logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्व विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत यादव से PY Talks की खास बातचीत :- खैरथल, 31 जुलाई। PY Talks से विशेष बातचीत में पूर्व विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत यादव ने कहा कि "खैरथल हमारे दिल में बसता है और इसका समग्र विकास हमारी पहली प्राथमिकता है।" उन्होंने बताया कि खैरथल बाइपास का निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है और दीपावली तक इसका अधिकांश कार्य पूरा होता दिखाई देगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 93 नंबर रेलवे फाटक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज का टेंडर भी दीपावली तक जारी होने की संभावना है, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जाम और आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी। रामहेत यादव ने यह भी बताया कि खैरथल को बीबीरानी से जोड़ने के लिए 78 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना स्वीकृत है, जिसके पूरा होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी। खैरथल में कई लोगों की पुनः भाजपा में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा, "यह केवल खैरथल की बात नहीं है, बल्कि पूरे देश में यही माहौल है। बंगाल से लेकर महाराष्ट्र तक लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। हर राजनीतिक दल चाहता है कि उसका कुनबा बढ़े, और भाजपा के साथ भी यही हो रहा है।" उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में खैरथल आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

1 hr ago
user_Pramod Kewlani
Pramod Kewlani
Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
1 hr ago

पूर्व विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत यादव से PY Talks की खास बातचीत :- खैरथल, 31 जुलाई। PY Talks से विशेष बातचीत में पूर्व विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत यादव ने कहा कि "खैरथल हमारे दिल में बसता है और इसका समग्र विकास हमारी पहली प्राथमिकता है।" उन्होंने बताया कि खैरथल बाइपास का निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है और दीपावली तक इसका अधिकांश कार्य पूरा होता दिखाई देगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 93 नंबर रेलवे फाटक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज का टेंडर भी दीपावली तक जारी होने की संभावना है, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जाम और आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी। रामहेत यादव ने यह भी बताया कि खैरथल को बीबीरानी से जोड़ने के लिए 78 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना स्वीकृत है, जिसके पूरा होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी। खैरथल में कई लोगों की पुनः भाजपा में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा, "यह केवल खैरथल की बात नहीं है, बल्कि पूरे देश में यही माहौल है। बंगाल से लेकर महाराष्ट्र तक लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। हर राजनीतिक दल चाहता है कि उसका कुनबा बढ़े, और भाजपा के साथ भी यही हो रहा है।" उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में खैरथल आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • नूंह जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत प्रारूप मतदाता सूची पर दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया शुरू : नूंह जिला उपायुक्त अखिल पिलानी  71052 मतदाता अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लीकेट पाए गए, प्रारूप सूची से अस्थायी रूप से हटाए गए* *- 12886 मतदाताओं की मैपिंग लंबित, दस्तावेज प्रस्तुत करने का मिलेगा अवसर* *- 167168 मतदाताओं को सॉफ्टवेयर से चिन्हित विसंगतियों के संबंध में भेजे जाएंगे नोटिस* *- जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के लेवल एजेंटों के साथ बैठक आयोजित* *- विभिन्न राजनीतिक दलों के लेवल एजेंटों को प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां सौंपी*
    1
    नूंह जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत प्रारूप मतदाता सूची पर दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया शुरू : नूंह जिला उपायुक्त अखिल पिलानी 


71052 मतदाता अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लीकेट पाए गए, प्रारूप सूची से अस्थायी रूप से हटाए गए*
*- 12886 मतदाताओं की मैपिंग लंबित, दस्तावेज प्रस्तुत करने का मिलेगा अवसर*
*- 167168 मतदाताओं को सॉफ्टवेयर से चिन्हित विसंगतियों के संबंध में भेजे जाएंगे नोटिस*
*- जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के लेवल एजेंटों के साथ बैठक आयोजित*
*- विभिन्न राजनीतिक दलों के लेवल एजेंटों को प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां सौंपी*
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • #Narayanpur: कोठिया मोड़ से दिल्लीवालों की ढाणी तक सड़क बदहाल, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी नारायणपुर क्षेत्र में कोठिया मोड़ से दिल्लीवालों की ढाणी जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढे और बरसात के कारण जलभराव से ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि खराब सड़क से दुर्घटना का खतरा भी लगातार बना हुआ है। #Narayanpur #RoadCondition #Rajasthan #PublicIssue #Infrastructure #RoadSafety #BreakingNews #KDNews #KdNewsRajasthan #RajasthanWithKdNews
    1
    #Narayanpur: कोठिया मोड़ से दिल्लीवालों की ढाणी तक सड़क बदहाल, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी
नारायणपुर क्षेत्र में कोठिया मोड़ से दिल्लीवालों की ढाणी जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढे और बरसात के कारण जलभराव से ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि खराब सड़क से दुर्घटना का खतरा भी लगातार बना हुआ है।
#Narayanpur #RoadCondition #Rajasthan #PublicIssue #Infrastructure #RoadSafety #BreakingNews #KDNews #KdNewsRajasthan #RajasthanWithKdNews
    user_ASHAVANI KUMAR SAINI
    ASHAVANI KUMAR SAINI
    Mechanic नारायणपुर, अलवर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 2026 हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 2026
    1
    हरियाणा  में  मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 

1  अगस्त  2026
हरियाणा  में  मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 
1  अगस्त  2026
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • आज सुबह ग्राम गोकलपुर में मास्टर अभय सिंह यादव धर्मपत्नी श्रीमती सुलोचना यादवसेवानिवृत होकर सुबह वैदिक वेद मत्रों द्वारा यज्ञ प्रवचन का कार्यक्रम रहा यज्ञ के ब्रह्मा रामकृष्ण शास्त्री जी रहे इसमें उनके भाई सुभे सिं ह यादव/श्रीमती अनीता यादव/बेटा अजय यादव/श्रीमती अंजू यादव/वह परिवार के लोग शामिल हुए उसके बाद हरी महल बरडोद मैं भोजन व्यवस्था रही।
    1
    आज सुबह ग्राम गोकलपुर में मास्टर अभय सिंह यादव धर्मपत्नी श्रीमती सुलोचना यादवसेवानिवृत होकर सुबह वैदिक वेद मत्रों द्वारा यज्ञ प्रवचन का कार्यक्रम रहा यज्ञ के ब्रह्मा रामकृष्ण शास्त्री जी रहे इसमें उनके भाई सुभे सिं ह यादव/श्रीमती अनीता यादव/बेटा अजय यादव/श्रीमती अंजू यादव/वह परिवार के लोग शामिल हुए उसके बाद हरी महल बरडोद मैं भोजन व्यवस्था रही।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • कोटपुतली क्षेत्रीय विधायक हंसराज पटेल का जन्मदिवस शनिवार 01 अगस्त को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन अपार जोष व उत्साह के साथ किया जा रहा हैं। मुख्य समारोह का आयोजन फौजावाली स्कूल के पास स्थित मानवी मैरीज गार्डन में होगा। विधायक प्रतिनिधि करण पटेल ने बताया कि इस मौके पर विषाल कार्यकर्ता सम्मेलन व सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया हैं। इस मौके पर विषाल भोज व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन स्थल पर विषाल टैण्ट लगाया गया हैं। वहीं दूसरी ओर विधायक पटेल राजधानी जयपुर के मोती डुंगरी स्थित श्री गणेष मंदिर व चुंगी नाका स्थित श्री हनुमान मंदिर में दर्शन कर कोटपूतली पहुंचेगें। रास्ते में उनका कूकस, अचरोल, ताला मोड़, चंदवाजी, देवनारायण मंदिर लखेर, मनोहरपुर, शाहपुरा, अलवर तिराहा, पावटा, रघुनाथपुरा, राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल आदि स्थानों पर स्वागत किया जायेगा। विधायक पटेल यहां के राजकीय एलबीएस पी जी महाविधालय स्थित लोकप्रिय किसान नेता व पूर्व केन्द्रिय मंत्री स्व. राजेष पायलट, मुख्य चौराहा स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले, नगर परिषद पार्क स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर व पूर्व विधायक स्व. मुक्ति लाल मोदी एवं अग्रसेन सर्किल स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करेगें। मार्ग पर उनका विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों द्वारा स्वागत किया जायेगा। साथ ही अग्रसेन सर्किल पर भी पटेल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत-अभिनंदन किया जायेगा। विधायक पटेल के जन्मदिवस को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल हैं। क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि विधायक पटेल को बधाई देने के लिये मुख्य कार्यक्रम में पहुंचेगें। मुख्य चौराहे पर होगा भव्य स्वागत :- पूर्व चैयरमैन एड. महेन्द्र कुमार सैनी ने जानकारी देते हुये बताया कि विधायक पटेल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर मण्डल के तत्वाधान में मुख्य चौराहा स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल पर भव्य स्वागत-अभिनंदन किया जायेगा। साथ ही सेवा पखवाड़े के तहत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित वार्ड नं. 31 में शनिवार शाम 07.30 से 09 बजे तक संगीतमय श्री हनुमान चालीसा, श्रीराम धुनि संध्या एवं श्री सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन भी होगा।
    1
    कोटपुतली क्षेत्रीय विधायक हंसराज पटेल का जन्मदिवस शनिवार 01 अगस्त को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन अपार जोष व उत्साह के साथ किया जा रहा हैं। मुख्य समारोह का आयोजन फौजावाली स्कूल के पास स्थित मानवी मैरीज गार्डन में होगा। विधायक प्रतिनिधि करण पटेल ने बताया कि इस मौके पर विषाल कार्यकर्ता सम्मेलन व सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया हैं। इस मौके पर विषाल भोज व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन स्थल पर विषाल टैण्ट लगाया गया हैं। वहीं दूसरी ओर विधायक पटेल राजधानी जयपुर के मोती डुंगरी स्थित श्री गणेष मंदिर व चुंगी नाका स्थित श्री हनुमान मंदिर में दर्शन कर कोटपूतली पहुंचेगें। रास्ते में उनका कूकस, अचरोल, ताला मोड़, चंदवाजी, देवनारायण मंदिर लखेर, मनोहरपुर, शाहपुरा, अलवर तिराहा, पावटा, रघुनाथपुरा, राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल आदि स्थानों पर स्वागत किया जायेगा। विधायक पटेल यहां के राजकीय एलबीएस पी जी महाविधालय स्थित लोकप्रिय किसान नेता व पूर्व केन्द्रिय मंत्री स्व. राजेष पायलट, मुख्य चौराहा स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले, नगर परिषद पार्क स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर व पूर्व विधायक स्व. मुक्ति लाल मोदी एवं अग्रसेन सर्किल स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करेगें। मार्ग पर उनका विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों द्वारा स्वागत किया जायेगा। साथ ही अग्रसेन सर्किल पर भी पटेल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत-अभिनंदन किया जायेगा। विधायक पटेल के जन्मदिवस को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल हैं। क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि विधायक पटेल को बधाई देने के लिये मुख्य कार्यक्रम में पहुंचेगें। 

मुख्य चौराहे पर होगा भव्य स्वागत :- पूर्व चैयरमैन एड. महेन्द्र कुमार सैनी ने जानकारी देते हुये बताया कि विधायक पटेल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर मण्डल के तत्वाधान में मुख्य चौराहा स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल पर भव्य स्वागत-अभिनंदन किया जायेगा। साथ ही सेवा पखवाड़े के तहत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित वार्ड नं. 31 में शनिवार शाम 07.30 से 09 बजे तक संगीतमय श्री हनुमान चालीसा, श्रीराम धुनि संध्या एवं श्री सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन भी होगा।
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले तावडू में निकला पुलिस फ्लैग मार्च, डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने दिए सुरक्षा के निर्देश नूंह जिले में सोमवार को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। यात्रा की तैयारियों के तहत शनिवार को तावडू उपमंडल में डीएसपी अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च तावडू शहर थाना, सदर थाना और मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्र की सीमाओं में निकाला गया। मार्च शुरू करने से पहले डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने सभी थाना प्रभारियों, पुलिस कर्मचारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा किसी भी तरह बाधित न हो और आम लोगों को परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी है। इसके लिए लोगों से भी सहयोग की अपील की गई कि वे यात्रा के सुचारू रूप से जिले से गुजरने में मदद करें। डीएसपी ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, लोगों में यात्रा को लेकर जागरूकता का संदेश देना और कानून व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन ने यात्रा के रूट को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है। विशेष रूप से बाहरी वाहनों के लिए रूट संबंधी निर्देश दिए गए हैं और कुछ क्षेत्रों में अतिरिक्त दिशा-निर्देश भी लागू किए गए हैं। डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने उम्मीद जताई कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा शांति और कानून के दायरे में संपन्न होगी और क्षेत्र के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न करने, यातायात नियमों का पालन करने और अपने-अपने क्षेत्र में थाना प्रभारियों द्वारा कानून की पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।
    1
    ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले तावडू में निकला पुलिस फ्लैग मार्च, डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने दिए सुरक्षा के निर्देश

नूंह जिले में सोमवार को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। यात्रा की तैयारियों के तहत शनिवार को तावडू उपमंडल में डीएसपी अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।
यह फ्लैग मार्च तावडू शहर थाना, सदर थाना और मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्र की सीमाओं में निकाला गया। मार्च शुरू करने से पहले डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने सभी थाना प्रभारियों, पुलिस कर्मचारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा किसी भी तरह बाधित न हो और आम लोगों को परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी है। इसके लिए लोगों से भी सहयोग की अपील की गई कि वे यात्रा के सुचारू रूप से जिले से गुजरने में मदद करें। डीएसपी ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, लोगों में यात्रा को लेकर जागरूकता का संदेश देना और कानून व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन ने यात्रा के रूट को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है। विशेष रूप से बाहरी वाहनों के लिए रूट संबंधी निर्देश दिए गए हैं और कुछ क्षेत्रों में अतिरिक्त दिशा-निर्देश भी लागू किए गए हैं। डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने उम्मीद जताई कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा शांति और कानून के दायरे में संपन्न होगी और क्षेत्र के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न करने, यातायात नियमों का पालन करने और अपने-अपने क्षेत्र में थाना प्रभारियों द्वारा कानून की पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • नूंह बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा पर बोले चौधरी जाकिर हुसैन पूर्व विधायक नूंह मेवात लियाकत अली : नूंह ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और स्थानीय लोग उनके स्वागत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों का सहयोग मिल रहा है और प्रशासन के साथ मिलकर कानून - व्यवस्था को बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं
    1
    नूंह बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा पर बोले चौधरी जाकिर हुसैन पूर्व विधायक 
नूंह मेवात लियाकत अली : 
नूंह ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और स्थानीय लोग उनके स्वागत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों का सहयोग मिल रहा है और प्रशासन के साथ मिलकर कानून - व्यवस्था को बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के पिता जकरिया ने आरोप लगाया है कि दहेज की लगातार मांग और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। शिकायत के अनुसार शादी के बाद भी नकदी और सामान की मांग की जाती रही और एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप


नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के पिता जकरिया ने आरोप लगाया है कि दहेज की लगातार मांग और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। शिकायत के अनुसार शादी के बाद भी नकदी और सामान की मांग की जाती रही और एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु उपायुक्त अखिल पिलानी एवं पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन ने मौलवियों के साथ की बैठक -अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रेरित करें सभी मौलवी : उपायुक्त अखिल पिलानी - यात्रा को पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क : पुलिस अधीक्षक डॉ० अर्पित जैन नूंह - आगामी 03 अगस्त को होने वाली "बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा" को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह के सभागार कक्ष में मौलवियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई । बैठक में पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। उपायुक्त अखिल पिलानी ने मौलवियों से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की । उन्होंने कहा कि यह यात्रा धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है, अतः सभी समुदायों से अपेक्षा है कि वे आपसी सहयोग से शांति बनाए रखें एवं किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ० अर्पित जैन ने मौलवियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रेरित करें तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने का संदेश दें। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है और किसी भी भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला भर में पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की और विश्वास दिलाया कि यात्रा को पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क है। बैठक में जिला के सभी मौलवियों ने भी जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि वे समाज में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
    1
    बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु उपायुक्त अखिल पिलानी एवं पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन ने मौलवियों के साथ की बैठक

-अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रेरित करें सभी मौलवी : उपायुक्त अखिल पिलानी
- यात्रा को पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क : पुलिस अधीक्षक डॉ० अर्पित जैन
नूंह - आगामी 03 अगस्त को होने वाली "बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा" को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह के सभागार कक्ष में मौलवियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई । बैठक में पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने मौलवियों से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की । उन्होंने कहा कि यह यात्रा धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है, अतः सभी समुदायों से अपेक्षा है कि वे आपसी सहयोग से शांति बनाए रखें एवं किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ० अर्पित जैन ने मौलवियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रेरित करें तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने का संदेश दें। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है और किसी भी भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला भर में पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की और विश्वास दिलाया कि यात्रा को पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क है।
बैठक में जिला के सभी मौलवियों ने भी जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि वे समाज में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.