logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सूने मकानों में चोरी करने वाली 03 महिला आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी गया माल बरामद 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 🔹उक्त निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सूने मकान में चोरी करने वाली 03 महिला आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। 🔹*घटना का विवरण* दिनांक 03.11.2025 को फरियादी भवानी प्रसाद पिता स्व. गंगाप्रसाद मालवीय, उम्र 67 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 10 कृष्णपुरा टिकारी, बैतूल द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके सूने मकान से दिनांक 25.10.2025 से 01.11.2025 के मध्य अज्ञात चोरों द्वारा मकान का ताला तोड़कर पुराने इस्तेमाली सोने-चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के, सोने की चेन, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, मोती, चांदी की पायल, करधन, 43 इंच एलजी कंपनी का टीवी एवं अन्य गृहस्थी का सामान चोरी कर लिया गया है। 🔹 *अपराध कायमी* फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में *अपराध क्रमांक 1040/25, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹*आरोपियों की गिरफ्तारी* विवेचना के दौरान चोरी गए माल की लगातार तलाश- पतारसी करते हुए ओझाढाना, गंज बैतूल क्षेत्र की संदिग्ध महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। 🔹*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण –* 1. *ग्रेशी उर्फ निशा,* पति राकेश उर्फ लस्सी आहके, उम्र 23 वर्ष 2. *संजना उर्फ नागिन,* पिता जय धुर्वे, उम्र 21 वर्ष. 3. *सुनिता उर्फ टकली,* पति योगेश धुर्वे, उम्र 35 वर्ष (तीनों निवासी – आबकारी कार्यालय के पीछे, ओझाढाना, गंज बैतूल) 🔹आरोपियों ने बताया कि कबाड़ बिनते समय टिकारी क्षेत्र में एक मकान पर कई दिनों से ताला लगा देख, दिनांक 31.10.2025 की रात्रि में फरियादी के मकान का ताला तोड़कर चोरी की गई। 🔹 *बरामदगी* *आरोपी ग्रेशी उर्फ निशा से –* एलजी कंपनी की एलईडी टीवी, पीतल की परात, घघरी, कुकर, पीतल की कड़ाही, चांदी के 05 सिक्के, सोने जैसी धातु का पेंडल, झालर वाली चांदी की पायल की जोड़ी। *आरोपी संजना उर्फ नागिन से* – तांबे का लोटा, पीतल की परात, सोने की अंगूठी, सोने जैसे 06 मोती, चांदी का करधन, चांदी के 04 सिक्के। *आरोपी सुनिता उर्फ टकली* से – मिक्सी, जर्मन की कड़ाही, सोने की अंगूठी, चांदी के 04 सिक्के। आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी कर आरोपियों को जिला जेल भेजा गया। 🔹 *पुलिस टीम* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि बसंत अहके, उनि छत्रपाल धुर्वे, प्र.आर. 369 शिवकुमार, प्र.आर. 64 तरुण पटेल, म.प्र.आर. 191 ललिता इवने, आरक्षक 650 उज्जवल दुबे, निर्भया टीम – म.आर. ज्योति एवं म.आर. वच्छला की सराहनीय भूमिका रही। 🔹*पुलिस अधीक्षक के निर्देश* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि सूने मकानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, रात्रि गश्त बढ़ाई जाए तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही नागरिकों से भी अपील की है कि घर सूना छोड़ते समय नजदीकी थाना एवं पड़ोसियों को सूचित करें।

15 hrs ago
user_M. Afsar khan
M. Afsar khan
Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बिना सुरक्षा इंतजाम के टंकी पर काम कर रहा युवक गिरा,उपचार के दौरान हुई मौत। मध्यप्रदेश के बैतूल में बैतूल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडौरा में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर पुताई का काम कर रहा युवक हादसे का शिकार हो गया, बताया जा रहा है कि 50 से 60 फीट ऊंचाई से नीचे गिरे युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी अनुसार मांझी नगर बैतूल निवासी 36 वर्षीय मुकेश सिरसाम टंकी पर खड़े होकर पुताई का काम कर रहा था, तभी जिस लकड़ी के सहारे वह खड़ा था वह लकड़ी अचानक टूट गई और वह सीधे नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई आसपास मौजूद लोगों ने लहूलुहान हालत में घायल मजदूर को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया,घायल युवक के सिर में गंभीर चोट आने से उसे आई सी यू में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, बताया जा रहा है कि इतनी ऊंचाई पर काम के दौरान मजदूर के लिए कोई सुरक्षा बेल्ट या अन्य सुरक्षा साधन उपलब्ध नहीं थे, जिससे हादसा और गंभीर हो गया।
    1
    बिना सुरक्षा इंतजाम के  टंकी पर काम कर रहा युवक गिरा,उपचार के दौरान हुई मौत।
मध्यप्रदेश के बैतूल में बैतूल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडौरा में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर पुताई का काम कर रहा युवक हादसे का शिकार हो गया, बताया जा रहा है कि 50 से 60 फीट ऊंचाई से नीचे गिरे युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी अनुसार मांझी नगर बैतूल निवासी 36 वर्षीय मुकेश सिरसाम टंकी पर खड़े होकर पुताई का काम कर रहा था, तभी जिस लकड़ी के सहारे वह खड़ा था वह लकड़ी अचानक टूट गई और वह सीधे नीचे गिर गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई आसपास मौजूद लोगों ने लहूलुहान हालत में घायल मजदूर को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया,घायल युवक के सिर में गंभीर चोट आने से उसे आई सी यू में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस घटना ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, बताया जा रहा है कि इतनी ऊंचाई पर काम के दौरान मजदूर के लिए कोई सुरक्षा बेल्ट या अन्य सुरक्षा साधन उपलब्ध नहीं थे, जिससे हादसा और गंभीर हो गया।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 10 सालों से व्हीलचेयर पर जिंदगी के दर्द को सहन कर रहीं लेखिका चारु मलिक जो सांस लेने में भी बोलने में भी दर्द महसूस करती हैं विंग्स आफ करेज के माध्यम से अपने बेटे के गम को दूसरों की खुशी में बांटने की कोशिश कर रही हैं.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर...
    1
    10 सालों से व्हीलचेयर पर जिंदगी के दर्द को सहन कर रहीं लेखिका चारु मलिक जो सांस लेने में भी बोलने में भी दर्द महसूस करती हैं विंग्स आफ करेज के माध्यम से अपने बेटे के गम को दूसरों की खुशी में बांटने की कोशिश कर रही हैं.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर...
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    पत्रकार Prabhatpattan, Betul•
    15 hrs ago
  • आमला- मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत इस वर्ष पहली बार सोमवार को सोमनाथ गुजरात के लिए जिले से 236 यात्रियों का जत्था बैतूल से विशेष यात्री ट्रेन से रवाना हुआ हैं। इस मौके पर सभी तीर्थ यात्रियों का प्रशासन द्वारा सम्मान किया गया। आमला में नपा कर्मचारी अरुण पवार, अमित पांडे और पार्षद राकेश शर्मा ने तीर्थ यात्रियों का सम्मान कर यात्रियों को रवाना कर सभी को बधाई दी है।
    1
    आमला- मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत इस वर्ष पहली बार सोमवार को सोमनाथ गुजरात के लिए जिले से 236 यात्रियों का जत्था बैतूल से विशेष यात्री ट्रेन से रवाना हुआ हैं। इस मौके पर सभी तीर्थ यात्रियों का प्रशासन द्वारा सम्मान किया गया। आमला में नपा कर्मचारी अरुण पवार, अमित पांडे और पार्षद राकेश शर्मा ने तीर्थ यात्रियों का सम्मान कर यात्रियों को रवाना कर सभी को बधाई दी है।
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    पत्रकार आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आठनेर नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश लहरपुर( जग्गू पटेल )की तेरहवीं के कार्यक्रम में पुत्र डॉक्टर योगेश लहरपुरे द्वारा मृत्यु भोज बैंद रखा गया। लहरपूरे परिवार की इस अनूठी पहल को क्षेत्रीय श्री बाथरी साहू समाज द्वारा सराहा गया। डॉ योगेश लहरपुर ने बताया कि उनके पिता श्री जगदीश पटेल की इच्छा थी कि तेरहवीं के कार्यक्रम में मृत्यु भोज बंद रखा जाना चाहिए। उन्होंने पूर्व में श्री राम मंदिर साहू समाज ट्रस्ट समिति के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था। उनकी इच्छा थी कि तेरहवीं जैसे कार्यक्रमों में मृत्यु भोज जैसी प्रथाओं का अंत होना चाहिए। श्री जगदीश पटेल के पुत्र योगेश द्वारा उनकी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मृत्यु भोज बंद रखे जाने पर नगर के सभी व्यापारी गण साहू समाज समिति के समाजसेवी गण राजनेताओं द्वारा उनकी इस पहल की प्रशंसा की गई है।। लहरपुरे परिवार द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्री राम मंदिर आठनेर समिति 21000/- एवं अम्बा मंदिर बाजार चौक समिति को 21000 /- की नगद राशि दान की गई। श्रद्धांजलि सभा में राजनेता व्यापारी गण नगर के गणमान्य नागरिक क्षेत्रीय श्री बाथरी साहू समाज ट्रस्ट समिति के सभी पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु गण उपस्थित थे
    1
    आठनेर नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश लहरपुर( जग्गू पटेल )की तेरहवीं  के कार्यक्रम में पुत्र डॉक्टर योगेश लहरपुरे द्वारा मृत्यु भोज बैंद रखा गया। लहरपूरे परिवार की इस अनूठी पहल को क्षेत्रीय श्री बाथरी साहू समाज द्वारा सराहा गया। डॉ योगेश लहरपुर ने बताया कि उनके पिता श्री जगदीश पटेल की इच्छा थी कि तेरहवीं  के कार्यक्रम में मृत्यु भोज बंद रखा जाना चाहिए। उन्होंने पूर्व में श्री राम मंदिर साहू समाज ट्रस्ट समिति के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था। उनकी इच्छा थी कि तेरहवीं  जैसे कार्यक्रमों में मृत्यु भोज जैसी प्रथाओं का अंत होना चाहिए। श्री जगदीश पटेल के पुत्र योगेश द्वारा उनकी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मृत्यु भोज बंद रखे जाने पर नगर के सभी व्यापारी गण साहू समाज समिति के समाजसेवी गण राजनेताओं द्वारा उनकी इस पहल की प्रशंसा की गई है।। लहरपुरे परिवार द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्री राम मंदिर आठनेर समिति 21000/- एवं अम्बा मंदिर बाजार चौक समिति को 21000 /- की नगद राशि दान की गई। श्रद्धांजलि सभा में राजनेता व्यापारी गण नगर के गणमान्य नागरिक क्षेत्रीय श्री बाथरी  साहू समाज ट्रस्ट समिति के सभी पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु गण उपस्थित थे
    user_Vinod Kanathe
    Vinod Kanathe
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 🔱 हर हर महादेव से गूंजा भूरा भगत मंदिर भक्तों की लगी भारी भीड़ जमकर हुआ मंदिर में नृत्य आदिवासी परंपरा के अनुसार भक्तों ने दिखाइए अपनी कला पुलिस प्रशासन भी रहा मौजूद 🔱
    1
    🔱 हर हर  महादेव से गूंजा भूरा भगत मंदिर भक्तों की लगी भारी भीड़ जमकर हुआ मंदिर में नृत्य आदिवासी परंपरा के अनुसार भक्तों ने दिखाइए अपनी कला पुलिस प्रशासन भी रहा मौजूद 🔱
    user_Kamlesh Yaduvanshi
    Kamlesh Yaduvanshi
    जमाई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने छिंदवाड़ा के बड़े भूमाफियाओ के खिलाफ ज्ञापन सोपा 700
    1
    गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने छिंदवाड़ा के बड़े भूमाफियाओ के खिलाफ ज्ञापन सोपा 700
    user_Yash Sahu
    Yash Sahu
    Video Creator Parasia, Chhindwara•
    10 hrs ago
  • पलासपानी गारपठार रोड़ पर शिक्षक को आया अटैक, हुई मौत भैंसदेही सीमावर्ती क्षेत्र महाराष्ट्र के ग्राम राजनी कुंड के प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक सुनील झाडखंडे किसी निजी कार्य के चलते पलासपानी गारपठा की ओर आ रहें थे की बाइक चलाने के दौरान सीने में दर्द उठा और मौके पर ही मौत हो गई मिली जानकारी अनुसार घटना मध्य रात्रि की बताई जा रही है फिलहाल भैंसदेही पुलिस ने शव बरामद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। प्रथमदृष्टया मौत हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है वहीं भैंसदेही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    पलासपानी गारपठार रोड़ पर शिक्षक को आया अटैक, हुई मौत 
भैंसदेही सीमावर्ती क्षेत्र महाराष्ट्र के ग्राम राजनी कुंड के प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक सुनील झाडखंडे किसी निजी कार्य के चलते पलासपानी गारपठा की ओर आ रहें थे की बाइक चलाने के दौरान सीने में दर्द उठा और मौके पर ही मौत हो गई मिली जानकारी अनुसार घटना मध्य रात्रि की बताई जा रही है फिलहाल भैंसदेही पुलिस ने शव बरामद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। प्रथमदृष्टया मौत हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है वहीं भैंसदेही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_MANISH RATHORE mp news
    MANISH RATHORE mp news
    पत्रकार Bhainsdehi, Betul•
    14 hrs ago
  • थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सूने मकानों में चोरी करने वाली 03 महिला आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी गया माल बरामद 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 🔹उक्त निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सूने मकान में चोरी करने वाली 03 महिला आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। 🔹*घटना का विवरण* दिनांक 03.11.2025 को फरियादी भवानी प्रसाद पिता स्व. गंगाप्रसाद मालवीय, उम्र 67 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 10 कृष्णपुरा टिकारी, बैतूल द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके सूने मकान से दिनांक 25.10.2025 से 01.11.2025 के मध्य अज्ञात चोरों द्वारा मकान का ताला तोड़कर पुराने इस्तेमाली सोने-चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के, सोने की चेन, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, मोती, चांदी की पायल, करधन, 43 इंच एलजी कंपनी का टीवी एवं अन्य गृहस्थी का सामान चोरी कर लिया गया है। 🔹 *अपराध कायमी* फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में *अपराध क्रमांक 1040/25, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹*आरोपियों की गिरफ्तारी* विवेचना के दौरान चोरी गए माल की लगातार तलाश- पतारसी करते हुए ओझाढाना, गंज बैतूल क्षेत्र की संदिग्ध महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। 🔹*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण –* 1. *ग्रेशी उर्फ निशा,* पति राकेश उर्फ लस्सी आहके, उम्र 23 वर्ष 2. *संजना उर्फ नागिन,* पिता जय धुर्वे, उम्र 21 वर्ष. 3. *सुनिता उर्फ टकली,* पति योगेश धुर्वे, उम्र 35 वर्ष (तीनों निवासी – आबकारी कार्यालय के पीछे, ओझाढाना, गंज बैतूल) 🔹आरोपियों ने बताया कि कबाड़ बिनते समय टिकारी क्षेत्र में एक मकान पर कई दिनों से ताला लगा देख, दिनांक 31.10.2025 की रात्रि में फरियादी के मकान का ताला तोड़कर चोरी की गई। 🔹 *बरामदगी* *आरोपी ग्रेशी उर्फ निशा से –* एलजी कंपनी की एलईडी टीवी, पीतल की परात, घघरी, कुकर, पीतल की कड़ाही, चांदी के 05 सिक्के, सोने जैसी धातु का पेंडल, झालर वाली चांदी की पायल की जोड़ी। *आरोपी संजना उर्फ नागिन से* – तांबे का लोटा, पीतल की परात, सोने की अंगूठी, सोने जैसे 06 मोती, चांदी का करधन, चांदी के 04 सिक्के। *आरोपी सुनिता उर्फ टकली* से – मिक्सी, जर्मन की कड़ाही, सोने की अंगूठी, चांदी के 04 सिक्के। आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी कर आरोपियों को जिला जेल भेजा गया। 🔹 *पुलिस टीम* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि बसंत अहके, उनि छत्रपाल धुर्वे, प्र.आर. 369 शिवकुमार, प्र.आर. 64 तरुण पटेल, म.प्र.आर. 191 ललिता इवने, आरक्षक 650 उज्जवल दुबे, निर्भया टीम – म.आर. ज्योति एवं म.आर. वच्छला की सराहनीय भूमिका रही। 🔹*पुलिस अधीक्षक के निर्देश* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि सूने मकानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, रात्रि गश्त बढ़ाई जाए तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही नागरिकों से भी अपील की है कि घर सूना छोड़ते समय नजदीकी थाना एवं पड़ोसियों को सूचित करें।
    1
    थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सूने मकानों में चोरी करने वाली 03 महिला आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी गया माल बरामद 
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
🔹उक्त निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सूने मकान में चोरी करने वाली 03 महिला आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
🔹*घटना का विवरण* 
दिनांक 03.11.2025 को फरियादी भवानी प्रसाद पिता स्व. गंगाप्रसाद मालवीय, उम्र 67 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 10 कृष्णपुरा टिकारी, बैतूल द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके सूने मकान से दिनांक 25.10.2025 से 01.11.2025 के मध्य अज्ञात चोरों द्वारा मकान का ताला तोड़कर पुराने इस्तेमाली सोने-चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के, सोने की चेन, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, मोती, चांदी की पायल, करधन, 43 इंच एलजी कंपनी का टीवी एवं अन्य गृहस्थी का सामान चोरी कर लिया गया है।
🔹 *अपराध कायमी* 
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में *अपराध क्रमांक 1040/25, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹*आरोपियों की गिरफ्तारी* 
विवेचना के दौरान चोरी गए माल की लगातार तलाश- पतारसी करते हुए ओझाढाना, गंज बैतूल क्षेत्र की संदिग्ध महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया।
🔹*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण –* 
1. *ग्रेशी उर्फ निशा,* पति राकेश उर्फ लस्सी आहके, उम्र 23 वर्ष
2. *संजना उर्फ नागिन,* पिता जय धुर्वे, उम्र 21 वर्ष.
3. *सुनिता उर्फ टकली,* पति योगेश धुर्वे, उम्र 35 वर्ष
(तीनों निवासी – आबकारी कार्यालय के पीछे, ओझाढाना, गंज बैतूल)
🔹आरोपियों ने बताया कि कबाड़ बिनते समय टिकारी क्षेत्र में एक मकान पर कई दिनों से ताला लगा देख, दिनांक 31.10.2025 की रात्रि में फरियादी के मकान का ताला तोड़कर चोरी की गई।
🔹 *बरामदगी* 
*आरोपी ग्रेशी उर्फ निशा से –* एलजी कंपनी की एलईडी टीवी, पीतल की परात, घघरी, कुकर, पीतल की कड़ाही, चांदी के 05 सिक्के, सोने जैसी धातु का पेंडल, झालर वाली चांदी की पायल की जोड़ी।
*आरोपी संजना उर्फ नागिन से* – तांबे का लोटा, पीतल की परात, सोने की अंगूठी, सोने जैसे 06 मोती, चांदी का करधन, चांदी के 04 सिक्के।
*आरोपी सुनिता उर्फ टकली* से – मिक्सी, जर्मन की कड़ाही, सोने की अंगूठी, चांदी के 04 सिक्के।
आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी कर आरोपियों को जिला जेल भेजा गया।
🔹 *पुलिस टीम* 
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि बसंत अहके, उनि छत्रपाल धुर्वे, प्र.आर. 369 शिवकुमार, प्र.आर. 64 तरुण पटेल, म.प्र.आर. 191 ललिता इवने, आरक्षक 650 उज्जवल दुबे, निर्भया टीम – म.आर. ज्योति एवं म.आर. वच्छला की सराहनीय भूमिका रही।
🔹*पुलिस अधीक्षक के निर्देश* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि सूने मकानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, रात्रि गश्त बढ़ाई जाए तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही नागरिकों से भी अपील की है कि घर सूना छोड़ते समय नजदीकी थाना एवं पड़ोसियों को सूचित करें।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.