Shuru
Apke Nagar Ki App…
कावड़ वाहनों की भी जांच जरुरी *हम अंदर से कुछ और तो बाहर से कुछ और नजर आते हैं- कलाकारी देख पुलिस भी रह गई दंग...* डाक कांवड़ लेने के लिए हरियाणा से हरिद्वार जा रहे एक कैंटर को बागपत, यूपी पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए रोका। *जब गहनता से जांच की गई तो प्लेट पर नंबर बदले पाए गए। पुलिस ने कपड़े से प्लेट साफ की तो सही नंबर दिखाई दिए...* बताया जा रहा है कि चालान और अन्य पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए बहुत सारे कांवड़ वाहन ऐसा कर रहे हैं।
Ravendra Jadon पत्रकार
कावड़ वाहनों की भी जांच जरुरी *हम अंदर से कुछ और तो बाहर से कुछ और नजर आते हैं- कलाकारी देख पुलिस भी रह गई दंग...* डाक कांवड़ लेने के लिए हरियाणा से हरिद्वार जा रहे एक कैंटर को बागपत, यूपी पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए रोका। *जब गहनता से जांच की गई तो प्लेट पर नंबर बदले पाए गए। पुलिस ने कपड़े से प्लेट साफ की तो सही नंबर दिखाई दिए...* बताया जा रहा है कि चालान और अन्य पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए बहुत सारे कांवड़ वाहन ऐसा कर रहे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- एटा ब्रेकिंग न्यूज़ एटा में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और एडीएम प्रशासन संगमलाल ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के माया पैलेस चौराहे पर कांवड़ रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वीओ: निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, पुलिस सहायता केंद्र और निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र सहित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। इसके साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था का प्रभावी संचालन, लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।4
- कावड़ वाहनों की भी जांच जरुरी *हम अंदर से कुछ और तो बाहर से कुछ और नजर आते हैं- कलाकारी देख पुलिस भी रह गई दंग...* डाक कांवड़ लेने के लिए हरियाणा से हरिद्वार जा रहे एक कैंटर को बागपत, यूपी पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए रोका। *जब गहनता से जांच की गई तो प्लेट पर नंबर बदले पाए गए। पुलिस ने कपड़े से प्लेट साफ की तो सही नंबर दिखाई दिए...* बताया जा रहा है कि चालान और अन्य पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए बहुत सारे कांवड़ वाहन ऐसा कर रहे हैं।1
- पिवारी से गोपालपुर जाने वाला मार्ग बदहाल, ग्रामीणों में रोष एटा। जनपद एटा बारिश के बाद पिवारी से गोपालपुर जाने वाला मार्ग बदहाल, ग्रामीणों में रोष एटा। जनपद एटा में बारिश के बाद पिवारी से गोपालपुर जाने वाले मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गंदगी, जलभराव और खराब नालियों के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते, वहीं नालियां भी गंदगी से भरी पड़ी हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में कई नल भी खराब पड़े हुए हैं, जिससे पानी की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या की जानकारी संबंधित जिम्मेदार लोगों को कई बार दी गई, लेकिन अभी तक स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। बारिश के दौरान सड़क की हालत और भी गंभीर हो जाती है। इस समस्या को लेकर देवेंद्र, हाकिम, हरी सिंह मिस्त्री, मानपाल और बंटी सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पिवारी से गोपालपुर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कराकर सड़क की मरम्मत, नालियों की सफाई, जलनिकासी की व्यवस्था तथा खराब नलों को ठीक कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।2
- *एटा ब्रेकिंग:-* कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जि. ने थाना मिरहची क्षेत्र में कांवड़ रूट का किया औचक निरीक्षण *एटा ब्रेकिंग:-* कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जि. ने थाना मिरहची क्षेत्र में कांवड़ रूट का किया औचक निरीक्षण एसएसपी ने यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन और बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा कावड़ रूट पर लगाए गए चेतावनी बोर्डो को परखा। पुलिस सहायता केंद्र, मेडिकल बूथ, शिविर और भंडारों का भी किया निरीक्षण। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के दिए निर्देश। किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए एटा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद। आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के दिए निर्देश।1
- बीते दिनों एटा रोड की खस्ता हालत को लेकर अब नगर पालिका की सबसे बड़ी लापरवाही 48 घंटे से पूरा रोड ब्लॉक... जनता को आवाजाही में करना पड़ रहा है समस्या का सामना, दुकानदारों की दुकादरी ठप है.... नगर पालिका द्वारा कहा गया था कि 24 घंटे के लिए रोड ब्लॉक रहेगा लेकिन यहां तो 48 घंटे के बाद भी अभी तक रोड नहीं खुला है। जनता में इसको लेकर बहुत आक्रोश है.. #GanjInsights1
- फावड़ा विवाद में घायल युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप एसएसपी कार्यालय पहुंचे परिजन, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की लगाई गुहार एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला रामजीत गांव में करीब छह दिन पूर्व फावड़े को लेकर हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं और उन्हें समझौते के लिए धमकियां दी जा रही हैं। कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को करीब तीन दर्जन महिला-पुरुष मृतक के परिजनों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। परिजनों के मुताबिक, 2 अगस्त की सुबह मृतक जितेन्द्र कुमार अपने घर से फावड़ा लेकर खेत की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही संदीप, छोटा और सचिन ने उन्हें रोक लिया और फावड़े को अपना बताते हुए विवाद शुरू कर दिया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि आरोपियों ने जितेन्द्र से फावड़ा छीनकर उसी से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में जितेन्द्र को उपचार के लिए एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों की ओर से अवागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मृतक के साले अमित कुमार का आरोप है कि जितेन्द्र की मौत के बाद भी पुलिस ने मामले में हत्या की धारा नहीं बढ़ाई है और न ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। उनका कहना है कि आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं मृतक की पत्नी संगीता ने बताया कि 2 अगस्त की सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनके पति फावड़ा लेकर खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से परिवार परेशान है और उन्हें न्याय की आवश्यकता है। पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्रवाई न किए जाने के कारण वह परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। बाइट: संगीता — मृतक की पत्नी बाइट: अमित कुमार — मृतक का साला बाइट: दुर्वेश — मृतक का परिजन4