तारापुर अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस सेवा, किडनी मरीजों को बड़ी राहत तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को तीन बेड वाले डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. राजू ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के तुरंत बाद लखनपुर निवासी मो. महबूब आलम का पहला डायलिसिस सफलतापूर्वक किया गया। यह प्रक्रिया डीएमओ डॉ. प्रिंस कुमार के नेतृत्व में प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक की देखरेख में सीनियर डायलिसिस टेक्नीशियन सोमेन वल्लभ और जीएनएम अंजू कुमारी ने पूरी की। सिविल सर्जन ने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से तारापुर और आसपास के क्षेत्रों के किडनी मरीजों को अब डायलिसिस के लिए मुंगेर, भागलपुर या पटना नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। कार्यक्रम में सेंटर इंचार्ज रवि भूषण सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस सुविधा का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से इसकी मांग थी और अब हजारों मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
तारापुर अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस सेवा, किडनी मरीजों को बड़ी राहत तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को तीन बेड वाले डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. राजू ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के तुरंत बाद लखनपुर निवासी मो. महबूब आलम का पहला डायलिसिस सफलतापूर्वक किया गया। यह प्रक्रिया डीएमओ डॉ. प्रिंस कुमार के नेतृत्व में प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक की देखरेख में सीनियर डायलिसिस टेक्नीशियन सोमेन वल्लभ और जीएनएम अंजू कुमारी ने पूरी की। सिविल सर्जन ने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से तारापुर और आसपास के क्षेत्रों के किडनी मरीजों को अब डायलिसिस के लिए मुंगेर, भागलपुर या पटना नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। कार्यक्रम में सेंटर इंचार्ज रवि भूषण सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस सुविधा का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से इसकी मांग थी और अब हजारों मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
- 500 लोग... 54 फीट... और 100% शुद्ध चांदी! पटना से आ रहे इस चमकीले कांवड़ का सच जानकर उड़ जाएंगे होश! #deoghar #ritusingh #bolbam #jharkhand #कांवड़1
- भाजपा ग्रामीण मंडल दक्षिण की मासिक बैठक में संगठन सशक्तीकरण पर मंथन, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। रमनकाबाद पश्चिमी पंचायत के बड़की हथिया चौक पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल दक्षिण, हवेली खड़गपुर की मासिक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में तारापुर विधानसभा संयोजक शंभू केसरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री रजनीश झा एवं नगर अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। विधानसभा संयोजक शंभू केसरी ने कहा कि आगामी माह के दूसरे सप्ताह में प्रत्येक पंचायत में संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' को सामूहिक रूप से सुनने तथा उसकी जानकारी सरल ऐप पर अपलोड करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा संत रविदास जी की 665वीं जयंती के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को भव्य एवं सफल बनाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन करें और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाएं। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह, विधानसभा संयोजक शंभू केसरी, जिला मंत्री रजनीश झा, नगर अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी, अनंत कुमार, कृष्ण मुरारी, राजेश कुमार (पंचायत अध्यक्ष, रमनकाबाद पूर्वी), अरविंद कुमार, मोहन तांती, सुरेश पासवान, माधव कुमार ठाकुर, खीरा देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- पटना सिटी के मारूफगंज के 54 फीट की चांदी से सजी कांवर बनी आकर्षण का केंद्र, 54 घंटे में बाबाधाम पहुंचने का संकल्प। पटना सिटी के मारूफगंज के 54 फीट की चांदी से सजी कांवर बनी आकर्षण का केंद्र, 54 घंटे में बाबाधाम पहुंचने का संकल्प। मुंगेर रिपोर्ट साहिल राज आगाज टाइम जैसे-जैसे सावन बीत रहा है वैसे-वैसे महादेव की भक्ति का दृश्य देखने के लिए मिल रहा है विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में आस्था का रंग हर दिन और गहरा होता जा रहा है। कच्ची कांवरिया पथ पर एक ऐसी भव्य कांवर निकली, जिसने हजारों श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पटना सिटी के मारूफगंज स्थित विशाल शिवधारी संघ के करीब 500 कांवरिया 54 फीट लंबी भव्य कांवर के साथ ढोल-मृदंग की धुन पर नाचते-गाते बाबाधाम की ओर रवाना हुए। रास्ते भर श्रद्धालु इस अनोखी कांवर के साथ सेल्फी लेते और इसकी भव्यता को निहारते नजर आए। करीब 100 किलो वजनी इस कांवर को तैयार करने में 30 दिन लगे हैं। कांवर पर देवघर के शिव-पार्वती मंदिर की प्रतिकृति, मां काली, मां दुर्गा, भगवान गणेश, शिव-पार्वती की प्रतिमाएं और त्रिशूल की आकर्षक सजावट की गई है। छह घड़ों में लगभग 50 लीटर गंगाजल लेकर यह जत्था बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ रहा है। गोगाचक धर्मशाला में विश्राम कर रहे संघ के अध्यक्ष विनोद बाबा ने बताया कि पिछले 26 वर्षों से हम 54 फीट लंबी कांवर के साथ यात्रा कर रहे हैं। हमारा संकल्प है कि 54 घंटे के भीतर बाबाधाम पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक करें।" संघ के सदस्यों ने बताया कि जितने फीट की कांवर होती है, उतने ही घंटे में यात्रा पूरी करने का उनका संकल्प है। इस वर्ष कांवर में देवघर मंदिर की आकृति और बड़ी पटन देवी के मुकुट को चांदी से सजाया गया है, जिससे इसकी भव्यता और बढ़ गई है। आस्था, भक्ति और अनूठी परंपरा का यह संगम श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 54 फीट की यह विशाल कांवर हर किसी को बाबा भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर कर रही है।2
- 🚩 श्री सीताराम नाम रामधुन महायज्ञ का आज 9वाँ दिन नयागांव शिरोमणी ढाला स्थित शहीद कैप्टन आनंद चौक के बजरंगबली मंदिर में एक माह तक चलने वाले महायज्ञ में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भारी भीड़। राम नाम की धुन, भजन-कीर्तन और भक्ति के रंग में सराबोर हुआ पूरा क्षेत्र। जय श्री राम! 🙏🚩 🚩 श्री सीताराम नाम रामधुन महायज्ञ का आज 9वाँ दिन नयागांव शिरोमणी ढाला स्थित शहीद कैप्टन आनंद चौक के बजरंगबली मंदिर में एक माह तक चलने वाले महायज्ञ में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भारी भीड़। राम नाम की धुन, भजन-कीर्तन और भक्ति के रंग में सराबोर हुआ पूरा क्षेत्र। जय श्री राम! 🙏🚩1
- मुंगेर :- संजीत कुमार उर्फ मिट्टू के मकान खुला हुआ है कोई भी अवैध वस्तु रख या रखवा कर फंसाने की कोशिश करते हैं ।।1
- 🚨 रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे, हादसे को दे रहे दावत! ⚠️ बांका-बेलहर मुख्य मार्ग पर बाबूटोला वार्ड नंबर-9 स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप सड़क की हालत जर्जर हो गई है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 🚧 सैजपुर गांव के समीप ओढ़नी नदी पर पुल निर्माण के कारण भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। लगातार भारी वाहनों के आवागमन से सड़क पर कई जगह गड्ढे बन गए हैं। 🌧️ बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। 📍 बांका | बाबूटोला वार्ड-9 📰 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा1
- तारापुर अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस सेवा, किडनी मरीजों को बड़ी राहत तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को तीन बेड वाले डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. राजू ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के तुरंत बाद लखनपुर निवासी मो. महबूब आलम का पहला डायलिसिस सफलतापूर्वक किया गया। यह प्रक्रिया डीएमओ डॉ. प्रिंस कुमार के नेतृत्व में प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक की देखरेख में सीनियर डायलिसिस टेक्नीशियन सोमेन वल्लभ और जीएनएम अंजू कुमारी ने पूरी की। सिविल सर्जन ने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से तारापुर और आसपास के क्षेत्रों के किडनी मरीजों को अब डायलिसिस के लिए मुंगेर, भागलपुर या पटना नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। कार्यक्रम में सेंटर इंचार्ज रवि भूषण सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस सुविधा का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से इसकी मांग थी और अब हजारों मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।1
- विशेष छापेमारी अभियान में दो शराबी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए विशेष छापेमारी अभियान के तहत तारापुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि अफजलनगर खुदिया के नगर मोड़ पर एक व्यक्ति के हंगामा करने की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। वहीं रनगांव चौक पर भी शराब के नशे में उत्पात मचाने की सूचना मिलने पर दरोगा मनीष कुमार ने मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खुदिया निवासी मिथुन कुमार और रनगांव निवासी रविंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है। दोनों की ब्रेथ एनालाइजर एवं अनुमंडलीय अस्पताल, तारापुर में चिकित्सीय जांच कराई गई, जहां शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।1