logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होटलो पर बेचने निकले डोडा पोस्ता सहित दो तस्कर गिरफ्तार, बेरोजगारी के चलते करने लगे तस्करी शाहजहांपुर, 14 फरवरी। जलालाबाद पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करो को गिरफ्तार कर लिया। तस्करो के कब्जे से छह किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार,पकड़े गए तस्कर कलान थाना क्षेत्र के गांव चौरा बगरखेत निवासी अरविन्द सक्सेना तथा मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव जरीयनपुर निवासी अखिलेश राठौर उर्फ नन्हे है।दोनों तस्करो को पुलिस ने कसारी पेट्रोल पम्प से पूर्व, कोला पुल के पास एक कच्चे मार्ग से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी अरविन्द ने पुलिस को बताया कि वो दोनों बेरोजगार हैं। जिसके चलते वो मादक पदार्थ की तस्करी करने लगे और मादक पदार्थ की तस्करी से मिलने वाले रुपये से अपने परिवार का पेट पाल रहे है।जो डोडा पोस्त बरामद हुए है उसे उन्होंने थाना मिर्जापुर क्षेत्र में गंगा चौराहै के पास एक डीसीएम चालक से पांच हजार रुपये में खरीदा था।आज वो लोग उक्त डोडा पोस्त अल्लाहगंज रोड पर स्थित होटलो एवं ढाबों पर ट्रक चालकों को फुटकर में बेचने के लिए निकले थे। लेकिन किसी ने मुखबरी कर दी और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया ।

1 hr ago
user_Amit Sharma
Amit Sharma
पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

होटलो पर बेचने निकले डोडा पोस्ता सहित दो तस्कर गिरफ्तार, बेरोजगारी के चलते करने लगे तस्करी शाहजहांपुर, 14 फरवरी। जलालाबाद पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करो को गिरफ्तार कर लिया। तस्करो के कब्जे से छह किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार,पकड़े गए तस्कर कलान थाना क्षेत्र के गांव चौरा बगरखेत निवासी अरविन्द सक्सेना तथा मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव जरीयनपुर निवासी अखिलेश राठौर उर्फ नन्हे है।दोनों तस्करो को पुलिस ने कसारी पेट्रोल पम्प से पूर्व, कोला पुल के पास एक कच्चे मार्ग से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी अरविन्द ने

पुलिस को बताया कि वो दोनों बेरोजगार हैं। जिसके चलते वो मादक पदार्थ की तस्करी करने लगे और मादक पदार्थ की तस्करी से मिलने वाले रुपये से अपने परिवार का पेट पाल रहे है।जो डोडा पोस्त बरामद हुए है उसे उन्होंने थाना मिर्जापुर क्षेत्र में गंगा चौराहै के पास एक डीसीएम चालक से पांच हजार रुपये में खरीदा था।आज वो लोग उक्त डोडा पोस्त अल्लाहगंज रोड पर स्थित होटलो एवं ढाबों पर ट्रक चालकों को फुटकर में बेचने के लिए निकले थे। लेकिन किसी ने मुखबरी कर दी और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बंधा में रविवार सुबह करीब 7:30 बजे मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत पर चल रहे मिट्टी खनन कार्य के दौरान 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बंधा निवासी सोभित (18) पुत्र रामबरन गांव के ही बीरपाल पुत्र दुर्जन के खेत से मिट्टी उठाने का कार्य कर रहा था और ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान गांव के ही चौकीदार मौके पर पहुंचे और कथित रूप से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि लाठी-डंडों से किए गए हमले में सोभित के सिर पर गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव के पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र ने अपनी निजी गाड़ी से घायल अवस्था में सोभित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मदनापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल मृतक के घर से लगभग 400 मीटर पश्चिम दिशा में बताया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की बात कही है। मृतक सोभित अविवाहित था। परिवार में माता सुखविंद्रा, बड़े भाई अंकित (20), बहन रजनी (15) सहित अन्य सदस्य हैं। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    2
    शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बंधा में रविवार सुबह करीब 7:30 बजे मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत पर चल रहे मिट्टी खनन कार्य के दौरान 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बंधा निवासी सोभित (18) पुत्र रामबरन गांव के ही बीरपाल पुत्र दुर्जन के खेत से मिट्टी उठाने का कार्य कर रहा था और ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान गांव के ही चौकीदार मौके पर पहुंचे और कथित रूप से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
बताया जा रहा है कि लाठी-डंडों से किए गए हमले में सोभित के सिर पर गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव के पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र ने अपनी निजी गाड़ी से घायल अवस्था में सोभित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मदनापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना स्थल मृतक के घर से लगभग 400 मीटर पश्चिम दिशा में बताया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की बात कही है।
मृतक सोभित अविवाहित था। परिवार में माता सुखविंद्रा, बड़े भाई अंकित (20), बहन रजनी (15) सहित अन्य सदस्य हैं। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ganesh Babu Gautam
    Ganesh Babu Gautam
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • करोड़ों की प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या, गाड़ियों की टक्कर के बाद मारी गई गोली
    2
    करोड़ों की प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या, गाड़ियों की टक्कर के बाद मारी गई गोली
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • #जलालाबाद_132 में नई हलचल : वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता ने 2027 के लिए ठोकी ताल #शहीदों_की_नगरी शाहजहांपुर से उठी सियासी दस्तक शाहजहांपुर। शहीदों की नगरी के अर्नव सर्जिकेयर हॉस्पिटल के स्वामी, समाजसेवी एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता पिछले काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं। बीते लगभग एक वर्ष से विधानसभा 132 परशुरामपुरी/जलालाबाद क्षेत्र में उनके द्वारा लगातार स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जनसेवा के इन कार्यक्रमों के माध्यम से वे आम जनता के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। हाल ही में डॉ. गुप्ता ने सुरेश कुमार खन्ना से लखनऊ स्थित राधारानी में मुलाकात की थी, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया था। सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें जलालाबाद विधानसभा 132 से “सबसे बेहतर विधायक कौन?” को लेकर जनता का रुझान चर्चा का विषय बना रहा। इन तमाम अटकलों के बीच आज डॉ. के.पी. गुप्ता ने मीडिया के सामने साफ शब्दों में घोषणा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में जलालाबाद विधानसभा 132 (परशुरामपुरी/जलालाबाद) से चुनाव मैदान में उतरने की बात कही। उनकी इस घोषणा के बाद क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए जनसमर्थन जुटा रहे डॉ. गुप्ता को 2027 में जनता कितना समर्थन देती है।
    1
    #जलालाबाद_132 में नई हलचल : वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता ने 2027 के लिए ठोकी ताल
#शहीदों_की_नगरी शाहजहांपुर से उठी सियासी दस्तक
शाहजहांपुर। शहीदों की नगरी के अर्नव सर्जिकेयर हॉस्पिटल के स्वामी, समाजसेवी एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता पिछले काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं। बीते लगभग एक वर्ष से विधानसभा 132 परशुरामपुरी/जलालाबाद क्षेत्र में उनके द्वारा लगातार स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जनसेवा के इन कार्यक्रमों के माध्यम से वे आम जनता के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
हाल ही में डॉ. गुप्ता ने सुरेश कुमार खन्ना से लखनऊ स्थित राधारानी में मुलाकात की थी, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया था। सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें जलालाबाद विधानसभा 132 से “सबसे बेहतर विधायक कौन?” को लेकर जनता का रुझान चर्चा का विषय बना रहा।
इन तमाम अटकलों के बीच आज डॉ. के.पी. गुप्ता ने मीडिया के सामने साफ शब्दों में घोषणा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में जलालाबाद विधानसभा 132 (परशुरामपुरी/जलालाबाद) से चुनाव मैदान में उतरने की बात कही। उनकी इस घोषणा के बाद क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए जनसमर्थन जुटा रहे डॉ. गुप्ता को 2027 में जनता कितना समर्थन देती है।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *महाशिवरात्रि पर्व व थाना क्षेत्रान्तर्गत रामचन्द्र मिशन एवं बण्डा में निकलने वाली शोभा यात्राओं के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक की बाईट।*
    1
    *महाशिवरात्रि पर्व व थाना क्षेत्रान्तर्गत रामचन्द्र मिशन एवं बण्डा में निकलने वाली शोभा यात्राओं के दृष्टिगत जनपद  पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियों के संबंध में  पुलिस अधीक्षक  की बाईट।*
    user_रज़ा पत्रकार शाहजहांपुर
    रज़ा पत्रकार शाहजहांपुर
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर के पुलिस गढ़िया रंगीन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम #खमरिया में पारिवारिक आपसी रंजिश के चलते मारपीट चली गोली से एक व्यक्ति की मृत्यु। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अफसर। पुलिस कार्यवाही के संबंध मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने विस्तार से बताया पूरा मामला।
    1
    उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर के पुलिस गढ़िया रंगीन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम #खमरिया में पारिवारिक आपसी रंजिश के चलते मारपीट चली गोली से एक व्यक्ति की मृत्यु। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अफसर।
पुलिस कार्यवाही के संबंध मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने विस्तार से बताया पूरा मामला।
    user_Imran Sagar
    Imran Sagar
    Lawyer तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाहजहांपुर, 14 फरवरी। प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने वाले आरोपी युवक को थाना सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी सतीश कुमार उर्फ हर्ष है। थाना सदर बाजार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया था की आरोपी युवक ने उसकी नाबालिग भांजी को प्रेमजाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया और जब वो गर्भवती हो गई तो आरोपी ने गर्भपात करवा दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के विरुद्ध पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं की मुकदमा दर्ज किया था।
    3
    शाहजहांपुर, 14 फरवरी।  प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने वाले आरोपी युवक को थाना सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पकड़ा गया आरोपी थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला  एमनजई जलालनगर निवासी सतीश कुमार उर्फ हर्ष है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया था की आरोपी युवक ने उसकी नाबालिग भांजी को प्रेमजाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया और जब वो गर्भवती हो गई तो आरोपी ने गर्भपात करवा दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के विरुद्ध पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं की मुकदमा दर्ज किया था।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहजहांपुर: मदनापुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, भतीजा घायल शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेटी के घर आए पिता की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा घायल हो गया। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, जनपद के कुनिया जमालपुर गांव में एक व्यक्ति अपनी बेटी के घर आए हुए थे। शुक्रवार सुबह वह अपने भतीजे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक हुई सड़क दुर्घटना में बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पिता को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं भतीजे का उपचार जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मदनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    2
    शाहजहांपुर: मदनापुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, भतीजा घायल
शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेटी के घर आए पिता की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा घायल हो गया। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, जनपद के कुनिया जमालपुर गांव में एक व्यक्ति अपनी बेटी के घर आए हुए थे। शुक्रवार सुबह वह अपने भतीजे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक हुई सड़क दुर्घटना में बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।
हादसे में पिता को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं भतीजे का उपचार जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मदनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.