logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाल सुधार गृह से फिर फरार हुआ बाल अपचारी सुबह साढ़े 3 बजे तैनात कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हुआ बाल अपचारी चित्रकूट बाल सुधार गृह से फिर फरार हुआ बाल अपचारी सुबह साढ़े 3 बजे तैनात कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हुआ बाल अपचारी चोरी के केस में एक महीने से बंद था फरार बाल अपचारी हमीरपुर जिले के सुमेरपुर का रहने वाला बताया जा रहा बाल अपचारी जेल अधीक्षक वीर सिंह और तैनात कर्मचारियों की लापरवाही से फरार हुआ बाल अपचारी बाल अपचारी के फरार होने से जेल सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल एक साल पहले भी फरार हुआ था एक बाल अपचारी आज तक नहीं लगा सुराग चित्रकूट के एसडीएम कॉलोनी के बाल सुधार गृह का मामला

7 hrs ago
user_RAJ BAHADUR SINGH
RAJ BAHADUR SINGH
Local News Reporter मऊ, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

बाल सुधार गृह से फिर फरार हुआ बाल अपचारी सुबह साढ़े 3 बजे तैनात कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हुआ बाल अपचारी चित्रकूट बाल सुधार गृह से फिर फरार हुआ बाल अपचारी सुबह साढ़े 3 बजे तैनात कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हुआ बाल अपचारी चोरी के केस में एक महीने से बंद था फरार बाल अपचारी हमीरपुर जिले के सुमेरपुर का रहने वाला बताया जा रहा बाल अपचारी जेल अधीक्षक वीर सिंह और तैनात कर्मचारियों की लापरवाही से फरार हुआ बाल अपचारी बाल अपचारी के फरार होने से जेल सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल एक साल पहले भी फरार हुआ था एक बाल अपचारी आज तक नहीं लगा सुराग चित्रकूट के एसडीएम कॉलोनी के बाल सुधार गृह का मामला

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चित्रकूट:- अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग टीम की बड़ी कार्यवाही बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त और लहन नष्ट माननीय आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी चित्रकूट, श्री पुलकित गर्ग के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी, चित्रकूट के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा थाना कर्वी के अंतर्गत ग्राम कपसेठी एवं भैरो पागा में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई तथा संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लगभग800 किलोग्राम लहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिपूर्वक नष्ट कर दिया गया। दबिश के दौरान 140 लीटर अवैध शराब जब्त कर के संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 (यथा संशोधित) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 3 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं । जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
    1
    चित्रकूट:- अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग टीम की बड़ी कार्यवाही बड़ी
मात्रा में अवैध शराब जब्त और लहन नष्ट
माननीय आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी चित्रकूट, श्री पुलकित गर्ग के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी, चित्रकूट के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा थाना कर्वी के अंतर्गत ग्राम कपसेठी एवं भैरो पागा में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई तथा संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान लगभग800 किलोग्राम लहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिपूर्वक नष्ट कर दिया गया।
दबिश के दौरान 140  लीटर अवैध शराब जब्त कर के  संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 (यथा संशोधित) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 3 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं ।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में “पंडित” शब्द को लेकर पूछे गए कथित आपत्तिजनक प्रश्न के मामले को गंभीरता से लेते हुए मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि भर्ती परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण मंच पर इस प्रकार का प्रश्न पूछे जाने से सामाजिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और यह समाज में आपसी सौहार्द के विपरीत है। उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग या समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली घटनाओं को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि इसमें किसी संस्था या व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विधायक ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में समरसता और भाईचारे के विरुद्ध षड्यंत्र जैसी प्रतीत होती हैं, इसलिए भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। स्थानीय लोगों ने भी विधायक के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि द्वारा समाज के सम्मान और सौहार्द की रक्षा के लिए आवाज उठाना एक जिम्मेदार पहल है।
    1
    उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में “पंडित” शब्द को लेकर पूछे गए कथित आपत्तिजनक प्रश्न के मामले को गंभीरता से लेते हुए मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि भर्ती परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण मंच पर इस प्रकार का प्रश्न पूछे जाने से सामाजिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और यह समाज में आपसी सौहार्द के विपरीत है। उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग या समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली घटनाओं को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि इसमें किसी संस्था या व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विधायक ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में समरसता और भाईचारे के विरुद्ध षड्यंत्र जैसी प्रतीत होती हैं, इसलिए भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
स्थानीय लोगों ने भी विधायक के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि द्वारा समाज के सम्मान और सौहार्द की रक्षा के लिए आवाज उठाना एक जिम्मेदार पहल है।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by शिव सागर मौर्य
    1
    Post by शिव सागर मौर्य
    user_शिव सागर मौर्य
    शिव सागर मौर्य
    Newspaper advertising department चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by T B NEWS
    1
    Post by T B NEWS
    user_T B NEWS
    T B NEWS
    Chail, Kaushambi•
    9 hrs ago
  • जनपद कौशाम्बी के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरसवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक खूंखार जंगली जानवर को गांव के पास घूमते हुए देखा। अचानक सामने आए इस जंगली जानवर को देखकर लोगों में दहशत फैल गई और गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार यह जंगली जानवर खेतों और बागों के बीच से तेजी से भागता हुआ दिखाई दिया। कुछ युवकों ने साहस दिखाते हुए दूर से उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जानवर काफी तेज गति से भागता नजर आ रहा है, जिससे उसकी पहचान को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जानवर के देखे जाने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया। लोग अपने बच्चों और मवेशियों को लेकर सतर्क हो गए हैं। कई ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यह कोई तेंदुआ या अन्य जंगली जानवर हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और इलाके में जांच शुरू कर दी है। टीम आसपास के खेतों, बागों और झाड़ियों में सर्च अभियान चलाकर जानवर के पैरों के निशान और अन्य सुराग तलाश रही है, ताकि उसकी सही पहचान की जा सके। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें। फिलहाल भरसवा गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की निगाहें जंगल और खेतों की तरफ टिकी हैं, जबकि प्रशासन और वन विभाग पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    1
    जनपद कौशाम्बी के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरसवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक खूंखार जंगली जानवर को गांव के पास घूमते हुए देखा। अचानक सामने आए इस जंगली जानवर को देखकर लोगों में दहशत फैल गई और गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ग्रामीणों के अनुसार यह जंगली जानवर खेतों और बागों के बीच से तेजी से भागता हुआ दिखाई दिया। कुछ युवकों ने साहस दिखाते हुए दूर से उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जानवर काफी तेज गति से भागता नजर आ रहा है, जिससे उसकी पहचान को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
जानवर के देखे जाने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया। लोग अपने बच्चों और मवेशियों को लेकर सतर्क हो गए हैं। कई ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यह कोई तेंदुआ या अन्य जंगली जानवर हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और इलाके में जांच शुरू कर दी है। टीम आसपास के खेतों, बागों और झाड़ियों में सर्च अभियान चलाकर जानवर के पैरों के निशान और अन्य सुराग तलाश रही है, ताकि उसकी सही पहचान की जा सके।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें।
फिलहाल भरसवा गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की निगाहें जंगल और खेतों की तरफ टिकी हैं, जबकि प्रशासन और वन विभाग पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    user_Jitendra kumar
    Jitendra kumar
    Reporter चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *मौके पर डायल 112 व कोखराज पुलिस पहुँची और लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया* *विनय कुमार रिपोर्टर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र नेजा 8174801662* जनपद कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र अन्तर्गत गांव काकराबाद के एक व्यक्ति ने आज दिनांक 15 03 2026 को सुबह-सुबह महुआ के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर लिया है सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक के डेड बॉडी को कब्जे में लेकर मर्चुरी हाउस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घर के लोगो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है मौत की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के काकराबाद निवासी नरेश उम्र लगभग 47 वर्ष पुत्र बहोरी बीते तीन दिनों से परेशान रहते थे दिन रविवार को सुबह नरेश ने गौरेया वीर बाबा ककरहा के पास महुआ के पेड़ में रस्सी के सहारे फाँसी लगा कर आत्महत्या कर लिया पेड़ से लटकती लाश जब ग्रामीणों ने देखा तो बात जंगल आग कि तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई घटनास्थल पर ग्रामीणों की ज्यादा भीड़ लग गई परिजनों को सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया रोते बिलखते परिवार घटनास्थल पर पहुंच गया है आत्महत्या की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली मौके पर सैकडों ग्रामीणों की भीड़ लग गयी ग्रामीणों के अनुसार नरेश परेशान रहता था परिजनों ने बताया कि वह दो तीन दिन से अधिक परेशान रहते थे ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 व कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के लाश को कब्जे में लेकर मर्चुरी हाउस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
    2
    *मौके पर डायल 112 व कोखराज  पुलिस पहुँची और लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया*
*विनय कुमार रिपोर्टर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र नेजा 8174801662*
जनपद कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र अन्तर्गत गांव काकराबाद के एक व्यक्ति ने आज दिनांक 15 03 2026 को सुबह-सुबह महुआ के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर लिया है सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक के डेड बॉडी को कब्जे में लेकर मर्चुरी हाउस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घर के लोगो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है मौत की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है।
जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के काकराबाद निवासी नरेश उम्र लगभग 47 वर्ष पुत्र बहोरी बीते तीन दिनों से परेशान रहते थे दिन रविवार को सुबह नरेश ने गौरेया वीर बाबा ककरहा के पास महुआ के पेड़ में रस्सी के सहारे फाँसी लगा कर आत्महत्या कर लिया पेड़ से लटकती लाश जब ग्रामीणों ने देखा तो बात जंगल आग कि तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई घटनास्थल पर ग्रामीणों की ज्यादा भीड़ लग गई परिजनों को सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया रोते बिलखते परिवार घटनास्थल पर पहुंच गया है आत्महत्या की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली मौके पर सैकडों ग्रामीणों की भीड़ लग गयी  ग्रामीणों के अनुसार नरेश परेशान रहता था परिजनों ने बताया कि वह दो तीन दिन से अधिक परेशान रहते थे ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 व कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के लाश को कब्जे में लेकर मर्चुरी हाउस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
    user_Vinay Kumar patrkar
    Vinay Kumar patrkar
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • वाराणसी...आखिर ब्राह्मणों से भाजपा को इतनी नफ़रत क्यों? सुनिए, ब्राह्मणों को लेकर पिण्डरा विधानसभा के पूर्व विधायक अजय राय ने क्या कहा? PRIME 18 NEWS
    1
    वाराणसी...आखिर ब्राह्मणों से भाजपा को इतनी नफ़रत क्यों?
सुनिए, ब्राह्मणों को लेकर पिण्डरा विधानसभा के पूर्व विधायक अजय राय ने क्या कहा?
PRIME 18 NEWS
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • चित्रकूट:- जिलाधिकारी महोदय चित्रकूट द्वारा मऊ विकास खंड के ग्राम पियरा -खंडेहा मे स्थित उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति-2022 अंतर्गत अंतर्गत लाभ प्राप्त कर 12 000 बर्ड मुर्गी का केस सहित स्थापित फार्म का निरीक्षण किया गया वर्तमान समय में 11400 अंडों का उत्पादन प्रतिदिन किया जा रहा है ।बैंक के ब्याज का पूर्ण भुगतान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है जिससे उद्यमी को काफी सहायता मिल रही है। फार्म मालिक डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने इस स्वर्णिम अवसर एवं आर्थिक सहयोग हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। इनका वार्षिक कारोबार एक करोड़ 50 लाख रुपए है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस कार्य हेतु पशुपालन विभाग के प्रयास एवं उनके कार्यों की सराहना की गई एवं उन्होंने इसी प्रकार अन्य युवाओं से अपील की कि वह भी उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर एक उद्यमी के रूप में बेरोजगारों को रोजगार दे सके एवं सरकार की नीतियों का लाभ प्राप्त कर राष्ट्र की आर्थिक उन्नत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें ।लाभार्थी पुष्पेंद्र सिंह द्वारा 500 मी सड़क की मांग की गई इसके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
    1
    चित्रकूट:- जिलाधिकारी महोदय चित्रकूट द्वारा मऊ विकास  खंड के ग्राम पियरा -खंडेहा  मे स्थित उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति-2022 अंतर्गत अंतर्गत लाभ प्राप्त कर 12 000  बर्ड मुर्गी का केस सहित स्थापित फार्म का निरीक्षण किया गया वर्तमान समय में 11400 अंडों का उत्पादन प्रतिदिन किया जा रहा है ।बैंक के ब्याज का पूर्ण भुगतान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है जिससे उद्यमी को काफी सहायता मिल रही है। फार्म मालिक डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने इस स्वर्णिम अवसर एवं आर्थिक सहयोग हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। इनका वार्षिक कारोबार एक करोड़ 50 लाख रुपए है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस कार्य हेतु  पशुपालन विभाग के प्रयास एवं उनके कार्यों की सराहना की गई एवं उन्होंने इसी प्रकार अन्य युवाओं से अपील की कि वह भी उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर एक उद्यमी के रूप में बेरोजगारों को रोजगार दे सके एवं सरकार की नीतियों का लाभ प्राप्त कर राष्ट्र की आर्थिक उन्नत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें ।लाभार्थी पुष्पेंद्र सिंह द्वारा 500 मी सड़क की मांग की गई इसके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कौशांबी। घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी और अवैध उपयोग रोकने के लिए जिले में प्रशासन की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई रेस्टोरेंट, ढाबों और फास्ट फूड सेंटरों की जांच की गई। जांच के दौरान मंझनपुर चौराहा स्थित जसलोक फास्टफूड सेंटर, केजीएन रेस्टोरेंट, शिवा फास्टफूड, केशरवानी नाश्ता भंडार, आलम मुरादाबादी चिकन बिरयानी, केशरवानी फास्टफूड के अलावा सैयद सरावां स्थित आयुष केसरवानी स्वीट हाउस और इमामगंज चौराहा स्थित ओम स्वीट हाउस में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान सात खाली और एक भरा घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया है। संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन की ओर से तहसील स्तर पर राजस्व विभाग, पूर्ति विभाग और बाट-माप विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर प्रभावी कार्रवाई कर रही हैं, ताकि गैस सिलेंडर निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध हो सके और अवैध उपयोग पर रोक लगाई जा सके।
    1
    कौशांबी। घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी और अवैध उपयोग रोकने के लिए जिले में प्रशासन की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई रेस्टोरेंट, ढाबों और फास्ट फूड सेंटरों की जांच की गई।
जांच के दौरान मंझनपुर चौराहा स्थित जसलोक फास्टफूड सेंटर, केजीएन रेस्टोरेंट, शिवा फास्टफूड, केशरवानी नाश्ता भंडार, आलम मुरादाबादी चिकन बिरयानी, केशरवानी फास्टफूड के अलावा सैयद सरावां स्थित आयुष केसरवानी स्वीट हाउस और इमामगंज चौराहा स्थित ओम स्वीट हाउस में छापेमारी की गई।
कार्रवाई के दौरान सात खाली और एक भरा घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया है। संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन की ओर से तहसील स्तर पर राजस्व विभाग, पूर्ति विभाग और बाट-माप विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर प्रभावी कार्रवाई कर रही हैं, ताकि गैस सिलेंडर निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध हो सके और अवैध उपयोग पर रोक लगाई जा सके।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.