Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोली चलने से एक व्यक्ति की मृत्यु, एएसपी ग्रामीण ने दी जानकारी
अशोक मैथिल
गोली चलने से एक व्यक्ति की मृत्यु, एएसपी ग्रामीण ने दी जानकारी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by अशोक मैथिल1
- aisa rod ban raha hai gao ka paraur ka2
- मानवता और सेवा भाव की मिसाल बने निरीक्षक मोहम्मद कामिल, जरूरतमंदों और कांवरियों की सेवा से जीता लोगों का दिल फर्रुखाबाद। जनपद में अपनी अलग पहचान बनाने वाले और देशभक्ति के साथ समाज सेवा में अग्रणी निरीक्षक पुलिस लाइन फतेहगढ़ मोहम्मद कामिल ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्होंने तामेश्वर मंदिर के बाहर बैठे महिला, पुरुष वृद्धजनों और बच्चों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना और उन्हें सहयोग प्रदान किया। निरीक्षक मोहम्मद कामिल ने मंदिर परिसर के बाहर मौजूद जरूरतमंदों को अपने हाथों से फल वितरित किए। पुलिस अधिकारी को अपने बीच पाकर वृद्धजनों और बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। इस दौरान उन्होंने सभी से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। निरीक्षक मोहम्मद कामिल का सेवा भाव केवल एक अवसर तक सीमित नहीं है, बल्कि वह लंबे समय से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। थाना राजेपुर में नियुक्ति के दौरान उन्होंने सावन माह में आने वाले कांवरियों की लगातार सेवा की और उनके लिए खाने-पीने सहित आवश्यक व्यवस्थाएं कराईं, जिसकी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की गई थी। वहीं थाना कायमगंज में तैनाती के दौरान दीपावली के अवसर पर उन्होंने सड़क किनारे दीये बेच रहे दो छोटे बच्चों की पूरी दुकान से सभी दीये खरीद लिए और उन्हें दीपावली मनाने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। निरीक्षक की इस पहल की जनपद भर में खूब प्रशंसा हुई और लोगों ने इसे मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इसके अलावा निरीक्षक मोहम्मद कामिल समय-समय पर वृद्धाश्रम फर्रुखाबाद पहुंचकर वहां रह रहे वृद्धजनों को जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराते हैं और त्योहारों के अवसर पर उनके साथ समय बिताकर उनका मनोबल बढ़ाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निरीक्षक मोहम्मद कामिल का यह मानवीय चेहरा समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनकी यह पहल न केवल जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है। निरीक्षक मोहम्मद कामिल की यह पहल एक बार फिर यह संदेश देती है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा के साथ निभा रही है।3
- जलालाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा खेत में लगे कंटीले तार में उलझी बाइक, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव ढका ता उजेरा के पास मढ़िया गुसाईं रोड पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। कटराथाना क्षेत्र के ग्राम फिलनगर निवासी विकास मौर्या (35 वर्ष), विवेक कुमार (15 वर्ष) व जितिन मौर्य (22 वर्ष) सहित चार लोग हीरो स्प्लेंडर बाइक (UP 27 BC 3141) से जा रहे थे। बताया गया कि सभी करीब 50 लोगों के साथ कांवड़ लेकर आ रहे थे। बाइक चालक के अनुसार रास्ते में उनकी कांवड़ को किसी ने खंडित कर दिया, जिसके बाद वे पीछे भाग रहे थे। इसी दौरान अचानक मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेत में जा घुसी, जहां लगे कंटीले तार (आरी वाले तार) में उलझ गई। हादसे में विकास मौर्या के पैर व सीने में गहरा तार लगने से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य युवक भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।3
- फर्रुखाबाद अमृतपुर व्यूरो रिपोर्ट अमृतपुर का स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर एक बार फिर एकता का केंद्र बना ।1
- शाहजहांपुर की नगर जलालाबाद के परशुरामपुरी,मे शहीद स्तंभ पर शनिवार की रात करीब 7:00 बजे एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया.2019 के पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 वीर जवानों की स्मृति में हिंदू युवा वाहिनी परशुरामपुरी के कार्यकर्ताओं ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की1
- खबर फरुखाबाद से पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि फर्रुखाबाद के टाउन हॉल चिलसरा मार्ग स्थित शीतला माता के मंदिर के प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने प्रखंड बैठक कर लोगों के अन्दर एक हिंदुत्व की भावना जागृत की विश्व हिंदू परिषद ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों को दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी दो मिनट का मौन रखा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने पदाधिकारी की सहमती से विजय कुमार को प्रखंड कार्य अध्यक्ष एवं रूपलाल शाक्य को प्रखंड उपाध्यक्ष की घोषणा की इस मौके पर अखिलेश मिश्रा जिला मंत्री मुकेश बाथम जिला अध्यक्ष ऋषभ विभाग संगठन मंत्री अभिषेक विभाग संयोजक रोहण मिश्रा जिला सहसंयोजक सिद्धार्थ सिंह नगर मंत्री आर्यन मिश्रा नगर संयोजक नितिन गुप्ता भैयालाल साहब सुशील पाल रणजीत सैनी लगभग चार दर्जन से अधिक लोग इस बैठक में मौजूद रहे1
- शाहजहांपुर। महादेव की भक्ति के महापर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर राजधानी पटना देवकली शिव मंदिर में भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के सुबह से ही मंदिर के कपाट खुलते ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बेलपत्र, धतूरा, दूध और गंगाजल लेकर पहुंचे भक्तों की कतारें मंदिर परिसर से बाहर सड़कों तक लंबी नजर आईं। पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘ओम नमः शिवाय’ के नारों से गुंजायमान रहा।1