Shuru
Apke Nagar Ki App…
जहानाबाद : अम्बेडकर चौक के समीप SBI ATM 4.82 लाख ठगी: ATM बंद, एसपी का आया बयान। जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक पर एसबीआई एटीएम से ₹4 लाख 82 हजार की ठगी की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा कारणों से एटीएम को अस्थायी रूप से बंद करा दिया गया। इस दौरान एसपी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि एटीएम का उपयोग करते समय विशेष सतर्कता बरतें। किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें, अपना पिन नंबर गोपनीय रखें और यदि कार्ड फंस जाए या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत बैंक या पुलिस को सूचित करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Pawan Kumar
जहानाबाद : अम्बेडकर चौक के समीप SBI ATM 4.82 लाख ठगी: ATM बंद, एसपी का आया बयान। जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक पर एसबीआई एटीएम से ₹4 लाख 82 हजार की ठगी की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा कारणों से एटीएम को अस्थायी रूप से बंद करा दिया गया। इस दौरान एसपी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि एटीएम का उपयोग करते समय विशेष सतर्कता बरतें। किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें, अपना पिन नंबर गोपनीय रखें और यदि कार्ड फंस जाए या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत बैंक या पुलिस को सूचित करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
More news from बिहार and nearby areas
- नौबतपुर के खजुरी उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह, टॉपर्स हुए सम्मानित1
- Post by Shrikant Tiwari1
- पटना, बिहार: पटना जिले के आईआईटी अमहारा थाने में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जब्त की गई अवैध शराब को नष्ट कर दिया. पुलिस के मुताबिक, विभिन्न मामलों में जब्त की गई लगभग 383 लीटर शराब को प्रशासनिक आदेश के तहत नष्ट किया गया. अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई शराब को नष्ट करने की कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और उत्पाद विभाग के अधिकारी मौजूद थे. पटना के जिला मजिस्ट्रेट डॉ. एस. एम. त्यागराजन के निर्देश पर मदनिषेध विभाग ने गुरुवार को यह कार्रवाई की. इस मौके पर मदनिषेध विभाग के इंस्पेक्टर अरुण कुमार, आईआईटी अमहारा थाना प्रभारी रोशन कुमार राज और अतिरिक्त प्रभारी राम सहोदर सहित कई पुलिसकर्मी और चौकीदार मौजूद थे. 383 लीटर शराब नष्ट पुलिस के मुताबिक, नष्ट की गई शराब में कुल 366 लीटर अंग्रेजी शराब और 17 लीटर देसी शराब शामिल थी. यह शराब पिछले कुछ समय में अलग-अलग 8 मामलों में जब्त की गई थी. सुरक्षा और पारदर्शिता अधिकारियों ने बताया कि शराब को नष्ट करने की पूरी प्रक्रिया की कड़ी निगरानी की गई ताकि यह पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके. शराब को नष्ट करने के लिए बोतलों को तोड़कर और तरल पदार्थ को नष्ट कर दिया गया. अवैध शराब के खिलाफ अभियान इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि जब्त की गई शराब को नियमों के तहत नष्ट करना अनिवार्य है ताकि इसका दुरुपयोग रोका जा सके. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध शराब के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी. कानून-व्यवस्था को मजबूती प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और शराब तस्करों को यह स्पष्ट संदेश मिलेगा कि गैरकानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बिहार में शराबबंदी बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, जिसके तहत शराब का निर्माण, बिक्री और सेवन अवैध है. पुलिस और मदनिषेध विभाग लगातार छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं. यह कार्रवाई भी उसी अभियान का हिस्सा है.1
- फतुहा में बढ़ता प्रदूषण: डीएसपी कार्यालय के सामने उठ रहा जहरीला धुआं। फतुहा थाना क्षेत्र के महारानी चौक के पास कचरे में लगातार आग लगाए जाने से जहरीला धुआं उठ रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह धुएं का गुबार डीएसपी कार्यालय के ठीक सामने से उठ रहा है, इसके बावजूद अब तक इस पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। यह धुआं न केवल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है, बल्कि पूरे इलाके के पर्यावरण को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुँचा रहा है। कचरे से निकलने वाला यह विषैला धुआं लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है और श्वास संबंधी बीमारियों समेत कई तरह की गंभीर समस्याओं को बढ़ावा दे रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रोजाना उठने वाले इस धुएं से जीना मुश्किल हो गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि प्रशासनिक कार्यालय के सामने ही ऐसी स्थिति बनी हुई है, जो व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। इस समस्या पर तत्काल ध्यान देकर कचरा प्रबंधन की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि लोगों को इस जहरीले माहौल से राहत मिल सके और पर्यावरण की रक्षा हो सके।1
- आज खुद ही परेशान है1
- /फतुहा/ दनियावां -सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत नए शैक्षणिक सत्र 2026 की शुरुआत ज्ञानशली इंटरनेशनल स्कूल में एक भव्य कार्यक्रम के साथ की गई.इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के निदेशक रविरंजन कुमार ने बताया कि नए सत्र में प्रवेश करने वाले छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी पिछली कक्षाओं को उत्तीर्ण कर नई कक्षाओं में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए उनका स्वागत विशेष रूप से किया जाना आवश्यक है.कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का स्वागत पारंपरिक ढंग से किया गया। विद्यालय परिसर में प्रवेश करते समय छात्रों पर फूलों की वर्षा की गई तथा उन्हें तिलक लगाकर सम्मानपूर्वक अंदर लाया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय के मुख्य द्वार पर फीता काटकर उद्घाटन किया गया और दीप प्रज्लि.त कर नए सत्र का शुभारंभ किया गय। इस अवसर पर शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का आरती उतारकर और तिलक लगाकर स्वागत किया। वहीं, विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षकों का तिलक लगाकर सम्मान प्रकट किया, जिससे गुरु-शिष्य परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10 तक के सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारीगण एवं निदेशक रविरंजन कुमार भी इस अवसर पर मौजूद रहे.कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना था। पूरे आयोजन ने विद्यार्थियों के मन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।4
- जहानाबाद जिले में परिवार नियोजन को बेहतर बनाने के लिए एफपीएलएमआईएस प्रणाली पर स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह ऑनलाइन सिस्टम संसाधनों की मांग, आपूर्ति और निगरानी को पारदर्शी बनाएगा। इससे साधनों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित होगी और दंपतियों को अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुनने में सुविधा मिलेगी।1
- बरगदी कोट पहुंच चुका हूं बेटा लखनऊ पहुंचकर टिकट कटवा के सीधा तुम्हारे पास आ रहा हूं1
- अचानक हुए इस फैसले से सैकड़ों बच्चों के भविष्य पर संकट गहरा गया है। अभिभावकों ने प्रशासन से निर्णय वापस लेने की मांग करते हुए विरोध जताया है। छात्रों ने पढ़ाई बाधित होने को लेकर नाराजगी व्यक्त की है।1