Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर जलालाबाद में शहीद स्तंभ पर हिंदू कार्यकर्ताओं ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि शाहजहांपुर की नगर जलालाबाद के परशुरामपुरी,मे शहीद स्तंभ पर शनिवार की रात करीब 7:00 बजे एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया.2019 के पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 वीर जवानों की स्मृति में हिंदू युवा वाहिनी परशुरामपुरी के कार्यकर्ताओं ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की
R. N. SHARMA
नगर जलालाबाद में शहीद स्तंभ पर हिंदू कार्यकर्ताओं ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि शाहजहांपुर की नगर जलालाबाद के परशुरामपुरी,मे शहीद स्तंभ पर शनिवार की रात करीब 7:00 बजे एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया.2019 के पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 वीर जवानों की स्मृति में हिंदू युवा वाहिनी परशुरामपुरी के कार्यकर्ताओं ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शाहजहांपुर। महादेव की भक्ति के महापर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर राजधानी पटना देवकली शिव मंदिर में भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के सुबह से ही मंदिर के कपाट खुलते ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बेलपत्र, धतूरा, दूध और गंगाजल लेकर पहुंचे भक्तों की कतारें मंदिर परिसर से बाहर सड़कों तक लंबी नजर आईं। पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘ओम नमः शिवाय’ के नारों से गुंजायमान रहा।1
- तिलहर-जिला स्तर से भले ही कोई कार्यवाही होती रहे लेकिन स्थानीय स्तर पर खनन माफियाओं के आगे प्रशासन नतमस्तक सा लगता है क्योंकि तमाम फजीहतों के बाद भी तिलहर तहसील के रटा गांव स्थित गर्रा नदी से बालू का खनन बन्द नहीं होता। लगभग 1 माह पूर्व वायरल हुए वीडियो के बाद भी खनन माफियाओं के आगे स्थानीय प्रशासन की एक नहीं चली क्योंकि बालू का खनन लगातार जारी है। तिलहर/निगोही मार्ग स्थित रटा गांव में रोड किनारे खेतों के बीच से गर्रा नदी को जाता कच्चा रास्ता बालू खनन माफियाओं के लिए सबसे बेहतर रास्ता बन गया है जहां से रात के 12 बजे के बाद बालू खनन कर ट्रॉलियों भरा जाता और उन्हें टैक्टर से सरपट खींच कर मंजिल तक सुबह 6 बजे से पहले तक समाप्त हो जाता है और यह प्रतिदिन की प्रक्रिया रहती है। इनके सरपट दौड़ते और मंजिल तक पहुंचने के बीच अनेक पुलिस की गस्त मिलती जरूर है लेकिन मजाल है कोई रोकटोक हो।1
- *रामगंगा नदी में मत्स्य पट्टे को लेकर दो ठेकेदार आमने-सामने, डेढ़ लाख की मछली पकड़ने का आरोप;मौके पर पहुंची पुलिस ने रुकवाया कार्य* *अमृतपुर,फर्रुखाबाद* तहसील अमृतपुर क्षेत्र में रामगंगा नदी के मत्स्य पट्टे को लेकर दो ठेकेदारों के बीच विवाद गहरा गया। विवाद की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मछली पकड़ने का कार्य तत्काल बंद कराते हुए दोनों पक्षों को थाने जाकर निर्णय होने तक मत्स्य आखेट न करने की हिदायत दी। जानकारी के अनुसार, रामगंगा नदी में मत्स्य आखेट का पट्टा दिनेश कश्यप निवासी सथरा, थाना राजेपुर, जनपद फर्रुखाबाद के नाम पूर्व में स्वीकृत हुआ था। इसी बीच दूसरे पक्ष के ठेकेदार रामनिवास निवासी ग्राम दौलतियापुर, थाना अमृतपुर द्वारा मत्स्य विभाग का एक पत्र दिखाते हुए नदी में अपने कार्य क्षेत्र का दावा किया गया और मछली पकड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया। पीड़ित ठेकेदार दिनेश कश्यप का आरोप है कि विपक्षी ठेकेदार रामनिवास ने दबंगई के बल पर करीब 20-25 मछुआरों के साथ मिलकर लगभग डेढ़ लाख रुपए की मछली पकड़कर ले गए। इसकी सूचना मिलने पर दिनेश कश्यप मौके पर पहुंचे और तत्काल डायल 112 पुलिस को बुलाया। मौके पर दोनों ठेकेदारों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए तत्काल मछली पकड़ने का कार्य बंद कराया और दोनों पक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक प्रशासनिक स्तर पर निर्णय नहीं हो जाता, तब तक कोई भी पक्ष मत्स्य आखेट नहीं करेगा। बताया गया कि रामनिवास द्वारा मौके पर मत्स्य विभाग का पत्र भी दिखाया गया, जिसमें दोनों समितियों के कार्य क्षेत्र में संशोधन का उल्लेख है। इसी को लेकर दोनों पक्ष अपने-अपने अधिकार क्षेत्र का दावा कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस विवाद को लेकर गांव स्तर पर कोई विरोध या आपत्ति नहीं है, बल्कि दोनों ठेकेदारों के बीच कार्य क्षेत्र को लेकर विवाद बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित विभाग के आदेश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।4
- aisa rod ban raha hai gao ka paraur ka2
- शाहजहांपुर, 14 फरवरी। जलालाबाद पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करो को गिरफ्तार कर लिया। तस्करो के कब्जे से छह किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार,पकड़े गए तस्कर कलान थाना क्षेत्र के गांव चौरा बगरखेत निवासी अरविन्द सक्सेना तथा मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव जरीयनपुर निवासी अखिलेश राठौर उर्फ नन्हे है।दोनों तस्करो को पुलिस ने कसारी पेट्रोल पम्प से पूर्व, कोला पुल के पास एक कच्चे मार्ग से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी अरविन्द ने पुलिस को बताया कि वो दोनों बेरोजगार हैं। जिसके चलते वो मादक पदार्थ की तस्करी करने लगे और मादक पदार्थ की तस्करी से मिलने वाले रुपये से अपने परिवार का पेट पाल रहे है।जो डोडा पोस्त बरामद हुए है उसे उन्होंने थाना मिर्जापुर क्षेत्र में गंगा चौराहै के पास एक डीसीएम चालक से पांच हजार रुपये में खरीदा था।आज वो लोग उक्त डोडा पोस्त अल्लाहगंज रोड पर स्थित होटलो एवं ढाबों पर ट्रक चालकों को फुटकर में बेचने के लिए निकले थे। लेकिन किसी ने मुखबरी कर दी और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया ।2
- खुटार पुलिस ने शातिर चोर किया गिरफ्तार शाहजहाँपुर, 15 फरवरी 2026। थाना खुटार पुलिस टीम ने चोरी के एक मामले में वांछित शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। मोबाइल चोरी का मामला दिनांक 14 फरवरी 2026 को वादी पुनीत कुमार मिश्रा निवासी ग्राम नवदिया मलकंठ ने अपना वन प्लस मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट थाना खुटार में दर्ज कराई थी। इस संबंध में मु0अ0सं0 40/2026 धारा 305/352/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी 15 फरवरी 2026 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संतोष मिश्रा (40 वर्ष) निवासी ग्राम नवदिया मनकंठ को ग्राम ढकना लहिया मोड़, पूरनपुर रोड से लगभग 11:40 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किया गया वन प्लस मोबाइल बरामद हुआ। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट एवं चोरी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसका आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस टीम इस सराहनीय कार्यवाही में उ0नि0 अंकुर कुमार एवं का0 2205 सिकन्दर सिंह मलिक की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- जनपद शाहजहांपुर में आशा व आशा संगिनी का बकाया भुगतान न होने के विरोध में धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। जिला अध्यक्ष कमलजीत कौर के नेतृत्व में आशाओं ने विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर प्रदर्शन कर अपनी मांगें तेज कर दी हैं। जिले के ददरौल ब्लॉक सीएचसी में आशाएं अपने बकाया मानदेय की मांग को लेकर धरने पर बैठी रहीं। आशाओं का आरोप है कि उनका भुगतान जानबूझकर रोका गया है और जिम्मेदार लोग अब बचाव की कोशिश कर रहे हैं। निगोही ब्लॉक सीएचसी पर भी आशाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रभारी डॉक्टर पर आशाओं को डराने-धमकाने और भुगतान रोकने का आरोप लगाया गया। आशाओं का कहना है कि उनका हक का पैसा तुरंत जारी किया जाए। पुवायां ब्लॉक सीएचसी में आशाओं ने मांग की कि जिन अधिकारियों ने भुगतान रोका है, उनके खिलाफ कार्रवाई हो और स्पष्ट किया जाए कि किसके आदेश पर मानदेय रोका गया। वहीं भावलखेड़ा और सिधौली ब्लॉक सीएचसी पर भी आशाएं धरने पर बैठी रहीं और बकाया भुगतान शीघ्र देने की मांग दोहराई। जिले के सभी 13 ब्लॉकों में आशाओं का प्रदर्शन जारी है, जिसके चलते फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का कार्य पूरी तरह बंद कर दिया गया है। सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि जब तक उनका एक-एक रुपये का भुगतान खाते में नहीं आ जाता, तब तक वे किसी भी सरकारी अभियान में कार्य नहीं करेंगी। अब देखना यह है कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या संज्ञान लेता है और आशाओं की मांगों पर कब तक कार्रवाई होती है1
- तहसील तिलहर में शेरगढ़ से हरवानपुर रोड पर, दोनों गांव के बीच, बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन। अधिकारी मौन।1
- शाहजहांपुर, 14 फरवरी। प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने वाले आरोपी युवक को थाना सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी सतीश कुमार उर्फ हर्ष है। थाना सदर बाजार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया था की आरोपी युवक ने उसकी नाबालिग भांजी को प्रेमजाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया और जब वो गर्भवती हो गई तो आरोपी ने गर्भपात करवा दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के विरुद्ध पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं की मुकदमा दर्ज किया था।3