जहानाबाद : नेहालपुर +2 विद्यालय के लैब में मछली पार्टी का वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल। जहानाबाद जिले के नेहालपुर +2 विद्यालय से एक वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छिड़ गई है। वायरल हो रहे इस वीडियो में विद्यालय में पदस्थापित कुछ शिक्षक स्कूल के लैब परिसर में मछली पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शनिवार दोपहर करीब 3 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और देखते ही देखते पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि विद्यालय शिक्षा और अनुशासन का केंद्र होता है, ऐसे में स्कूल परिसर के भीतर इस तरह की गतिविधियां उचित नहीं मानी जा सकतीं। कई लोगों ने आरोप लगाया कि विद्यालय परिसर में शिक्षकों द्वारा आए दिन मछली और मुर्गा बनाकर खाने की बातें पहले भी सुनने को मिलती रही हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे सरकारी विद्यालयों की व्यवस्था पर सवाल बताया, तो कुछ ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि जहां बच्चों को पढ़ाई और संस्कार की शिक्षा दी जानी चाहिए, वहां इस प्रकार की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की छवि को प्रभावित करती हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। शिक्षा विभाग या विद्यालय प्रशासन की ओर से भी इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

- Bihta IIT पटना परिसर में छात्र की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस बिहटा स्थित IIT Patna परिसर में छात्र की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर डीएसपी-2 समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी-2 ने बताया कि छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस टीम हॉस्टल परिसर, छात्र के कमरे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही FSL टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध बताया जा रहा है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। घटना के बाद संस्थान परिसर में माहौल गमगीन है और छात्रों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।1
- नालंदा के हिलसा स्थित मीनाबाजार में सड़क की हालत कई दिनों से बेहद खराब है। जर्जर सड़क के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- जन सुराज पार्टी ने बिहार के अरवल में कैंडल मार्च निकालकर दिल्ली में मारे गए खगड़िया के पांडव कुमार के लिए न्याय की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मृतक के परिवार के लिए ₹1 करोड़ मुआवजे, सरकारी नौकरी और हत्यारे को फाँसी की सज़ा देने की मांग उठाई। पार्टी का कहना है कि वे तब तक आवाज़ उठाते रहेंगे जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिल जाता।4
- आईए n हमरा बिहार में यहां सभी प्रकार का योगा का ट्रेनिंग दिया जाता है1
- महाराणा प्रताप जयंती पर रक्तदान महादान शिविर का आयोजन, 25 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान आरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा 25 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उनके आदर्श आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की गई। शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। आयोजन के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा सभी व्यवस्थाओं का संचालन किया गया। रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।3
- 👓 लगातार मोबाइल और लैपटॉप देखने से आंखों पर बढ़ रहा है असर, अब आरा में आंखों की सुरक्षा का आधुनिक समाधान! भोजपुर आरा के जीरो माइल वी-मार्ट के पास खुल गया है “फ्रेमलेंस”, जहां हर प्रकार के आधुनिक और स्टाइलिश फ्रेम उपलब्ध हैं। यहां फ्री में आंखों की जांच की सुविधा दी जा रही है। फ्रेमलेंस के फाउंडर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आज के डिजिटल दौर में लगातार स्क्रीन देखने से आंखों के लेंस पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, जिससे बचाव के लिए सही फ्रेम और लेंस बेहद जरूरी हो गया है। अगर आप भी आंखों की बेहतर देखभाल और स्टाइलिश फ्रेम की तलाश में हैं, तो आज ही पहुंचे फ्रेमलेंस। 📍 पता – जीरो माइल, वी-मार्ट के पास, आरा 📞 संपर्क – 87894 134581
- जहानाबाद में पुलिस की लगातार दबिश और छापेमारी से घबराकर चार फरार अपराधियों ने व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। ये आरोपी विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से वांछित थे। पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान जारी रखने का संकल्प लिया है।1
- पटना के बिहटा इलाके में खराब मौसम के दौरान ठनका गिरने से एक किशोर की जान चली गई। खेत की तरफ गए अमित कुमार गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। इस दुखद घटना के बाद नेउरा कुम्हरटोली गांव में मातम का माहौल है।1
- पटनासिटी के कच्ची दरगाह मजार पर मखदूम शाह बाबा का मनाया गया उर्स/दूर दूर से आते ही जायरीन पटना के मना दो दिवसीय हजरत मखदूम साह बाबा का उर्स/देश के कोने कोने से पहुचते है जायरीन। पटनासिटी के कच्ची दरगाह में आज हजरत मखदूम शाह शहाबुद्दीन पीर जगजोत रहमतुल्ला अलैह का 781 वा उर्स शुरू हो गया।दो दिवसीय चलने बाले इस उर्स मेले में बिहार ही नही देश के कोने कोने से जायरीन पहुँचते है।बही आज बाबा के मजार पर चादरपोशी भी किया गया।खादिम मोहम्मद मुन्ना मुस्ताक ने बताया कि बाबा का आज 781वा उर्स मनाया जा रहा है ।बाबा को मानने बाले लोग उनके मजार पर चादरपोशी करने के लिए पहुचते है।इस दौरान दो दिवसीय मेले का भी आयोजन होता है जिसमे क़ई तरह के व्यंजन का स्वाद लोगो को खाने के लिए मिलता है।मोहम्मद सर्बर आलम और मोहम्मद कासिफ दोनो ने मिलकर चादरपोशी किया।बही इस मौके पर किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस की भी व्यवस्था मजबूत थी ।इस दौरान इस मेले में काफी भीड़ भी देखी गयी।इस दौरान अरमान अहमद,मोहम्मद जफरु ,जाफ़रेज आलम भी मौजूद रहे।4