logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मैट्रिक में सफल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, मुखिया रहे मौजूद गोह। गोह प्रखंड के मलहद गांव में एक निजी शिक्षण संस्थान में कार्यक्रम आयोजित कर मैट्रिक के सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे जानकारी देते हुए संचालक नीतीश कुमार ने बताया कि यह सम्मान समारोह मैट्रिक परीक्षा में सफल हुए छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया, ताकि बच्चे की हौसला बढ़े, और भविष्य में वह और बेहतर करें। उन्होंने बताया कि कुल 16 छात्र छात्रा प्रथम श्रेणी से सफल होने में कामयाब रहे। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया संतोष रजक उपस्थित हुए, उन्होंने कहा कि हमारे पंचायत के लिए गौरवान्वित की बात है कि ग्रामीण इलाकों से भी बच्चे अच्छे अंक प्राप्त कर सफल हो रहे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या छात्र छात्रा मौजूद थे।

8 hrs ago
user_Sukhendra kumar
Sukhendra kumar
पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
8 hrs ago

मैट्रिक में सफल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, मुखिया रहे मौजूद गोह। गोह प्रखंड के मलहद गांव में एक निजी शिक्षण संस्थान में कार्यक्रम आयोजित कर मैट्रिक के सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे जानकारी देते हुए संचालक नीतीश कुमार ने बताया कि यह सम्मान समारोह मैट्रिक परीक्षा में सफल हुए छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया, ताकि बच्चे की हौसला बढ़े, और भविष्य में वह और बेहतर करें। उन्होंने बताया कि कुल 16 छात्र छात्रा प्रथम श्रेणी से सफल होने में कामयाब रहे। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया संतोष रजक उपस्थित हुए, उन्होंने कहा कि हमारे पंचायत के लिए गौरवान्वित की बात है कि ग्रामीण इलाकों से भी बच्चे अच्छे अंक प्राप्त कर सफल हो रहे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या छात्र छात्रा मौजूद थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • श्री नारायण नगर थाना मुफस्सील जिला गयाजी मे एक घर से छापेमारी मे घर (वरामदे )से कुल 291बोतल कुल मात्रा 111.750लीटर विदेशी शराब ज्वत किया गया l इस सम्बन्ध मे एक अभियुक्त की गिरफ़्तारी हुई है जिसका नाम गौरव कुमार पिता भूषण सिंह सा कपसिया थाना मुफस्सील जिला गया उम्र करीब 27वर्ष है l छापेमारी दल मे शामिल सदस्य -अंजलि कुमारी अवर निरीक्षक मध निषेध, दीपक कुमार राय सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध, निशा कुमारी मध निषेध सिपाही, शिल्पी कुमारी मध निषेध सिपाही, गृह रक्षकों एवं साशस्त्र बल l
    1
    श्री नारायण नगर थाना मुफस्सील जिला गयाजी मे एक घर से छापेमारी मे घर (वरामदे )से कुल 291बोतल कुल मात्रा 111.750लीटर विदेशी शराब ज्वत किया गया l इस सम्बन्ध मे एक अभियुक्त की गिरफ़्तारी हुई है जिसका नाम गौरव कुमार पिता भूषण सिंह सा कपसिया थाना मुफस्सील जिला गया उम्र करीब 27वर्ष है l 
छापेमारी दल मे शामिल सदस्य -अंजलि कुमारी अवर निरीक्षक मध निषेध, दीपक कुमार राय सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध, निशा कुमारी मध निषेध सिपाही, शिल्पी कुमारी मध निषेध सिपाही, गृह रक्षकों एवं साशस्त्र बल l
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    1
    Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    user_गौतम चंद्रवंशी जी
    गौतम चंद्रवंशी जी
    Video Player Repair Service औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    22 hrs ago
  • पिछले दो दिनों से बिक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार की कार्रवाई में संझौली तथा दावथ थाना इलाके के मलियाबाग के होटल में जब छापामारी किया तो देह व्यापार में लिप्त करीब सैकड़ो लोगों को हिरासत में लिया गया। जो प्रमाण के लिए काफी है कि बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व वाले संझौली तथा दावथ थाना इलाके में चल रहे अनैतिक देह व्यापार की पुलिस को खबर नहीं। बिक्रमगंज अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि दावथ अंचलाधिकारी एवं उनके सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से दावथ थाना इलाके में एक होटल में की गई छापामारी में 75 से 80 महिला पुरुष को कब्जे में लिया गया। जबकि पिछले दिन बिक्रमगंज एसडीएम ने संझौली इलाके के होटल से भी आधा दर्जन को कब्जे में लिया था। ऐसे में बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चलने वाले दावथ तथा संझौली थाना के कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जो बिक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार की यह कार्रवाई प्रमाण के लिए भी काफ़ी है।
    4
    पिछले दो दिनों से बिक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार की कार्रवाई में संझौली तथा दावथ थाना इलाके के मलियाबाग के होटल में जब छापामारी किया तो देह व्यापार में लिप्त करीब सैकड़ो लोगों को हिरासत में लिया गया।
जो प्रमाण के लिए काफी है कि बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व वाले संझौली तथा दावथ थाना इलाके में चल रहे अनैतिक देह व्यापार की पुलिस को खबर नहीं।
बिक्रमगंज अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि दावथ अंचलाधिकारी एवं उनके सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से दावथ थाना इलाके में एक होटल में की गई छापामारी में 75 से 80 महिला पुरुष को कब्जे में लिया गया। जबकि पिछले दिन बिक्रमगंज एसडीएम ने संझौली इलाके के होटल से भी आधा दर्जन को कब्जे में लिया था।
ऐसे में बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चलने वाले दावथ तथा संझौली थाना के कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जो बिक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार की यह कार्रवाई प्रमाण के लिए भी काफ़ी है।
    user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    9 hrs ago
  • गया के सुप्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ एवं विवेकानंद केंद्र के संरक्षक डॉ. विजय कर्ण जी के निधन का समाचार पाकर गहरा आघात लगा है। ​डॉ. कर्ण जी गया और पूरे मगध क्षेत्र में उन्होंने अपने सेवा भाव, मृदु स्वभाव और चिकित्सा के प्रति समर्पण से जो पहचान बनाई, वह विरले ही देखने को मिलती है। वे केवल एक चिकित्सक नहीं, बल्कि मानवता के सच्चे सेवक और एक मार्गदर्शक थे। ​मगध ने आज एक 'महामानव' को खो दिया है। रोटरी क्लब ऑफ गया जी. ​भावभीनी श्रद्धांजलि! 🙏
    1
    गया के सुप्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ एवं विवेकानंद केंद्र के संरक्षक डॉ. विजय कर्ण जी के निधन का समाचार पाकर गहरा आघात लगा है।
​डॉ. कर्ण जी गया और पूरे मगध क्षेत्र में उन्होंने अपने सेवा भाव, मृदु स्वभाव और चिकित्सा के प्रति समर्पण से जो पहचान बनाई, वह विरले ही देखने को मिलती है। वे केवल एक चिकित्सक नहीं, बल्कि मानवता के सच्चे सेवक और एक मार्गदर्शक थे।
​मगध ने आज एक 'महामानव' को खो दिया है। 
रोटरी  क्लब ऑफ गया जी.
​भावभीनी श्रद्धांजलि! 🙏
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Local News Reporter मानपुर, गया, बिहार•
    16 hrs ago
  • गया शहर के ब्रह्मयोनी के दक्षिण में स्थित दया प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर केशव नगर के पास लगभग 9 करोड़ की लागत से 353 मीटर लंबा रोप वे का निर्माण कार्य जारी है। ब्रह्मयोनि पर्वत पर मातृ योनि और ब्रह्मयोनि गुफा एवं माता सावित्री देवी का प्रतिमा आस्था का केंद्र बिंदु है। एवं गयाशीषा बौद्ध स्तूप बौद्ध धर्म का केंद्र बिंदु है। यहां पर देश विदेश से सालों भर पर्यटक आते है।ब्रह्मयोनि पर्वत पर पर्यटकों को चोटी पहुंचने के लिए 440 सीढ़ी चढ़कर ऊपर जाना होता था बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। रोप वे निर्माण होने से पर्यटकों को चोटी पर चढ़ने में आसानी होगा।
    1
    गया शहर के ब्रह्मयोनी के दक्षिण में स्थित दया प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर केशव नगर के पास लगभग 9 करोड़ की लागत से 353 मीटर लंबा रोप वे का निर्माण कार्य जारी है। ब्रह्मयोनि पर्वत पर मातृ योनि और ब्रह्मयोनि गुफा एवं माता सावित्री देवी का प्रतिमा आस्था का केंद्र बिंदु है। एवं गयाशीषा बौद्ध स्तूप बौद्ध धर्म का केंद्र बिंदु है। यहां पर देश विदेश से सालों भर पर्यटक आते है।ब्रह्मयोनि पर्वत पर पर्यटकों को चोटी पहुंचने के लिए 440 सीढ़ी चढ़कर ऊपर जाना होता था बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। रोप वे निर्माण होने से पर्यटकों को चोटी पर चढ़ने में आसानी होगा।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    रिपोर्टर Gaya, Bihar•
    20 hrs ago
  • जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक पर एसबीआई एटीएम से ₹4 लाख 82 हजार की ठगी की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा कारणों से एटीएम को अस्थायी रूप से बंद करा दिया गया। इस दौरान एसपी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि एटीएम का उपयोग करते समय विशेष सतर्कता बरतें। किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें, अपना पिन नंबर गोपनीय रखें और यदि कार्ड फंस जाए या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत बैंक या पुलिस को सूचित करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक पर एसबीआई एटीएम से ₹4 लाख 82 हजार की ठगी की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा कारणों से एटीएम को अस्थायी रूप से बंद करा दिया गया। इस दौरान एसपी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि एटीएम का उपयोग करते समय विशेष सतर्कता बरतें। किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें, अपना पिन नंबर गोपनीय रखें और यदि कार्ड फंस जाए या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत बैंक या पुलिस को सूचित करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    20 hrs ago
  • Post by Bane singh Nayak
    1
    Post by Bane singh Nayak
    user_Bane singh Nayak
    Bane singh Nayak
    Kaler, Arwal•
    23 hrs ago
  • Post by त्रिलोकी नाथ
    2
    Post by त्रिलोकी नाथ
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    9 hrs ago
  • गुड फ्राइडे के अवसर पर सासाराम स्थित न्यू एरिया कैथोलिक चर्च में शुक्रवार को विशेष प्रार्थना सभा एवं अनुष्ठान का आयोजन किया गया। चर्च परिसर से क्रूस यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए। क्रूस यात्रा के दौरान कुल 14 स्थानों पर ठहराव किया गया, जहां मार्ग में लगाए गए चित्रों के समक्ष श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के कष्ट और बलिदान को स्मरण करते हुए प्रार्थना की। प्रत्येक पड़ाव पर धार्मिक भावनाओं के साथ उनके जीवन की अंतिम यात्रा के प्रसंगों को याद किया गया। यात्रा के समापन के बाद चर्च में श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए विशेष प्रार्थना की, जिसमें लोगों ने शांति, प्रेम और मानवता के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की भी सक्रिय भागीदारी रही। चर्च परिसर में आयोजन को लेकर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। चर्च के फादर प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने मानव कल्याण और प्रेम का संदेश देने के लिए असहनीय यातनाएं सहन कीं और अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि गुड फ्राइडे हमें त्याग, क्षमा और मानव सेवा का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है।
    4
    गुड फ्राइडे के अवसर पर सासाराम स्थित न्यू एरिया कैथोलिक चर्च में शुक्रवार को विशेष प्रार्थना सभा एवं अनुष्ठान का आयोजन किया गया। चर्च परिसर से क्रूस यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए। 
क्रूस यात्रा के दौरान कुल 14 स्थानों पर ठहराव किया गया, जहां मार्ग में लगाए गए चित्रों के समक्ष श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के कष्ट और बलिदान को स्मरण करते हुए प्रार्थना की। प्रत्येक पड़ाव पर धार्मिक भावनाओं के साथ उनके जीवन की अंतिम यात्रा के प्रसंगों को याद किया गया।
यात्रा के समापन के बाद चर्च में श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए विशेष प्रार्थना की, जिसमें लोगों ने शांति, प्रेम और मानवता के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की भी सक्रिय भागीदारी रही। चर्च परिसर में आयोजन को लेकर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं।
चर्च के फादर प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने मानव कल्याण और प्रेम का संदेश देने के लिए असहनीय यातनाएं सहन कीं और अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि गुड फ्राइडे हमें त्याग, क्षमा और मानव सेवा का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है।
    user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.