*प्रेस विज्ञप्ति* *आज दिनांक 8 अगस्त 2026* *राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भाकपा की पदयात्रा का तीसरा दिन, मझौलिया में दो जत्थों ने गांव-गांव किया जनसंपर्क* राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) पश्चिम चंपारण द्वारा चलाए जा रहे पदयात्रा अभियान के तीसरे दिन मझौलिया प्रखंड में दो अलग-अलग जत्थे निकाले गए। एक जत्था पूर्वी चंपारण की सीमा श्रीपुर से, जबकि दूसरा जत्था चनपटिया प्रखंड की सीमा मोहच्छी बनकटवा से रवाना हुआ। दोनों जत्थों ने विभिन्न गांवों और बाजारों में जनसंपर्क अभियान चलाकर आम लोगों के बीच पार्टी के संदेश और मांगों को रखा। श्रीपुर से निकले जत्थे का नेतृत्व जिला नेता बब्लू दूबे, अशोक मिश्र और अंचल सचिव कृष्ण नंदन सिंह ने किया, जबकि मोहच्छी बनकटवा से निकले दूसरे जत्थे का नेतृत्व जिला नेता राधामोहन यादव, नौजवान नेता तारीक, सुबोध मुखिया, सचिव अतुल तिवारी और मोहन यादव ने किया। दोनों जत्थों ने श्रीपुर, माधोपुर, सेनवरिया, बखरिया, जौकटिया, नानोसती, मझौलिया, खोढ़वा, पाटबंदी, मोहच्छी, भरवलिया, सरिसवा और पकड़ी सहित विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया और पार्टी के अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। भाकपा की ओर से यह पदयात्रा अभियान 6 अगस्त से लगातार जारी है, जो 15 अगस्त तक चलेगा। पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, किसानों का कर्ज माफ करने, चार लेबर कोड वापस लेने, दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करने तथा बुलडोजर राज समाप्त करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। इसके साथ ही देश के छात्रों और नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित एवं रोजगार की गारंटी देने समेत विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। भाकपा नेताओं ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य आम जनता को उनके अधिकारों और मौजूदा जनसमस्याओं के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों और नारों के साथ गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाया।
*प्रेस विज्ञप्ति* *आज दिनांक 8 अगस्त 2026* *राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भाकपा की पदयात्रा का तीसरा दिन, मझौलिया में दो जत्थों ने गांव-गांव किया जनसंपर्क* राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) पश्चिम चंपारण द्वारा चलाए जा रहे पदयात्रा अभियान के तीसरे दिन मझौलिया प्रखंड में दो अलग-अलग जत्थे निकाले गए। एक जत्था पूर्वी चंपारण की सीमा श्रीपुर से, जबकि दूसरा जत्था चनपटिया प्रखंड की सीमा मोहच्छी बनकटवा से रवाना हुआ। दोनों जत्थों ने विभिन्न गांवों और बाजारों में जनसंपर्क अभियान चलाकर आम लोगों के बीच पार्टी के संदेश और मांगों को रखा। श्रीपुर से निकले जत्थे का नेतृत्व जिला नेता बब्लू दूबे, अशोक मिश्र और
अंचल सचिव कृष्ण नंदन सिंह ने किया, जबकि मोहच्छी बनकटवा से निकले दूसरे जत्थे का नेतृत्व जिला नेता राधामोहन यादव, नौजवान नेता तारीक, सुबोध मुखिया, सचिव अतुल तिवारी और मोहन यादव ने किया। दोनों जत्थों ने श्रीपुर, माधोपुर, सेनवरिया, बखरिया, जौकटिया, नानोसती, मझौलिया, खोढ़वा, पाटबंदी, मोहच्छी, भरवलिया, सरिसवा और पकड़ी सहित विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया और पार्टी के अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। भाकपा की ओर से यह पदयात्रा अभियान 6 अगस्त से लगातार जारी है, जो 15 अगस्त तक चलेगा। पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, किसानों का
कर्ज माफ करने, चार लेबर कोड वापस लेने, दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करने तथा बुलडोजर राज समाप्त करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। इसके साथ ही देश के छात्रों और नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित एवं रोजगार की गारंटी देने समेत विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। भाकपा नेताओं ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य आम जनता को उनके अधिकारों और मौजूदा जनसमस्याओं के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों और नारों के साथ गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाया।
- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रगान, 44वीं वाहिनी SSB ने सामूहिक गायन से जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा नरकटियागंज। 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर तीसरे चरण के अंतर्गत भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यवाहक कमांडेंट श्री गोविन्द कुमार ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों और जवानों ने पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का सस्वर गायन किया। इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट श्री गोविन्द कुमार ठाकुर ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ का अनंत राष्ट्र-प्रेम देशवासियों को ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और सामूहिक संकल्प के साथ नए भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत की गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाना और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना इस आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ को राष्ट्रव्यापी जन-उत्सव के रूप में मनाते हुए 44वीं वाहिनी के वाहिनी मुख्यालय के साथ-साथ सभी सीमा चौकियों पर भी अधिकारियों एवं जवानों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया। वहीं, सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में सामूहिक वंदे मातरम् का गायन कराया गया, जिससे पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में 44वीं वाहिनी के उप कमांडेंट श्री सशिन शर्मा, सहायक कमांडेंट (संचार) श्री रियास पी., निरीक्षक/सामान्य पवन कुमार, निरीक्षक/सामान्य बलवीर राम सहित वाहिनी के अधीनस्थ अधिकारी, बालकर्मी, सीमावर्ती क्षेत्र के स्कूली बच्चे एवं शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों की सहभागिता रही। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित यह सामूहिक गायन कार्यक्रम न केवल देश की गौरवशाली विरासत को याद करने का अवसर बना, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम, एकता और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को और मजबूत करने का संदेश भी दे गया।1
- सुगौली में गणमान्य लोगों ने मनाई मुंशी प्रेमचंद की जयंती, विचार संगोष्टी का आयोजन।1
- महाराजा हरेंद्र किशोर पुस्तकालय में LIB की सदस्यता को लेकर दिखा उत्साह1
- भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का बेतिया में स्वागत, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा बेतिया। महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित भाजपा जिला कार्यालय मेहदियाबाड़ी में शुक्रवार को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमरन सिंह के प्रथम आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजित भाजपा जिला बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा किसानों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान किसान हित में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और किसानों को उनका लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को और सक्रिय करने तथा किसानों के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। #BJP #BJPBihar #KisanMorcha #BJPKisanMorcha #Bettiah #WestChamparan1
- राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भाकपा की पदयात्रा का तीसरा दिन, मझौलिया में दो जत्थों ने गांव-गांव किया जनसंपर्क राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) पश्चिम चंपारण द्वारा चलाए जा रहे पदयात्रा अभियान के तीसरे दिन मझौलिया प्रखंड में दो अलग-अलग जत्थे निकाले गए। एक जत्था पूर्वी चंपारण की सीमा श्रीपुर से, जबकि दूसरा जत्था चनपटिया प्रखंड की सीमा मोहच्छी बनकटवा से रवाना हुआ। दोनों जत्थों ने विभिन्न गांवों और बाजारों में जनसंपर्क अभियान चलाकर आम लोगों के बीच पार्टी के संदेश और मांगों को रखा। श्रीपुर से निकले जत्थे का नेतृत्व जिला नेता बब्लू दूबे, अशोक मिश्र और अंचल सचिव कृष्ण नंदन सिंह ने किया, जबकि मोहच्छी बनकटवा से निकले दूसरे जत्थे का नेतृत्व जिला नेता राधामोहन यादव, नौजवान नेता तारीक, सुबोध मुखिया, सचिव अतुल तिवारी और मोहन यादव ने किया। दोनों जत्थों ने श्रीपुर, माधोपुर, सेनवरिया, बखरिया, जौकटिया, नानोसती, मझौलिया, खोढ़वा, पाटबंदी, मोहच्छी, भरवलिया, सरिसवा और पकड़ी सहित विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया और पार्टी के अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। भाकपा की ओर से यह पदयात्रा अभियान 6 अगस्त से लगातार जारी है, जो 15 अगस्त तक चलेगा। पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, किसानों का कर्ज माफ करने, चार लेबर कोड वापस लेने, दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करने तथा बुलडोजर राज समाप्त करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। इसके साथ ही देश के छात्रों और नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित एवं रोजगार की गारंटी देने समेत विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। भाकपा नेताओं ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य आम जनता को उनके अधिकारों और मौजूदा जनसमस्याओं के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों और नारों के साथ गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाया।1
- गोपालगंज : बीमार मां से मिलने गांव लौट रहे 36 वर्षीय युवक की मौत, चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गई जान गोपालगंज : बीमार मां से मिलने गांव लौट रहे 36 वर्षीय युवक की मौत, चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गई जान1
- *बकुलहर मठ के पर्चाधारियों ने गोपालपुर थाना का घेराव किया* *10 अगस्त को समाहरणालय पर किसान देंगे गिरफ्तारी* बेतिया।बकुलहर मठ के पर्चाधारियों ने आज चनपटिया अंचल के गोपालपुर थाना का घेराव किया। थानाध्यक्ष से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मिलकर अपनी बातों को रखा। जिसमें पर्चा वाली जमीन को मठ के दलालों द्वारा जबरन जोतने पर रोक लगाने,सभी पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा देने तथा यथास्थिति बनाये रखने तथा जो भी इसके विरुद्ध काम करेगा उस पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई । प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जब तक पर्चाधारियों को जिला प्रशासन द्वारा जमीन पर कब्जा नहीं दिया जाता।तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। घेराव के बाद छरदवाली चौक पर एक सभा की गई ।जिसको संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि आगामी 10 अगस्त को पश्चिम चम्पारण जिला समाहरणालय बेतिया का घेराव किया जाएगा ।यह कार्यक्रम कॉर्पोरेट भारत छोड़ो राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम तथा पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा नहीं तो गिरफ्तारी दी जाएगी। सभा को बिहार राज्य किसान सभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य चांदसी प्रसाद यादव, जिला सचिव प्रकाश कुमार वर्मा, बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ ,सचिव प्रभुनाथ गुप्ता, सीटू के राज्य सचिव शंकर कुमार राव ,जिला नेता सुशील श्रीवास्तव ,चनपटिया अंचल किसान काउंसिल के सचिव मोहम्मद वहिद, नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सहीम, सचिव संजीव कुमार राव,उमाकांत प्रसाद, मोहम्मद बबलू,जयराम प्रसाद, रघुनाथ राम आदि ने संबोधित किया।1