logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शराब के पैसे न देने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, अवैध खनन स्थल पर हुआ खूनी विवाद शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बंधा में रविवार सुबह करीब 7:30 बजे मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत पर चल रहे मिट्टी खनन कार्य के दौरान 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बंधा निवासी सोभित (18) पुत्र रामबरन गांव के ही बीरपाल पुत्र दुर्जन के खेत से मिट्टी उठाने का कार्य कर रहा था और ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान गांव के ही चौकीदार मौके पर पहुंचे और कथित रूप से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि लाठी-डंडों से किए गए हमले में सोभित के सिर पर गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव के पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र ने अपनी निजी गाड़ी से घायल अवस्था में सोभित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मदनापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल मृतक के घर से लगभग 400 मीटर पश्चिम दिशा में बताया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की बात कही है। मृतक सोभित अविवाहित था। परिवार में माता सुखविंद्रा, बड़े भाई अंकित (20), बहन रजनी (15) सहित अन्य सदस्य हैं। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

1 hr ago
user_Ganesh Babu Gautam
Ganesh Babu Gautam
Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

शराब के पैसे न देने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, अवैध खनन स्थल पर हुआ खूनी विवाद शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बंधा में रविवार सुबह करीब 7:30 बजे मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत पर चल रहे मिट्टी खनन कार्य के दौरान 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बंधा निवासी सोभित (18) पुत्र रामबरन गांव के ही बीरपाल पुत्र दुर्जन के खेत से मिट्टी उठाने का कार्य कर रहा था और ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान गांव के ही चौकीदार मौके पर पहुंचे और कथित रूप से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि लाठी-डंडों से किए गए हमले में सोभित के सिर

b44b79d0-1cb4-4642-84a0-5f3cfc0a98e3

पर गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव के पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र ने अपनी निजी गाड़ी से घायल अवस्था में सोभित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मदनापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल मृतक के घर से लगभग 400 मीटर पश्चिम दिशा में बताया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की बात कही है। मृतक सोभित अविवाहित था। परिवार में माता सुखविंद्रा, बड़े भाई अंकित (20), बहन रजनी (15) सहित अन्य सदस्य हैं। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहांपुर,14 फरवरी। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव खमरिया में जमीनी विवाद के चलते भतीजो ने कार सवार चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी।मृतक  खमरिया गांव का रहने वाला वीरेश सिंह है जो की अपने एक भतीजे के कार से जा रहे थे कार में कुछ अन्य लोग भी सवार थे। इसी बीच थार व अन्य वाहनों से पीछा कर रहे अन्य भतीजो ने रास्ते मे वीरेश की कार को कई बार टक्कर मारी, कार सड़क किनारे खाई में उतर गई। वीरेश ने भागने का प्रयास किया तो भतीजो ने उन्हें गोली मार दी जिसे उनकी मौत हो गई।इस घटना में वीरेश के साथ जा रहा भतीजा और कार सवार अन्य लोग भी घायल हो गए। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियो की तलाश शुरू कर दी।
    1
    शाहजहांपुर,14 फरवरी। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव खमरिया में जमीनी विवाद के चलते भतीजो ने कार सवार चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी।मृतक  खमरिया गांव का रहने वाला वीरेश सिंह है जो की अपने एक भतीजे के कार से जा रहे थे कार में कुछ अन्य लोग भी सवार थे। इसी बीच थार व अन्य वाहनों से पीछा कर रहे अन्य भतीजो ने रास्ते मे वीरेश की कार को कई बार टक्कर मारी, कार सड़क किनारे खाई में उतर गई। वीरेश ने भागने का प्रयास किया तो भतीजो ने उन्हें गोली मार दी जिसे उनकी मौत हो गई।इस घटना में वीरेश के साथ जा रहा भतीजा और कार सवार अन्य लोग भी घायल हो गए। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियो की तलाश शुरू कर दी।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, सीएचसी में भर्ती जलालाबाद/शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम भटादेवर निवासी देवेन्द्र यादव (लगभग 32 वर्ष), पुत्र धनपाल, रविवार देर रात करीब 11:30 बजे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गंगा एक्सप्रेसवे पर ढका गांव के पास की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेन्द्र यादव अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी उनकी बाइक की किसी अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जलालाबाद भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    1
    गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, सीएचसी में भर्ती
जलालाबाद/शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम भटादेवर निवासी देवेन्द्र यादव (लगभग 32 वर्ष), पुत्र धनपाल, रविवार देर रात करीब 11:30 बजे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गंगा एक्सप्रेसवे पर ढका गांव के पास की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेन्द्र यादव अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी उनकी बाइक की किसी अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जलालाबाद भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • खुटार पुलिस ने शातिर चोर किया गिरफ्तार शाहजहाँपुर, 15 फरवरी 2026। थाना खुटार पुलिस टीम ने चोरी के एक मामले में वांछित शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। मोबाइल चोरी का मामला दिनांक 14 फरवरी 2026 को वादी पुनीत कुमार मिश्रा निवासी ग्राम नवदिया मलकंठ ने अपना वन प्लस मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट थाना खुटार में दर्ज कराई थी। इस संबंध में मु0अ0सं0 40/2026 धारा 305/352/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी 15 फरवरी 2026 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संतोष मिश्रा (40 वर्ष) निवासी ग्राम नवदिया मनकंठ को ग्राम ढकना लहिया मोड़, पूरनपुर रोड से लगभग 11:40 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किया गया वन प्लस मोबाइल बरामद हुआ। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट एवं चोरी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसका आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस टीम इस सराहनीय कार्यवाही में उ0नि0 अंकुर कुमार एवं का0 2205 सिकन्दर सिंह मलिक की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    खुटार पुलिस ने शातिर चोर किया गिरफ्तार
शाहजहाँपुर, 15 फरवरी 2026।
थाना खुटार पुलिस टीम ने चोरी के एक मामले में वांछित शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
मोबाइल चोरी का मामला
दिनांक 14 फरवरी 2026 को वादी पुनीत कुमार मिश्रा निवासी ग्राम नवदिया मलकंठ ने अपना वन प्लस मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट थाना खुटार में दर्ज कराई थी। इस संबंध में मु0अ0सं0 40/2026 धारा 305/352/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
15 फरवरी 2026 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संतोष मिश्रा (40 वर्ष) निवासी ग्राम नवदिया मनकंठ को ग्राम ढकना लहिया मोड़, पूरनपुर रोड से लगभग 11:40 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किया गया वन प्लस मोबाइल बरामद हुआ। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट एवं चोरी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसका आपराधिक इतिहास रहा है।
पुलिस टीम
इस सराहनीय कार्यवाही में उ0नि0 अंकुर कुमार एवं का0 2205 सिकन्दर सिंह मलिक की विशेष भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बेटी के घर से लौट रहे पिता की बाइक खंभे से टकराई, 52 वर्षीय तेजपाल की दर्दनाक मौत; भतीजा घायल शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव कुनिया जमालपुर के पास रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में 52 वर्षीय तेजपाल पुत्र द्वारिका निवासी गांव पीपरोला बंजर, थाना कांट की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि तेजपाल दो दिन पूर्व अपनी पत्नी गीता देवी के साथ बेटी पूजा के घर गांव कुनिया जमालपुर आए थे। उनके साथ भतीजा अखिलेश (18) पुत्र मनोहर निवासी रामनगर टीयूटी, थाना मिश्रिख, जिला सीतापुर भी था। रविवार सुबह करीब 10 बजे तेजपाल भतीजे के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। गांव से बाहर गुमटा गांव की मोड़ पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में तेजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अखिलेश को भी चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तेजपाल को मृत घोषित कर दिया। अखिलेश का उपचार जारी है। मृतक अपने पीछे पत्नी गीता देवी, दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। बड़े बेटे सुनील विवाहित हैं। बेटी पूजा की शादी कुनिया जमालपुर में हुई है। छोटा बेटा अनिल (20) और बेटी रोशनी (16) अविवाहित हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
    2
    बेटी के घर से लौट रहे पिता की बाइक खंभे से टकराई, 52 वर्षीय तेजपाल की दर्दनाक मौत; भतीजा घायल
शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव कुनिया जमालपुर के पास रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में 52 वर्षीय तेजपाल पुत्र द्वारिका निवासी गांव पीपरोला बंजर, थाना कांट की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि तेजपाल दो दिन पूर्व अपनी पत्नी गीता देवी के साथ बेटी पूजा के घर गांव कुनिया जमालपुर आए थे। उनके साथ भतीजा अखिलेश (18) पुत्र मनोहर निवासी रामनगर टीयूटी, थाना मिश्रिख, जिला सीतापुर भी था। रविवार सुबह करीब 10 बजे तेजपाल भतीजे के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। गांव से बाहर गुमटा गांव की मोड़ पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।
हादसे में तेजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अखिलेश को भी चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तेजपाल को मृत घोषित कर दिया। अखिलेश का उपचार जारी है।
मृतक अपने पीछे पत्नी गीता देवी, दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। बड़े बेटे सुनील विवाहित हैं। बेटी पूजा की शादी कुनिया जमालपुर में हुई है। छोटा बेटा अनिल (20) और बेटी रोशनी (16) अविवाहित हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
    user_Ganesh Babu Gautam
    Ganesh Babu Gautam
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहजहांपुर कांट थाना का निरीक्षण सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर
    1
    शाहजहांपुर कांट थाना का निरीक्षण सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Samajsevi Kumar Sagar
    1
    Post by Samajsevi Kumar Sagar
    user_Samajsevi Kumar Sagar
    Samajsevi Kumar Sagar
    Social worker शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *महाशिवरात्रि पर्व व थाना क्षेत्रान्तर्गत रामचन्द्र मिशन एवं बण्डा में निकलने वाली शोभा यात्राओं के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक की बाईट।*
    1
    *महाशिवरात्रि पर्व व थाना क्षेत्रान्तर्गत रामचन्द्र मिशन एवं बण्डा में निकलने वाली शोभा यात्राओं के दृष्टिगत जनपद  पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियों के संबंध में  पुलिस अधीक्षक  की बाईट।*
    user_रज़ा पत्रकार शाहजहांपुर
    रज़ा पत्रकार शाहजहांपुर
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शाहजहांपुर, 14 फरवरी। जलालाबाद पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करो को गिरफ्तार कर लिया। तस्करो के कब्जे से छह किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार,पकड़े गए तस्कर कलान थाना क्षेत्र के गांव चौरा बगरखेत निवासी अरविन्द सक्सेना तथा मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव जरीयनपुर निवासी अखिलेश राठौर उर्फ नन्हे है।दोनों तस्करो को पुलिस ने कसारी पेट्रोल पम्प से पूर्व, कोला पुल के पास एक कच्चे मार्ग से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी अरविन्द ने पुलिस को बताया कि वो दोनों बेरोजगार हैं। जिसके चलते वो मादक पदार्थ की तस्करी करने लगे और मादक पदार्थ की तस्करी से मिलने वाले रुपये से अपने परिवार का पेट पाल रहे है।जो डोडा पोस्त बरामद हुए है उसे उन्होंने थाना मिर्जापुर क्षेत्र में गंगा चौराहै के पास एक डीसीएम चालक से पांच हजार रुपये में खरीदा था।आज वो लोग उक्त डोडा पोस्त अल्लाहगंज रोड पर स्थित होटलो एवं ढाबों पर ट्रक चालकों को फुटकर में बेचने के लिए निकले थे। लेकिन किसी ने मुखबरी कर दी और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया ।
    2
    शाहजहांपुर, 14 फरवरी। जलालाबाद पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करो को गिरफ्तार कर लिया। तस्करो के कब्जे से छह किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार,पकड़े गए तस्कर कलान थाना क्षेत्र के गांव चौरा बगरखेत निवासी अरविन्द सक्सेना तथा मिर्जापुर  थाना क्षेत्र के गांव जरीयनपुर निवासी अखिलेश राठौर उर्फ नन्हे है।दोनों तस्करो को पुलिस ने कसारी पेट्रोल पम्प से पूर्व, कोला पुल के पास एक कच्चे मार्ग से गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी अरविन्द ने पुलिस को बताया कि वो दोनों बेरोजगार हैं। जिसके चलते वो मादक पदार्थ की तस्करी करने लगे और मादक पदार्थ की तस्करी से मिलने वाले रुपये से अपने परिवार का पेट पाल रहे है।जो डोडा पोस्त बरामद हुए है उसे उन्होंने थाना मिर्जापुर क्षेत्र में गंगा चौराहै के पास एक डीसीएम चालक से पांच हजार रुपये में खरीदा था।आज वो लोग उक्त डोडा पोस्त अल्लाहगंज रोड पर स्थित होटलो एवं ढाबों पर ट्रक चालकों को फुटकर में बेचने के लिए निकले थे। लेकिन किसी ने मुखबरी कर दी और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया ।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.