logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद एटा में जाहरवीर बाबा मंदिर से घंटा चोरी, ग्रामीणों की सतर्कता से दो आरोपी दबोचे, एक फरार शीतलपुर ब्लॉक संवाददाता उर्वशी रोहित कुमार एटा।के थाना अलीगंज क्षेत्र अंतर्गत नगला सियार गांव स्थित प्राचीन जाहरवीर बाबा मंदिर में चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मंदिर परिसर से घंटा चोरी कर भाग रहे तीन शातिर चोरों में से दो को ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए पीछा कर पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना देर शाम की बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, तीन युवक पहले से ही योजना बनाकर मंदिर के आसपास पहुंचे थे। इनमें से एक आरोपी मक्का के खेत के पास बाइक लेकर खड़ा रहा, ताकि चोरी के बाद साथी तेजी से फरार हो सकें, जबकि दो अन्य आरोपी मंदिर परिसर में घुस गए और वहां लगा पीतल का घंटा उतार लिया। इसी दौरान किसी ग्रामीण की नजर संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ गई, जिसके बाद शोर मचाया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और भाग रहे आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। ग्रामीणों की घेराबंदी के चलते दो आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपियों को ग्रामीणों ने जमकर फटकार लगाई और तत्पश्चात पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना अलीगंज पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना बेहद गंभीर और निंदनीय कृत्य है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

4 hrs ago
user_Urvashi singh
Urvashi singh
इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

जनपद एटा में जाहरवीर बाबा मंदिर से घंटा चोरी, ग्रामीणों की सतर्कता से दो आरोपी दबोचे, एक फरार शीतलपुर ब्लॉक संवाददाता उर्वशी रोहित कुमार एटा।के थाना अलीगंज क्षेत्र अंतर्गत नगला सियार गांव स्थित प्राचीन जाहरवीर बाबा मंदिर में चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मंदिर परिसर से घंटा चोरी कर भाग रहे तीन शातिर चोरों में से दो को ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए पीछा कर पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना देर शाम की बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, तीन युवक पहले से ही योजना बनाकर मंदिर के आसपास पहुंचे थे। इनमें से एक आरोपी मक्का के खेत के पास बाइक लेकर खड़ा रहा, ताकि चोरी के बाद साथी तेजी से फरार हो सकें, जबकि दो अन्य आरोपी मंदिर परिसर में घुस गए और वहां लगा पीतल का घंटा उतार लिया। इसी दौरान किसी ग्रामीण की नजर संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ गई, जिसके बाद शोर मचाया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग

मौके पर जुट गए और भाग रहे आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। ग्रामीणों की घेराबंदी के चलते दो आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपियों को ग्रामीणों ने जमकर फटकार लगाई और तत्पश्चात पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना अलीगंज पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना बेहद गंभीर और निंदनीय कृत्य है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Urvashi singh
    2
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अवैध परिवहन के खिलाफ इटावा पुलिस का बड़ा एक्शन 08 डंपर और 02 ट्रैक्टरों को किया गया सीज
    1
    अवैध परिवहन के खिलाफ इटावा पुलिस का बड़ा एक्शन 08 डंपर और 02 ट्रैक्टरों को किया गया सीज
    user_देवेन्द्र सिंह
    देवेन्द्र सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ग्राम विचार पुरा के सामने हाइवे पर डंपर-ट्रक की हुई टक्कर, डंपर चालक हुआ घायल सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर जसवंतनगर के विचारपुरा के पास डंपर और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में डंपर चालक बालिस्टर (l गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस कर्मचारी द्वारा स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया. लेकर बेहतर इलाज के लिए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डंपर गिट्टी से लदा था और आगरा जा रहा था।
    1
    ग्राम विचार पुरा के सामने हाइवे पर डंपर-ट्रक की हुई टक्कर, डंपर चालक हुआ घायल सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर
जसवंतनगर के विचारपुरा के पास डंपर और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में डंपर चालक बालिस्टर (l गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस कर्मचारी द्वारा स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया. लेकर बेहतर इलाज के लिए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डंपर गिट्टी से लदा था और आगरा जा रहा था।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नशे में धुत युवती ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा, वीडियो वायरल झांसी। जनपद के झांसी स्थित लुहारी टोल प्लाजा पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने कथित रूप से नशे की हालत में जमकर हंगामा किया। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती टोल प्लाजा पर पहुंची और अचानक कर्मचारियों से उलझने लगी। बताया जा रहा है कि वह काफी देर तक ऊंची आवाज में बहस करती रही, जिससे वहां यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, वहीं कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि, इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
    1
    नशे में धुत युवती ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा, वीडियो वायरल
झांसी। जनपद के झांसी स्थित लुहारी टोल प्लाजा पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने कथित रूप से नशे की हालत में जमकर हंगामा किया। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती टोल प्लाजा पर पहुंची और अचानक कर्मचारियों से उलझने लगी। बताया जा रहा है कि वह काफी देर तक ऊंची आवाज में बहस करती रही, जिससे वहां यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ।
टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, वहीं कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि, इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
    user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *(RY) "मिर्जापुर में गंगा में बह गए दो पुल, पंद्रह दिन में सवा चार करोड़ डूबे".......!!* मिर्जापुर में गजब गंगा बह रही हैं। कुछ घंटे पहले जो पैंटून पुल टूटा, उसका लोकार्पण मिर्जापुर की मझवा विधानसभा की विधायक शुचिष्मिता मौर्य ने 21 मार्च को ही किया था। 2 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत वाला 700 मीटर लंबा पीपा पुल पीडब्ल्यूडी ने बनाया था। ये पुल नेवढ़ियां घाट से गेगराव घाट को जोड़ता था। इस पुल के बनने से भदोही और महाराजगंज से मिर्जापुर आने वाले लोगों को लाभ मिलता था, कमजोर पुल थोड़ी सी तेज हवा और गंगा के पानी का हल्का सा बहाव भी नहीं झेल पाया। *चर्चा है कि PWD अफसरों की लापरवाही से पुल गंगा नदी में बह गया।* मिर्जापुर में बीते 15 दिन में ये दूसरा पुल है जो टूटा है। इससे पहले मिर्जापुर सदर से भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा ने जिस पैंटून पुल का उद्घाटन किया था, वो भी बह गया था। वो पुल हरसिंहपुर को विंध्याचल धाम से जोड़ता था। विधायक जी ने 18 मार्च 2026 को उस पुल का उद्घाटन किया था।
    1
    *(RY) "मिर्जापुर में गंगा में बह गए दो पुल, पंद्रह दिन में सवा चार करोड़ डूबे".......!!*
मिर्जापुर में गजब गंगा बह रही हैं।
कुछ घंटे पहले जो पैंटून पुल टूटा, उसका लोकार्पण मिर्जापुर की मझवा विधानसभा की विधायक शुचिष्मिता मौर्य ने 21 मार्च को ही किया था।
2 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत वाला 700 मीटर लंबा पीपा पुल पीडब्ल्यूडी ने बनाया था।
ये पुल नेवढ़ियां घाट से गेगराव घाट को जोड़ता था।
इस पुल के बनने से भदोही और महाराजगंज से मिर्जापुर आने वाले लोगों को लाभ मिलता था, कमजोर पुल थोड़ी सी तेज हवा और गंगा के पानी का हल्का सा बहाव भी नहीं झेल पाया।
*चर्चा है कि PWD अफसरों की लापरवाही से पुल गंगा नदी में बह गया।*
मिर्जापुर में बीते 15 दिन में ये दूसरा पुल है जो टूटा है।
इससे पहले मिर्जापुर सदर से भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा ने जिस पैंटून पुल का उद्घाटन किया था, वो भी बह गया था।
वो पुल हरसिंहपुर को विंध्याचल धाम से जोड़ता था।
विधायक जी ने 18 मार्च 2026 को उस पुल का उद्घाटन किया था।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Urvashi singh
    2
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    2
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.