Shuru
Apke Nagar Ki App…
आमला में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा का जत्था हुआ रवाना, आमला- मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत इस वर्ष पहली बार सोमवार को सोमनाथ गुजरात के लिए जिले से 236 यात्रियों का जत्था बैतूल से विशेष यात्री ट्रेन से रवाना हुआ हैं। इस मौके पर सभी तीर्थ यात्रियों का प्रशासन द्वारा सम्मान किया गया। आमला में नपा कर्मचारी अरुण पवार, अमित पांडे और पार्षद राकेश शर्मा ने तीर्थ यात्रियों का सम्मान कर यात्रियों को रवाना कर सभी को बधाई दी है।
AMLA NEWS
आमला में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा का जत्था हुआ रवाना, आमला- मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत इस वर्ष पहली बार सोमवार को सोमनाथ गुजरात के लिए जिले से 236 यात्रियों का जत्था बैतूल से विशेष यात्री ट्रेन से रवाना हुआ हैं। इस मौके पर सभी तीर्थ यात्रियों का प्रशासन द्वारा सम्मान किया गया। आमला में नपा कर्मचारी अरुण पवार, अमित पांडे और पार्षद राकेश शर्मा ने तीर्थ यात्रियों का सम्मान कर यात्रियों को रवाना कर सभी को बधाई दी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आमला- मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत इस वर्ष पहली बार सोमवार को सोमनाथ गुजरात के लिए जिले से 236 यात्रियों का जत्था बैतूल से विशेष यात्री ट्रेन से रवाना हुआ हैं। इस मौके पर सभी तीर्थ यात्रियों का प्रशासन द्वारा सम्मान किया गया। आमला में नपा कर्मचारी अरुण पवार, अमित पांडे और पार्षद राकेश शर्मा ने तीर्थ यात्रियों का सम्मान कर यात्रियों को रवाना कर सभी को बधाई दी है।1
- बिना सुरक्षा इंतजाम के टंकी पर काम कर रहा युवक गिरा,उपचार के दौरान हुई मौत। मध्यप्रदेश के बैतूल में बैतूल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडौरा में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर पुताई का काम कर रहा युवक हादसे का शिकार हो गया, बताया जा रहा है कि 50 से 60 फीट ऊंचाई से नीचे गिरे युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी अनुसार मांझी नगर बैतूल निवासी 36 वर्षीय मुकेश सिरसाम टंकी पर खड़े होकर पुताई का काम कर रहा था, तभी जिस लकड़ी के सहारे वह खड़ा था वह लकड़ी अचानक टूट गई और वह सीधे नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई आसपास मौजूद लोगों ने लहूलुहान हालत में घायल मजदूर को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया,घायल युवक के सिर में गंभीर चोट आने से उसे आई सी यू में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, बताया जा रहा है कि इतनी ऊंचाई पर काम के दौरान मजदूर के लिए कोई सुरक्षा बेल्ट या अन्य सुरक्षा साधन उपलब्ध नहीं थे, जिससे हादसा और गंभीर हो गया।1
- 10 सालों से व्हीलचेयर पर जिंदगी के दर्द को सहन कर रहीं लेखिका चारु मलिक जो सांस लेने में भी बोलने में भी दर्द महसूस करती हैं विंग्स आफ करेज के माध्यम से अपने बेटे के गम को दूसरों की खुशी में बांटने की कोशिश कर रही हैं.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर...1
- आठनेर नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश लहरपुर( जग्गू पटेल )की तेरहवीं के कार्यक्रम में पुत्र डॉक्टर योगेश लहरपुरे द्वारा मृत्यु भोज बैंद रखा गया। लहरपूरे परिवार की इस अनूठी पहल को क्षेत्रीय श्री बाथरी साहू समाज द्वारा सराहा गया। डॉ योगेश लहरपुर ने बताया कि उनके पिता श्री जगदीश पटेल की इच्छा थी कि तेरहवीं के कार्यक्रम में मृत्यु भोज बंद रखा जाना चाहिए। उन्होंने पूर्व में श्री राम मंदिर साहू समाज ट्रस्ट समिति के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था। उनकी इच्छा थी कि तेरहवीं जैसे कार्यक्रमों में मृत्यु भोज जैसी प्रथाओं का अंत होना चाहिए। श्री जगदीश पटेल के पुत्र योगेश द्वारा उनकी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मृत्यु भोज बंद रखे जाने पर नगर के सभी व्यापारी गण साहू समाज समिति के समाजसेवी गण राजनेताओं द्वारा उनकी इस पहल की प्रशंसा की गई है।। लहरपुरे परिवार द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्री राम मंदिर आठनेर समिति 21000/- एवं अम्बा मंदिर बाजार चौक समिति को 21000 /- की नगद राशि दान की गई। श्रद्धांजलि सभा में राजनेता व्यापारी गण नगर के गणमान्य नागरिक क्षेत्रीय श्री बाथरी साहू समाज ट्रस्ट समिति के सभी पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु गण उपस्थित थे1
- 🔱 हर हर महादेव से गूंजा भूरा भगत मंदिर भक्तों की लगी भारी भीड़ जमकर हुआ मंदिर में नृत्य आदिवासी परंपरा के अनुसार भक्तों ने दिखाइए अपनी कला पुलिस प्रशासन भी रहा मौजूद 🔱1
- पलासपानी गारपठार रोड़ पर शिक्षक को आया अटैक, हुई मौत भैंसदेही सीमावर्ती क्षेत्र महाराष्ट्र के ग्राम राजनी कुंड के प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक सुनील झाडखंडे किसी निजी कार्य के चलते पलासपानी गारपठा की ओर आ रहें थे की बाइक चलाने के दौरान सीने में दर्द उठा और मौके पर ही मौत हो गई मिली जानकारी अनुसार घटना मध्य रात्रि की बताई जा रही है फिलहाल भैंसदेही पुलिस ने शव बरामद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। प्रथमदृष्टया मौत हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है वहीं भैंसदेही पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने छिंदवाड़ा के बड़े भूमाफियाओ के खिलाफ ज्ञापन सोपा 7001
- आमला में गोंडवाना पार्टी के कार्यकर्त्ता ने लादी सारणी सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था जिस पर पुलिस विभाग ने ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज किया था। जिससे विरोध पर गोंडवाना पार्टी ने इसका विरोध करते हुए एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौपा है।1