logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25,000/- रुपये के इनामिया बदमाश के साथ नरौरा पुलिस की हुई मुठभेड़ जवाबी कार्यवाही में बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस व बाइक बरामद बुलन्दशहर : नरोरा में तलाश वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नरौरा पुलिस ग्राम वाजिदपुर बम्बा के पास संदिग्ध वाहन व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी तभी एक संदिग्ध बाइक पर सवार एक व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया नहीं रुका तथा बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा कर घेराबंदी की गयी तो अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग मे बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान धनेश पुत्र श्योराज सिंह निवासी ग्राम रवानी कटीरी थाना नरसैना जनपद बुलन्दशहर घायल के रुप में हुई है घायल बदमाश को उपचार हेतु सीएचसी डिबाई में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, व एक बाइक बरामद हुई है उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त धनेश एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों पर पूर्व में करीब 21 अभियोग पंजीकृत है अभियुक्त धनेश थाना नरौरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-202/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे थे अभियुक्त की गिरफ्तारी पर एसएसपी द्वारा 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था गिरफ्तार अभियुक्त धनेश पुत्र श्योराज सिंह निवासी ग्राम रवानी कटीरी थाना नरसैना जनपद बुलन्दशहर बरामदगी एक अवैध तमंचा मय दो जिन्दा व एक खोखा कारतूस, स्प्लेण्डर बाइक बिना नम्बर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना नरौरा पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा गिरफ्तार करने वाली थाना नरौरा पुलिस टीम रामवीर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना नरौरा, एस आई प्रशान्त कुमार यादव, एस आई उमाशंकर भारद्वाज, विपिन कुमार, पवन कुमार,।

1 day ago
user_रीशू कुमार
रीशू कुमार
Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25,000/- रुपये के इनामिया बदमाश के साथ नरौरा पुलिस की हुई मुठभेड़ जवाबी कार्यवाही में बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस व बाइक बरामद बुलन्दशहर : नरोरा में तलाश वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नरौरा पुलिस ग्राम वाजिदपुर बम्बा के पास संदिग्ध वाहन व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी तभी एक संदिग्ध बाइक पर सवार एक व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया नहीं रुका तथा बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा कर घेराबंदी की गयी तो अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग मे बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान धनेश पुत्र श्योराज सिंह निवासी ग्राम रवानी कटीरी थाना नरसैना जनपद बुलन्दशहर घायल के रुप में हुई है घायल बदमाश को उपचार हेतु सीएचसी डिबाई में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, व एक बाइक बरामद हुई है उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त धनेश एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों पर पूर्व में करीब 21 अभियोग पंजीकृत है अभियुक्त धनेश थाना नरौरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-202/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे थे अभियुक्त की गिरफ्तारी पर एसएसपी द्वारा 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था गिरफ्तार अभियुक्त धनेश पुत्र श्योराज सिंह निवासी ग्राम रवानी कटीरी थाना नरसैना जनपद बुलन्दशहर बरामदगी एक अवैध तमंचा मय दो जिन्दा व एक खोखा कारतूस, स्प्लेण्डर बाइक बिना नम्बर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना नरौरा पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा गिरफ्तार करने वाली थाना नरौरा पुलिस टीम रामवीर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना नरौरा, एस आई प्रशान्त कुमार यादव, एस आई उमाशंकर भारद्वाज, विपिन कुमार, पवन कुमार,।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बुलंदशहर में हाथ में अवैध पिस्टल लेकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तलाश में जुटी बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक का अवैध पिस्टल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपी युवक हथियार दिखाकर क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के ककरिया खेड़ा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक हाथ में अवैध पिस्टल लहराते हुए एक गाने पर रील बनाता नजर आ रहा है। स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कड़ी कार्रवाई के बावजूद ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है और कुछ युवक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला संज्ञान में आने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अहमदगढ़ थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बुलंदशहर में हाथ में अवैध पिस्टल लेकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तलाश में जुटी
बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक का अवैध पिस्टल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपी युवक हथियार दिखाकर क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के ककरिया खेड़ा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक हाथ में अवैध पिस्टल लहराते हुए एक गाने पर रील बनाता नजर आ रहा है। स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कड़ी कार्रवाई के बावजूद ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है और कुछ युवक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
मामला संज्ञान में आने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अहमदगढ़ थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Narendra Raghav
    Narendra Raghav
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बुलंदशहर : खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने अनोखे ढंग से मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
    1
    बुलंदशहर : खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने अनोखे ढंग से मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
    user_& टीवी इंडिया
    & टीवी इंडिया
    Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
    5 hrs ago
  • ऊंचागांव में भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत, आईजीआरएस जांच रिपोर्ट और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उठे सवाल ऊंचागांव में भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत, आईजीआरएस जांच रिपोर्ट और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उठे सवाल किसानों ने सौंपा ज्ञापन, सफाई व्यवस्था और CHC में बाहरी दवाएं लिखे जाने के आरोपों पर जताई नाराजगी; कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत 18 सितंबर 2026 को ऊंचागांव ब्लॉक में आयोजित हुई। पंचायत में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। संगठन की ओर से ब्लॉक स्तर पर आईजीआरएस शिकायतों में कथित रूप से गलत जांच रिपोर्ट दिए जाने, गांवों में सफाई व्यवस्था ठीक न होने तथा ऊंचागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में मरीजों को कथित रूप से बाहर की दवाएं लिखे जाने के मुद्दे को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। पंचायत में संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि आईजीआरएस पर ग्रामीणों द्वारा दर्ज शिकायतों की जांच में कई बार वास्तविक स्थिति के विपरीत रिपोर्ट दिए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं गांवों में सफाई कर्मियों द्वारा नियमित रूप से सफाई नहीं किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अलावा ऊंचागांव CHC में चिकित्सा प्रभारी एवं डॉक्टरों द्वारा मरीजों पर दबाव डालकर बाहर की दवाएं लिखे जाने का आरोप लगाते हुए संगठन ने मामले की जांच और व्यवस्था में सुधार की मांग की। भाकियू अराजनैतिक की ओर से दिए गए ज्ञापन में संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में आईजीआरएस शिकायतों की जांच में अनियमितता, गांवों में सफाई व्यवस्था में लापरवाही अथवा CHC में मरीजों को दबाव में लेकर बाहरी दवाएं लिखे जाने जैसी शिकायतें सामने आती हैं, तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। संगठन ने कहा कि ऐसी स्थिति में ऊंचागांव CHC प्रभारी और खंड विकास अधिकारी को आंदोलन के लिए जिम्मेदार माना जाएगा। भाकियू ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ट्रैक्टरों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई पंचायत पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष बुलंदशहर ठाकुर शैलेंद्र सिंह आर्य तथा जिला प्रभारी गुड्डू प्रधान मौजूद रहे। पंचायत का संचालन जिला उपाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह गौड़ ने किया। इस दौरान ऊंचागांव ब्लॉक संरक्षक डॉ. ओमपाल सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह राणा, सियाना तहसील उपाध्यक्ष महेश चंद शर्मा, तहसील मंत्री अंशु वर्मा, धर्मवीर राघव, धर्मपाल सिंह, भगवान मुकदम, संजीव कुमार, राजीव सिंह राणा, प्रवीण कुमार, विक्रम सिंह, जितेंद्र कुमार, सागर सिंह, सोनू सिंह, कपिल सिंह, मनु सिंह, लाल सिंह राणा, बालकिशन, हीरा शर्मा, संजू शर्मा, नरेश शर्मा, कौशिक जी, फूल सिंह सैनी, सोमपाल सिंह फौजी, मांगे प्रजापति, राकेश कुमार, पाल, धीरज सिंह, लाखन तोमर, सुरजीत सिंह, रिंकू सिंह, लखन, विनोद, मास्टर प्रभु, गिरीश कुमार सैनी, सुनील सैनी, राजीव कुमार, राजकुमार, प्रमोद कुमार शर्मा, जीतू शर्मा, हरीश शर्मा, देवेंद्र सिंह, सोमेश शर्मा, फतेहचंद, टीकाराम, जयंती प्रसाद शर्मा, प्रेम सिंह, राजू शर्मा, शिवकुमार, चंद्रपाल, मिहिर, हरीराज सिंह, सुधीर, वेद प्रकाश, सुकेश, मुकेश सिंह, चंद्रपाल सिंह, अशोक कुमार, धर्मपाल सिंह, फतेह सिंह, लाल सिंह, अतुल कुमार, मूलचंद सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंचायत में संगठन से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं और किसानों ने भाग लिया तथा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
    4
    ऊंचागांव में भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत, आईजीआरएस जांच रिपोर्ट और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उठे सवाल
ऊंचागांव में भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत, आईजीआरएस जांच रिपोर्ट और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उठे सवाल
किसानों ने सौंपा ज्ञापन, सफाई व्यवस्था और CHC में बाहरी दवाएं लिखे जाने के आरोपों पर जताई नाराजगी; कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत 18 सितंबर 2026 को ऊंचागांव ब्लॉक में आयोजित हुई। पंचायत में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। संगठन की ओर से ब्लॉक स्तर पर आईजीआरएस शिकायतों में कथित रूप से गलत जांच रिपोर्ट दिए जाने, गांवों में सफाई व्यवस्था ठीक न होने तथा ऊंचागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में मरीजों को कथित रूप से बाहर की दवाएं लिखे जाने के मुद्दे को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।
पंचायत में संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि आईजीआरएस पर ग्रामीणों द्वारा दर्ज शिकायतों की जांच में कई बार वास्तविक स्थिति के विपरीत रिपोर्ट दिए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं गांवों में सफाई कर्मियों द्वारा नियमित रूप से सफाई नहीं किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया।
इसके अलावा ऊंचागांव CHC में चिकित्सा प्रभारी एवं डॉक्टरों द्वारा मरीजों पर दबाव डालकर बाहर की दवाएं लिखे जाने का आरोप लगाते हुए संगठन ने मामले की जांच और व्यवस्था में सुधार की मांग की।
भाकियू अराजनैतिक की ओर से दिए गए ज्ञापन में संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में आईजीआरएस शिकायतों की जांच में अनियमितता, गांवों में सफाई व्यवस्था में लापरवाही अथवा CHC में मरीजों को दबाव में लेकर बाहरी दवाएं लिखे जाने जैसी शिकायतें सामने आती हैं, तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।
संगठन ने कहा कि ऐसी स्थिति में ऊंचागांव CHC प्रभारी और खंड विकास अधिकारी को आंदोलन के लिए जिम्मेदार माना जाएगा। भाकियू ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ट्रैक्टरों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई पंचायत
पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष बुलंदशहर ठाकुर शैलेंद्र सिंह आर्य तथा जिला प्रभारी गुड्डू प्रधान मौजूद रहे। पंचायत का संचालन जिला उपाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह गौड़ ने किया।
इस दौरान ऊंचागांव ब्लॉक संरक्षक डॉ. ओमपाल सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह राणा, सियाना तहसील उपाध्यक्ष महेश चंद शर्मा, तहसील मंत्री अंशु वर्मा, धर्मवीर राघव, धर्मपाल सिंह, भगवान मुकदम, संजीव कुमार, राजीव सिंह राणा, प्रवीण कुमार, विक्रम सिंह, जितेंद्र कुमार, सागर सिंह, सोनू सिंह, कपिल सिंह, मनु सिंह, लाल सिंह राणा, बालकिशन, हीरा शर्मा, संजू शर्मा, नरेश शर्मा, कौशिक जी, फूल सिंह सैनी, सोमपाल सिंह फौजी, मांगे प्रजापति, राकेश कुमार, पाल, धीरज सिंह, लाखन तोमर, सुरजीत सिंह, रिंकू सिंह, लखन, विनोद, मास्टर प्रभु, गिरीश कुमार सैनी, सुनील सैनी, राजीव कुमार, राजकुमार, प्रमोद कुमार शर्मा, जीतू शर्मा, हरीश शर्मा, देवेंद्र सिंह, सोमेश शर्मा, फतेहचंद, टीकाराम, जयंती प्रसाद शर्मा, प्रेम सिंह, राजू शर्मा, शिवकुमार, चंद्रपाल, मिहिर, हरीराज सिंह, सुधीर, वेद प्रकाश, सुकेश, मुकेश सिंह, चंद्रपाल सिंह, अशोक कुमार, धर्मपाल सिंह, फतेह सिंह, लाल सिंह, अतुल कुमार, मूलचंद सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पंचायत में संगठन से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं और किसानों ने भाग लिया तथा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
    user_Sameer Chaudhary parwana
    Sameer Chaudhary parwana
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ​बुलंदशहर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य: दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के आवास पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि। ​2027 चुनाव का शंखनाद: उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा फिर बनाएगी सरकार - केशव प्रसाद मौर्य। ​समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला: सपा के पास बूथ स्तर पर गुंडे, जबकि भाजपा बूथ स्तर पर सबसे मजबूत पार्टी - डिप्टी सीएम। ​सपा का भविष्य खतरे में: 2047 तक उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं - केशव प्रसाद मौर्य। ​बुलंदशहर दौरा: उपमुख्यमंत्री के आगमन पर सांसद डॉ. भोला सिंह और जिलाध्यक्ष विकास चौहान भी रहे मौजूद।
    1
    ​बुलंदशहर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य: दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के आवास पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि।
​2027 चुनाव का शंखनाद: उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा फिर बनाएगी सरकार - केशव प्रसाद मौर्य।
​समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला: सपा के पास बूथ स्तर पर गुंडे, जबकि भाजपा बूथ स्तर पर सबसे मजबूत पार्टी - डिप्टी सीएम।
​सपा का भविष्य खतरे में: 2047 तक उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं - केशव प्रसाद मौर्य।
​बुलंदशहर दौरा: उपमुख्यमंत्री के आगमन पर सांसद डॉ. भोला सिंह और जिलाध्यक्ष विकास चौहान भी रहे मौजूद।
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बुलंदशहर पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि। *बुलंदशहर ब्रेकिंग* सपा पर बोला करारा हमला— कहा, 2047 तक उत्तर प्रदेश में सपा का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं। 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद— भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर फिर बनाएगी सरकार। अखिलेश यादव के 'पीडीए' दांव को बताया फर्जी, कहा- आने वाले समय में सैफई तक सिमट जाएगी सपा। सपा को वोट देने का मतलब गुंडागर्दी को आमंत्रण, अब कड़े इंतजामों के कारण बूथों पर कब्जा नामुमकिन। इमरान मसूद पर पलटवार— भाजपा सहयोगियों को कमजोर नहीं करती, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में लड़ेंगे 2027 का चुनाव।
    1
    बुलंदशहर पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि।
*बुलंदशहर ब्रेकिंग*
सपा पर बोला करारा हमला— कहा, 2047 तक उत्तर प्रदेश में सपा का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं।
2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद— भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर फिर बनाएगी सरकार।
अखिलेश यादव के 'पीडीए' दांव को बताया फर्जी, कहा- आने वाले समय में सैफई तक सिमट जाएगी सपा।
सपा को वोट देने का मतलब गुंडागर्दी को आमंत्रण, अब कड़े इंतजामों के कारण बूथों पर कब्जा नामुमकिन।
इमरान मसूद पर पलटवार— भाजपा सहयोगियों को कमजोर नहीं करती, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में लड़ेंगे 2027 का चुनाव।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बुलंदशहर ब्यूरो रिपोर्ट दानपुर गांव में शनिवार को राधा अष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया।
    1
    बुलंदशहर ब्यूरो रिपोर्ट दानपुर गांव में शनिवार को राधा अष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Bulandshahr, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • बुलंदशहर के छतारी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची पुलिस पर भड़के ग्रामीण बुलंदशहर/छतारी। थाना छतारी क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम से अचानक लापता हुए एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से समूचे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं दूसरी ओर घटनास्थल महज दो किलोमीटर दूर होने के बावजूद सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस की कार्यशैली को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। घर से कहकर निकले थे, सुबह मिली मौत की खबर जानकारी के मुताबिक, छतारी निवासी अशोक (45 वर्ष) पुत्र देवेंद्र शुक्रवार शाम करीब 6 बजे परिजनों से किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। जब देर रात तक अशोक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में उनकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी तलाश करने के बावजूद रात भर उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। मृतक अशोक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनका 25 वर्षीय बेटा अभिषेक तथा तीन बेटियां रोशनी (26 वर्ष), तनु (24 वर्ष) और मनु (19 वर्ष) शामिल हैं। अचानक हुई इस दुखद घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए, तो उन्होंने अशोक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। घटना की जानकारी तुरंत आग की तरह फैल गई और परिजनों सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना छतारी पुलिस को दी। ताज्जुब की बात यह रही कि घटनास्थल थाना छतारी से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था, फिर भी पुलिस को मौके पर पहुंचने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लग गया। पुलिस की इस ढुलमुल कार्यशैली और लापरवाही से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
    1
    बुलंदशहर के छतारी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची पुलिस पर भड़के ग्रामीण
बुलंदशहर/छतारी। थाना छतारी क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम से अचानक लापता हुए एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से समूचे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं दूसरी ओर घटनास्थल महज दो किलोमीटर दूर होने के बावजूद सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस की कार्यशैली को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
घर से कहकर निकले थे, सुबह मिली मौत की खबर
जानकारी के मुताबिक, छतारी निवासी अशोक (45 वर्ष) पुत्र देवेंद्र शुक्रवार शाम करीब 6 बजे परिजनों से किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। जब देर रात तक अशोक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में उनकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी तलाश करने के बावजूद रात भर उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
मृतक अशोक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनका 25 वर्षीय बेटा अभिषेक तथा तीन बेटियां रोशनी (26 वर्ष), तनु (24 वर्ष) और मनु (19 वर्ष) शामिल हैं। अचानक हुई इस दुखद घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए, तो उन्होंने अशोक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। घटना की जानकारी तुरंत आग की तरह फैल गई और परिजनों सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना छतारी पुलिस को दी।
ताज्जुब की बात यह रही कि घटनास्थल थाना छतारी से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था, फिर भी पुलिस को मौके पर पहुंचने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लग गया। पुलिस की इस ढुलमुल कार्यशैली और लापरवाही से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
    user_Narendra Raghav
    Narendra Raghav
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लालगढ़ी में झाड़ियों में मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप छतारी। क्षेत्र के गांव लालगढ़ी में शनिवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव लालगढ़ी निवासी अशोक कुमार 45 वर्ष पुत्र देवेंद्र सिंह मजदूरी का काम करते थे। शुक्रवार को वह घर से मजदूरी करने हुए थे। शनिवार की सुबह उनका शव लालगड़ी वाले मोड़ पर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतक के गले में गमछे का फंदा लगा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसएसआई वीरपाल सिंह, डिबाई थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह टीम के साथ पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने जाँच पड़ताल के बाद साक्ष्य जुटाए है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसआई वीरपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
    4
    लालगढ़ी में झाड़ियों में मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप
छतारी। क्षेत्र के गांव लालगढ़ी में शनिवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव लालगढ़ी निवासी अशोक कुमार 45 वर्ष पुत्र देवेंद्र सिंह मजदूरी का काम करते थे। शुक्रवार को वह घर से मजदूरी करने हुए थे। शनिवार की सुबह उनका शव लालगड़ी वाले मोड़ पर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतक के गले में गमछे का फंदा लगा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसएसआई वीरपाल सिंह, डिबाई थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह टीम के साथ पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने जाँच पड़ताल के बाद साक्ष्य जुटाए है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसआई वीरपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
    user_Amit varshney
    Amit varshney
    शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.