Shuru
Apke Nagar Ki App…
चाकू और लाठी-डंडों से हमला, युवक घायल सतना। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक नियाज़, सरताज नौशाद (पिता फयाज) निवासी खूंथी, मस्जिद के पास ने मिलकर इरशाद पर हमला कर दिया। घायल इरशाद को जिला अस्पताल ले जाया गया पुलिस कर रही मामले की जांच I
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
चाकू और लाठी-डंडों से हमला, युवक घायल सतना। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक नियाज़, सरताज नौशाद (पिता फयाज) निवासी खूंथी, मस्जिद के पास ने मिलकर इरशाद पर हमला कर दिया। घायल इरशाद को जिला अस्पताल ले जाया गया पुलिस कर रही मामले की जांच I
More news from Bhopal and nearby areas
- Post by Manish1
- Post by PS24NEWS1
- चाकू और लाठी-डंडों से हमला, युवक घायल सतना। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक नियाज़, सरताज नौशाद (पिता फयाज) निवासी खूंथी, मस्जिद के पास ने मिलकर इरशाद पर हमला कर दिया। घायल इरशाद को जिला अस्पताल ले जाया गया पुलिस कर रही मामले की जांच I1
- भोपाल रमज़ान उल मुबारक 2026 के 28 वा रोज़े पर मस्ज़िद अल हामिद आदर्श नगर में रोज़ा इफ़्तार का आयोजन किया गया1
- भोपाल: भोपाल के हमीदिया अस्पताल में हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक जीवित बच्चे का मृत सर्टिफिकेट डॉक्टर ने परिजनों को दिया है. मामला 18/3/2026 मार्च सुल्तानिया जानना अस्पताल के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का है. जहां फिज़ा अली प्रसव के लिए भर्ती हुई थी. वहीं डिलेवरी के तहत उसने एक बच्चे को जन्म दिया. जिसके बाद डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ ने बच्चे की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. जिंदा बच्चे का बनाया डेथ सर्टिफिकेट: परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने जिंदा नवजात का डेथ सर्टिफिकेट भी बना दिया. जिसके बाद परिजनों को बच्चे का डेथ सर्टिफिकेट देकर अस्पताल से घर जाने को कहा गया. वहीं जब परिजन रोते बिलखते अपने बच्चे को लेकर दफन की तैयारी को पहुंचे तो नवजात जीवित निकला. बच्चे को इमर्जेंसी वार्ड लाया गया और वो बिलकुल ठीक हो गया. अब इस पुरे मामले में अस्पताल प्रशासन ने अपनी लापरवाही पर चुप्पी साध ली है.1
- भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026 में शामिल हुए। जहांगीराबाद स्थित होमगार्ड कैंप में आयोजित इस कार्यक्रम में सिविल डिफेंस वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में होमगार्ड और सिविल डिफेंस के जवानों के साथ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज के दौर में दुनिया कई चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश अब कोविड जैसे कठिन समय से निपटने में सक्षम हो चुके हैं और बाढ़, भूस्खलन, आग जैसी आपात स्थितियों में वालंटियर्स पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने होमगार्ड जवानों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। सीएम ने कहा कि नागरिक सुरक्षा के लिए इस तरह की ट्रेनिंग बेहद जरूरी है, ताकि हर परिस्थिति से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके। उन्होंने राहवीर योजना का जिक्र करते हुए बताया कि घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है, वहीं दुर्घटना पीड़ितों को डेढ़ लाख रुपए तक की सहायता मिलती है। साथ ही एयर एम्बुलेंस सेवा के जरिए गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।1
- *अटल बिहारी वाजपई हिंदी विश्वविद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी निकली झूठी, बम स्क्वायड ने की छानबीन* भोपाल। अटल बिहारी वाजपई हिंदी विश्वविद्यालय में अधिकृत मेल आईडी पर आज एक मेल आया जिसमें विश्वविद्यालय को बम से उड़ने की धमकी दी गई। जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर देवानंद हिडोलिया के निर्देश पर परिसर को खाली कर दिया गया। मेल मिलते ही प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। Sdop अंतिम समाधिया के निर्देशन में डॉग एवं बम स्क्वॉड ने पूरे विश्वविद्यालय परिसर में छानबीन कर बम की जानकारी झूठी होने की पुष्टि की। कार्रवाई के बाद विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर हिंडोलिया ने सभी पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।1
- मैहर विश्व प्रसिद्ध मां शारदा देवी मंदिर का मेला चालू होने वाला है जबकि अभी भी रोड निर्माण कार्य पूर्ण नहीं । मैहर से मानवधिकार संरक्षण संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष दहायत जी ने नगरपालिका और प्रशासन से आग्रह और निवेदन किया है। की दुनिया भर से मां शारदा पावन नगरी पर श्रद्धालु आएंगे भीड़ भी होगी और अभी तक रोड तैयार नहीं है कुछ जगह तैयार है तो कुछ जगह रुका हुआ कार्य है। इस स्थिति में जबकि समय अब कम है, तो जनता और श्रद्धालुओं के लिए क्या व्यवस्था है। यह सोचने वाला विषय है। सभी जिम्मेदार प्रशासनिक एवं नगरपालिका के अधिकारियों से निवेदन है कि बाहर से आए श्रद्धालुओं और मैहर की जनता की व्यवस्था को ध्यान रखते हुए । लोगों की मदद करें और साथ ही मैहर की जनता से भी निवेदन है, कि बाहर से आए श्रद्धालुओं से प्रेम पूर्वक व्यवहार करें और देवी जी में जो भी प्रसाद के दुकानदार हैं श्री आशुतोष दहायत निवेदन किया है। कि सभी के साथ मानव की तरह व्यवहार करें और उचित रेट पर प्रसाद दें। इस मेले से सभी परिवार की अपने अपने रोजगार से रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। और कुछ ऑटो वाले भी हैं। उनसे भी सभी लोग अच्छे से व्यवहार करें सड़क निर्माण कार्य अवरोध है धक्का मुक्की भी होती है। सब लोग मिलकर एक दूसरे का सहयोग करें और इस नवरात्रि में बाहर से भी आए दर्शनार्थी के साथ भी अच्छा व्यवहार करें और एक दूसरे की मदद करने का प्रयास करें जिससे बाहर से आए श्रद्धालुओं के मन में मैहर मां शारदा के प्रति कोई अनैतिक भावना उनके मन में ना आए और यहां से जाने के बाद मैहर की प्रशंसा अपने शहर में करें यही अपेक्षा रखता हूं सभी मैहर वासियों से और देवी जी के दुकानदारों से एवं ऑटो वालों से धन्यवाद । जिलाध्यक्ष मैहर आशुतोष दहायत मानवाधिकार संरक्षण संगठन मप्र1