Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोपालगंज बिहार नेपाल से पानी छोड़ने पर बिहार के सीमावर्ती सटे कुछ गांव में पानी चढ़ गया है,, खास रिपोर्ट👉
सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
गोपालगंज बिहार नेपाल से पानी छोड़ने पर बिहार के सीमावर्ती सटे कुछ गांव में पानी चढ़ गया है,, खास रिपोर्ट👉
More news from Pashchim Champaran and nearby areas
- बाढ़ से योगापट्टी के दियारा क्षेत्र के कई पंचायत जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त योगापट्टी। प्रखंड क्षेत्र के दियारा इलाकों में लगातार हो रही बारिश और वाल्मीकिनगर बराज से छोड़े गए पानी के कारण सिसवा मंगलपुर, जरलपुर खुटवनिया, डुमरी और बलुआ भवानीपुर पंचायतों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। मुख्य सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित है और सड़कें नदी में तब्दील हो गई हैं। रविवार के दोपहर जरलपुर खुटवनिया पंचायत के वार्ड नंबर 14 स्थित गजना गांव निवासी गयासुद्दीन अंसारी और भघेलू घटवार ने बताया कि करीब 15 दिनों से गांव में बाढ़ का पानी जमा है। कई घरों में कमर तक पानी है, जिससे ग्रामीण छतों पर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से अब तक नाव समेत कोई पर्याप्त सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई है। मुस्लिम मियां, अली हुसैन अंसारी, महफूज आलम, आकलख अहमद और गोपाल चौधरी ने बताया कि रात में बिजली बंद रहने से सांप-बिच्छू का खतरा बना रहता है। भघेलू घटवार निजी नाव से ग्रामीणों की मदद कर रहे हैं। मुखिया ने ग्रामीणों की समस्याओं को सही बताते हुए कहा कि प्रशासन से नाव उपलब्ध कराने की मांग की गई है। फिलहाल पंचायत स्तर से चिउड़ा-मिठा वितरित किया जा रहा है। वीरेंद्र भारती, संवाददाता1
- कुशीनगर। तमकुही तहसील क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 27 यूपी बिहार बार्डर पर स्थित यश आटोमोबाइल सलेमगढ़ कुशीनगर यूपी। रविवार दोपहर को विश्व की नंबर वन कंपनी हीरो मोटर्स कार्प लिमिटेड ने अपना एंट्री सेगमेंट की एचएफ डीलक्स ऑल ब्लैक गाड़ी को नए अवतार में लॉन्च किया जिसकी कीमत ऑन रोड 73750 किया गया है। साथ ही पहले के अपेक्षा कीमत में 7000 रू घटा दिया गया है। इस गाड़ी में पहले से ज्यादा पावर पिकअप परफॉर्मेंस एवं बेहतर माइलेज 72kmp दिया गया है। इस लॉन्चिंग के अवसर पर एश ऑटोमोबाइल्स के प्रोपराइटर अजय कुमार पूर्व मुखिया, वरिष्ठ पत्रकार अशोक तिवारी, राजेश यादव, जितेंद्र भारती, दीपक कुमार सिंह, पप्पू कुमार, कुमार यश,सुनील कुमार, सोनू कुशवाहा, इत्यादि लोग मौजूद रहे।1
- महाराजा हरेंद्र किशोर पुस्तकालय में LIB की सदस्यता को लेकर दिखा उत्साह बेतिया। ऐतिहासिक महाराजा हरेंद्र किशोर जिला केंद्रीय पुस्तकालय में Let’s Inspire Bihar (LIB) अभियान से जुड़ने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। LIB की सदस्यता ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आगे आए। अभियान से जुड़े सदस्यों ने युवाओं और आम लोगों को शिक्षा, जागरूकता एवं सकारात्मक बदलाव के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान LIB के जिला कोऑर्डिनेटर अनुज सिंह और पवन सिंह सहित अजय यादव, सोनू यादव, पवन ओझा, शमसुद्दीन आलम एवं सचिन कुमार मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों को LIB के उद्देश्यों तथा बिहार के विकास को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सदस्यों ने युवाओं से अभियान से जुड़कर समाज में शिक्षा और जागरूकता का संदेश फैलाने की अपील की। आयोजकों ने कहा कि पुस्तकालय में LIB की सदस्यता लेने के लिए लोगों का बढ़ता उत्साह सकारात्मक संकेत है। इससे लोगों के बीच शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और बिहार के विकास को लेकर बढ़ती रुचि का पता चलता है। LIB से जुड़े सदस्यों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना तथा शिक्षित, जागरूक और विकसित बिहार के निर्माण में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि लोगों से मिल रहा निरंतर समर्थन अभियान को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने बिहार के विकास और सकारात्मक बदलाव के इस अभियान को आगे बढ़ाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। महाराजा हरेंद्र किशोर पुस्तकालय में LIB की सदस्यता को लेकर दिखा उत्साह बेतिया। ऐतिहासिक महाराजा हरेंद्र किशोर जिला केंद्रीय पुस्तकालय में Let’s Inspire Bihar (LIB) अभियान से जुड़ने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। LIB की सदस्यता ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आगे आए। अभियान से जुड़े सदस्यों ने युवाओं और आम लोगों को शिक्षा, जागरूकता एवं सकारात्मक बदलाव के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान LIB के जिला कोऑर्डिनेटर अनुज सिंह और पवन सिंह सहित अजय यादव, सोनू यादव, पवन ओझा, शमसुद्दीन आलम एवं सचिन कुमार मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों को LIB के उद्देश्यों तथा बिहार के विकास को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सदस्यों ने युवाओं से अभियान से जुड़कर समाज में शिक्षा और जागरूकता का संदेश फैलाने की अपील की। आयोजकों ने कहा कि पुस्तकालय में LIB की सदस्यता लेने के लिए लोगों का बढ़ता उत्साह सकारात्मक संकेत है। इससे लोगों के बीच शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और बिहार के विकास को लेकर बढ़ती रुचि का पता चलता है। LIB से जुड़े सदस्यों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना तथा शिक्षित, जागरूक और विकसित बिहार के निर्माण में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि लोगों से मिल रहा निरंतर समर्थन अभियान को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने बिहार के विकास और सकारात्मक बदलाव के इस अभियान को आगे बढ़ाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।1
- नगर पंचायत फाजिलनगर मे बाबूबाजार मे भीषण जाम देखने को मिला1
- 165 लीटर विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, पिकअप समेत कारोबारी गिरफ्तार! लौरिया में पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लौरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लौरिया-रामनगर मुख्य मार्ग पर व्यासपुर चौक के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 918 पीस 8 पीएम फ्रूटी ट्रेटा पैक बरामद किया है। 180 एमएल के इन पैकों की कुल मात्रा 165 लीटर 240 मिलीलीटर विदेशी शराब बताई गई है। पुलिस ने शराब की खेप के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम व्यासपुर चौक के पास नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान रामनगर की ओर से लौरिया आ रहे पिकअप वाहन पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने वाहन को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो अंदर छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। जांच के दौरान पिकअप से 918 पीस 8 पीएम फ्रूटी ट्रेटा पैक बरामद किए गए, जिनकी कुल मात्रा 165 लीटर 240 मिलीलीटर निकली। पुलिस ने शराब की खेप के साथ पिकअप वाहन संख्या BR22GC3762 को भी जब्त कर लिया। वहीं, मौके से गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के बगही निमिया टोला निवासी 30 वर्षीय गुड्डू कुमार चौधरी, पिता रूपम चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब की इस खेप को लेकर जा रहा था और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अब पुलिस की जांच सिर्फ शराब की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी शराब कहां से लाई गई थी, किसके इशारे पर लाई गई और इसकी डिलीवरी आखिर कहां की जानी थी। साथ ही इस अवैध कारोबार में आरोपी के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि शराब और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। लौरिया पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि शराब के अवैध परिवहन और तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए थाना क्षेत्र में लगातार वाहन जांच, छापेमारी और निगरानी अभियान जारी रहेगा। व्यासपुर चौक पर हुई यह कार्रवाई एक बार फिर दिखाती है कि शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है।1
- *प्रेस विज्ञप्ति* *आज दिनांक 8 अगस्त 2026* *राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भाकपा की पदयात्रा का तीसरा दिन, मझौलिया में दो जत्थों ने गांव-गांव किया जनसंपर्क* राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) पश्चिम चंपारण द्वारा चलाए जा रहे पदयात्रा अभियान के तीसरे दिन मझौलिया प्रखंड में दो अलग-अलग जत्थे निकाले गए। एक जत्था पूर्वी चंपारण की सीमा श्रीपुर से, जबकि दूसरा जत्था चनपटिया प्रखंड की सीमा मोहच्छी बनकटवा से रवाना हुआ। दोनों जत्थों ने विभिन्न गांवों और बाजारों में जनसंपर्क अभियान चलाकर आम लोगों के बीच पार्टी के संदेश और मांगों को रखा। श्रीपुर से निकले जत्थे का नेतृत्व जिला नेता बब्लू दूबे, अशोक मिश्र और अंचल सचिव कृष्ण नंदन सिंह ने किया, जबकि मोहच्छी बनकटवा से निकले दूसरे जत्थे का नेतृत्व जिला नेता राधामोहन यादव, नौजवान नेता तारीक, सुबोध मुखिया, सचिव अतुल तिवारी और मोहन यादव ने किया। दोनों जत्थों ने श्रीपुर, माधोपुर, सेनवरिया, बखरिया, जौकटिया, नानोसती, मझौलिया, खोढ़वा, पाटबंदी, मोहच्छी, भरवलिया, सरिसवा और पकड़ी सहित विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया और पार्टी के अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। भाकपा की ओर से यह पदयात्रा अभियान 6 अगस्त से लगातार जारी है, जो 15 अगस्त तक चलेगा। पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, किसानों का कर्ज माफ करने, चार लेबर कोड वापस लेने, दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करने तथा बुलडोजर राज समाप्त करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। इसके साथ ही देश के छात्रों और नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित एवं रोजगार की गारंटी देने समेत विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। भाकपा नेताओं ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य आम जनता को उनके अधिकारों और मौजूदा जनसमस्याओं के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों और नारों के साथ गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाया।3
- जन सुराज की बैरिया प्रखंड स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार पर जोर बैरिया। प्रखंड क्षेत्र के मलाही नहर चौक स्थित पावर हाउस जिम परिसर में रविवार को जन सुराज की प्रखंड स्तरीय बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार ने की। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, अधिक से अधिक लोगों को जन सुराज से जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की बाकेपुर विधानसभा में जीत का जश्न भी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ट नेता ई. प्रिय रंजन, जिला सचिव जितेंद्र कुमार चौधरी, प्रखंड मीडिया प्रभारी विकास कुमार निषाद, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार कुशवाहा, जिला महिला उपाध्याय नेहा कुमारी,प्रखंड महासचिव सैलेन्द्र चौधरी,राजन पटेल, ,बुलेट कुमार, रमेश कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।1
- अगस्त क्रांति दिवस पर कंपोजिट विद्यालय जजौली में निकली जागरूकता रैली नवानगर (बलिया)। कंपोजिट विद्यालय जजौली, शिक्षा क्षेत्र नवानगर में 8 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी द्वारा वर्ष 1942 में दिए गए “अंग्रेजों भारत छोड़ो” और “करो या मरो” जैसे ऐतिहासिक नारों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रा सुंदरी ने अंग्रेजी भाषा में, जबकि संध्या ने हिंदी में अगस्त क्रांति दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जजौली एवं हुसैनपुर गांव में जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास और देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रसाद सहित शिक्षक ओमप्रकाश सिंह, विनोद कुमार सिंह, विजय प्रताप गौतम, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, इंद्रजीत आदि उपस्थित रहे। बलिया से नवीन सिंह की रिपोर्ट। अगस्त क्रांति दिवस पर कंपोजिट विद्यालय जजौली में निकली जागरूकता रैली नवानगर (बलिया)। कंपोजिट विद्यालय जजौली, शिक्षा क्षेत्र नवानगर में 8 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी द्वारा वर्ष 1942 में दिए गए “अंग्रेजों भारत छोड़ो” और “करो या मरो” जैसे ऐतिहासिक नारों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रा सुंदरी ने अंग्रेजी भाषा में, जबकि संध्या ने हिंदी में अगस्त क्रांति दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जजौली एवं हुसैनपुर गांव में जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास और देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रसाद सहित शिक्षक ओमप्रकाश सिंह, विनोद कुमार सिंह, विजय प्रताप गौतम, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, इंद्रजीत आदि उपस्थित रहे। बलिया से नवीन सिंह की रिपोर्ट।1
- सात दिन से लापता 11 वर्षीय गौतम का नहीं मिला सुराग, कैंडल मार्च में गूंजी ‘गौतम को खोजो’ की आवाज बगहा में सात दिन से लापता 11 वर्षीय गौतम कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मासूम बेटे की तलाश में परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं सात दिन बीत जाने के बाद भी बच्चे का पता नहीं चलने से स्थानीय लोगों में भी चिंता और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब गौतम की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर लोग सड़क पर उतर आए हैं और प्रशासन से बच्चे की तलाश तेज करने की मांग कर रहे हैं। बगहा की सड़कों पर निकले कैंडल मार्च की तस्वीरें बेहद भावुक करने वाली हैं। हाथों में जलती मोमबत्तियां, चेहरों पर चिंता और जुबान पर सिर्फ एक आवाज—‘गौतम को खोजो… गौतम को जल्द वापस लाओ।’ जयेश मंगल सिंह के नेतृत्व में निकाले गए इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर लापता बच्चे के प्रति अपनी संवेदना जताई और प्रशासन से उसकी सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास तेज करने की अपील की। बताया जा रहा है कि 11 वर्षीय गौतम कुमार को लापता हुए सात दिन गुजर चुके हैं, लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। गौतम के पिता तुलसी शाह लगातार अपने बेटे की तलाश में परेशान हैं। परिवार की हर गुजरती घड़ी चिंता और बेचैनी में बीत रही है। परिजनों को अब भी उम्मीद है कि उनका बेटा सुरक्षित होगा और जल्द ही घर लौटेगा। वहीं, कैंडल मार्च में शामिल स्थानीय लोगों ने साफ तौर पर कहा कि सात दिन का लंबा समय बीत चुका है, इसलिए बच्चे की तलाश के लिए अभियान को और तेज करने की जरूरत है। लोगों की मांग है कि पुलिस और प्रशासन सभी संभावित स्थानों पर गहनता से तलाश करे और हर जरूरी संसाधन का इस्तेमाल करते हुए गौतम को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करे। कैंडल मार्च के दौरान स्थानीय लोगों की एक ही मांग रही—गौतम को खोजो और उसे सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाओ। लोगों का कहना है कि एक मासूम बच्चा सात दिनों से लापता है और उसका कोई सुराग नहीं मिलना बेहद चिंताजनक है। ऐसे में प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए खोजबीन में तेजी लानी चाहिए। सात दिन गुजर जाने के बाद भी गौतम का कोई पता नहीं चलने से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। अब लोगों की निगाहें पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। हर किसी को उम्मीद है कि तलाश अभियान जल्द कामयाब होगा और 11 वर्षीय गौतम कुमार सकुशल अपने घर लौटेगा। फिलहाल, परिवार की आंखें अपने बेटे की राह देख रही हैं और स्थानीय लोग भी गौतम की सकुशल बरामदगी के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही तलाश का अंत होगा, गौतम मिलेगा और परिवार के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटेगी।1