अजयगढ़ में वायरल वीडियो से हड़कंप कियोस्क संचालकों पर बीमा का दबाव कलेक्टर के आदेश का दावा सवालों के घेरे में। पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बैंक कर्मचारी कथित तौर पर कियोस्क संचालकों पर ग्राहकों का बीमा करने का दबाव बनाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में यह भी कहा जा रहा है कि यदि बीमा नहीं किया गया तो कियोस्क की आईडी बंद कर दी जाएगी। इतना ही नहीं, ग्राहकों को बिना जानकारी दिए बीमा करने के लिए कथित रूप से "कलेक्टर के आदेश" का हवाला भी दिया जा रहा है। वहीं, शिकायत होने पर ग्राहकों को बैंक में संपर्क करने की बात कही जा रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर कियोस्क संचालकों पर इतना दबाव क्यों बनाया जा रहा है? क्या वास्तव में ऐसा कोई आदेश जारी हुआ है या उसके नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है? क्या ग्राहकों की जानकारी के बिना बीमा किया जा रहा है? यदि शिकायतें आती हैं तो उनका निष्पक्ष निराकरण कैसे होगा हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
अजयगढ़ में वायरल वीडियो से हड़कंप कियोस्क संचालकों पर बीमा का दबाव कलेक्टर के आदेश का दावा सवालों के घेरे में। पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बैंक कर्मचारी कथित तौर पर कियोस्क संचालकों पर ग्राहकों का बीमा करने का दबाव बनाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में यह भी कहा जा रहा है कि यदि बीमा नहीं किया गया तो कियोस्क की आईडी बंद कर दी जाएगी। इतना ही नहीं, ग्राहकों को बिना जानकारी दिए बीमा करने के लिए कथित रूप से "कलेक्टर के आदेश" का हवाला भी दिया जा रहा है। वहीं, शिकायत होने पर ग्राहकों को बैंक में संपर्क करने की बात कही जा रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर कियोस्क संचालकों पर इतना दबाव क्यों बनाया जा रहा है? क्या वास्तव में ऐसा कोई आदेश जारी हुआ है या उसके नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है? क्या ग्राहकों की जानकारी के बिना बीमा किया जा रहा है? यदि शिकायतें आती हैं तो उनका निष्पक्ष निराकरण कैसे होगा हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
- डॉ. शोभाराम शर्मा बने मसीहा अनाथ बच्ची की पढ़ाई का उठाया पूरा जिम्मा। पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील में विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शोभाराम शर्मा ने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए एक अनाथ बच्ची की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाई है। आर्थिक तंगी के कारण स्कूल की एक वर्ष की फीस जमा नहीं हो सकी थी, जिससे बच्ची की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। यह जानकारी मिलने पर डॉ. शर्मा ने न केवल उसकी पूरी फीस जमा कराई, बल्कि स्कूल यूनिफॉर्म, किताबें और बैग भी उपलब्ध कराए। डॉ. शर्मा ने बताया कि वे समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों की मदद करते रहते हैं और ऐसे कार्यों का प्रचार-प्रसार नहीं करते। उनका मानना है कि बेटियों को शिक्षित बनाना सबसे बड़ा सामाजिक योगदान है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपना भविष्य स्वयं संवार सकें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भी वे कई जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग कर रहे हैं, जिससे आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बने।1
- सिमरिया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमरिया की बदहाल स्थिति चिंता का विषय है विद्यालय की छत से पानी टपक रहा है बिजली के पंखे बंद पड़े हैं जगह जगह लाइट की कैविल तार दिखाई दे रहे जिससे करंट का खतरा और परिसर में गंदगी फैली हुई है विद्यार्थियों का कहना है कि उन्हें सभी विषयों की नियमित पढ़ाई भी नहीं कराई जाती मेरा मानना है कि बच्चों के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता संबंधित अधिकारियों से आग्रह है कि विद्यालय का तत्काल निरीक्षण कर सभी कमियों को दूर करें, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके बच्चों का भविष्य हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है1
- जाली हस्ताक्षर से ₹54 हजार निकालने का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर से लगा न्याय की गुहार फर्जी हस्ताक्षर कर 54 हजार निकालने का आरोप, न्याय की आस में कलेक्टर के दरबार पहुंचा पीड़ित पन्ना जिले के अमानगंज क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने बैंक खाते से कथित फर्जी हस्ताक्षर कर ₹54 हजार निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि 181 हेल्पलाइन की शिकायत वापस लेने और थाने में बंद करने की धमकी दी जा रही है। मामले में कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई गई है। पन्ना जिले के सिमरिया तहसील अंतर्गत ग्राम करिया निवासी हीरा तिवारी ने जनसुनवाई में कलेक्टर पन्ना को आवेदन देकर न्याय की मांग की है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि आईसीआईसीआई बैंक, अमानगंज शाखा के शाखा प्रबंधक और कैशियर द्वारा कथित रूप से उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उनके बैंक खाते से 54 हजार की राशि निकाल ली गई। इस संबंध में उन्होंने पहले थाना अमानगंज, पुलिस अधीक्षक पन्ना और 181 हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अब तक उनकी शिकायत का निराकरण नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि अमानगंज थाना पुलिस द्वारा उन पर 181 हेल्पलाइन की शिकायत बंद कराने का दबाव बनाया जा रहा है तथा शिकायत वापस नहीं लेने पर थाने में बंद करने की धमकी दी जा रही है। हीरा तिवारी ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, कथित दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उनके खाते से निकाली गई राशि वापस दिलाई जाए।3
- Light Problem In My Village // Friends, road/electricity/water issues have increased a lot in our area recently. Have you also noticed this problem in your ward/colony? दोस्तों, पिछले कुछ दिनों से हमारे क्षेत्र में सड़क/बिजली/पानी की समस्या काफी बढ़ गई है। क्या आपके वार्ड/मोहल्ले में भी यही हाल है?1
- गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें1
- बांदा जिले में खेती की तैयारियां तेज | किसानों ने शुरू किया खेतों में काम | Banda Breaking News | Bundelkhand News Today उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में किसान नई फसल की तैयारी में जुटे हैं। खेतों की जुताई, कृषि उपकरणों के उपयोग और अन्य खेती संबंधी गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य बढ़ने से किसानों में नई उम्मीद दिखाई दे रही है। यह अपडेट बुंदेलखंड क्षेत्र की कृषि गतिविधियों पर आधारित है।1
- अजयगढ़ में वायरल वीडियो से हड़कंप कियोस्क संचालकों पर बीमा का दबाव कलेक्टर के आदेश का दावा सवालों के घेरे में। पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बैंक कर्मचारी कथित तौर पर कियोस्क संचालकों पर ग्राहकों का बीमा करने का दबाव बनाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में यह भी कहा जा रहा है कि यदि बीमा नहीं किया गया तो कियोस्क की आईडी बंद कर दी जाएगी। इतना ही नहीं, ग्राहकों को बिना जानकारी दिए बीमा करने के लिए कथित रूप से "कलेक्टर के आदेश" का हवाला भी दिया जा रहा है। वहीं, शिकायत होने पर ग्राहकों को बैंक में संपर्क करने की बात कही जा रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर कियोस्क संचालकों पर इतना दबाव क्यों बनाया जा रहा है? क्या वास्तव में ऐसा कोई आदेश जारी हुआ है या उसके नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है? क्या ग्राहकों की जानकारी के बिना बीमा किया जा रहा है? यदि शिकायतें आती हैं तो उनका निष्पक्ष निराकरण कैसे होगा हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।1
- 🚜 किसानों की मांग से गूंजा मध्यप्रदेश! भोपाल में नरमदापुरम से पहुंचे किसानों ने MSP पर 100% मूंग खरीद की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि उनकी पूरी फसल की खरीद सुनिश्चित की जाए और लंबे समय से लंबित मुद्दों का समाधान किया जाए। अन्नदाता की आवाज़ को सुनना होगा। 🌾 🚜 किसानों की मांग से गूंजा मध्यप्रदेश! भोपाल में नरमदापुरम से पहुंचे किसानों ने MSP पर 100% मूंग खरीद की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि उनकी पूरी फसल की खरीद सुनिश्चित की जाए और लंबे समय से लंबित मुद्दों का समाधान किया जाए। अन्नदाता की आवाज़ को सुनना होगा। 🌾1