Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन में जमीनी विवाद बना जंग का अखाड़ा, दो पक्षों में हुई मारपीट, जमीनी विवाद में दोनों पक्षों की महिलाएं आई आमने-सामने, जालौन में जमीनी विवाद बना जंग का अखाड़ा, दो पक्षों में हुई मारपीट, जमीनी विवाद में दोनों पक्षों की महिलाएं आई आमने-सामने, जमीन का विवाद इतना भड़का महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर खींचती आई नजर, महिलाओं के बीच जबरदस्त जंग और धक्का मुक्की के साथ देखने को मिली दबंगई, झगड़े के दौरान एक बुजुर्ग महिला बेहोश होकर जमीन पर गिरी, महिलाओं के बीच जबरदस्त जंगबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के रावगंज इलाके का मामला..!!!!!!
Harsh Samvad
जालौन में जमीनी विवाद बना जंग का अखाड़ा, दो पक्षों में हुई मारपीट, जमीनी विवाद में दोनों पक्षों की महिलाएं आई आमने-सामने, जालौन में जमीनी विवाद बना जंग का अखाड़ा, दो पक्षों में हुई मारपीट, जमीनी विवाद में दोनों पक्षों की महिलाएं आई आमने-सामने, जमीन का विवाद इतना भड़का महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर खींचती आई नजर, महिलाओं के बीच जबरदस्त जंग और धक्का मुक्की के साथ देखने को मिली दबंगई, झगड़े के दौरान एक बुजुर्ग महिला बेहोश होकर जमीन पर गिरी, महिलाओं के बीच जबरदस्त जंगबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के रावगंज इलाके का मामला..!!!!!!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन में जमीनी विवाद बना जंग का अखाड़ा, दो पक्षों में हुई मारपीट, जमीनी विवाद में दोनों पक्षों की महिलाएं आई आमने-सामने, जमीन का विवाद इतना भड़का महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर खींचती आई नजर, महिलाओं के बीच जबरदस्त जंग और धक्का मुक्की के साथ देखने को मिली दबंगई, झगड़े के दौरान एक बुजुर्ग महिला बेहोश होकर जमीन पर गिरी, महिलाओं के बीच जबरदस्त जंगबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के रावगंज इलाके का मामला..!!!!!!1
- जिले के कई इलाकों से लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिना किसी स्पष्ट कारण के कट जा रही है… सबसे बड़ी समस्या सामने आ रही है नेगेटिव बैलेंस की… उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने रिचार्ज कराया हुआ है, फिर भी मीटर अचानक बैलेंस खत्म दिखा देता है… और बिजली सप्लाई बंद हो जाती है… ऐसे में लोगों को समझ ही नहीं आ रहा कि आखिर उनका पैसा कहां जा रहा है… स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लोग अब बिजली विभाग के दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं… कई उपभोक्ता रोजाना शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान तुरंत नहीं हो पा रहा… आंकड़ों की बात करें तो जालौन जिले में करीब 2 लाख 80 हजार बिजली उपभोक्ता हैं… जिनमें से लगभग 40 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं… और इन्हीं उपभोक्ताओं में से बड़ी संख्या अब इन दिक्कतों से जूझ रही है… उधर, कोंच क्षेत्र में तो लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया… स्मार्ट मीटर के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया… कई जगहों पर दो घंटे तक नारेबाजी हुई… और पुराना मीटर वापस लगाने की मांग उठाई गई… लोगों का कहना है कि पहले पुराने मीटर में बिल महीने में एक बार आता था… जिससे उन्हें अपने खर्च का अंदाजा रहता था… लेकिन अब स्मार्ट मीटर में रोजाना बैलेंस कटता है… और कई बार अचानक बिजली गुल हो जाती है… कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बुक स्टोर की तरह यहां भी पारदर्शिता नहीं है… यानी उन्हें यह तक साफ नहीं बताया जाता कि कितनी यूनिट खर्च हुई और किस आधार पर पैसा काटा गया… वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर पारदर्शिता लाने और बिजली खपत को नियंत्रित करने के लिए लगाए जा रहे हैं… इसके जरिए उपभोक्ता खुद अपनी खपत को मॉनिटर कर सकते हैं… लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है… तकनीकी खामियों और जानकारी की कमी के कारण आम उपभोक्ता परेशान हो रहा है… अब सवाल ये उठता है कि क्या स्मार्ट मीटर वाकई में लोगों के लिए फायदेमंद साबित होंगे… या फिर ये परेशानी आगे और बढ़ेगी… फिलहाल जालौन में हालात ये हैं कि लोग राहत नहीं, बल्कि समाधान की उम्मीद में हैं… और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि या तो इन खामियों को जल्द ठीक किया जाए… या फिर पुराने सिस्टम को ही वापस लाया जाए… क्या आपके इलाके में भी स्मार्ट मीटर से जुड़ी ऐसी समस्या आ रही है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं…2
- उरई (जालौन)। ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के साथ सड़कों पर उतर आए। सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों किसान व कार्यकर्ता जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व पार्टी की मासिक बैठक उरई स्थित कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। पार्टी नेताओं ने बताया कि वे पहले ही प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन कर चुके हैं। इसके बाद कार्यकर्ता किसानों के साथ जुलूस के रूप में डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। ज्ञापन में मांग की गई कि ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का किसानों को शत-प्रतिशत मुआवजा दिया जाए। साथ ही बटाईदार किसानों को भी मुआवजा देने, कृषि ऋण माफ करने, खाद्य सामग्री व पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कराने की मांग उठाई गई। सपा नेताओं ने यह भी मांग की कि क्षतिग्रस्त विद्युत व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त कराया जाए और किसानों के बिजली बिल माफ किए जाएं। इस पर जिलाधिकारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में सांसद नारायणदास अहिरवार, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय,पूर्व सांसद श्रीराम पाल,पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा,तिलकचंद्र अहिरवार,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जालौन गुलाब सिंह जाटव,जमालुद्दीन,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव,महेश शिरोमणि,समर सिंह चौहान, दीपू त्रिपाठी,विवेक यादव,ज्ञानेंद्र निरंजन,मनोज अहिरवार,सर्वेश यादव,लल्ला यादव सभासद, शवीउद्दीन,शैलेन्द्र श्रीवास,बब्बू पाल, रामेंद्र त्रिपाठी, अनिल प्रजापति,महिला मंच की जिलाध्यक्ष कुसुम सक्सेना, मांडवी निरंजन,दीपशिखा श्रीवास,अनुराधा कठेरिया,रश्मि पाल सहित अन्य सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- जनपद जालौन में हाल ही में हुई ओलावृष्टि, तेज बारिश और आंधी से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इस आपदा के बाद अब मुआवजे की मांग तेज होती जा रही है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं और प्रशासन से जल्द राहत देने की मांग कर रहे हैं। बीते शनिवार शाम अचानक बदले मौसम ने पूरे जनपद में कहर बरपा दिया। तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी हजारों एकड़ फसल को बर्बाद कर दिया। गेहूं, जौ और मूंग जैसी प्रमुख फसलें पूरी तरह चौपट हो गईं, जिससे किसानों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इसी गंभीर स्थिति को लेकर बसपा जिलाध्यक्ष अंतर सिंह पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। बसपा नेताओं का कहना है कि विकास खंड कुठौंद, रामपुरा, माधौगढ़ और कोंच तहसील सहित कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। पार्टी ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल प्रभाव से फसल क्षति का पारदर्शी सर्वे कराए और किसानों को उनके नुकसान के अनुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से किसानों को आश्वासन दिया गया है कि शीघ्र ही सर्वे पूरा कर उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। वाइट -अतर सिंह पाल (जिलाध्यक्ष बसपा)।1
- माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।1
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ सुबह सुबह एक मार्ग दुर्घटना में वाइक सवार अधिवक्ता घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया तथा गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया गया देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- उरई जालौन विधानसभा के सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा जी ने ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों के दुख-दर्द को करीब से समझा। उन्होंने खेतों में पहुंचकर फसलों के नुकसान का जायजा लिया और किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। विधायक जी ने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर किसानों के लिए उचित मुआवजे की मांग करेंगे, ताकि किसी भी किसान को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े। किसानों के हितों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और तत्परता सराहनीय है। ऐसे जनप्रतिनिधि ही समाज के सच्चे सेवक होते हैं, जो हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहते हैं।1
- छोटे निषाद की मौत से गांव में शोक की लहर, पुलिस मौके पर जांच में जुटी जालौन जनपद के कदौरा क्षेत्र के ग्राम इकौना में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छोटे निषाद के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि छोटे निषाद की अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन घटना को लेकर स्तब्ध हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।1