेर :- संजीत कुमार उर्फ मिट्टू के मकान खुला हुआ है कोई भी अवैध वस्तु रख या रखवा कर फंसाने की कोशिश करते हैं ।।
    user_Amit Kumar Mandal
    Amit Kumar Mandal
    News Anchor मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • इस बार श्रावणी मिलन डिजिटल टेंट सिटी का निर्माण सरकार के द्वारा कराया गया है विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का रिपोर्टिंग मुंगेर से साहिल राज आगाज टाइम इस बार श्रावणी मिलन डिजिटल टेंट सिटी का निर्माण सरकार के द्वारा कराया गया है विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का रिपोर्टिंग मुंगेर से साहिल राज आगाज टाइम 1. श्रावणी मेला: 26 KM पथ पर 3 टेंट सिटी 2. खैरा, संग्रामपुर में बनी डेंसिटी 3. PHED, नगर विकास, पर्यटन विभाग की पहल 4. 5 AC रूम VIP कांवरिया के लिए 5. शौचालय, झरना, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा 6. सांस्कृतिक कार्यक्रम से भक्तिमय माहौल 7. छत्तीसगढ़ के कांवरिया: “व्यवस्था शानदार” 1. खैरा में बना PHED का टेंट सिटी और AC रूम 2. सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते कांवरिया 3. साफ-सुथरे शौचालय और झरना की सुविधा *श्रावणी मेला: खैरा में 3 टेंट सिटी, AC से लेकर झरना तक की सुविधा, कांवरियों ने की सराहना* *खैरा, संग्रामपुर।* विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में इस बार कांवरियों की सुविधा के लिए मुंगेर जिला प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। मुंगेर जिले के 26 किलोमीटर लंबे कच्ची कांवरिया पथ पर संग्रामपुर प्रखंड के खैरा में तीन डेंसिटी यानी टेंट सिटी बनाए गए हैं। *तीन विभाग, तीन टेंट सिटी* जानकारी के अनुसार लोक स्वास्थ्य अभियंता विभाग बिहार की तरफ से एक टेंट सिटी बनाया गया है। इसमें 5 AC कैमरा भी बनाए गए हैं जो विशेष रूप से VIP कांवरिया के लिए हैं। दूसरा टेंट सिटी नगर विकास आयोग और तीसरा टेंट सिटी पर्यटन विभाग द्वारा बनाया गया है। *सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध* तीनों स्टैंडर्ड सिटी में कांवरिया के रुकने की व्यवस्था अति सुंदर की गई है। यहां शौचालय, झरना, पेयजल और स्वास्थ्य व्यवस्था की समुचित सुविधा दी गई है। PHED द्वारा बनाए गए टेंट सिटी में शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे भक्तिमय माहौल बना हुआ है। *कांवरियों ने जताया आभार* छत्तीसगढ़ से आए कांवरियों ने जिला प्रशासन मुंगेर और बिहार सरकार को धन्यवाद दिया। एक कांवरिया ने कहा, “पहले इतनी अच्छी व्यवस्था नहीं थी। इस बार आराम से विश्राम मिल रहा है।” टेंट सिटी की व्यवस्था से कांवरियों को यात्रा में काफी राहत मिल रही है।
    4
    इस बार श्रावणी मिलन डिजिटल टेंट सिटी का निर्माण सरकार के द्वारा कराया गया है

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का रिपोर्टिंग मुंगेर से साहिल राज आगाज टाइम
इस बार श्रावणी मिलन डिजिटल टेंट सिटी का निर्माण सरकार के द्वारा कराया गया है
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का रिपोर्टिंग मुंगेर से साहिल राज आगाज टाइम
1. श्रावणी मेला: 26 KM पथ पर 3 टेंट सिटी  
2. खैरा, संग्रामपुर में बनी डेंसिटी  
3. PHED, नगर विकास, पर्यटन विभाग की पहल  
4. 5 AC रूम VIP कांवरिया के लिए  
5. शौचालय, झरना, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा  
6. सांस्कृतिक कार्यक्रम से भक्तिमय माहौल  
7. छत्तीसगढ़ के कांवरिया: “व्यवस्था शानदार”    
1. खैरा में बना PHED का टेंट सिटी और AC रूम  
2. सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते कांवरिया  
3. साफ-सुथरे शौचालय और झरना की सुविधा  
*श्रावणी मेला: खैरा में 3 टेंट सिटी, AC से लेकर झरना तक की सुविधा, कांवरियों ने की सराहना*
*खैरा, संग्रामपुर।* विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में इस बार कांवरियों की सुविधा के लिए मुंगेर जिला प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। मुंगेर जिले के 26 किलोमीटर लंबे कच्ची कांवरिया पथ पर संग्रामपुर प्रखंड के खैरा में तीन डेंसिटी यानी टेंट सिटी बनाए गए हैं।
*तीन विभाग, तीन टेंट सिटी*  
जानकारी के अनुसार लोक स्वास्थ्य अभियंता विभाग बिहार की तरफ से एक टेंट सिटी बनाया गया है। इसमें 5 AC कैमरा भी बनाए गए हैं जो विशेष रूप से VIP कांवरिया के लिए हैं। दूसरा टेंट सिटी नगर विकास आयोग और तीसरा टेंट सिटी पर्यटन विभाग द्वारा बनाया गया है।
*सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध*  
तीनों स्टैंडर्ड सिटी में कांवरिया के रुकने की व्यवस्था अति सुंदर की गई है। यहां शौचालय, झरना, पेयजल और स्वास्थ्य व्यवस्था की समुचित सुविधा दी गई है।
PHED द्वारा बनाए गए टेंट सिटी में शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
*कांवरियों ने जताया आभार*  
छत्तीसगढ़ से आए कांवरियों ने जिला प्रशासन मुंगेर और बिहार सरकार को धन्यवाद दिया। एक कांवरिया ने कहा, “पहले इतनी अच्छी व्यवस्था नहीं थी। इस बार आराम से विश्राम मिल रहा है।”
टेंट सिटी की व्यवस्था से कांवरियों को यात्रा में काफी राहत मिल रही है।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    18 hrs ago
  • दोनों हाथों के बल 'बिच्छू मुद्रा' में बाबा धाम की यात्रा, शिवभक्त बना आकर्षण का केंद्र सावन में सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कच्ची कांवरिया पथ पर पश्चिम बंगाल के राजकुमार महतो अपनी अनोखी साधना से श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। वे दोनों हाथों के बल 'बिच्छू मुद्रा' में बाबा धाम की यात्रा कर रहे हैं। राजकुमार पिछले दो वर्षों से देशभर के प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा कर रहे हैं। अब तक वे 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम और 21 शक्तिपीठों के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष इस यात्रा को पूरा करने में एक माह लगा था, जबकि इस वर्ष 13 दिनों में वे तारापुर के तेघड़ा तक पहुंचे हैं। उनका कहना है कि वे एक बार में 60 से 70 फीट तक हाथों के बल चलते हैं और यह सब भोलेनाथ की कृपा से संभव है। उन्होंने बिहार और झारखंड सरकार से 'बंगला सावन' की शुरुआत से ही कांवरियों के लिए भोजन व ठहरने की व्यवस्था करने की भी अपील की।
    1
    दोनों हाथों के बल 'बिच्छू मुद्रा' में बाबा धाम की यात्रा, शिवभक्त बना आकर्षण का केंद्र
सावन में सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कच्ची कांवरिया पथ पर पश्चिम बंगाल के राजकुमार महतो अपनी अनोखी साधना से श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। वे दोनों हाथों के बल 'बिच्छू मुद्रा' में बाबा धाम की यात्रा कर रहे हैं। राजकुमार पिछले दो वर्षों से देशभर के प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा कर रहे हैं। अब तक वे 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम और 21 शक्तिपीठों के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष इस यात्रा को पूरा करने में एक माह लगा था, जबकि इस वर्ष 13 दिनों में वे तारापुर के तेघड़ा तक पहुंचे हैं। उनका कहना है कि वे एक बार में 60 से 70 फीट तक हाथों के बल चलते हैं और यह सब भोलेनाथ की कृपा से संभव है। उन्होंने बिहार और झारखंड सरकार से 'बंगला सावन' की शुरुआत से ही कांवरियों के लिए भोजन व ठहरने की व्यवस्था करने की भी अपील की।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • 500 लोग... 54 फीट... और 100% शुद्ध चांदी! पटना से आ रहे इस चमकीले कांवड़ का सच जानकर उड़ जाएंगे होश! #deoghar #ritusingh #bolbam #jharkhand #कांवड़
    1
    500 लोग... 54 फीट... और 100% शुद्ध चांदी! पटना से आ रहे इस चमकीले कांवड़ का सच जानकर उड़ जाएंगे होश! #deoghar #ritusingh #bolbam #jharkhand #कांवड़
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • छोटे भाई की हत्या में बड़े भाई और भाभी को उम्रकैद,जमीन विवाद में गोली मारकर की गई थी बलितुल्ला उर्फ पिंक की हत्या, आर्म्स एक्ट में भी तीन साल की सजा छोटे भाई की हत्या में बड़े भाई और भाभी को उम्रकैद,जमीन विवाद में गोली मारकर की गई थी बलितुल्ला उर्फ पिंक की हत्या, आर्म्स एक्ट में भी तीन साल की सजा
    1
    छोटे भाई की हत्या में बड़े भाई और भाभी को उम्रकैद,जमीन विवाद में गोली मारकर की गई थी बलितुल्ला उर्फ पिंक की हत्या, आर्म्स एक्ट में भी तीन साल की सजा
छोटे भाई की हत्या में बड़े भाई और भाभी को उम्रकैद,जमीन विवाद में गोली मारकर की गई थी बलितुल्ला उर्फ पिंक की हत्या, आर्म्स एक्ट में भी तीन साल की सजा
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.