Shuru
Apke Nagar Ki App…
जितना ले सके सिलेंडर अब बिहार में सिलेंडर की कमी नहीं है एक ही जगह 10 सिलेंडर देने का वीडियो वायरल
बिहार दैनिक पंचायत रणधीर सिंह
जितना ले सके सिलेंडर अब बिहार में सिलेंडर की कमी नहीं है एक ही जगह 10 सिलेंडर देने का वीडियो वायरल
More news from Vaishali and nearby areas
- Post by Vaanishree News1
- वैशाली जिले के महनार से तेज रफ्तार का खतरनाक मामला सामने आया है। थाना रोड स्थित खाकी बाबा मजार के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों पोखर में जा गिरे। #महनार_हादसा #सड़क_दुर्घटना #तेज_रफ्तार #वैशाली_न्यूज़ #पटना_रेफर #नाबालिग_ड्राइवर #ब्रेकिंग_न्यूज़1
- पटना, 19 मार्च (संवाददाता): राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नदी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ और अवैध शराब की भारी खेप बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 5:45 बजे गुप्त सूचना के आधार पर नदी थाना पुलिस की टीम ने सिक्स लेन पुल के नीचे छापेमारी की। इस दौरान एक ट्रक से संदिग्ध सामान उतारा जा रहा था। पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोग भागने लगे, जिन्हें खदेड़कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान ट्रक से करीब 10 किलो 250 ग्राम गांजा तथा 508 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसके अलावा एक ट्रक, एक मोटरसाइकिल, तीन वॉकी-टॉकी और कई मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सारण जिले के गरखा थाना अंतर्गत खोरिपाकर गांव निवासी स्व. श्याम नारायण के 28 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में 54 वर्षीय कृष्ण राय, 18 वर्षीय सुमित कुमार, 24 वर्षीय आकाश कुमार तथा 20 वर्षीय विकास कुमार शामिल हैं, जो रिकावगंज कटरा बाजार के निवासी बताए जा रहे हैं। छापेमारी टीम में थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन के अलावा संतोष कुमार, सुभाष कुमार, राजेश कुमार, विक्रम कुमार, सूरज कुमार, ललन प्रसाद एवं गणेश प्रसाद शामिल थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।1
- वैशाली में नए एसपी विक्रम सिहाग ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी पहल करते हुए थाना परिसर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान 100 से अधिक फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जहां एसपी ने सभी की समस्याएं गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वैशाली गढ़ स्थित एक होटल में अवैध गतिविधियों का मुद्दा उठाया। इस पर एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए दोबारा कार्रवाई का भरोसा दिया। एसपी विक्रम सिहाग ने साफ कहा कि जिले में किसी भी तरह का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।1
- मुंगेर जिले के कोतवाली थानांतर्गत दिनांक-11.03.26 को सूचना मिली कि गीता बाबू रोड, लाल दरवाजा निवासी कुंदन सहनी और चंदन सहनी जिनके द्वारा दिनांक 04.03.26 को होली के अवसर पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से हर्ष फायरिंग की गई है तथा उनके घर में भारी मात्रा में अवैध हथियार मौजूद हैं। मामले में गठित टीम द्वारा उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। पुलिस को आते देख दोनों अपराधकर्मी मौके से फरार हो गए। साक्षियों की उपस्थिति में की गई तलाशी में घर के किचन से 05 देशी कट्टा और 08 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। bihar Hain TaiyaarHum Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Munger Police1
- दिनांक 22.02.2026 को गोपालपुर थाना अंतर्गत ग्राम शाहपुर में एक रिसेप्शन पार्टी के दौरान 02 भाइयों की गोली मारकर घायल कर दिया गया था जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, थानाध्यक्ष गोपालपुर, अनुसंधानकर्ता एवं SIU Patna (East) को शामिल किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कांड में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के उपरांत घटना में प्रयुक्त 02 देशी कट्टा एवं 04 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। प्रारंभिकी जांच में हत्या का मुख्य कारण जमीनी विवाद सामने आया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस सम्बन्ध में श्री_परिचय_कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पटना द्वारा किए गए प्रेस वार्ता का महत्वपूर्ण अंशः- Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaSP Central, PatnaSP Rural PatnaPatna Traffic policeDD News Bihar Patna Police Bihar Police1
- Post by Vaanishree News1
- पटना में गैस कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, 4 होटल सील और 8 संचालक पर FIR दर्ज, अलग अलग इलाकों में प्रशासन की कार्रवाई जारी1
- सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स एवं गैस कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है। लोग पैनिक बुकिंग न करें। एलपीजी घरेलू गैस के पारदर्शी एवं सुचारू रूप से आपूर्ति के लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर है। जिला गैस हेल्पलाइन क्रियाशील है। ब्लैकमार्केटिंग, होर्डिंग या अधिक दाम पर बिक्री की शिकायत आने पर अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध तुरत प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उपभोक्ताओं के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता.... जिलाधिकारी, पटना हेल्पलाइन नंबर: 0612-2219810 Nitish Kumar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Ministry of Information & Broadcasting, Government of India PIB in Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar Bihar Police Patna Police1