सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत शाजापुर - शाजापुर जिले के बावलिया खेड़ी जोड़ पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में पैदल चल रहे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार भाई-बहन भी घायल हुए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार कों लगभग शाम 4 बजे हुई। मोटरसाइकिल पर सवार विजेंद्र और उनकी बहन अनीता बेरछा से अपने ग्राम लोड़ाखेड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक असंतुलित होकर सामने से आ रहे एक बुजुर्ग से टकरा गई। हादसे में बलियाखेड़ी निवासी 95 वर्षीय रघुनाथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि रघुनाथ सिंह घटना के समय घास लेकर अपने घर लौट रहे थे।दुर्घटना में बाइक सवार विजेंद्र को पैर में और उनकी बहन अनीता को सिर में चोटें आई हैं। दोनों का उपचार शाजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक पदम सिंह ने बताया कि मृतक रघुनाथ सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने यह भी बताया कि घायलों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत शाजापुर - शाजापुर जिले के बावलिया खेड़ी जोड़ पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में पैदल चल रहे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार भाई-बहन भी घायल हुए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार कों लगभग शाम 4 बजे हुई। मोटरसाइकिल पर सवार विजेंद्र और उनकी बहन अनीता बेरछा से अपने ग्राम लोड़ाखेड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक असंतुलित होकर सामने से आ रहे एक बुजुर्ग से टकरा गई। हादसे में बलियाखेड़ी निवासी 95 वर्षीय रघुनाथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल शाजापुर जिला
अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि रघुनाथ सिंह घटना के समय घास लेकर अपने घर लौट रहे थे।दुर्घटना में बाइक सवार विजेंद्र को पैर में और उनकी बहन अनीता को सिर में चोटें आई हैं। दोनों का उपचार शाजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक पदम सिंह ने बताया कि मृतक रघुनाथ सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने यह भी बताया कि घायलों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
- शाजापुर - शाजापुर जिले के बावलिया खेड़ी जोड़ पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में पैदल चल रहे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार भाई-बहन भी घायल हुए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार कों लगभग शाम 4 बजे हुई। मोटरसाइकिल पर सवार विजेंद्र और उनकी बहन अनीता बेरछा से अपने ग्राम लोड़ाखेड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक असंतुलित होकर सामने से आ रहे एक बुजुर्ग से टकरा गई। हादसे में बलियाखेड़ी निवासी 95 वर्षीय रघुनाथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि रघुनाथ सिंह घटना के समय घास लेकर अपने घर लौट रहे थे।दुर्घटना में बाइक सवार विजेंद्र को पैर में और उनकी बहन अनीता को सिर में चोटें आई हैं। दोनों का उपचार शाजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक पदम सिंह ने बताया कि मृतक रघुनाथ सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने यह भी बताया कि घायलों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।2
- ग्राम जावदी हनुमान मंदिर का खुलासा करने पर करणी सेना ने किया मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी का स्वागत1
- मोहन बड़ोदिया फूल माली समाज परगना पंचायत तलेनी की बैठक खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में पार्षद प्रतिनिधि राधेश्याम बागवान व अंबाराम पुष्पद दुधाना की अध्यक्षता में आयोजित कि गई समाज में व्याप्त कुप्रथाओं को समाप्त करने का निर्णय लिया गया साथ ही 15 अप्रैल 2026 को मंडोदा में सामूहिक विवाह सम्मेलन करने की सहमति बनी तेजसिंह मोहनलाल पुष्पद पोस्टमैन को परगना पंचायत अध्यक्ष विष्णुपुष्पद तारागंज संजय पुष्पद दुधाना प्रदीप पुष्पद पढाना ओम पुष्पद उदनखेड़ी को दायित्व सोफे गए हैं निर्मल पुष्पद तलेनी को परगना सचिव व धर्मेंद्र पुष्पद तलेनी को सह सचिव बनाया बैठक का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद ने किया आभार बाबूलाल पुष्पद मंडोदा ने माना संयोजक एवं तलेनी पंचायत अध्यक्ष जगदीश पुष्पद सहित विभिन्न ग्रामों तलेनी तारागंज इकलेरा बाबड़ल्या दुधाना मंडोदा उड़नखेड़ी मऊ,पढाना पचोर भंडावद गुलाना मदाना से समाजजन उपस्थित रहे मोहन बड़ोदिया से मुकेश बामनिया की रिपोर्ट1
- थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के अपराध का मात्र 12 घंटो में किया खुलासा। चोरी गये सोने के आभूषण (कुल कीमती करीबन 17 लाख रुपये) जप्त किए, आरोपिया को किया गिरफ्तार।1
- Post by Manahr Jatva1
- आगर मालवा। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन आगर में जनरल परेड अनुशासित आयोजित हुई। पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया तथा अनुशासन, दक्षता और प्रोफेशनल पुलिसिंग पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान नवग्रह वाटिका, नवनिर्मित एसएएफ बैरिक, एम.टी. परिसर और शस्त्रागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। अंत में ऑर्डरली रूम आयोजित कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट, एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा सहित 80 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- Post by सत्य एक्सप्रेस न्यूज1
- थाना शुजालपुर मंडी पुलिस की बड़ी सफलता* हत्या के प्रकरण में 10,000 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार *पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत* एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय* के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शुजालपुर *श्री निमेष देशमुख* के मार्गदर्शन में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सतत कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 08.02.2026 को फरियादी *रमेशचन्द्र पिता गंगाराम शर्मा उम्र 68 वर्ष* निवासी वार्ड नं. 16, कालापीपल (हाल ब्रह्मपुरी कॉलोनी, सीहोर) की रिपोर्ट पर थाना शुजालपुर मंडी में *अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 103(1), 238(ए), 3(5) बीएनएस* के अंतर्गत आरोपी चिराग निवासी देवनगर कॉलोनी, सीहोर बादल पिता रूप सिंह लोधी निवासी जहांगीरपुरा, सीहोर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त हत्या के प्रकरण में आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10,000- 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। थाना प्रभारी शुजालपुर मंडी निरीक्षक शिवकुमार यादव द्वारा एक विशेष टीम गठित कर मुखबिर सूचना, सीसीटीवी फुटेज एवं साइबर सेल शाजापुर की सहायता से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 12.02.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी बादल पिता रूप सिंह लोधी निवासी जहांगीरपुरा, जिला सीहोर को कोटा (राजस्थान) से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गयाब। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण के शेष फरार आरोपी की तलाश जारी है। उक्त कार्य में निरी. शिवकुमार यादव थाना प्रभारी थाना शुजालपुर मण्डी, उनि तेजप्रकाश बोहरे, उनि तकेसिंह धौलिया, प्रआर 163 रामदयाल श्रीवास्तव, प्रआर 123 रंजीत भानेरिया, प्रआर. 641 विकास तिवारी (सायबर सेल), प्र.आर. 158 आशीष वर्मा, आर 1366 भूपेन्द्र सिंह (थाना महावीर नगर कोटा राजस्थान), आर. 100 विरेन्द्र बना, आर. 475 पवन परमार, आर. 176 अनिल यादव, आर 290 प्रहलाद जाट, आर. 59 सतीश सूर्यवंशी, आर 503 जितेन्द्र, आर. 79 अनिल सक्सेना (सायबर सेल), आर. 516 घनश्याम राजपुत (सायबर सेल), आर. 106 संदीप यादव, आर 177 रविकांत यादव, आर. 64 रसूल रावत, आरर 295 विनोद भैसानिया, आर. चालक 306 महेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही है।3