logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटा: सांगोद में विकास की नई इबारत, ढाई साल में हजारों करोड़ के कार्यों की सौगात कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को सांगोद में उप जिला अस्पताल, कालीसिंध नदी पर उच्चस्तरीय पुल और कुराड़–ढोटी–कन्दाफल–मण्डाप–श्यामपुरा का सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण के कार्य सहित 150 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बिरला ने कहा कि सांगोद विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। पिछले ढाई साल में ही हजारों करोड़ के विकास कार्यों ने शुरू किए जा चुके हैं। एक समय था जब क्षेत्र की सड़कें जर्जर थीं और कोटा-बारां की कनेक्टिविटी कमजोर थी, लेकिन अब गांव-ढाणी तक सड़कों का जाल बिछ रहा है, हाईलेवल ब्रिज बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क कनेक्टिविटी से ही क्षेत्र में प्रगति आती है जल्द ही कोटा से बपावर रोड को भी उत्कृष्ट बनाया जाएगा। हर समस्या का हो रहा स्थायी समाधान लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सांगोद में वर्षों से चली आ रही समस्याओं का समाधान हो रहा है। क्षेत्र में 100 बेड के अस्पताल का निर्माण हो रहा है, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और छोटी-मोटी बीमारियों के लिए कोटा जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। काली सिंध पर ब्रिज बनने से कोटा से सांगोद की दूरी घटेगी और एक नए रास्ते का विकल्प क्षेत्र की जनता को मिल सकेगा। बिरला ने कहा कि विकास के साथ ही सुपोषित मां अभियान के तहत सांगोद क्षेत्र में हजारों महिलाओं को लाभ मिल रहा है। विकास में अग्रणी बनेगी विधानसभा ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि सांगोद विधानसभा क्षेत्र में पहली बार ऐतिहासिक स्तर पर विकास कार्य हो रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष प्रयासों से उप जिला अस्पताल का सपना अब साकार होने जा रहा है। सांगोद पालिका क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही अंडरग्राउंड बिजली लाइन, सीवरेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के कार्य करोड़ों रुपये की लागत से किए जा रहे हैं। परवन परियोजना के माध्यम से सांगोद के हर खेत और हर घर तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। साथ ही सांगोद प्रदेश की पहली ऐसी विधानसभा बन रही है, जहां किसानों के खेत तक सड़क पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, प्रधान जयवीर सिंह ने भी सम्बोधित किया। भाजपा जिला महामंत्री विशाल शर्मा, सुल्तानपुर प्रधान कृष्णा शर्मा, उप प्रधान ओम अडूसा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_Ravi Samariya
Ravi Samariya
Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से कोटा संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिल रही है। ‘हॉस्पिटल ऑन व्हील’ के माध्यम से अब दूरदराज के गांवों और गली-मोहल्लों में सीधे पहुंचकर लोगों का उपचार किया जा रहा है। यह विशेष मोबाइल चिकित्सा इकाई आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें सामान्य जांच, दवाइयों का वितरण, प्राथमिक उपचार और आवश्यक परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे खासतौर पर उन लोगों को राहत मिल रही है, जो आर्थिक या भौगोलिक कारणों से अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते थे। ग्रामीण क्षेत्रों में इस सेवा के पहुंचने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष लाभ मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने इस पहल को बेहद उपयोगी बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया है। स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ बनाने के इस प्रयास को क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जो भविष्य में भी जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा। यह स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दी जानकारी जिसमें बद्री गोचर, शुभम सिंह, मुकेश सुमन, विजेंद्र सुमन आदि उपस्थित रहे।
    1
    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से कोटा संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिल रही है। ‘हॉस्पिटल ऑन व्हील’ के माध्यम से अब दूरदराज के गांवों और गली-मोहल्लों में सीधे पहुंचकर लोगों का उपचार किया जा रहा है।
यह विशेष मोबाइल चिकित्सा इकाई आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें सामान्य जांच, दवाइयों का वितरण, प्राथमिक उपचार और आवश्यक परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे खासतौर पर उन लोगों को राहत मिल रही है, जो आर्थिक या भौगोलिक कारणों से अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते थे।
ग्रामीण क्षेत्रों में इस सेवा के पहुंचने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष लाभ मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने इस पहल को बेहद उपयोगी बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया है।
स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ बनाने के इस प्रयास को क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जो भविष्य में भी जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा। यह स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दी जानकारी जिसमें बद्री गोचर, शुभम सिंह, मुकेश सुमन, विजेंद्र सुमन आदि उपस्थित रहे।
    user_Ravi Samariya
    Ravi Samariya
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Big breking कोटा राजस्थान इटावा कोटा ग्रामीण कोटा श्योपुर स्टेट हाईवे पर दो कारों में जोरदार भिड़ंत इटावा थाना क्षेत्र के गणेशगंज ओर मुंगेना के बीच हुई घटना दोनो कारों में सवार तीन से चार लोग बताए जा रहे हे घायल टक्कर इतनी जोरदार की गाड़ियों के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़े
    2
    Big breking 
कोटा राजस्थान 
इटावा कोटा ग्रामीण कोटा श्योपुर स्टेट हाईवे पर दो कारों में जोरदार भिड़ंत
इटावा थाना क्षेत्र के गणेशगंज ओर मुंगेना के बीच हुई घटना
दोनो कारों में सवार तीन से चार लोग बताए जा रहे हे घायल
टक्कर इतनी जोरदार की गाड़ियों के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़े
    user_Dushyant singh gehlot (journal
    Dushyant singh gehlot (journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • कापरेन के छाडग़ांव से लापता हुए 48 वर्षीय व्यक्ति का नही लगा सुराग,कापरेन पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।
    1
    कापरेन के छाडग़ांव से लापता हुए 48 वर्षीय व्यक्ति  का नही लगा सुराग,कापरेन पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • रावतभाटा नगरपालिका फायर प्रभारी राजेश जयपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही नगर पालिका रावतभाटा से दो अग्निशमन वाहन तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। घटनास्थल पर पहुंचकर दमकल दल ने देखा कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है और लगभग 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सूखे पत्तों एवं झाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया है। तेज गर्मी और चारों ओर फैलती आग की लपटों के बावजूद अग्निशमन दल ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बिटिंग मेथड, होजरील होज एवं मॉनिटर का उपयोग कर करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया। आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहे थे। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ी वन दुर्घटना टल गई। आग बुझाने के कार्य में नगर पालिका अग्निशमन दल के वाहन चालक त्रिलोक सोनी, अमित भाटी, यशपाल सिंह, राजेश मीणा, साहिल खान, हर्ष सपेला, नजीर खान सहित वन विभाग एनपीसीआईएल,एनएफसी दमकल विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे सूखे मौसम में जंगल या आसपास के क्षेत्र में सतर्क रहें आग लगने की स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड या वन विभाग को सूचना दें अग्नि दुर्घटना पर जाते अग्निशमन वाहन को रास्ता दें जंगल या सड़क किनारे बीड़ी-सिगरेट जलाकर न फेंके,सूखी घास या कचरे में आग न लगाएं ,कांच की बोतलें या ज्वलनशील पदार्थ जंगल में न छोड़ें, तेज हवा के समय आग जलाने से बचें,थोड़ी सी सावधानी बड़ी आपदा को रोक सकती है।
    3
    रावतभाटा नगरपालिका फायर प्रभारी राजेश जयपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही नगर पालिका रावतभाटा से दो अग्निशमन वाहन तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किए गए।
घटनास्थल पर पहुंचकर दमकल दल ने देखा कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है और लगभग 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सूखे पत्तों एवं झाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया है। तेज गर्मी और चारों ओर फैलती आग की लपटों के बावजूद अग्निशमन दल ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बिटिंग मेथड, होजरील होज एवं मॉनिटर का उपयोग कर करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया।
आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहे थे। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ी वन दुर्घटना टल गई।
आग बुझाने के कार्य में नगर पालिका अग्निशमन दल के वाहन चालक त्रिलोक सोनी, अमित भाटी, यशपाल सिंह, राजेश मीणा, साहिल खान, हर्ष सपेला, नजीर खान सहित वन विभाग एनपीसीआईएल,एनएफसी दमकल विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे
सूखे मौसम में जंगल या आसपास के क्षेत्र में सतर्क रहें
आग लगने की स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड या वन विभाग को सूचना दें अग्नि दुर्घटना पर जाते अग्निशमन वाहन को रास्ता दें
जंगल या सड़क किनारे बीड़ी-सिगरेट जलाकर न फेंके,सूखी घास या कचरे में आग न लगाएं
,कांच की बोतलें या ज्वलनशील पदार्थ जंगल में न छोड़ें,
तेज हवा के समय आग जलाने से बचें,थोड़ी सी सावधानी बड़ी आपदा को रोक सकती है।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    Local News Reporter रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • अमरपाटन - गैस एजेंसी का शटर बंद होने के बाद भड़के उपभोक्ता , आज दूसरी बार सड़क पर की जाम की स्थिति निर्मित , सड़क पर गैस सिलेंडर रख लगाया जाम , लगातार मिल रही ढील के चलते जाम का खेल कर रहे उपभोक्ता , तीन बार पहले भी लगाया जा चुका जाम , पुलिस की कार्यवाही न होने के चलते हौसले लोगो के हो रहे बुलंद , शहरी राज्यमार्ग को किया बाघित , छोटे बड़े वाहनों की लगी लंबी कतार
    2
    अमरपाटन - गैस एजेंसी का शटर बंद होने के बाद भड़के उपभोक्ता , आज दूसरी बार सड़क पर की जाम की स्थिति निर्मित , सड़क पर गैस सिलेंडर रख लगाया जाम , लगातार मिल रही ढील के चलते जाम का खेल कर रहे उपभोक्ता , तीन बार पहले भी लगाया जा चुका जाम , पुलिस की कार्यवाही न होने के चलते हौसले लोगो के हो रहे बुलंद , शहरी राज्यमार्ग को किया बाघित , छोटे बड़े वाहनों की लगी लंबी कतार
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Antah, Baran•
    15 hrs ago
  • कोटा के रंगपुर रोड पर शाम 7.30 बजे एक कार ओवर ब्रज से उतरते समय डिवाइडर से टकरायी जिससे उसमें सवार एक महिला के चोटें आई है। मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार से लोगों को निकाला और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
    1
    कोटा के रंगपुर रोड पर शाम 7.30 बजे एक कार ओवर ब्रज से उतरते समय डिवाइडर से टकरायी जिससे उसमें सवार एक महिला के चोटें आई है। 
मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार से लोगों को निकाला और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • संसदीय क्षेत्र कोटा-बून्दी के प्रवास पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शक्तिनगर स्थित कैम्प कार्यालय पर जनसुनवाई कर रहे बिरला समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को दे रहे दिशा-निर्देश आज कोटा में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे स्पीकर बिरला सायं 5 बजे सांगोद में 150 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास
    1
    संसदीय क्षेत्र कोटा-बून्दी के प्रवास पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
शक्तिनगर स्थित कैम्प कार्यालय पर जनसुनवाई कर रहे बिरला
समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को दे रहे दिशा-निर्देश
आज कोटा में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे स्पीकर बिरला 
सायं 5 बजे सांगोद में 150 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास
    user_Dushyant singh gehlot (journal
    Dushyant singh gehlot (journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • शक्तिनगर स्थित कैम्प कार्यालय पर जनसुनवाई कर रहे बिरला समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को दे रहे दिशा-निर्देश आज कोटा में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे स्पीकर बिरला सायं 4 बजे सांगोद में 150 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास
    1
    शक्तिनगर स्थित कैम्प कार्यालय पर जनसुनवाई कर रहे बिरला
समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को दे रहे दिशा-निर्देश
आज कोटा में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे स्पीकर बिरला 
सायं 4 बजे सांगोद में 150 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास
    user_Ravi Samariya
    Ravi Samariya
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.