शाहजहांपुर में आशाओं का धरना जारी, 13 ब्लॉकों में फाइलेरिया कार्य ठप शाहजहांपुर, 14 फरवरी 2026। जनपद शाहजहांपुर में आशा व आशा संगिनी का बकाया भुगतान न होने के विरोध में धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। जिला अध्यक्ष कमलजीत कौर के नेतृत्व में आशाओं ने विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर प्रदर्शन कर अपनी मांगें तेज कर दी हैं। जिले के ददरौल ब्लॉक सीएचसी में आशाएं अपने बकाया मानदेय की मांग को लेकर धरने पर बैठी रहीं। आशाओं का आरोप है कि उनका भुगतान जानबूझकर रोका गया है और जिम्मेदार लोग अब बचाव की कोशिश कर रहे हैं। निगोही ब्लॉक सीएचसी पर भी आशाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रभारी डॉक्टर पर आशाओं को डराने-धमकाने और भुगतान रोकने का आरोप लगाया गया। आशाओं का कहना है कि उनका हक का पैसा तुरंत जारी किया जाए। पुवायां ब्लॉक सीएचसी में आशाओं ने मांग की कि जिन अधिकारियों ने भुगतान रोका है, उनके खिलाफ कार्रवाई हो और स्पष्ट किया जाए कि किसके आदेश पर मानदेय रोका गया। वहीं भावलखेड़ा और सिधौली ब्लॉक सीएचसी पर भी आशाएं धरने पर बैठी रहीं और बकाया भुगतान शीघ्र देने की मांग दोहराई। जिले के सभी 13 ब्लॉकों में आशाओं का प्रदर्शन जारी है, जिसके चलते फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का कार्य पूरी तरह बंद कर दिया गया है। सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि जब तक उनका एक-एक रुपये का भुगतान खाते में नहीं आ जाता, तब तक वे किसी भी सरकारी अभियान में कार्य नहीं करेंगी। अब देखना यह है कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या संज्ञान लेता है और आशाओं की मांगों पर कब तक कार्रवाई होती है

- जलालाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा खेत में लगे कंटीले तार में उलझी बाइक, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव ढका ता उजेरा के पास मढ़िया गुसाईं रोड पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। कटराथाना क्षेत्र के ग्राम फिलनगर निवासी विकास मौर्या (35 वर्ष), विवेक कुमार (15 वर्ष) व जितिन मौर्य (22 वर्ष) सहित चार लोग हीरो स्प्लेंडर बाइक (UP 27 BC 3141) से जा रहे थे। बताया गया कि सभी करीब 50 लोगों के साथ कांवड़ लेकर आ रहे थे। बाइक चालक के अनुसार रास्ते में उनकी कांवड़ को किसी ने खंडित कर दिया, जिसके बाद वे पीछे भाग रहे थे। इसी दौरान अचानक मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेत में जा घुसी, जहां लगे कंटीले तार (आरी वाले तार) में उलझ गई। हादसे में विकास मौर्या के पैर व सीने में गहरा तार लगने से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य युवक भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।3
- शाहजहांपुर की नगर जलालाबाद के परशुरामपुरी,मे शहीद स्तंभ पर शनिवार की रात करीब 7:00 बजे एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया.2019 के पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 वीर जवानों की स्मृति में हिंदू युवा वाहिनी परशुरामपुरी के कार्यकर्ताओं ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की1
- मानवता और सेवा भाव की मिसाल बने निरीक्षक मोहम्मद कामिल, जरूरतमंदों और कांवरियों की सेवा से जीता लोगों का दिल फर्रुखाबाद। जनपद में अपनी अलग पहचान बनाने वाले और देशभक्ति के साथ समाज सेवा में अग्रणी निरीक्षक पुलिस लाइन फतेहगढ़ मोहम्मद कामिल ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्होंने तामेश्वर मंदिर के बाहर बैठे महिला, पुरुष वृद्धजनों और बच्चों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना और उन्हें सहयोग प्रदान किया। निरीक्षक मोहम्मद कामिल ने मंदिर परिसर के बाहर मौजूद जरूरतमंदों को अपने हाथों से फल वितरित किए। पुलिस अधिकारी को अपने बीच पाकर वृद्धजनों और बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। इस दौरान उन्होंने सभी से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। निरीक्षक मोहम्मद कामिल का सेवा भाव केवल एक अवसर तक सीमित नहीं है, बल्कि वह लंबे समय से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। थाना राजेपुर में नियुक्ति के दौरान उन्होंने सावन माह में आने वाले कांवरियों की लगातार सेवा की और उनके लिए खाने-पीने सहित आवश्यक व्यवस्थाएं कराईं, जिसकी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की गई थी। वहीं थाना कायमगंज में तैनाती के दौरान दीपावली के अवसर पर उन्होंने सड़क किनारे दीये बेच रहे दो छोटे बच्चों की पूरी दुकान से सभी दीये खरीद लिए और उन्हें दीपावली मनाने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। निरीक्षक की इस पहल की जनपद भर में खूब प्रशंसा हुई और लोगों ने इसे मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इसके अलावा निरीक्षक मोहम्मद कामिल समय-समय पर वृद्धाश्रम फर्रुखाबाद पहुंचकर वहां रह रहे वृद्धजनों को जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराते हैं और त्योहारों के अवसर पर उनके साथ समय बिताकर उनका मनोबल बढ़ाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निरीक्षक मोहम्मद कामिल का यह मानवीय चेहरा समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनकी यह पहल न केवल जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है। निरीक्षक मोहम्मद कामिल की यह पहल एक बार फिर यह संदेश देती है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा के साथ निभा रही है।3
- उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर के पुलिस गढ़िया रंगीन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम #खमरिया में पारिवारिक आपसी रंजिश के चलते मारपीट चली गोली से एक व्यक्ति की मृत्यु। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अफसर। पुलिस कार्यवाही के संबंध मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने विस्तार से बताया पूरा मामला।1
- Post by अशोक मैथिल1
- फर्रुखाबाद अमृतपुर व्यूरो रिपोर्ट अमृतपुर का स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर एक बार फिर एकता का केंद्र बना ।1
- Shi mandir गोगेपुर 15 फरवरी शिवरात्रि1
- जैतीपुर सीएचसी पर आशाओं का धरना प्रदर्शन, बकाया भुगतान को लेकर रोष शाहजहांपुर। ब्लॉक जैतीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतीपुर पर आशा कार्यकर्ताओं ने अपने बकाया भुगतान को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आशाओं का कहना है कि लंबे समय से मानदेय और विभिन्न मदों की राशि लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरने पर बैठी आशाओं ने आरोप लगाया कि सीएचसी पर तैनात डॉक्टर द्वारा उनका भुगतान रोका गया है। उन्होंने मांग की है कि किस अधिकारी के आदेश से भुगतान रोका गया, इसका लिखित आदेश सार्वजनिक किया जाए। जब तक लिखित स्पष्टीकरण और बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं में पूरी निष्ठा से कार्य करती हैं, लेकिन भुगतान में देरी से उनका मनोबल टूट रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर में नारेबाजी भी की गई। मौके पर प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की जा रही है ताकि आशाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। मुख्य मांगें: लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान भुगतान रोकने के आदेश की लिखित प्रति उपलब्ध कराना भविष्य में समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करना फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आशाओं ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा।1