Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिक्षक को आया अटैक पलासपानी गारपठार रोड़ पर शिक्षक को आया अटैक, हुई मौत भैंसदेही सीमावर्ती क्षेत्र महाराष्ट्र के ग्राम राजनी कुंड के प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक सुनील झाडखंडे किसी निजी कार्य के चलते पलासपानी गारपठा की ओर आ रहें थे की बाइक चलाने के दौरान सीने में दर्द उठा और मौके पर ही मौत हो गई मिली जानकारी अनुसार घटना मध्य रात्रि की बताई जा रही है फिलहाल भैंसदेही पुलिस ने शव बरामद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। प्रथमदृष्टया मौत हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है वहीं भैंसदेही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
MANISH RATHORE mp news
शिक्षक को आया अटैक पलासपानी गारपठार रोड़ पर शिक्षक को आया अटैक, हुई मौत भैंसदेही सीमावर्ती क्षेत्र महाराष्ट्र के ग्राम राजनी कुंड के प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक सुनील झाडखंडे किसी निजी कार्य के चलते पलासपानी गारपठा की ओर आ रहें थे की बाइक चलाने के दौरान सीने में दर्द उठा और मौके पर ही मौत हो गई मिली जानकारी अनुसार घटना मध्य रात्रि की बताई जा रही है फिलहाल भैंसदेही पुलिस ने शव बरामद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। प्रथमदृष्टया मौत हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है वहीं भैंसदेही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आठनेर नगर के प्रसिद्ध स्थल गुप्तेश्वर महादेव धाम में स्थित गजानन महाराज के मंदिर में समिति सदस्यों द्वारा सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए हवन-यज्ञ महाआरती के साथ भव्य भणडारे का आयोजन किया गया इस दौरान समिति सदस्यों द्वारा बाबा खाटू श्याम के भजन कीर्तन का आयोजन किया गया इस धार्मिक आयोजन में नगर सहित क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए।1
- आमला में गोंडवाना पार्टी के कार्यकर्त्ता ने लादी सारणी सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था जिस पर पुलिस विभाग ने ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज किया था। जिससे विरोध पर गोंडवाना पार्टी ने इसका विरोध करते हुए एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौपा है।1
- थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सूने मकानों में चोरी करने वाली 03 महिला आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी गया माल बरामद 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 🔹उक्त निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सूने मकान में चोरी करने वाली 03 महिला आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। 🔹*घटना का विवरण* दिनांक 03.11.2025 को फरियादी भवानी प्रसाद पिता स्व. गंगाप्रसाद मालवीय, उम्र 67 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 10 कृष्णपुरा टिकारी, बैतूल द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके सूने मकान से दिनांक 25.10.2025 से 01.11.2025 के मध्य अज्ञात चोरों द्वारा मकान का ताला तोड़कर पुराने इस्तेमाली सोने-चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के, सोने की चेन, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, मोती, चांदी की पायल, करधन, 43 इंच एलजी कंपनी का टीवी एवं अन्य गृहस्थी का सामान चोरी कर लिया गया है। 🔹 *अपराध कायमी* फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में *अपराध क्रमांक 1040/25, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹*आरोपियों की गिरफ्तारी* विवेचना के दौरान चोरी गए माल की लगातार तलाश- पतारसी करते हुए ओझाढाना, गंज बैतूल क्षेत्र की संदिग्ध महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। 🔹*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण –* 1. *ग्रेशी उर्फ निशा,* पति राकेश उर्फ लस्सी आहके, उम्र 23 वर्ष 2. *संजना उर्फ नागिन,* पिता जय धुर्वे, उम्र 21 वर्ष. 3. *सुनिता उर्फ टकली,* पति योगेश धुर्वे, उम्र 35 वर्ष (तीनों निवासी – आबकारी कार्यालय के पीछे, ओझाढाना, गंज बैतूल) 🔹आरोपियों ने बताया कि कबाड़ बिनते समय टिकारी क्षेत्र में एक मकान पर कई दिनों से ताला लगा देख, दिनांक 31.10.2025 की रात्रि में फरियादी के मकान का ताला तोड़कर चोरी की गई। 🔹 *बरामदगी* *आरोपी ग्रेशी उर्फ निशा से –* एलजी कंपनी की एलईडी टीवी, पीतल की परात, घघरी, कुकर, पीतल की कड़ाही, चांदी के 05 सिक्के, सोने जैसी धातु का पेंडल, झालर वाली चांदी की पायल की जोड़ी। *आरोपी संजना उर्फ नागिन से* – तांबे का लोटा, पीतल की परात, सोने की अंगूठी, सोने जैसे 06 मोती, चांदी का करधन, चांदी के 04 सिक्के। *आरोपी सुनिता उर्फ टकली* से – मिक्सी, जर्मन की कड़ाही, सोने की अंगूठी, चांदी के 04 सिक्के। आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी कर आरोपियों को जिला जेल भेजा गया। 🔹 *पुलिस टीम* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि बसंत अहके, उनि छत्रपाल धुर्वे, प्र.आर. 369 शिवकुमार, प्र.आर. 64 तरुण पटेल, म.प्र.आर. 191 ललिता इवने, आरक्षक 650 उज्जवल दुबे, निर्भया टीम – म.आर. ज्योति एवं म.आर. वच्छला की सराहनीय भूमिका रही। 🔹*पुलिस अधीक्षक के निर्देश* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि सूने मकानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, रात्रि गश्त बढ़ाई जाए तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही नागरिकों से भी अपील की है कि घर सूना छोड़ते समय नजदीकी थाना एवं पड़ोसियों को सूचित करें।1
- एक मिसाल सुप्रसिद्ध लेखिका चारू मलिक की.."विंग्स ऑफ करेज", कपिल देव ने लिखा " जिंदगी दर्द से गुजार कर दूसरों को खुश रहने की सलाह", दिल्ली फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ लेखिका का सम्मान दिया दिल्ली विधानसभा स्पीकर बिजेंद्र गुप्ता और स्पेनिश राजदूत ने..आधी जिंदगी जेनेटिक डिस्आरडर से गुजरी ऊपर से बेटे का ग़म.. चारू, सुनील मलिक और दिल्ली साहित्य महोत्सव के संस्थापक अजय शर्मा के साथ बातचीत... देखिए राजपथ न्यूज़ पर...1
- हरदा टिमरनी/; नहर में बहा ग्रामीण, हुआ लापता,खोजिदस्ता नहर में कर रहा तलाश हरदा जिले एसडीआरफ टीम , टेमागांव प्रभारी एवं टिमरनी पुलिस थाना टीम के द्वारा रेवाराम पिता घासीराम 60 वर्ष की तलाश की जा रही जो उन्द्राकच्छ बड़ी नहर में भैंस को बचाने के चक्कर में डूबने से लापता हुआ है ।खोजी टीम के द्वारा घटनास्थल से नीचे की ओर लगभग 10 किलोमीटर रेंज में बड़ी नहर में की जा रही सर्चिंग।4
- 🔱 हर हर महादेव से गूंजा भूरा भगत मंदिर भक्तों की लगी भारी भीड़ जमकर हुआ मंदिर में नृत्य आदिवासी परंपरा के अनुसार भक्तों ने दिखाइए अपनी कला पुलिस प्रशासन भी रहा मौजूद 🔱1
- आमला तहसील में कांग्रेस के कार्यकर्त्ता ने लादी सारणी सड़क की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों पर दर्ज हुईं एफआईआर दर्ज के विरोध पर का कांग्रेस कार्यकर्त्ता ने प्रदर्शन किया है। जिला प्रशासन के नाम स्थानीय अधिकारी को ज्ञापन सौपा है. अगर मांग पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन करने की चेतवानी दी है।1
- Post by Kamlesh Yaduvanshi2
- खकनार पुलिस द्वारा अवैध हथियार तस्करी के आरोपी के साथ मिलकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले फरार एवं इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। नेपानगर। बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश, एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में खकनार थाना पुलिस को अवैध हथियार तस्कर के मामले में फरार चले रहे आरोपियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। खकनार पुलिस को थाना STF भोपाल के अपराध क्र. 47/25 धारा 25(6),25(7),25(8) आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे आरोपीयो शेरसिंह पिता धरमसिंह उम्र 23 साल जाति सिकलीकर निवासी पाचौरी व सरताज पिता धरमसिंह उम्र 27 साल जाति सिकलीगर निवासी ग्राम पाचोरी जिनके विरूद्ध 30,000-30,000/- रूपये के ईनाम की घोषणा थी जिनको खकनार पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर कलाल धर्मशाला डोईफोडिया से पकडा गया जिस दौरान आरोपियो के साथियो शमशेर पिता धरमसिंह सिकलीगर उम्र 35 साल निवासी पाचोरी एवं विरेन्द्र पिता रीछपाल सिकलीगर उम्र 22 साल निवासी ग्राम पाचोरी एवं गुरूचरण पिता रीछपाल सिकलीगर निवासी पाचोरी द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर आरोपियो को छुडाने का प्रयास किया गया था। झुमा झटकी व विवाद के दौरान पुलिस फोर्स घायल भी हुई व दोनो आरोपी शेरसिंह व सरताज को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। व पुलिस से आरोपियो को छुडाने वाले उनके साथी विरेन्द्र, शमशेर, व गुरूचरण वहा से भाग गये थे। बाद जिस पर आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 413/2025 धारा 296,115(2),132,121(1),126(2),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना दिनांक से आरोपी गुरूचरण पिता रीछपाल सिकलीगर निवासी पाचोरी फरार चल रहा था । फरार चल रहे आरोपी की तलाश करते दिनांक 10/02/2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक अधिषेक जाधव को मुखबीर की सुचना पर होनो पर टीम गठित कर मय फोर्स के पाचौरी से मातानदी तरफ आ रहै है, आरोपी गुरूचरण पिता रीछपाल सिकलीगर उम्र 25 साल निवासी पाचोरी को घेराबंदी कर पकडा जिसे अपराध के संबंध में पुछताछ कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। आरोपी पर बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक महोदय बुरहानपुर 10000/- का इनाम रखा गया है।1