logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन में न्यायालय के आदेश पर आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर सीजेशन की कार्रवाई खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर व्यापारिक गतिविधियों पर रोक लगाते हुए उन्हें सीज कर दिया गया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ

1 hr ago
user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जालौन में न्यायालय के आदेश पर आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर सीजेशन की कार्रवाई खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर व्यापारिक गतिविधियों पर रोक लगाते हुए उन्हें सीज कर दिया गया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन-औरैया मार्ग पर स्थित नए लोहिया पुल की जर्जर स्थिति को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब साफ नजर आने लगा है। ग्रामीण सुबह न्यूज़ पेपर में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। गौरतलब है कि ग्रामीण सुबह न्यूज़ पेपर के तहसील संवाददाता अखिलेश सोनी (जालौन) द्वारा इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था, जिसमें पुल के शुरुआती हिस्से में सीसी उखड़ने और लोहे का सरिया बाहर निकलने की गंभीर स्थिति को उजागर किया गया था। खबर प्रकाशित होते ही विभाग ने तत्परता दिखाते हुए मरम्मत कार्य कराया, जिससे अब मार्ग पर आवागमन पहले की अपेक्षा सुरक्षित हो गया है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि मीडिया के माध्यम से उठाई गई उनकी आवाज सुनी गई और समस्या का समाधान हुआ। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते कार्य होने से संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सका। ग्रामीणों ने ग्रामीण सुबह न्यूज़ पेपर एवं तहसील संवाददाता अखिलेश सोनी का भी आभार जताया, जिनके प्रयासों से यह मुद्दा प्रशासन तक पहुंचा और समाधान संभव हो सका।
    2
    जालौन-औरैया मार्ग पर स्थित नए लोहिया पुल की जर्जर स्थिति को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब साफ नजर आने लगा है। ग्रामीण सुबह न्यूज़ पेपर में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करा दिया।
गौरतलब है कि ग्रामीण सुबह न्यूज़ पेपर के तहसील संवाददाता अखिलेश सोनी (जालौन) द्वारा इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था, जिसमें पुल के शुरुआती हिस्से में सीसी उखड़ने और लोहे का सरिया बाहर निकलने की गंभीर स्थिति को उजागर किया गया था।
खबर प्रकाशित होते ही विभाग ने तत्परता दिखाते हुए मरम्मत कार्य कराया, जिससे अब मार्ग पर आवागमन पहले की अपेक्षा सुरक्षित हो गया है।
इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि मीडिया के माध्यम से उठाई गई उनकी आवाज सुनी गई और समस्या का समाधान हुआ। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते कार्य होने से संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सका।
ग्रामीणों ने ग्रामीण सुबह न्यूज़ पेपर एवं तहसील संवाददाता अखिलेश सोनी का भी आभार जताया, जिनके प्रयासों से यह मुद्दा प्रशासन तक पहुंचा और समाधान संभव हो सका।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • जालौन में जमीनी विवाद बना जंग का अखाड़ा, दो पक्षों में हुई मारपीट, जमीनी विवाद में दोनों पक्षों की महिलाएं आई आमने-सामने, जमीन का विवाद इतना भड़का महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर खींचती आई नजर, महिलाओं के बीच जबरदस्त जंग और धक्का मुक्की के साथ देखने को मिली दबंगई, झगड़े के दौरान एक बुजुर्ग महिला बेहोश होकर जमीन पर गिरी, महिलाओं के बीच जबरदस्त जंगबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के रावगंज इलाके का मामला..!!!!!!
    1
    जालौन में जमीनी विवाद बना जंग का अखाड़ा, दो पक्षों में हुई मारपीट, जमीनी विवाद में दोनों पक्षों की महिलाएं आई आमने-सामने, जमीन का विवाद इतना भड़का महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर खींचती आई नजर, महिलाओं के बीच जबरदस्त जंग और धक्का मुक्की के साथ देखने को मिली दबंगई, झगड़े के दौरान एक बुजुर्ग महिला बेहोश होकर जमीन पर गिरी, महिलाओं के बीच जबरदस्त जंगबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के रावगंज इलाके का मामला..!!!!!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जिले के कई इलाकों से लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिना किसी स्पष्ट कारण के कट जा रही है… सबसे बड़ी समस्या सामने आ रही है नेगेटिव बैलेंस की… उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने रिचार्ज कराया हुआ है, फिर भी मीटर अचानक बैलेंस खत्म दिखा देता है… और बिजली सप्लाई बंद हो जाती है… ऐसे में लोगों को समझ ही नहीं आ रहा कि आखिर उनका पैसा कहां जा रहा है… स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लोग अब बिजली विभाग के दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं… कई उपभोक्ता रोजाना शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान तुरंत नहीं हो पा रहा… आंकड़ों की बात करें तो जालौन जिले में करीब 2 लाख 80 हजार बिजली उपभोक्ता हैं… जिनमें से लगभग 40 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं… और इन्हीं उपभोक्ताओं में से बड़ी संख्या अब इन दिक्कतों से जूझ रही है… उधर, कोंच क्षेत्र में तो लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया… स्मार्ट मीटर के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया… कई जगहों पर दो घंटे तक नारेबाजी हुई… और पुराना मीटर वापस लगाने की मांग उठाई गई… लोगों का कहना है कि पहले पुराने मीटर में बिल महीने में एक बार आता था… जिससे उन्हें अपने खर्च का अंदाजा रहता था… लेकिन अब स्मार्ट मीटर में रोजाना बैलेंस कटता है… और कई बार अचानक बिजली गुल हो जाती है… कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बुक स्टोर की तरह यहां भी पारदर्शिता नहीं है… यानी उन्हें यह तक साफ नहीं बताया जाता कि कितनी यूनिट खर्च हुई और किस आधार पर पैसा काटा गया… वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर पारदर्शिता लाने और बिजली खपत को नियंत्रित करने के लिए लगाए जा रहे हैं… इसके जरिए उपभोक्ता खुद अपनी खपत को मॉनिटर कर सकते हैं… लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है… तकनीकी खामियों और जानकारी की कमी के कारण आम उपभोक्ता परेशान हो रहा है… अब सवाल ये उठता है कि क्या स्मार्ट मीटर वाकई में लोगों के लिए फायदेमंद साबित होंगे… या फिर ये परेशानी आगे और बढ़ेगी… फिलहाल जालौन में हालात ये हैं कि लोग राहत नहीं, बल्कि समाधान की उम्मीद में हैं… और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि या तो इन खामियों को जल्द ठीक किया जाए… या फिर पुराने सिस्टम को ही वापस लाया जाए… क्या आपके इलाके में भी स्मार्ट मीटर से जुड़ी ऐसी समस्या आ रही है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं…
    2
    जिले के कई इलाकों से लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिना किसी स्पष्ट कारण के कट जा रही है…
सबसे बड़ी समस्या सामने आ रही है नेगेटिव बैलेंस की… उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने रिचार्ज कराया हुआ है, फिर भी मीटर अचानक बैलेंस खत्म दिखा देता है… और बिजली सप्लाई बंद हो जाती है… ऐसे में लोगों को समझ ही नहीं आ रहा कि आखिर उनका पैसा कहां जा रहा है…
स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लोग अब बिजली विभाग के दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं… कई उपभोक्ता रोजाना शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान तुरंत नहीं हो पा रहा…
आंकड़ों की बात करें तो जालौन जिले में करीब 2 लाख 80 हजार बिजली उपभोक्ता हैं… जिनमें से लगभग 40 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं… और इन्हीं उपभोक्ताओं में से बड़ी संख्या अब इन दिक्कतों से जूझ रही है…
उधर, कोंच क्षेत्र में तो लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया… स्मार्ट मीटर के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया… कई जगहों पर दो घंटे तक नारेबाजी हुई… और पुराना मीटर वापस लगाने की मांग उठाई गई…
लोगों का कहना है कि पहले पुराने मीटर में बिल महीने में एक बार आता था… जिससे उन्हें अपने खर्च का अंदाजा रहता था… लेकिन अब स्मार्ट मीटर में रोजाना बैलेंस कटता है… और कई बार अचानक बिजली गुल हो जाती है…
कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बुक स्टोर की तरह यहां भी पारदर्शिता नहीं है… यानी उन्हें यह तक साफ नहीं बताया जाता कि कितनी यूनिट खर्च हुई और किस आधार पर पैसा काटा गया…
वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर पारदर्शिता लाने और बिजली खपत को नियंत्रित करने के लिए लगाए जा रहे हैं… इसके जरिए उपभोक्ता खुद अपनी खपत को मॉनिटर कर सकते हैं…
लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है… तकनीकी खामियों और जानकारी की कमी के कारण आम उपभोक्ता परेशान हो रहा है…
अब सवाल ये उठता है कि क्या स्मार्ट मीटर वाकई में लोगों के लिए फायदेमंद साबित होंगे… या फिर ये परेशानी आगे और बढ़ेगी…
फिलहाल जालौन में हालात ये हैं कि लोग राहत नहीं, बल्कि समाधान की उम्मीद में हैं… और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि या तो इन खामियों को जल्द ठीक किया जाए… या फिर पुराने सिस्टम को ही वापस लाया जाए…
क्या आपके इलाके में भी स्मार्ट मीटर से जुड़ी ऐसी समस्या आ रही है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं…
    user_Himanshu Gaur
    Himanshu Gaur
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उरई (जालौन)। ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों की भारी तबाही के बाद किसानों के समर्थन में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सड़कों पर उतर आई। सोमवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की। बसपा जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में झांसी मंडल प्रभारी बृजेश जाटव, इकलाख राइन, माधौगढ़ प्रभारी एवं बसपा प्रत्याशी आशीष पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में बताया गया कि विगत शनिवार शाम अचानक हुई तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से विकासखंड कुठौंद, रामपुरा, माधौगढ़ व कोंच तहसील सहित जनपद के दर्जनों गांवों में हजारों एकड़ में खड़ी फसल नष्ट हो गई। रवि की प्रमुख फसलें जैसे गेहूं, जौ और गर्मी में बोई जाने वाली मूंग को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। बसपा नेताओं ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के चलते किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तत्काल सर्वेक्षण कराकर नुकसान का आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। प्रदर्शन में मनोज यागिक विकल प्रजापति, जितेंद्र दयालु, अमित भारती, रफीउद्दीन पन्नू, बीरपाल चौधरी, डॉ. देवेंद्र अहिरवार, रामसनेही बाबू जी, राममिलन गौतम, मिथलेश बरसार, उदयवीर दोहरे, अल्ताफ खान, रामौतार यादव पूर्व प्रधान, शैलेन्द्र दमरास, महेंद्र सोमई, धीरेन्द्र चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष, किशुन लाल पाल,ब्रजपाल चौहान,सरदार चौधरी, भगवती शरण पांचाल,उमाशंकर राठौर,मनोज दिवाकर,शेरसिंह, नरेंद्र दोहरे, आदेश भंते विधानसभा सचिव, विनय गौतम,महेंद्र कुशवाहा, सहित दर्जनों बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    उरई (जालौन)। ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों की भारी तबाही के बाद किसानों के समर्थन में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सड़कों पर उतर आई। सोमवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की।
बसपा जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में झांसी मंडल प्रभारी बृजेश जाटव, इकलाख राइन, माधौगढ़ प्रभारी एवं बसपा प्रत्याशी आशीष पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में बताया गया कि विगत शनिवार शाम अचानक हुई तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से विकासखंड कुठौंद, रामपुरा, माधौगढ़ व कोंच तहसील सहित जनपद के दर्जनों गांवों में हजारों एकड़ में खड़ी फसल नष्ट हो गई। रवि की प्रमुख फसलें जैसे गेहूं, जौ और गर्मी में बोई जाने वाली मूंग को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। बसपा नेताओं ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के चलते किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तत्काल सर्वेक्षण कराकर नुकसान का आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। प्रदर्शन में मनोज यागिक विकल प्रजापति, जितेंद्र दयालु, अमित भारती, रफीउद्दीन पन्नू, बीरपाल चौधरी, डॉ. देवेंद्र अहिरवार, रामसनेही बाबू जी, राममिलन गौतम, मिथलेश बरसार, उदयवीर दोहरे, अल्ताफ खान, रामौतार यादव पूर्व प्रधान, शैलेन्द्र दमरास, महेंद्र सोमई, धीरेन्द्र चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष, किशुन लाल पाल,ब्रजपाल चौहान,सरदार चौधरी, भगवती शरण पांचाल,उमाशंकर राठौर,मनोज दिवाकर,शेरसिंह, नरेंद्र दोहरे, आदेश भंते विधानसभा सचिव, विनय गौतम,महेंद्र कुशवाहा,
सहित दर्जनों बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • औरैया: शराब के नशे में युवक ने ऑटो में लगाई आग फफूंद थाना क्षेत्र के मुड़ेना गांव में ऑटो अचानक आग की लपटों में युवक आशीष उर्फ छोटू पांडेय के ऑटो में लगी आग, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया घटना मंगलवार दोपहर की, ऑटो बुरी तरह जल गया युवक ऑटो चला कर परिवार का भरण-पोषण करता है आग लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी।
    1
    औरैया: शराब के नशे में युवक ने ऑटो में लगाई आग 
फफूंद थाना क्षेत्र के मुड़ेना गांव में ऑटो अचानक आग की लपटों में
युवक आशीष उर्फ छोटू पांडेय के ऑटो में लगी आग,
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
घटना मंगलवार दोपहर की, ऑटो बुरी तरह जल गया
युवक ऑटो चला कर परिवार का भरण-पोषण करता है
आग लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी।
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • खास खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ सुबह सुबह एक मार्ग दुर्घटना में वाइक सवार अधिवक्ता घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया तथा गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया गया देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    खास खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ सुबह सुबह एक मार्ग दुर्घटना में वाइक सवार अधिवक्ता घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया तथा गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया गया 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • छोटे निषाद की मौत से गांव में शोक की लहर, पुलिस मौके पर जांच में जुटी जालौन जनपद के कदौरा क्षेत्र के ग्राम इकौना में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छोटे निषाद के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि छोटे निषाद की अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन घटना को लेकर स्तब्ध हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    छोटे निषाद की मौत से गांव में शोक की लहर, पुलिस मौके पर जांच में जुटी
जालौन जनपद के कदौरा क्षेत्र के ग्राम इकौना में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छोटे निषाद के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि छोटे निषाद की अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन घटना को लेकर स्तब्ध हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Himanshu Gaur
    Himanshu Gaur
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.