Shuru
Apke Nagar Ki App…
aisa rod ban raha hai gao ka paraur ka
Nitin Viswkarma
aisa rod ban raha hai gao ka paraur ka
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *रामगंगा नदी में मत्स्य पट्टे को लेकर दो ठेकेदार आमने-सामने, डेढ़ लाख की मछली पकड़ने का आरोप;मौके पर पहुंची पुलिस ने रुकवाया कार्य* *अमृतपुर,फर्रुखाबाद* तहसील अमृतपुर क्षेत्र में रामगंगा नदी के मत्स्य पट्टे को लेकर दो ठेकेदारों के बीच विवाद गहरा गया। विवाद की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मछली पकड़ने का कार्य तत्काल बंद कराते हुए दोनों पक्षों को थाने जाकर निर्णय होने तक मत्स्य आखेट न करने की हिदायत दी। जानकारी के अनुसार, रामगंगा नदी में मत्स्य आखेट का पट्टा दिनेश कश्यप निवासी सथरा, थाना राजेपुर, जनपद फर्रुखाबाद के नाम पूर्व में स्वीकृत हुआ था। इसी बीच दूसरे पक्ष के ठेकेदार रामनिवास निवासी ग्राम दौलतियापुर, थाना अमृतपुर द्वारा मत्स्य विभाग का एक पत्र दिखाते हुए नदी में अपने कार्य क्षेत्र का दावा किया गया और मछली पकड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया। पीड़ित ठेकेदार दिनेश कश्यप का आरोप है कि विपक्षी ठेकेदार रामनिवास ने दबंगई के बल पर करीब 20-25 मछुआरों के साथ मिलकर लगभग डेढ़ लाख रुपए की मछली पकड़कर ले गए। इसकी सूचना मिलने पर दिनेश कश्यप मौके पर पहुंचे और तत्काल डायल 112 पुलिस को बुलाया। मौके पर दोनों ठेकेदारों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए तत्काल मछली पकड़ने का कार्य बंद कराया और दोनों पक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक प्रशासनिक स्तर पर निर्णय नहीं हो जाता, तब तक कोई भी पक्ष मत्स्य आखेट नहीं करेगा। बताया गया कि रामनिवास द्वारा मौके पर मत्स्य विभाग का पत्र भी दिखाया गया, जिसमें दोनों समितियों के कार्य क्षेत्र में संशोधन का उल्लेख है। इसी को लेकर दोनों पक्ष अपने-अपने अधिकार क्षेत्र का दावा कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस विवाद को लेकर गांव स्तर पर कोई विरोध या आपत्ति नहीं है, बल्कि दोनों ठेकेदारों के बीच कार्य क्षेत्र को लेकर विवाद बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित विभाग के आदेश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।4
- फर्रुखाबाद कायमगंज व्यूरो रिपोर्ट किड कंट्री महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ ।1
- जैतीपुर सीएचसी पर आशाओं का धरना प्रदर्शन, बकाया भुगतान को लेकर रोष शाहजहांपुर। ब्लॉक जैतीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतीपुर पर आशा कार्यकर्ताओं ने अपने बकाया भुगतान को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आशाओं का कहना है कि लंबे समय से मानदेय और विभिन्न मदों की राशि लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरने पर बैठी आशाओं ने आरोप लगाया कि सीएचसी पर तैनात डॉक्टर द्वारा उनका भुगतान रोका गया है। उन्होंने मांग की है कि किस अधिकारी के आदेश से भुगतान रोका गया, इसका लिखित आदेश सार्वजनिक किया जाए। जब तक लिखित स्पष्टीकरण और बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं में पूरी निष्ठा से कार्य करती हैं, लेकिन भुगतान में देरी से उनका मनोबल टूट रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर में नारेबाजी भी की गई। मौके पर प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की जा रही है ताकि आशाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। मुख्य मांगें: लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान भुगतान रोकने के आदेश की लिखित प्रति उपलब्ध कराना भविष्य में समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करना फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आशाओं ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा।1
- देश विदेश की 10 बड़ी खबरें1
- ye kya ho gaya1
- वेलेंटाइन डे पर प्रेमी के साथ मिलने जा रही एक महिला को उसके पति ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पति और प्रेमी के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों के बीच लात-घूंसे चले और काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और किसी तरह दोनों को अलग कराया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- जनपद शाहजहांपुर में आशा व आशा संगिनी का बकाया भुगतान न होने के विरोध में धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। जिला अध्यक्ष कमलजीत कौर के नेतृत्व में आशाओं ने विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर प्रदर्शन कर अपनी मांगें तेज कर दी हैं। जिले के ददरौल ब्लॉक सीएचसी में आशाएं अपने बकाया मानदेय की मांग को लेकर धरने पर बैठी रहीं। आशाओं का आरोप है कि उनका भुगतान जानबूझकर रोका गया है और जिम्मेदार लोग अब बचाव की कोशिश कर रहे हैं। निगोही ब्लॉक सीएचसी पर भी आशाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रभारी डॉक्टर पर आशाओं को डराने-धमकाने और भुगतान रोकने का आरोप लगाया गया। आशाओं का कहना है कि उनका हक का पैसा तुरंत जारी किया जाए। पुवायां ब्लॉक सीएचसी में आशाओं ने मांग की कि जिन अधिकारियों ने भुगतान रोका है, उनके खिलाफ कार्रवाई हो और स्पष्ट किया जाए कि किसके आदेश पर मानदेय रोका गया। वहीं भावलखेड़ा और सिधौली ब्लॉक सीएचसी पर भी आशाएं धरने पर बैठी रहीं और बकाया भुगतान शीघ्र देने की मांग दोहराई। जिले के सभी 13 ब्लॉकों में आशाओं का प्रदर्शन जारी है, जिसके चलते फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का कार्य पूरी तरह बंद कर दिया गया है। सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि जब तक उनका एक-एक रुपये का भुगतान खाते में नहीं आ जाता, तब तक वे किसी भी सरकारी अभियान में कार्य नहीं करेंगी। अब देखना यह है कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या संज्ञान लेता है और आशाओं की मांगों पर कब तक कार्रवाई होती है1
- Epstein file का एक और वीडियो इसम े ं आपको बड ़ े बड़ े लोग नजर आ रहे होंगे Epstein के आइलैंड पर 13 से 16 साल तक लड़कियों का शोषण हुआ है और शोषण करने वाले दुनिया के बड ़ े नेता और बड ़ े बड ़ े बिजनेस मैन है।1
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद के पांडेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया ।1