*आगामी चुनाव को लेकर बैठक का हुआ आयोजन* *विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में विस्तार से हुई चर्चा* *आगामी चुनाव को लेकर बैठक का हुआ आयोजन* *विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में विस्तार से हुई चर्चा* खैरथल हीरालाल भूरानी आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर गंज रोड पर स्थित गुलाब देवी धर्मशाला में किशनगढ़ बास विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक विधायक दीपचंद खेरिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि किशनगढ़ बास विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठन की मजबूती और आगामी चुनावो की तैयारी को गति देने के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन विधायक दीपचंद खेरिया के नेतृत्व व खैरथल-तिजारा जिला के सह-प्रभारी पुष्पेंद्र धाभाई एवं किशनगढ़ बास विधानसभा प्रभारी देव कसाना की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर विधानसभा के विभिन्न गांव से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखें। इस मौके पर विधायक दीपचंद खेरिया वह प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई एवं देव कसाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले नगर निकाय चुनाव व पंचायती राज चुनाव में पार्टी द्वारा सर्वे के आधार पर टिकटों का वितरण किया जाएगा साथ ही कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आज से ही चुनावो की तैयारी में जुट जाए। चुनाव का समय नजदीक आ चुका है इसलिए सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। इस अवसर पर हरसोली बीजेपी के पदाधिकारी रामकिशन चौधरी ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा। इस मौके पर किशनगढ़ बास प्रधान बीपी सुमन, कोटकासिम प्रधान व महिला जिला अध्यक्ष डॉ विनोद कुमारी सांगवान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजीत यादव, पीसीसी सदस्य तेजाराम सैनी, पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, खैरथल तिजारा एससी विभाग के जिला अध्यक्ष भूपेश लहकरा, किशनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल, कोटकासिम ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद गुर्जर, विक्की चौधरी, उमेश यादव, किशनगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, खैरथल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मास्टर शिवचरण गुप्ता, कोटकासिम शहर कांग्रेस, कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष घीसा राम भड़ाना, अध्यक्ष चंदू सैनी, जिला परिषद सदस्य सद्दीक खान, अशोक सरपंच जाटूवास, जखौपुर सरपंच राजू चौधरी , झाड़का सरपंच शीशराम चौधरी, हरसोली परगना अध्यक्ष, जीतराम चौधरी, सरजीत चौधरी, नूर मोहम्मद हल्लू, प्रकाश चंद पूर्व सरपंच, बलवान सिंह, निक्की प्रजापत, सुल्तान सिंह यादव, पूर्व सरपंच रतिराम चौधरी, मास्टर आसम खान सरपंच विश्राम गुर्जर, सरपंच जैकम खान, सरपंच फूल सिंह चौधरी, ब्लाक कार्यकारिणी, पंचायत समिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी, सभी वार्डों के अध्यक्ष, पूर्व एवं निवर्तमान पार्षद सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन धीरूभाई व सूरत खैरिया ने किया।
*आगामी चुनाव को लेकर बैठक का हुआ आयोजन* *विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में विस्तार से हुई चर्चा* *आगामी चुनाव को लेकर बैठक का हुआ आयोजन* *विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में विस्तार से हुई चर्चा* खैरथल हीरालाल भूरानी आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर गंज रोड पर स्थित गुलाब देवी धर्मशाला में किशनगढ़ बास विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक विधायक दीपचंद खेरिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि किशनगढ़ बास विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठन की मजबूती और आगामी चुनावो की तैयारी को गति देने के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन विधायक दीपचंद खेरिया के नेतृत्व व खैरथल-तिजारा जिला के सह-प्रभारी पुष्पेंद्र धाभाई एवं किशनगढ़ बास विधानसभा प्रभारी देव कसाना की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर विधानसभा के विभिन्न गांव से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखें। इस मौके पर विधायक दीपचंद खेरिया वह प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई एवं देव कसाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले नगर निकाय चुनाव व पंचायती राज चुनाव में पार्टी द्वारा सर्वे के आधार पर टिकटों का वितरण किया जाएगा साथ ही कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आज से ही चुनावो की तैयारी
में जुट जाए। चुनाव का समय नजदीक आ चुका है इसलिए सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। इस अवसर पर हरसोली बीजेपी के पदाधिकारी रामकिशन चौधरी ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा। इस मौके पर किशनगढ़ बास प्रधान बीपी सुमन, कोटकासिम प्रधान व महिला जिला अध्यक्ष डॉ विनोद कुमारी सांगवान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजीत यादव, पीसीसी सदस्य तेजाराम सैनी, पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, खैरथल तिजारा एससी विभाग के जिला अध्यक्ष भूपेश लहकरा, किशनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल, कोटकासिम ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद गुर्जर, विक्की चौधरी, उमेश यादव, किशनगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, खैरथल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मास्टर शिवचरण गुप्ता, कोटकासिम शहर कांग्रेस, कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष घीसा राम भड़ाना, अध्यक्ष चंदू सैनी, जिला परिषद सदस्य सद्दीक खान, अशोक सरपंच जाटूवास, जखौपुर सरपंच राजू चौधरी , झाड़का सरपंच शीशराम चौधरी, हरसोली परगना अध्यक्ष, जीतराम चौधरी, सरजीत चौधरी, नूर मोहम्मद हल्लू, प्रकाश चंद पूर्व सरपंच, बलवान सिंह, निक्की प्रजापत, सुल्तान सिंह यादव, पूर्व सरपंच रतिराम चौधरी, मास्टर आसम खान सरपंच विश्राम गुर्जर, सरपंच जैकम खान, सरपंच फूल सिंह चौधरी, ब्लाक कार्यकारिणी, पंचायत समिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी, सभी वार्डों के अध्यक्ष, पूर्व एवं निवर्तमान पार्षद सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन धीरूभाई व सूरत खैरिया ने किया।
- पूर्व विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत यादव से PY Talks की खास बातचीत :- खैरथल, 31 जुलाई। PY Talks से विशेष बातचीत में पूर्व विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत यादव ने कहा कि "खैरथल हमारे दिल में बसता है और इसका समग्र विकास हमारी पहली प्राथमिकता है।" उन्होंने बताया कि खैरथल बाइपास का निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है और दीपावली तक इसका अधिकांश कार्य पूरा होता दिखाई देगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 93 नंबर रेलवे फाटक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज का टेंडर भी दीपावली तक जारी होने की संभावना है, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जाम और आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी। रामहेत यादव ने यह भी बताया कि खैरथल को बीबीरानी से जोड़ने के लिए 78 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना स्वीकृत है, जिसके पूरा होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी। खैरथल में कई लोगों की पुनः भाजपा में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा, "यह केवल खैरथल की बात नहीं है, बल्कि पूरे देश में यही माहौल है। बंगाल से लेकर महाराष्ट्र तक लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। हर राजनीतिक दल चाहता है कि उसका कुनबा बढ़े, और भाजपा के साथ भी यही हो रहा है।" उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में खैरथल आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।1
- खैरथल में महिला सुरक्षा रैली निकाली: 'सशक्त नारी-सुरक्षित समाज' का संदेश दिया, हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी खैरथल-तिजारा जिला पुलिस ने जिला मुख्यालय खैरथल पर 'महिला सुरक्षा संकल्प' जागरूकता रैली निकाली। यह रैली महिला सुरक्षा एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया और 'सशक्त नारी-सुरक्षित समाज' का संदेश दिया। रैली सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल से शुरू होकर अम्बेडकर सर्किल पर समाप्त हुई। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने महिला सुरक्षा और सम्मान से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लेकर जनजागरण किया। आईपीएस अधिकारी शिवानी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी मुख्य कार्यक्रम जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया, जहाँ दिल्ली पुलिस की आईपीएस शिवानी मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर जोर दिया। आईपीएस शिवानी ने उपस्थित महिलाओं और जिले के विभिन्न थानों में तैनात महिला पुलिस कर्मियों को महिला हेल्पलाइन, साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा 1 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाए गए महिला सुरक्षा एवं जागरूकता विशेष अभियान का विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर आईपीएस अधिकारी शिवानी, जयपुर मुख्यालय से आरपीएस अधिकारी अदिति और प्रशिक्षु आरपीएस अधिकारी व किशनगढ़ बास थानाधिकारी नेहा मीणा ने एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं से संवाद किया और उनके अनुभव साझा किए। अंत में, सभी ने महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर महिला थानाधिकारी नंदलाल जांगिड़ और खैरथल थाना इंचार्ज रामकिशन यादव भी मौजूद रहे।1
- शिक्षा का मुद्दा है कृपया वीडियो को शेयर करें अगर आपके भी परिवार में कोई बच्चा पढ़ाई कर रहा है और उनको यह दिक्कत है तो वीडियो को शेयर करना ना भूले1
- अलवर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा अलवर विकास के लिए किया जा रहे विकास कार्यों की गाथा किसी से छुपी नहीं है। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और फॉलो करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो1
- सरिस्का महापंचायत की सभी मांगों पर बनी सहमति सरकार ने दिया आदेश1
- 24 लाख की ज्वेलरी पहनती है बिजनेसमैन की गाय 😱 | 1 करोड़ के महल में रहेगी | नंदी की शादी में उमड़ा पूरा गांव क्या आपने कभी ऐसी गाय देखी है जो 24 लाख रुपये की ज्वेलरी पहनती हो और जिसके लिए 1 करोड़ रुपये का महल बनाया जा रहा हो? इस वीडियो में जानिए उस बिजनेसमैन की अनोखी कहानी जिसने अपनी गाय को परिवार के सदस्य की तरह रखा है। साथ ही जानिए नंदी के विवाह का वह अनोखा आयोजन, जिसमें पूरे गांव के लोग बाराती बने थे। इस वीडियो में देखें: 24 लाख की ज्वेलरी पहनने वाली गाय 1 करोड़ के महल की खासियत नंदी की शादी की अनोखी कहानी सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है चर्चा अगर आपको ऐसी अनोखी और वायरल खबरें पसंद हैं तो वीडियो को Like, Share और Subscribe जरूर करें। #Cow #ViralNews #HindiNews #BreakingNews #GauSeva #IndiaNews #TrendingNews1
- ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले तावडू में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा नूंह जिला में 3 अगस्त को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर तावडू में डीएसपी अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान तावडू शहर, सदर थाना और मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने, सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएसपी ने आमजन से शांति बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।1
- बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पत्रकार लियाकत अली की अपील नूंह मेवात लियाकत अली : 03 अगस्त 2026 को नूंह जिले में प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में पधारने वाले सभी श्रद्धालुओं का मैं, लियाकत अली पत्रकार नूंह मेवात हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। मैं सभी श्रद्धालुओं को विश्वास दिलाता हूँ कि इस यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मेरी तरफ से एवं मिडिया की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा और आप सभी के सहयोग से यह यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न होगी । मैं सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन करता हूँ कि वे इस यात्रा में शांति, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना के साथ शामिल हों । साथ ही, क्षेत्र के सभी नागरिकों से भी आग्रह है कि वे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का सम्मानपूर्वक स्वागत करें तथा इस यात्रा को सफल बनाने में नूंह पुलिस एवं प्रशासन का पूरा सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या भ्रामक सूचना प्राप्त हो तो उसकी जानकारी तुरंत नूंह पुलिस प्रशासन को दें। आइए, हम सभी मिलकर आपसी सद्भाव, भाईचारे और सौहार्द की भावना के साथ इस यात्रा को सफल बनाएँ।1