खंभे से टकराई बाइक अधेड़ की मौत: बेटी के घर से वापस जा रहे पिता की खंभे से टकराई मोटरसाइकिल हुई मौत भतीजा भी घायल बेटी के घर से लौट रहे पिता की बाइक खंभे से टकराई, 52 वर्षीय तेजपाल की दर्दनाक मौत; भतीजा घायल शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव कुनिया जमालपुर के पास रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में 52 वर्षीय तेजपाल पुत्र द्वारिका निवासी गांव पीपरोला बंजर, थाना कांट की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि तेजपाल दो दिन पूर्व अपनी पत्नी गीता देवी के साथ बेटी पूजा के घर गांव कुनिया जमालपुर आए थे। उनके साथ भतीजा अखिलेश (18) पुत्र मनोहर निवासी रामनगर टीयूटी, थाना मिश्रिख, जिला सीतापुर भी था। रविवार सुबह करीब 10 बजे तेजपाल भतीजे के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। गांव से बाहर गुमटा गांव की मोड़ पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में तेजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अखिलेश को भी चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तेजपाल को मृत घोषित कर दिया। अखिलेश का उपचार जारी है। मृतक अपने पीछे पत्नी गीता देवी, दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। बड़े बेटे सुनील विवाहित हैं। बेटी पूजा की शादी कुनिया जमालपुर में हुई है। छोटा बेटा अनिल (20) और बेटी रोशनी (16) अविवाहित हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
खंभे से टकराई बाइक अधेड़ की मौत: बेटी के घर से वापस जा रहे पिता की खंभे से टकराई मोटरसाइकिल हुई मौत भतीजा भी घायल बेटी के घर से लौट रहे पिता की बाइक खंभे से टकराई, 52 वर्षीय तेजपाल की दर्दनाक मौत; भतीजा घायल शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव कुनिया जमालपुर के पास रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में 52 वर्षीय तेजपाल पुत्र द्वारिका निवासी गांव पीपरोला बंजर, थाना कांट की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि तेजपाल दो दिन पूर्व अपनी पत्नी गीता देवी के साथ बेटी पूजा के घर गांव कुनिया जमालपुर आए थे। उनके साथ भतीजा अखिलेश (18) पुत्र मनोहर निवासी रामनगर टीयूटी, थाना मिश्रिख, जिला
सीतापुर भी था। रविवार सुबह करीब 10 बजे तेजपाल भतीजे के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। गांव से बाहर गुमटा गांव की मोड़ पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में तेजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अखिलेश को भी चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तेजपाल को मृत घोषित कर दिया। अखिलेश का उपचार जारी है। मृतक अपने पीछे पत्नी गीता देवी, दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। बड़े बेटे सुनील विवाहित हैं। बेटी पूजा की शादी कुनिया जमालपुर में हुई है। छोटा बेटा अनिल (20) और बेटी रोशनी (16) अविवाहित हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
- शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बंधा में रविवार सुबह करीब 7:30 बजे मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत पर चल रहे मिट्टी खनन कार्य के दौरान 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बंधा निवासी सोभित (18) पुत्र रामबरन गांव के ही बीरपाल पुत्र दुर्जन के खेत से मिट्टी उठाने का कार्य कर रहा था और ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान गांव के ही चौकीदार मौके पर पहुंचे और कथित रूप से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि लाठी-डंडों से किए गए हमले में सोभित के सिर पर गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव के पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र ने अपनी निजी गाड़ी से घायल अवस्था में सोभित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मदनापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल मृतक के घर से लगभग 400 मीटर पश्चिम दिशा में बताया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की बात कही है। मृतक सोभित अविवाहित था। परिवार में माता सुखविंद्रा, बड़े भाई अंकित (20), बहन रजनी (15) सहित अन्य सदस्य हैं। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।2
- करोड़ों की प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या, गाड़ियों की टक्कर के बाद मारी गई गोली2
- Post by MAHARAJ SINGH1
- #जलालाबाद_132 में नई हलचल : वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता ने 2027 के लिए ठोकी ताल #शहीदों_की_नगरी शाहजहांपुर से उठी सियासी दस्तक शाहजहांपुर। शहीदों की नगरी के अर्नव सर्जिकेयर हॉस्पिटल के स्वामी, समाजसेवी एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता पिछले काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं। बीते लगभग एक वर्ष से विधानसभा 132 परशुरामपुरी/जलालाबाद क्षेत्र में उनके द्वारा लगातार स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जनसेवा के इन कार्यक्रमों के माध्यम से वे आम जनता के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। हाल ही में डॉ. गुप्ता ने सुरेश कुमार खन्ना से लखनऊ स्थित राधारानी में मुलाकात की थी, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया था। सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें जलालाबाद विधानसभा 132 से “सबसे बेहतर विधायक कौन?” को लेकर जनता का रुझान चर्चा का विषय बना रहा। इन तमाम अटकलों के बीच आज डॉ. के.पी. गुप्ता ने मीडिया के सामने साफ शब्दों में घोषणा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में जलालाबाद विधानसभा 132 (परशुरामपुरी/जलालाबाद) से चुनाव मैदान में उतरने की बात कही। उनकी इस घोषणा के बाद क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए जनसमर्थन जुटा रहे डॉ. गुप्ता को 2027 में जनता कितना समर्थन देती है।1
- *महाशिवरात्रि पर्व व थाना क्षेत्रान्तर्गत रामचन्द्र मिशन एवं बण्डा में निकलने वाली शोभा यात्राओं के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक की बाईट।*1
- उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर के पुलिस गढ़िया रंगीन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम #खमरिया में पारिवारिक आपसी रंजिश के चलते मारपीट चली गोली से एक व्यक्ति की मृत्यु। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अफसर। पुलिस कार्यवाही के संबंध मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने विस्तार से बताया पूरा मामला।1
- शाहजहांपुर, 14 फरवरी। प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने वाले आरोपी युवक को थाना सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी सतीश कुमार उर्फ हर्ष है। थाना सदर बाजार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया था की आरोपी युवक ने उसकी नाबालिग भांजी को प्रेमजाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया और जब वो गर्भवती हो गई तो आरोपी ने गर्भपात करवा दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के विरुद्ध पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं की मुकदमा दर्ज किया था।3
- शाहजहांपुर: मदनापुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, भतीजा घायल शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेटी के घर आए पिता की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा घायल हो गया। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, जनपद के कुनिया जमालपुर गांव में एक व्यक्ति अपनी बेटी के घर आए हुए थे। शुक्रवार सुबह वह अपने भतीजे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक हुई सड़क दुर्घटना में बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पिता को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं भतीजे का उपचार जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मदनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।2
- Post by MAHARAJ SINGH1