logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गर्रा नदी से नहीं बंद हो रहा बिना परमिट के बालू खनन। माफियाओं के हौसले बुलंद। तिलहर-जिला स्तर से भले ही कोई कार्यवाही होती रहे लेकिन स्थानीय स्तर पर खनन माफियाओं के आगे प्रशासन नतमस्तक सा लगता है क्योंकि तमाम फजीहतों के बाद भी तिलहर तहसील के रटा गांव स्थित गर्रा नदी से बालू का खनन बन्द नहीं होता। लगभग 1 माह पूर्व वायरल हुए वीडियो के बाद भी खनन माफियाओं के आगे स्थानीय प्रशासन की एक नहीं चली क्योंकि बालू का खनन लगातार जारी है। तिलहर/निगोही मार्ग स्थित रटा गांव में रोड किनारे खेतों के बीच से गर्रा नदी को जाता कच्चा रास्ता बालू खनन माफियाओं के लिए सबसे बेहतर रास्ता बन गया है जहां से रात के 12 बजे के बाद बालू खनन कर ट्रॉलियों भरा जाता और उन्हें टैक्टर से सरपट खींच कर मंजिल तक सुबह 6 बजे से पहले तक समाप्त हो जाता है और यह प्रतिदिन की प्रक्रिया रहती है। इनके सरपट दौड़ते और मंजिल तक पहुंचने के बीच अनेक पुलिस की गस्त मिलती जरूर है लेकिन मजाल है कोई रोकटोक हो।

2 hrs ago
user_Imran Sagar
Imran Sagar
Lawyer तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

गर्रा नदी से नहीं बंद हो रहा बिना परमिट के बालू खनन। माफियाओं के हौसले बुलंद। तिलहर-जिला स्तर से भले ही कोई कार्यवाही होती रहे लेकिन स्थानीय स्तर पर खनन माफियाओं के आगे प्रशासन नतमस्तक सा लगता है क्योंकि तमाम फजीहतों के बाद भी तिलहर तहसील के रटा गांव स्थित गर्रा नदी से बालू का खनन बन्द नहीं होता। लगभग 1 माह पूर्व वायरल हुए वीडियो के बाद भी खनन माफियाओं के आगे स्थानीय प्रशासन की एक नहीं चली क्योंकि बालू का खनन लगातार जारी है। तिलहर/निगोही मार्ग स्थित रटा गांव में रोड किनारे खेतों के बीच से गर्रा नदी को जाता कच्चा रास्ता बालू खनन माफियाओं के लिए सबसे बेहतर रास्ता बन गया है जहां से रात के 12 बजे के बाद बालू खनन कर ट्रॉलियों भरा जाता और उन्हें टैक्टर से सरपट खींच कर मंजिल तक सुबह 6 बजे से पहले तक समाप्त हो जाता है और यह प्रतिदिन की प्रक्रिया रहती है। इनके सरपट दौड़ते और मंजिल तक पहुंचने के बीच अनेक पुलिस की गस्त मिलती जरूर है लेकिन मजाल है कोई रोकटोक हो।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बंधा में रविवार सुबह करीब 7:30 बजे मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत पर चल रहे मिट्टी खनन कार्य के दौरान 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बंधा निवासी सोभित (18) पुत्र रामबरन गांव के ही बीरपाल पुत्र दुर्जन के खेत से मिट्टी उठाने का कार्य कर रहा था और ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान गांव के ही चौकीदार मौके पर पहुंचे और कथित रूप से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि लाठी-डंडों से किए गए हमले में सोभित के सिर पर गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव के पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र ने अपनी निजी गाड़ी से घायल अवस्था में सोभित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मदनापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल मृतक के घर से लगभग 400 मीटर पश्चिम दिशा में बताया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की बात कही है। मृतक सोभित अविवाहित था। परिवार में माता सुखविंद्रा, बड़े भाई अंकित (20), बहन रजनी (15) सहित अन्य सदस्य हैं। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    2
    शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बंधा में रविवार सुबह करीब 7:30 बजे मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत पर चल रहे मिट्टी खनन कार्य के दौरान 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बंधा निवासी सोभित (18) पुत्र रामबरन गांव के ही बीरपाल पुत्र दुर्जन के खेत से मिट्टी उठाने का कार्य कर रहा था और ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान गांव के ही चौकीदार मौके पर पहुंचे और कथित रूप से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
बताया जा रहा है कि लाठी-डंडों से किए गए हमले में सोभित के सिर पर गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव के पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र ने अपनी निजी गाड़ी से घायल अवस्था में सोभित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मदनापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना स्थल मृतक के घर से लगभग 400 मीटर पश्चिम दिशा में बताया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की बात कही है।
मृतक सोभित अविवाहित था। परिवार में माता सुखविंद्रा, बड़े भाई अंकित (20), बहन रजनी (15) सहित अन्य सदस्य हैं। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ganesh Babu Gautam
    Ganesh Babu Gautam
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
  • शाहजहांपुर: मदनापुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, भतीजा घायल शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेटी के घर आए पिता की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा घायल हो गया। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, जनपद के कुनिया जमालपुर गांव में एक व्यक्ति अपनी बेटी के घर आए हुए थे। शुक्रवार सुबह वह अपने भतीजे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक हुई सड़क दुर्घटना में बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पिता को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं भतीजे का उपचार जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मदनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    2
    शाहजहांपुर: मदनापुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, भतीजा घायल
शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेटी के घर आए पिता की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा घायल हो गया। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, जनपद के कुनिया जमालपुर गांव में एक व्यक्ति अपनी बेटी के घर आए हुए थे। शुक्रवार सुबह वह अपने भतीजे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक हुई सड़क दुर्घटना में बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।
हादसे में पिता को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं भतीजे का उपचार जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मदनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *महाशिवरात्रि पर्व व थाना क्षेत्रान्तर्गत रामचन्द्र मिशन एवं बण्डा में निकलने वाली शोभा यात्राओं के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक की बाईट।*
    1
    *महाशिवरात्रि पर्व व थाना क्षेत्रान्तर्गत रामचन्द्र मिशन एवं बण्डा में निकलने वाली शोभा यात्राओं के दृष्टिगत जनपद  पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियों के संबंध में  पुलिस अधीक्षक  की बाईट।*
    user_रज़ा पत्रकार शाहजहांपुर
    रज़ा पत्रकार शाहजहांपुर
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जलालाबाद के सरस्वती ज्ञान मंदिर में वार्षिक उत्सव की धूम, रंगारंग प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर 👉समाजसेवी डॉ. के.पी. गुप्ता रहे मुख्य अतिथि, बच्चों की प्रतिभा देख अभिभूत हुए अभिभावक शाहजहांपुर। जलालाबाद (परशुरामपुरी) क्षेत्र स्थित पिटारमऊ रोड पर संचालित सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. के.पी. गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों का दिल जीत लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से परिसर गूंजता रहा। मुख्य अतिथि डॉ. के.पी. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम बनते हैं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा और अभिभावकों ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
    1
    जलालाबाद के सरस्वती ज्ञान मंदिर में वार्षिक उत्सव की धूम, रंगारंग प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर
👉समाजसेवी डॉ. के.पी. गुप्ता रहे मुख्य अतिथि, बच्चों की प्रतिभा देख अभिभूत हुए अभिभावक
शाहजहांपुर। जलालाबाद (परशुरामपुरी) क्षेत्र स्थित पिटारमऊ रोड पर संचालित सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. के.पी. गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों का दिल जीत लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से परिसर गूंजता रहा।
मुख्य अतिथि डॉ. के.पी. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम बनते हैं।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा और अभिभावकों ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Samajsevi Kumar Sagar
    1
    Post by Samajsevi Kumar Sagar
    user_Samajsevi Kumar Sagar
    Samajsevi Kumar Sagar
    Social worker शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • तहसील तिलहर में शेरगढ़ से हरवानपुर रोड पर, दोनों गांव के बीच, बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन। अधिकारी मौन।
    1
    तहसील तिलहर में शेरगढ़ से हरवानपुर रोड पर, दोनों गांव के बीच, बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन। अधिकारी मौन।
    user_Imran Sagar
    Imran Sagar
    Lawyer तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • : 6 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    2
    : 6 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.