logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संयुक्त प्रेस क्लब की बैठक में 60 से अधिक पत्रकारों ने ली सदस्यता, डीबीए पदाधिकारियों का हुआ सम्मान इटावा। इटावा में संयुक्त प्रेस क्लब की कार्यकारिणी की पूर्व निर्धारित बैठक रविवार को प्रेस क्लब भवन (सूचना कार्यालय) के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में प्रेस एवं मीडिया से जुड़े 60 से अधिक पत्रकारों ने सदस्यता ग्रहण करने हेतु आवेदन पत्र भरे और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संयुक्त प्रेस क्लब की ओर से डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) इटावा के हाल ही में निर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, महामंत्री नितिन तिवारी एडवोकेट एवं कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी एडवोकेट का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार एवं क्लब संरक्षक गणेश ज्ञानार्थी ने कहा कि लगभग तीन दशक पूर्व स्थापित संयुक्त प्रेस क्लब आज पुनः पत्रकार एकता का नया अध्याय लिखने जा रहा है। उन्होंने संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र भसीन, महामंत्री सुधीर मिश्र सहित पूरी कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि संगठन पत्रकारिता के मानदंडों और पत्रकार हितों की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। वरिष्ठ पत्रकार खादिम अब्बास ने कहा कि जो संगठन अपने पूर्वजों और वरिष्ठ पत्रकारों के योगदान को याद रखते हैं, वही आगे बढ़ते हैं। उन्होंने स्व. पं. देवीदयाल दुबे, प्रताप सिंह चौहान, डॉ. नगेन्द्र द्विवेदी, लालाराम चतुर्वेदी, राम नारायण गुप्ता और जुनैद तैमूरी जैसे दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं वरिष्ठ पत्रकार धर्मलाल चतुर्वेदी ने पत्रकारिता को अन्याय के खिलाफ संघर्ष का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि पत्रकार हर परिस्थिति में समाज की आवाज उठाता है। सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डीबीए अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता और पत्रकार दोनों ही न्याय दिलाने का कार्य करते हैं, इसलिए दोनों के बीच आत्मीय संबंध हैं। उन्होंने पत्रकारों की कानूनी सहायता के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। डीबीए महामंत्री नितिन तिवारी ने भी संगठन के प्रति आभार जताया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र भसीन ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों की समस्याओं का समाधान, उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने शीघ्र ही जिला एवं नगर कार्यकारिणी के गठन के साथ पत्रकार प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित करने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुधीर मिश्र ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष मसूद तैमूरी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अध्यक्ष अन्नू चौरसिया, संगठन सचिव रघुवीर यादव सहित करीब 70 पत्रकार उपस्थित रहे। अंत में संयुक्त प्रेस क्लब की ओर से जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला का सभागार उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

4 hrs ago
user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
c8bc858e-048c-4231-b63c-5298d56e1c28

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी में यूपी पुलिस के जवान का सड़क पर तांडव कैमरा देखते ही शांत हो गया पुलिस का जवान लोगों ने वीडीओ बना कर सोशल मिडिया पर किया वायरल शराब के नशे के बाद वसूली और आम नागरिक से अभद्रता का आरोप। अमेठी थाने में तैनात बताया जा रहा है मनीष कुमार नामक सिपाही। जिले के अमेठी थाने के बायपास का बताया जा रहा पूरा मामला
    1
    अमेठी में यूपी पुलिस के जवान का सड़क पर तांडव
कैमरा देखते ही शांत हो गया पुलिस का जवान
लोगों ने वीडीओ बना कर सोशल मिडिया पर किया वायरल
शराब के नशे के बाद वसूली और आम नागरिक से अभद्रता का आरोप।
अमेठी थाने में तैनात बताया जा रहा है मनीष कुमार नामक सिपाही।
जिले के अमेठी थाने के बायपास का बताया जा रहा पूरा मामला
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Urvashi singh
    2
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by LBK supar fast live News TV
    1
    Post by LBK supar fast live News TV
    user_LBK supar fast live News TV
    LBK supar fast live News TV
    पत्रकार इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by मोनू ब्लॉक उपाध्यक्ष Baghel
    2
    Post by मोनू ब्लॉक उपाध्यक्ष Baghel
    user_मोनू ब्लॉक उपाध्यक्ष Baghel
    मोनू ब्लॉक उपाध्यक्ष Baghel
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु शहर के मुख्य चौराहे पर लगायें गये लाखों रुपये के सी सी कैमरे तोड़ दिये गये तथा उनके बैटरा बाक्स अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी करके ले गये। शहर में पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने व शहर के मुख्य चौराहों पर लगने वाले जाम से यातायात को निजात दिलाने तथा अराजकतत्वों पर अंकुश लगाने के लिए निवर्तमान एस एस पी मंजिल सैनी द्वारा शासन के खर्चे पर लाखों रुपये के सी सी कैमरे हर मुख्य चौराहे तहसील चौराहा, बल्देव चौराहा, नगर पालिका चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा व शास्त्री चौराहे सहित कई चौराहों पर लगायें गये थे। जिसकी स्वयं मानिटरी पुलिस कप्तान की नजर में थी। तथा हर चौराहे पर एक दरोगा, ट्रैफिक सिपाही व होमगार्ड के जवान तैनात होकर ड्यूटी पर सतर्क रहते थे। लेकिन कुछ माह पूर्व अज्ञात बदमाशों द्वारा इन सी सी कैमरों को खम्बो से तोड़ दिये गये तथा इनके वेश कीमती बैटरा बाक्स चोरी करके ले गये। आज इन कैमरे टूटने से चौराहे पर ड्यूटी देने वाले ट्रैफिक जवान व होमगार्ड जवान अपनी ड्यूटी का पालन न करते हुए यहां दूकानों से कुर्सी उठाकर बैठे मोबाइल चलाने में मस्त रहते हैं। जब कोई बड़ी घटना होती है तो कोतवाली पुलिस दूकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना खंगालती है। थाना पुलिस ने आज तक इन टूटें कैमरों व चोरी हुए कीमती बैटरा बाक्सों के बारे में कोई भी जांच नहीं की और न ही पुलिस कप्तान को अवगत ( संज्ञान ) कराया। यह जनहित में पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ा प्रश्नचिह्न है? तथा पहले इन लगें कैमरों से बदमाशों में काफी खौंफ था।
    1
    पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु शहर के मुख्य चौराहे पर लगायें गये लाखों रुपये के सी सी कैमरे तोड़ दिये गये तथा उनके बैटरा बाक्स अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी करके ले गये।
शहर में पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने व शहर के मुख्य चौराहों पर लगने वाले जाम से यातायात को निजात दिलाने तथा अराजकतत्वों पर अंकुश लगाने के लिए निवर्तमान एस एस पी मंजिल सैनी द्वारा शासन के खर्चे पर लाखों रुपये के सी सी कैमरे हर मुख्य चौराहे तहसील चौराहा, बल्देव चौराहा, नगर पालिका चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा व शास्त्री चौराहे सहित कई चौराहों पर लगायें गये थे। जिसकी स्वयं मानिटरी पुलिस कप्तान की नजर में थी। तथा हर चौराहे पर एक दरोगा, ट्रैफिक सिपाही व होमगार्ड के जवान तैनात होकर ड्यूटी पर सतर्क रहते थे। लेकिन कुछ माह पूर्व अज्ञात बदमाशों द्वारा इन सी सी कैमरों को खम्बो से तोड़ दिये गये तथा इनके वेश कीमती बैटरा बाक्स चोरी करके ले गये। आज इन कैमरे टूटने से चौराहे पर ड्यूटी देने वाले ट्रैफिक जवान व होमगार्ड जवान अपनी ड्यूटी का पालन न करते हुए यहां दूकानों से कुर्सी उठाकर बैठे मोबाइल चलाने में मस्त रहते हैं। जब कोई बड़ी घटना होती है तो कोतवाली पुलिस दूकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना खंगालती है। थाना पुलिस ने आज तक इन टूटें कैमरों व चोरी हुए कीमती बैटरा बाक्सों के बारे में कोई भी जांच नहीं की और न ही पुलिस कप्तान को अवगत ( संज्ञान ) कराया। यह जनहित में पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ा प्रश्नचिह्न है? तथा पहले इन लगें कैमरों से बदमाशों में काफी खौंफ था।
    user_विनोद कुमार यादव
    विनोद कुमार यादव
    Court reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जसवंतनगर पुलिस ने मोबाइल चोर को पकड़ा: आरोपी से चोरी का रियलमी फोन बरामद जसवंतनगर पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान मोबाइल चोरी के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद किया। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक शुभम वर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना जसवंतनगर में दर्ज मुकदमा संख्या 83/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित आरोपी सिरहौल-बलरई चौराहे के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुश बाबू (19) पुत्र बीरपाल निवासी ग्राम पीहरपुर, थाना बलरई, जनपद इटावा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का एक रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शुभम वर्मा, उपनिरीक्षक ललित किशोर चतुर्वेदी और कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    जसवंतनगर पुलिस ने मोबाइल चोर को पकड़ा: आरोपी से चोरी का रियलमी फोन बरामद
जसवंतनगर पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान मोबाइल चोरी के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक शुभम वर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना जसवंतनगर में दर्ज मुकदमा संख्या 83/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित आरोपी सिरहौल-बलरई चौराहे के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुश बाबू (19) पुत्र बीरपाल निवासी ग्राम पीहरपुर, थाना बलरई, जनपद इटावा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का एक रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शुभम वर्मा, उपनिरीक्षक ललित किशोर चतुर्वेदी और कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *(RY) "मिर्जापुर में गंगा में बह गए दो पुल, पंद्रह दिन में सवा चार करोड़ डूबे".......!!* मिर्जापुर में गजब गंगा बह रही हैं। कुछ घंटे पहले जो पैंटून पुल टूटा, उसका लोकार्पण मिर्जापुर की मझवा विधानसभा की विधायक शुचिष्मिता मौर्य ने 21 मार्च को ही किया था। 2 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत वाला 700 मीटर लंबा पीपा पुल पीडब्ल्यूडी ने बनाया था। ये पुल नेवढ़ियां घाट से गेगराव घाट को जोड़ता था। इस पुल के बनने से भदोही और महाराजगंज से मिर्जापुर आने वाले लोगों को लाभ मिलता था, कमजोर पुल थोड़ी सी तेज हवा और गंगा के पानी का हल्का सा बहाव भी नहीं झेल पाया। *चर्चा है कि PWD अफसरों की लापरवाही से पुल गंगा नदी में बह गया।* मिर्जापुर में बीते 15 दिन में ये दूसरा पुल है जो टूटा है। इससे पहले मिर्जापुर सदर से भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा ने जिस पैंटून पुल का उद्घाटन किया था, वो भी बह गया था। वो पुल हरसिंहपुर को विंध्याचल धाम से जोड़ता था। विधायक जी ने 18 मार्च 2026 को उस पुल का उद्घाटन किया था।
    1
    *(RY) "मिर्जापुर में गंगा में बह गए दो पुल, पंद्रह दिन में सवा चार करोड़ डूबे".......!!*
मिर्जापुर में गजब गंगा बह रही हैं।
कुछ घंटे पहले जो पैंटून पुल टूटा, उसका लोकार्पण मिर्जापुर की मझवा विधानसभा की विधायक शुचिष्मिता मौर्य ने 21 मार्च को ही किया था।
2 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत वाला 700 मीटर लंबा पीपा पुल पीडब्ल्यूडी ने बनाया था।
ये पुल नेवढ़ियां घाट से गेगराव घाट को जोड़ता था।
इस पुल के बनने से भदोही और महाराजगंज से मिर्जापुर आने वाले लोगों को लाभ मिलता था, कमजोर पुल थोड़ी सी तेज हवा और गंगा के पानी का हल्का सा बहाव भी नहीं झेल पाया।
*चर्चा है कि PWD अफसरों की लापरवाही से पुल गंगा नदी में बह गया।*
मिर्जापुर में बीते 15 दिन में ये दूसरा पुल है जो टूटा है।
इससे पहले मिर्जापुर सदर से भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा ने जिस पैंटून पुल का उद्घाटन किया था, वो भी बह गया था।
वो पुल हरसिंहपुर को विंध्याचल धाम से जोड़ता था।
विधायक जी ने 18 मार्च 2026 को उस पुल का उद्घाटन किया था।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Urvashi singh
    2
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.