कलेक्टर नेहा मीना ने राजस्व अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, खराब प्रदर्शन वाले 5 तहसीलदारों को जारी होंगे शोकॉज नोटिस अविवादित नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरण तीन माह से अधिक लंबित नहीं रहें – कलेक्टर एसडीएम और तहसीलदार नियमित रूप से करें फील्ड भ्रमण, राजस्व न्यायालयों के लंबित मामलों का समय-सीमा में करें निराकरण जिला पंचायत सभाकक्ष में बुधवार को कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, सीएम मॉनिट एवं स्वामित्व पंजीयन सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। खराब प्रदर्शन करने वाले पांच तहसीलदारों को शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब लेने के निर्देश भी दिए। फील्ड में सक्रिय रहें एसडीएम और तहसीलदार कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को लगातार फील्ड भ्रमण करने और अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र की प्रत्येक महत्वपूर्ण घटना, स्थानीय परिस्थितियों एवं आमजन की समस्याओं से अवगत रहें, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सभी एसडीएम को प्रत्येक 15 दिन में राजस्व अमले की बैठक लेने तथा तहसीलदारों को हर सप्ताह पटवारियों की समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। अविवादित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अविवादित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन का कोई भी प्रकरण तीन माह से अधिक समय तक लंबित नहीं रहना चाहिए। आगामी समीक्षा बैठक से पहले सभी लंबित अविवादित प्रकरणों का निराकरण किया जाए। विवादित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों का भी निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने एसडीएम एवं तहसीलदारों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन और राजस्व वसूली पर विशेष जोर कलेक्टर ने तहसीलवार राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण करने तथा शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी देने के निर्देश भी दिए। राहत राशि एवं सीमांकन से संबंधित अधिक शिकायतों को देखते हुए उन्होंने इन मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने पर जोर दिया। साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम एवं सीएम मॉनिट के लंबित प्रकरणों को भी शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। स्वामित्व पंजीयन का शत-प्रतिशत कार्य जल्द पूरा करें कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने स्वामित्व पंजीयन कार्य की समीक्षा करते हुए इसकी गति बढ़ाने और शत-प्रतिशत लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। उन्होंने धनतेरस पर शत-प्रतिशत रजिस्ट्री वाले ग्रामों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आगामी राजस्व अधिकारियों की बैठक में सभी कार्यों एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण की पुनः समीक्षा की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती विशाखा देशमुख सहित सभी अनुभागों के एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

- 'लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा' के दौरान संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जुबान फिसल गई। उन्होंने गलती से कह दिया – "जेपी नड्डा मुर्दा..." हालांकि, अपनी गलती का एहसास होते ही उन्होंने तुरंत भूल सुधार कर लिया। अब इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है1
- हरदा जिले ग्राम काकड़दा पंचायत रामपुरा में आज भी स्कूल नहीं होने से बच्चे पढ़ाई से वंचित टूटी हुई टपरी में स्कूल हो रहा संचालित जिला शिक्षा अधिकारी इस ओर ध्यान देवे ध्यान नहीं दिया गया तो सभी ग्रामीण जन हरदा की ओर कूच करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की रहेगी स्कूल नहीं होने से बच्चे पढ़ाई कर रहे टपरी में हरदा जिले में शिक्षा विभाग क्या कर रहे हैं2
- खातेगांव में अवैध शराब परिवहन रोकने के दौरान कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पुरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में प्रदेश सरकार शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। ।टीआई दिलीप पुरी की शहादत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- सरकार परिवार के साथ खड़ी है जहरीली शराब सहित किसी भी तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई कन्नौद। खातेगांव में अवैध शराब परिवहन रोकने के दौरान कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पुरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में प्रदेश सरकार शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश में जहरीली शराब सहित किसी भी तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस अधिकारी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सरकार शहीद के परिवार की हर जरूरत में साथ खड़ी रहेगी।1
- मीडिया से बातचीत में क्या कुछ कहा आरोपी राहुल जायसवाल ने सुनिए पूरा वीडियो…! मीडिया से बातचीत में क्या कुछ कहा आरोपी राहुल जायसवाल ने सुनिए पूरा वीडियो…! दबाब में 30% पार्टनरशिप का बोला था.. पुलिस बता रही राहुल को शराब तस्कर गैंग का सरगना..1
- हरदा में मादा काले हिरण की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार हरदा में मादा काले हिरण की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार हरदा-हरदा जिले के हंडिया वन परिक्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार का एक गंभीर मामला सामने आया है। सिरकंबा गांव के पास खेत में एक मादा काला हिरण मृत अवस्था में मिला। पोस्टमार्टम में हिरण के पेट से गोली आर-पार निकलने की पुष्टि हुई है। वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने क्षेत्र में गोली चलने की आवाज सुनी, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने खेत से हिरण का शव बरामद किया। मृत हिरण का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें सामने आया कि उसके पेट से गोली आर-पार निकल गई थी। घटना के बाद वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपियों की तलाश जारी है। इस मामले में वन परिक्षेत्र हंडिया के रेंजर छगनलाल भिलाला ने बताया कि मृत हिरण का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। न्यायालय से अनुमति प्राप्त करने के बाद नियमानुसार हिरण के शव का जलाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। बाइट:- छगनलाल भिलाला रेंजर वन परिक्षेत्र हंडिया2
- 📢 दीपावली पर्व को लेकर प्रशासन सख्त: सीएसपी एवं एसडीएम द्वारा स्थानीय बाजार, बीएसआई मैदान स्थित पटाखा दुकानों एवं मैगज़ीन का संयुक्त निरीक्षण! 🔹 संक्षिप्त विवरण: दीपावली के पावन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए आज दिनांक 03/11/2026 को नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) डॉ. अभिनंदना शर्मा एवं एसडीएम श्री तन्मय वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से अनुभाग स्थित मैगज़ीन, स्थानीय बाजार तथा बीएसआई मैदान स्थित पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। 📅 दिनांक: 03 नवम्बर 2026 निरीक्षण के मुख्य बिंदु एवं निर्देश: सुरक्षा मानकों की जांच: अधिकारियों द्वारा दुकानों के लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguishers), रेत-बाल्टी और पानी की व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। सुरक्षित भंडारण: दुकानदारों को पटाखों का सुरक्षित भंडारण करने, दुकान के आसपास ज्वलनशील पदार्थ न रखने और विशेष सावधानी बरतने के कड़े निर्देश दिए गए। कार्बाइड गन पर पूर्ण प्रतिबंध: मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कार्बाइड गन / कार्बाइड लैंप के निर्माण, क्रय-विक्रय, भंडारण एवं उपयोग को पूर्णतः प्रतिबंधित बताया गया है। चेतावनी दी गई है कि नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 🚨 विशेष अपील: सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा द्वारा दुकानदारों और आम जनता से अपील की गई है कि यदि कहीं भी कार्बाइड गन बनती या बिकती दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। 📢 दीपावली पर्व को लेकर प्रशासन सख्त: सीएसपी एवं एसडीएम द्वारा स्थानीय बाजार, बीएसआई मैदान स्थित पटाखा दुकानों एवं मैगज़ीन का संयुक्त निरीक्षण! 🔹 संक्षिप्त विवरण: दीपावली के पावन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए आज दिनांक 03/11/2026 को नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) डॉ. अभिनंदना शर्मा एवं एसडीएम श्री तन्मय वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से अनुभाग स्थित मैगज़ीन, स्थानीय बाजार तथा बीएसआई मैदान स्थित पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। 📅 दिनांक: 03 नवम्बर 2026 निरीक्षण के मुख्य बिंदु एवं निर्देश: सुरक्षा मानकों की जांच: अधिकारियों द्वारा दुकानों के लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguishers), रेत-बाल्टी और पानी की व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। सुरक्षित भंडारण: दुकानदारों को पटाखों का सुरक्षित भंडारण करने, दुकान के आसपास ज्वलनशील पदार्थ न रखने और विशेष सावधानी बरतने के कड़े निर्देश दिए गए। कार्बाइड गन पर पूर्ण प्रतिबंध: मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कार्बाइड गन / कार्बाइड लैंप के निर्माण, क्रय-विक्रय, भंडारण एवं उपयोग को पूर्णतः प्रतिबंधित बताया गया है। चेतावनी दी गई है कि नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 🚨 विशेष अपील: सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा द्वारा दुकानदारों और आम जनता से अपील की गई है कि यदि कहीं भी कार्बाइड गन बनती या बिकती दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।4
- कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने स्व-सहायता समूह द्वारा लगाई प्राकृतिक उत्पादों की दुकान से की खरीदारी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश दीपावली पर मिट्टी के दीये एवं प्राकृतिक उत्पाद अपनाएं, पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें- कलेक्टर श्रीमती मीना कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने जिला पंचायत परिसर में कृष्णा आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाई गई प्राकृतिक उत्पादों की दुकान से खरीदारी की तथा स्वयं भुगतान कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने सभी से प्राकृतिक उत्पादों को अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने की अपील भी की। कलेक्टर श्रीमती मीना ने कहा कि प्राकृतिक उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दीपावली के पर्व पर मिट्टी के दीये एवं अन्य प्राकृतिक उत्पादों को प्राथमिकता देकर हम पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को प्रोत्साहित कर सकते हैं। कृष्णा स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समूह द्वारा गोबर से विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें गोबर के उपले सहित अन्य प्राकृतिक सामग्री से तैयार उत्पाद शामिल हैं। इन उत्पादों के माध्यम से नागरिकों को पारंपरिक एवं पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गोबर से निर्मित उत्पाद पर्यावरण संरक्षण के साथ पारंपरिक जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, इन उत्पादों के निर्माण एवं विक्रय से महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण परिवारों के लिए आजीविका के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना द्वारा समूह की महिलाओं से उत्पादों की खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन करना महिला सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक संदेश है।3
- कलेक्टर नेहा मीना ने राजस्व अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, खराब प्रदर्शन वाले 5 तहसीलदारों को जारी होंगे शोकॉज नोटिस अविवादित नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरण तीन माह से अधिक लंबित नहीं रहें – कलेक्टर एसडीएम और तहसीलदार नियमित रूप से करें फील्ड भ्रमण, राजस्व न्यायालयों के लंबित मामलों का समय-सीमा में करें निराकरण जिला पंचायत सभाकक्ष में बुधवार को कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, सीएम मॉनिट एवं स्वामित्व पंजीयन सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। खराब प्रदर्शन करने वाले पांच तहसीलदारों को शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब लेने के निर्देश भी दिए। फील्ड में सक्रिय रहें एसडीएम और तहसीलदार कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को लगातार फील्ड भ्रमण करने और अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र की प्रत्येक महत्वपूर्ण घटना, स्थानीय परिस्थितियों एवं आमजन की समस्याओं से अवगत रहें, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सभी एसडीएम को प्रत्येक 15 दिन में राजस्व अमले की बैठक लेने तथा तहसीलदारों को हर सप्ताह पटवारियों की समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। अविवादित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अविवादित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन का कोई भी प्रकरण तीन माह से अधिक समय तक लंबित नहीं रहना चाहिए। आगामी समीक्षा बैठक से पहले सभी लंबित अविवादित प्रकरणों का निराकरण किया जाए। विवादित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों का भी निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने एसडीएम एवं तहसीलदारों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन और राजस्व वसूली पर विशेष जोर कलेक्टर ने तहसीलवार राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण करने तथा शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी देने के निर्देश भी दिए। राहत राशि एवं सीमांकन से संबंधित अधिक शिकायतों को देखते हुए उन्होंने इन मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने पर जोर दिया। साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम एवं सीएम मॉनिट के लंबित प्रकरणों को भी शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। स्वामित्व पंजीयन का शत-प्रतिशत कार्य जल्द पूरा करें कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने स्वामित्व पंजीयन कार्य की समीक्षा करते हुए इसकी गति बढ़ाने और शत-प्रतिशत लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। उन्होंने धनतेरस पर शत-प्रतिशत रजिस्ट्री वाले ग्रामों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आगामी राजस्व अधिकारियों की बैठक में सभी कार्यों एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण की पुनः समीक्षा की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती विशाखा देशमुख सहित सभी अनुभागों के एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।1