Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोपालगंज : बीमार मां से मिलने गांव लौट रहे 36 वर्षीय युवक की मौत, चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गई जान गोपालगंज : बीमार मां से मिलने गांव लौट रहे 36 वर्षीय युवक की मौत, चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गई जान
हथुआ हलचल
गोपालगंज : बीमार मां से मिलने गांव लौट रहे 36 वर्षीय युवक की मौत, चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गई जान गोपालगंज : बीमार मां से मिलने गांव लौट रहे 36 वर्षीय युवक की मौत, चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गई जान
More news from बिहार and nearby areas
- गोपालगंज : बीमार मां से मिलने गांव लौट रहे 36 वर्षीय युवक की मौत, चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गई जान गोपालगंज : बीमार मां से मिलने गांव लौट रहे 36 वर्षीय युवक की मौत, चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गई जान1
- 🚨 गाड़ी की सुरक्षा को लेकर रहें सतर्क! आज के समय में वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए अपनी गाड़ी की सुरक्षा पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। 🚗🔐 वीडियो में देखें GPS Tracking System कैसे वाहन की Live Location Tracking में मदद करता है और मोबाइल से गाड़ी की लोकेशन पर नजर रखने की सुविधा देता है। 👉 अपनी गाड़ी की सुरक्षा को हल्के में न लें। 👉 वीडियो पसंद आए तो शेयर जरूर करें, ताकि यह जानकारी ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। #GPS #GPSTracker #VehicleSecurity #CarSecurity #BikeSecurity #VehicleTracking #BiharNews #PublicNews #SafetyFirst 🚨 गाड़ी की सुरक्षा को लेकर रहें सतर्क! आज के समय में वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए अपनी गाड़ी की सुरक्षा पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। 🚗🔐 वीडियो में देखें GPS Tracking System कैसे वाहन की Live Location Tracking में मदद करता है और मोबाइल से गाड़ी की लोकेशन पर नजर रखने की सुविधा देता है। 👉 अपनी गाड़ी की सुरक्षा को हल्के में न लें। 👉 वीडियो पसंद आए तो शेयर जरूर करें, ताकि यह जानकारी ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। #GPS #GPSTracker #VehicleSecurity #CarSecurity #BikeSecurity #VehicleTracking #BiharNews #PublicNews #SafetyFirst1
- महाराजा हरेंद्र किशोर पुस्तकालय में LIB की सदस्यता को लेकर दिखा उत्साह बेतिया। ऐतिहासिक महाराजा हरेंद्र किशोर जिला केंद्रीय पुस्तकालय में Let’s Inspire Bihar (LIB) अभियान से जुड़ने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। LIB की सदस्यता लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग आगे आए। अभियान से जुड़े सदस्यों ने युवाओं और आम लोगों को शिक्षा, जागरूकता तथा सकारात्मक बदलाव के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान LIB के जिला कोऑर्डिनेटर अनुज सिंह और पवन सिंह सहित अजय यादव, सोनू यादव, पवन ओझा, शमसुद्दीन आलम, सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों को LIB के उद्देश्यों और बिहार के विकास को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से अभियान से जुड़कर समाज में शिक्षा और जागरूकता का संदेश फैलाने की अपील की। आयोजकों ने कहा कि पुस्तकालय में LIB की सदस्यता लेने के लिए लोगों का बढ़ता उत्साह अपने आप में सकारात्मक संकेत है। यह लोगों के बीच शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और बिहार के विकास को लेकर बढ़ती रुचि को दर्शाता है। LIB से जुड़े सदस्यों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना और एक शिक्षित, जागरूक एवं विकसित बिहार के निर्माण में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि लोगों का लगातार मिल रहा समर्थन अभियान को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने बिहार के विकास और सकारात्मक बदलाव के इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1
- *प्रेस विज्ञप्ति* *आज दिनांक 8 अगस्त 2026* *राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भाकपा की पदयात्रा का तीसरा दिन, मझौलिया में दो जत्थों ने गांव-गांव किया जनसंपर्क* राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) पश्चिम चंपारण द्वारा चलाए जा रहे पदयात्रा अभियान के तीसरे दिन मझौलिया प्रखंड में दो अलग-अलग जत्थे निकाले गए। एक जत्था पूर्वी चंपारण की सीमा श्रीपुर से, जबकि दूसरा जत्था चनपटिया प्रखंड की सीमा मोहच्छी बनकटवा से रवाना हुआ। दोनों जत्थों ने विभिन्न गांवों और बाजारों में जनसंपर्क अभियान चलाकर आम लोगों के बीच पार्टी के संदेश और मांगों को रखा। श्रीपुर से निकले जत्थे का नेतृत्व जिला नेता बब्लू दूबे, अशोक मिश्र और अंचल सचिव कृष्ण नंदन सिंह ने किया, जबकि मोहच्छी बनकटवा से निकले दूसरे जत्थे का नेतृत्व जिला नेता राधामोहन यादव, नौजवान नेता तारीक, सुबोध मुखिया, सचिव अतुल तिवारी और मोहन यादव ने किया। दोनों जत्थों ने श्रीपुर, माधोपुर, सेनवरिया, बखरिया, जौकटिया, नानोसती, मझौलिया, खोढ़वा, पाटबंदी, मोहच्छी, भरवलिया, सरिसवा और पकड़ी सहित विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया और पार्टी के अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। भाकपा की ओर से यह पदयात्रा अभियान 6 अगस्त से लगातार जारी है, जो 15 अगस्त तक चलेगा। पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, किसानों का कर्ज माफ करने, चार लेबर कोड वापस लेने, दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करने तथा बुलडोजर राज समाप्त करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। इसके साथ ही देश के छात्रों और नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित एवं रोजगार की गारंटी देने समेत विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। भाकपा नेताओं ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य आम जनता को उनके अधिकारों और मौजूदा जनसमस्याओं के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों और नारों के साथ गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाया।3
- भाकपा की पदयात्रा का तीसरा दिन, चनपटिया में जत्थों ने गांव-गांव किया जनसंपर्क राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की ओर से पश्चिम चंपारण में चलाए जा रहे पदयात्रा अभियान के तीसरे दिन शनिवार के दोपहर चनपटिया प्रखंड की सीमा मोहच्छी बनकटवा से रवाना हुआ। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों और बाजारों में लोगों से संवाद कर पार्टी के संदेश और जनहित से जुड़ी मांगों को रखा। भाकपा का यह अभियान छह अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा। पदयात्रा के दौरान महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, किसानों का कर्ज माफ करने तथा चार लेबर कोड वापस लेने की मांग प्रमुखता से उठाई जा रही है। इसके अलावा दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, बुलडोजर राज की समाप्ति तथा छात्रों और युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी जैसे मुद्दों पर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनता को अधिकारों और जनसमस्याओं के प्रति जागरूक करना है।1
- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमवा मझार का प्रयास, अभिभावकों ने की सराहना ।। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमवा मझार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बच्चों में अनुशासन को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार दुबे सहित सभी शिक्षक दृढ़ संकल्पित हैं। विद्यालय में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए शिक्षक लगातार प्रयासरत हैं। विद्यालय में छात्र-छात्राएं अनुशासन के साथ पठन-पाठन करते नजर आए। विद्यालय की व्यवस्था और शिक्षकों के प्रयासों को देखकर अभिभावकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ रही है। विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं, हालांकि कुछ आवश्यकताओं की अभी भी कमी है। विद्यालय परिवार की ओर से पर्याप्त संख्या में शौचालय निर्माण, विद्यालय की चारदीवारी को और ऊंचा करने तथा अतिरिक्त वर्ग कक्ष उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई गई है। विद्यालय प्रबंधन ने विभागीय अधिकारियों से अनुरोध किया है कि विद्यालय की आवश्यकताओं की अपने स्तर से जांच कराकर इन सुविधाओं को उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक पहल की जाए। प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षक सुनील कुमार मौर्य, सीमा कुमारी, संजना आनंद, विंदा कुमारी, संगीता कुमारी, पूनम कुमारी, श्रीकांत प्रसाद, रितेश कुमार, रोहित कुमार गुप्ता, अमृता कुमारी, अफसाना खातून, रितु कुमारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।4
- ब्रेकिंग न्यूज़ : #यूपी से शराब ला रहे बाइक सवार तस्कर को गोपालगंज पुलिस ने दबोचा बाइक और 135 लीटर शराब जब्त #तस्कर जादोपुर थाना क्षेत्र के बरईपट्टी नवादा गांव का तपेंद्र कुमार है #उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि काला मटिहनिया के पास यह कार्रवाई की गई है1