मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की दबंगई का वीडियो वायरल, मरीज को धमकाने पर मचा हड़कंप स् संवाददाता रोहित कुमार एटा। जिले के वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉक्टर मुकेश परमार मरीज और उसके तीमारदार को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अपने बेटे के हाथ का ऑपरेशन कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचे एक तीमारदार को डॉक्टर ने न सिर्फ अभद्र भाषा में डांटा, बल्कि “काटकर फेंक देने” जैसी धमकी तक दे डाली। इस घटना से मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर मुकेश परमार उन पर निजी अस्पताल में इलाज कराने का दबाव बना रहे थे। सरकारी मेडिकल कॉलेज में तैनात होने के बावजूद निजी अस्पताल चलाने और मरीजों को वहां रेफर करने के आरोप एक बार फिर ताजा हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी डॉक्टर पर कई बार हड्डी के मरीजों को जबरन निजी अस्पताल भेजने के आरोप लग चुके हैं, लेकिन हर बार कार्रवाई ठंडी पड़ती नजर आई। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोग दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है, लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि इस बार कार्रवाई कितनी प्रभावी होती है।
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की दबंगई का वीडियो वायरल, मरीज को धमकाने पर मचा हड़कंप स् संवाददाता रोहित कुमार एटा। जिले के वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉक्टर मुकेश परमार मरीज और उसके तीमारदार को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अपने बेटे के हाथ का ऑपरेशन कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचे एक तीमारदार को डॉक्टर ने न सिर्फ अभद्र भाषा में डांटा, बल्कि “काटकर फेंक देने” जैसी धमकी तक दे डाली। इस घटना से मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर मुकेश परमार उन पर निजी अस्पताल में इलाज कराने का
दबाव बना रहे थे। सरकारी मेडिकल कॉलेज में तैनात होने के बावजूद निजी अस्पताल चलाने और मरीजों को वहां रेफर करने के आरोप एक बार फिर ताजा हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी डॉक्टर पर कई बार हड्डी के मरीजों को जबरन निजी अस्पताल भेजने के आरोप लग चुके हैं, लेकिन हर बार कार्रवाई ठंडी पड़ती नजर आई। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोग दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है, लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि इस बार कार्रवाई कितनी प्रभावी होती है।
- Post by Urvashi singh2
- Post by Rohit Kumar1
- अवैध परिवहन के खिलाफ इटावा पुलिस का बड़ा एक्शन 08 डंपर और 02 ट्रैक्टरों को किया गया सीज1
- ग्राम विचार पुरा के सामने हाइवे पर डंपर-ट्रक की हुई टक्कर, डंपर चालक हुआ घायल सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर जसवंतनगर के विचारपुरा के पास डंपर और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में डंपर चालक बालिस्टर (l गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस कर्मचारी द्वारा स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया. लेकर बेहतर इलाज के लिए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डंपर गिट्टी से लदा था और आगरा जा रहा था।1
- Post by Kanhaiya lal1
- नशे में धुत युवती ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा, वीडियो वायरल झांसी। जनपद के झांसी स्थित लुहारी टोल प्लाजा पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने कथित रूप से नशे की हालत में जमकर हंगामा किया। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती टोल प्लाजा पर पहुंची और अचानक कर्मचारियों से उलझने लगी। बताया जा रहा है कि वह काफी देर तक ऊंची आवाज में बहस करती रही, जिससे वहां यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, वहीं कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि, इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।1
- *(RY) "मिर्जापुर में गंगा में बह गए दो पुल, पंद्रह दिन में सवा चार करोड़ डूबे".......!!* मिर्जापुर में गजब गंगा बह रही हैं। कुछ घंटे पहले जो पैंटून पुल टूटा, उसका लोकार्पण मिर्जापुर की मझवा विधानसभा की विधायक शुचिष्मिता मौर्य ने 21 मार्च को ही किया था। 2 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत वाला 700 मीटर लंबा पीपा पुल पीडब्ल्यूडी ने बनाया था। ये पुल नेवढ़ियां घाट से गेगराव घाट को जोड़ता था। इस पुल के बनने से भदोही और महाराजगंज से मिर्जापुर आने वाले लोगों को लाभ मिलता था, कमजोर पुल थोड़ी सी तेज हवा और गंगा के पानी का हल्का सा बहाव भी नहीं झेल पाया। *चर्चा है कि PWD अफसरों की लापरवाही से पुल गंगा नदी में बह गया।* मिर्जापुर में बीते 15 दिन में ये दूसरा पुल है जो टूटा है। इससे पहले मिर्जापुर सदर से भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा ने जिस पैंटून पुल का उद्घाटन किया था, वो भी बह गया था। वो पुल हरसिंहपुर को विंध्याचल धाम से जोड़ता था। विधायक जी ने 18 मार्च 2026 को उस पुल का उद्घाटन किया था।1
- Post by Urvashi singh2
- Post by Rohit Kumar2